Narendra Panchal

Education


Narendra Panchal

✨ सफलता की कहानी.....
Panchal Sir ki Class...
सफलता की शुरुआत हमेशा छोटे-छोटे कदमों से होती है। निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से एक दिन सफलता अवश्य मिलती है।
हर माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा और सकारात्मक वातावरण मिले, तो वे निश्चित ही एक अच्छे नागरिक बनते हैं। एक अच्छे नागरिक के निर्माण में विद्यालय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले विद्यालयों में जवाहर नवोदय विद्यालय का विशेष स्थान है। यहाँ से पढ़कर निकले विद्यार्थी देश-विदेश में अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इसी प्रेरणा के साथ आलोट क्षेत्र के एक छात्र लक्की पिता राजेंद्र टेलर मेरे पास आया। उसने पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी की और परिणामस्वरूप उसका चयन नवोदय विद्यालय में हुआ। यही नहीं, उसके 9 साथियों ने भी समर्पण के साथ तैयारी की और वे भी चयनित हुए।
इस सफलता में बच्चों की मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता का विश्वास और सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा। सभी अभिभावकों ने मुझ पर भरोसा जताया, और मैंने उस विश्वास को निभाने का पूरा प्रयास किया।
इसी क्रम में आज छात्र के मामा श्री राजू जी टेलर एवं लक्की के पिताजी ने ग्राम सोमचढ़ी में मुझे आमंत्रित कर स्नेहपूर्वक भोजन कराया तथा शाल, श्रीफल और वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही मेरे सहयोगी साथियों—
किशोर सिंह जी डोडिया (नारायणी),
हेमेंद्र सिंह जी निगम (विक्रमगढ़),
देवीलाल जी पाटीदार (पिपलिया सिसोदिया)
का भी सम्मान किया गया।
यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है कि मैं आने वाले समय में और अधिक समर्पण के साथ समाज के हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करता रहूँ।
आप सभी को हृदय से धन्यवाद 🙏
Panchal Sir ki Class
Narendra Panchal

2 weeks ago | [YT] | 43

Narendra Panchal

होली परिवार के साथ....2026

1 month ago (edited) | [YT] | 57

Narendra Panchal

होली 2026 दोस्तो के साथ

1 month ago | [YT] | 28

Narendra Panchal

Thank you आप सभी का आभार

3 months ago | [YT] | 58

Narendra Panchal

नवोदय विद्यालय का कट ऑफ के लिए देखिए
https://youtu.be/mocHvJqv4Vo

3 months ago | [YT] | 5

Narendra Panchal

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 तैयारी के लिए प्रैक्टिस सेट (50 मॉडल पेपर) pdf के रूप में चाहिए तो संपर्क करे ।
Whatsapp 9669256326 पर

6 months ago | [YT] | 20

Narendra Panchal

आज में मेरी बिटिया को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में छोड़ने के लिए गया तो मैं मेरे साथ एक पौधा ले गया क्योंकि जब मैं एडमिशन के वक्त गया था वहां लगे सभी पौधे छोटे थे व छाया की कमी थी।आदरणीय प्राचार्य महोदय ने सब पालकों से आग्रह किया कि आप अपने बालक बालिका से मिलने आए तो अपनी स्वेच्छा से एक पौधा जरूर यहां लगाए ताकि आपके और सरकार के सहयोग से यह परिसर हरा भरा हो सके, क्योंकि वहां के स्टॉफ व सभी कर्मचारी परिसर को सतत रूप से हरा भरा करने में लगे हुए है, इस बातचित की चर्चा मै ओर मेरी बिटिया ममता कर रहे थे तो मेरे बड़े भाई साहब नागेश्वर जी ने अपने खेत पर उनके द्वारा तैयार पौधा विद्यालय जाने से पहले लाकर दे दिया ,पौधा ऐसा दिया जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है,पौधे को लेकर आलोट गए वहां बस 2 मिनट के लिए दुकान से सामान लेने लगे तभी एक छोटी गाय माता आ गई और पौधे के पत्तों को पावन कर गई .....
हमारे मन में थोड़ा उदासी का भाव छा गया पर बड़ी मेहनत से उसे खेत से घर लाकर हमारे भाई साहब ने दिया था और कहा कि इसेअपने हाथ से जरूर लगाना ,क्योंकि वो नित इसकी देखभाल कर रहे थे,अब पौधा सुरक्षित जगह लग गया है|
----------------------------------------
आप भी अपने आसपास के परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों की देखभाल करें और नए पौधे अवश्य लगाए|

7 months ago | [YT] | 38

Narendra Panchal

संकल्प से सिद्धी की और....
अचानक कोचिंग में पढ़ाते पढ़ाते सख्त अनुशासन से कोमल हृदय की ओर मेरे मन में भाव आया कोचिंग का आज आखिरी दिन है क्यों ना बच्चों के साथ सेल्फी ले ली जाए बच्चे तुरंत दौड़ कर मेरे पास आ गए मेरे मन में यूं ही विचार आया चलो विक्ट्री साइन ✌️✌️ के साथ फोटो हो जाए ..
पता नहीं वक्त गुजर गया आज पुरानी यादों में से एक फोटो देखने में आया आज यह सभी बच्चे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल होकर , नवोदय विद्यालय में पढ़ते हैं .....
पांचाल सर की क्लास
Narendra Panchal

7 months ago | [YT] | 36

Narendra Panchal

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के लिए
शिक्षा सब के लिए, इसलिए शेयर प्लीज
आपके एक शेयर से अगर 1 स्टूडेंट की हेल्प होती है
यही सबसे बड़ी सेवा है।
youtube.com/playlist?list=PLM...

8 months ago | [YT] | 3

Narendra Panchal

आज हमारे विद्यालय में भाई मंगलेश खारोल भारतीय थलसेना (आर्मी) ग्राम कराड़िया के,उनके अपने विद्यालय एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराड़िया में विद्यालय के अपने शिक्षकों से मिलने के लिए आए,
इस दौरान मैं कक्षा दसवीं में था,
बड़े जोश और उत्साह के साथ हमारा मिलना हुआ मुझे बड़ा गर्व महसूस हुआ जब कोई विद्यार्थी विद्यालय में शिक्षा के आता है और सेवा के लिए प्रस्थान कर जाता है, बस वही भाव सार्थक होता देख में स्वयं को काबू नहीं कर पाया और मैने अपने मोबाइल से यह फोटो लेने के लिए एक विद्यार्थी को कहा, भाई मंगलेश खारोल इसी विद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात अपने बड़े भाई श्री राकेश जी खारोल (मध्य प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर) पद चिन्हों पर चलते हुए, आपने भी अपने जीवन को देश सेवा में लगाने का निश्चय किया ,
मैंने भाई मंगलेश से कहा कि आप इतनी दूर अटारी बॉर्डर (पंजाब) से मिलने आए और आपका बच्चों से परिचय बिना मुझे अच्छा नहीं लगेगा कुछ मोटिवेशन इस छात्रों को मिलेगा, तब फिर आपने अपने अनुभव से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण को शब्दों में बयां किया, किस तरह से बार बार असफलता को नजरअंदाज किया ओर अपने लक्ष्य का पीछा किया अन्ततः सफलता ने कदम चूम लिए मौका मिला देश सेवा का मन मुताबिक कर्म मिल गया और लग गए इस मातृभूमि की सेवा में...
बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
बहुत बहुत धन्यवाद आपका
अगर एक छात्र भी सफल होता है अपने जीवन में तो सर मेरा आना सार्थक है...
जीवन पुष्प चढ़ा तेरे चरणों में,
मांगे मातृभूमि से यह वर !
तेरा वैभव अमर रहे मां ,
हम दिन चार रहे न रहे !

नरेंद्र पांचाल ....✍️✍️

8 months ago | [YT] | 24