The UP News द यूपी न्यूज़ में आपका स्वागत है हम आपके बीच लेकर आए हैं यूपी की सारी छोटी बड़ी खबर को जानने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें लाइक करें अधिक से अधिक शेयर करें कमेंट बॉक्स में अपने अपने गांव की छोटी बड़ी मुद्दा कमेंट करके अपनी राय साझा करें THE UP NEWS
Facebook- www.facebook.com/TheUPNews1/
theupnews
the up news
Utter Pardesh Dastak
ब्रेकिंग
अयोध्या।
रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक का हुआ सफल परीक्षण, दर्पण के जरिए भगवान के मस्तक पर सूर्य ने किया तिलक, वैज्ञानिकों के मौजूदगी में ठीक दोपहर 12:00 किया गया सफल परीक्षण, रामनवमी के दिन भगवान के ललाट की शोभा बढ़ाएगा सूर्य,राम जन्मोत्सव के मौके पर लगभग 4 मिनट तक रामलला का तिलक करेंगे भगवान सूर्य,
2 years ago | [YT] | 1
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
https://youtu.be/rYIWl7My3qM
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक (UP Police Paper Leak) मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी एसटीएफ (UP STF) की नोएडा यूनिट ने पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि राजीव नयन मिश्रा पहले भी कई बड़े एग्जाम के पेपर लीक करवा चुका है और जेल भी जा चुका है. यूपी पुलिस और STF कई दिनों से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी.
बता दें की यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में तकरीबन 48 लाख नौजवानों ने किस्मत अजमाई थी लेकिन पेपर लीक की वजह से एग्जाम कैंसिल करना पड़ा था. सिपाही भर्ती रद्द होने के बाद से ही पुलिस पेपर लीक के आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है. मामले में 300 से ज्यादा आरोपी पकड़े जा चुके हैं.
UP Police Exam: 'पेपर और आंसर-की देकर कहा बेच लो...', UP STF के हत्थे चढ़े दो और आरोपियों ने खोले कई राज
कैसे हुआ था पेपर लीक?
जानकारी के मुताबिक, सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रिंटिंग प्रेस के जरिए हुआ था. जैसे ही पेपर प्रिंटिंग प्रेस से निकला और इसे ट्रांसपोर्ट करवाने वाली कंपनी के पास पहुंची, तभी ये लीक करवा दिया गया. पेपर लीक करवाने के लिए पूरी योजना पहले से बनाई गई थी.
कोई डॉक्टर, कोई MBBS पास... STF के हत्थे चढ़े UP Police पेपर लीक के तीन मास्टरमाइंड, सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी कहानी
60 हजार पदों पर निकाली गई थी ये भर्तियां
गौरतलब है कि बीते 17-18 फरवरी के दिन उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. 60 हजार से अधिक पदों पर ये भर्तियां निकाली गई थीं. बड़े स्तर पर यूपी के कई जिलों में परीक्षा आयोजित हुई थीं. इन्हें देने के लिए सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार तक से युवा आए थे. मगर सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर पहले से ही लीक हो गया था.
सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे थे. इसके बाद सिपाही भर्ती बोर्ड ने मामले की जांच की थी. जिसके बाद यूपी सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था और मामले की जांच UP STF को सौंपी थी. पेपर लीक होने के बाद पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की DG रेणुका मिश्रा को भी पद से हटाया गया था.
UP Police Exam: मार्कशीट गिरवी रखकर एग्जाम से 2 घंटे पहले WhatsApp पर भेजते थे प्रश्न पत्र, नकल सामग्री के साथ 4 गिरफ्तार
हाल ही में यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया था कि राजीव नयन पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है. उसका नाम हाल ही में आयोजित आरओ/ एआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने में भी आया है. डीजीपी ने बताया कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 396 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें से 54 को यूपी एसटीएफ ने पकड़ा है.
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
UP: चित्रकूट में डंपर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर...5 लोगों की मौत, 3 घायल
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. दरअसल, तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
डंपर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर
जानकारी के लिए बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाईवे पर आज यानी मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. बता दें, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं तीन लोग घायल हो गए है. तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, यहां कर्वी स्टेशन की तरफ से रामघाट जा रही सवारियों से भरा ऑटो आ रहा था, वहीं बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसमें ऑटो सवार महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई
यहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा है. बताया जा रहा है कि दो और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.
2 years ago | [YT] | 1
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
https://youtu.be/kDSeMNxVHb0
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
https://youtu.be/xCEELyqWLUI?si=W4oBj...
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
https://youtu.be/egGSwGqh8Zk
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
https://youtu.be/Ji7qNMIWxfM
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
पूरी खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
www.facebook.com/100063651486996/posts/pfbid0unp7G…
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Utter Pardesh Dastak
कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराये जाने के सम्बन्ध में आर्दश आचार संहिता का अनुपालन किये जाने हेतु आज कलेक्ट्रेट, सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शिका को बिंदुवार विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने बताया कि कुशीनगर में चुनाव सप्तम चरण के अंतर्गत संपन्न होगा। निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 7 मई ,नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 14 मई ,नाम निर्देशनों की संविक्षा हेतु दिनांक 15 मई ,नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 17 मई, मतदान का दिनांक 1 जून तथा मतगणना का दिनांक 4 जून निर्वाचन आयोग द्वारा नियत किया गया है। जिलाधिकारी ने सभाओं, जुलूस, मतदान दिवस, मतदान बूथ के संबंध में आयोग द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशन के उपरांत आप सभी को उपलब्ध करा दी गई है। इसी के साथ-साथ सभी ईवीएम, वीवीपीएटी मशीनों की सूची भी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोग भाग ले तथा एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें ।मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अगर कोई त्रुटि हो तो तुरंत अवगत कराए। सभी मतदेय स्थलों की भी सूची आप सभी को उपलब्ध करा दी गई है एवं वीवीपीएटी कंट्रोल यूनिट बैलेट यूनिट को पुनः चेक किया जाएगा । प्रत्येक मशीन का रिकॉर्ड जिला प्रशासन के पास रहता है, इसकी पारदर्शिता बनाए रखने रखने हेतु आप सभी को उसकी सूची भी उपलब्ध कराई जाती है। वेयरहाउस की निगरानी हेतु कैमरे भी लगाए गए है। मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अलग से तहसीलों में मतदाता जागरूकता ईवीएम मशीन भेजी गई थी जिसकी सूचना भी आप लोगों को उपलब्ध करा दी गई है। किसी भी प्रकार की फेक न्यूज़ या फेक वीडियो को फॉरवर्ड ना करें। विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए तथा पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। आप सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह अपील है की आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत नियमों का पालन करें, कदापि उल्लंघन न करें। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का अध्ययन करते हुए निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव कराने में सभी राजनीतिक दल सहयोग प्रदान करें। आदर्श आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन करने पर सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी से सहयोग की अभिलाषा है। इनकोर एप के माध्यम से सभी प्रकार की परमिशन सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी तथा सी विजिल एप के माध्यम से अगर कोई शिकायत हो तो उस पर दर्ज करें जिसका निस्तारण विभिन्न टीमों के द्वारा त्वरित गति से किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने सभी राजनीतिक पार्टियों से यह अपील की आपसी प्रेम व्यवहार एवं सौहार्द बनाए रखें। किसी भी अफवाह या भ्रामक खबरों को न फैलाए। जिला स्तर पर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बनाया गया है जहां विभिन्न प्रकार की टीमें उपस्थित रहकर चुनावी क्रियाकलाप संपन्न करेंगी। किसी भी दल के प्रतिनिधि को चुनाव संबंधी कोई समस्या हो तो तत्काल हमें अवगत कराए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, सहायक जिला निचवा निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, श्री पारीतोष, जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन भाजपा केशव नाथ उपाध्याय, जिला मंत्री भा0 क0 पा0 अयोध्या लाल श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष पडरौना अपना दल (एस) गौरव कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश दीपक मिश्रा, जिला सचिव बहुजन समाजवादी पार्टी सुभाष भास्कर, तथा (ऑनलाइन जुड़े रहे)समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि शुकुरुल्लाह अंसारी , मकसूद अहमद, भीम सिंह ,कमाल रिजवी ,शशि मधेशिया तथा निर्वाचन कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
2 years ago | [YT] | 0
View 0 replies
Load more