Pragya Bodh — A Journey from Knowledge to Wisdom.
(ज्ञान से बोध तक की यात्रा)
जीवन, चेतना और सत्य की यात्रा।
हम सुधरेगें, युग सुधेरेगा
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से भरा।
यहाँ आपको मिलेगे 👉
✅ जिंदगी बदल देने वाली मोटिवेशन
✅ सफलता पाने के लिए टिप्स
✅ पॉजिटिविटी और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले विचार
✅ हर दिन आगे बढ़ने की हिम्मत 🖌️👈🌹
Pragya Bodh | Dileshwar Sahu
हमारे शास्त्रों, पुराणों, वेदों, रामायण, गीता में हुड़दंग करके दीपावली मनाने का कोई उल्लेख नहीं है। जुए-शराब व पटाखों के बारूद से मनाई जाने वाली दीपावली मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम की शिक्षाओं पर चलने के संदेश की उपेक्षा करती है। इस प्रकार हम समझ सकते हैं कि पूरे भारतवर्ष में अस्थमा रोगियों को पटाखों का प्रदूषण किस प्रकार हानि पहुँचाता होगा। क्या हम इस पाप के भागीदार नहीं हैं? केवल देश के एक महानगर में जले पटाखों का 1500 मीट्रिक टन कचरा जो फॉस्फोरस, सल्फर व पोटेशियम क्लोरेट से युक्त है, हमारी मिट्टी, पानी तथा हवा में जहर भर देगा। इस जानलेवा प्रदूषण से देश के शहर गैस चैंबर बन जाएँगे। दीपावली के पटाखों के कारण वायुमंडल में सल्फर-डाइऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है, जो सबके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बच्चे, बूढ़े और बीमार इससे विशेष रूप से प्रभावित होते हैं।
दीपावली का पर्व सुख-समृद्धि, सुयश-सफलता, उन्नति, अंतस् की शुद्धता, पवित्रता और घर-आँगन की स्वच्छता की प्रेरणाओं से ओत-प्रोत पर्व है। इससे अज्ञानता के अंधकार की सारी बेड़ियाँ कट जाएँ और संसार का प्रत्येक व्यक्ति ईश्वरीय प्रकाश से प्रकाशित हृदय धारण करके विश्व में सामाजिक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम बने। जीवन के परम लक्ष्य ईश्वर की नजदीकी को प्राप्त करे। परमात्मा हमें कार्य-व्यवसाय में सदैव उन्नति प्रगति की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दें। बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को ग्रहण करके आत्मा को जीवन जीने की शक्ति प्रदान करें। ज्योति पर्व दीपावली हम सबके लिए शुभ रहे और कल्याणकारी रहे। परमात्मा का स्नेह-आशीष सदैव हम सबके साथ रहे। इस पर्व पर ऐसी ही मंगलकामनाएँ सभी के लिए हैं।
~ दिसंबर, २०२० : अखण्ड ज्योति (१५)
3 months ago | [YT] | 5
View 0 replies