Al Hijaz International Hajj Umrah Tour And Travels

आपकी अखिदमत हमारा मकसद

अल हिजाज़ इंटरनेशनल हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स

जो भाई उमराह पर जाना चाहते है वो हमसे राब्ता कायम करे


हेड ऑफिस : एटलस चौराहा , लाल मस्जिद के सामने उज्जैन ( म प्र ) इंडिया

सलाउद्दीन ग्रुप लीडर : 7869252997


Al Hijaz International Hajj Umrah Tour And Travels

ईद स्पेशल उमराह पैकेज
सिर्फ 69,000 में
इंदौर से इंदौर 20 दिन
रवानगी 21 मार्च 2026
अभी बुकिंग करे
ऑफर सिर्फ जनवरी तक
7869252997

1 month ago | [YT] | 0

Al Hijaz International Hajj Umrah Tour And Travels

*हज 2026 सऊदी न्यूज अपडेट*
सऊदी अरब सरकार ने न्यू कानून बनाया है 2026 हज के लिए
*वीडियो और फोटो पर पाबंदी लगा दी है* अगर कोई हाजी या कोई और व्यक्ति वीडियो या फोटो लेता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे *15,000 से 20,000 रियल का जुर्माना लगाया जाएगा*

1 month ago | [YT] | 1

Al Hijaz International Hajj Umrah Tour And Travels

हज यात्रा के लिए बदलने वाले हैं नियम, सरकार ने तैयार किया ये खास प्लान, जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ

Hajj Yatra New policy: हज यात्रा को लेकर केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. सूत्रों की मानें तो नई योजना से कम कमाई वाले लोगों को फायदा होगा. आइए जानते हैं सरकार का प्लान क्या है?

केंद्र सरकार हज यात्रा के नियमों में बदलाव करने की योजना बना रही है. सूत्रों की मानें तो इस योजना से कम कमाई वालों लोगों का हज जाना आसान हो जाएगा. नई प्रस्तावित योजना के तहत हज यात्री बड़ी रकम एक साथ जमा करने के बजाय 5 साल की किस्तों में पैसा जमा कर सकेंगे. यह व्यवस्था उन परिवारों के लिए मददगार साबित होगी, जो पैसे के चलते हज यात्रा नहीं कर पाते थे. योजना लागू होने के बाद ज्यादातर लोग हज यात्रा के साथ, बचत भी कर पाएंगे.

आर्थिक बोझ कम होने के साथ हज का सपना पूरा होगा
सरकार का मानना है कि इस कदम से हज यात्रा का वित्तीय बोझ काफी हद तक कम होगा. जिन परिवारों के लिए यह यात्रा सिर्फ आर्थिक कारणों से अधूरी रह जाती थी, अब वह आसानी से अपने सपने को साकार कर पाएंगे. सूत्र बताते हैं कि इस योजना के नियम और शर्तें जल्द जारी की जाएंगी,और इसे लागू करने के बाद हज की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समझने में आसान होगी. इस योजना से बड़ी संख्या में लोग जुड़ सकेंगे और बिना किसी दबाव या जल्दबाजी के अपनी जमा राशि पूरी कर पाएंगे.
हज सेवाओं को हाई-टेक बनाने का भी प्लान
इससे पहले 22 नवंबर को भारतीय हज समिति ने हज 2026 की तैयारियों और यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था. बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने की. उन्होंने निर्देश दिया कि हज से जुड़े सभी काम अब पूरी तरह डिजिटल और AI आधारित होने चाहिए, ताकि मैन्युअल काम कम हो और सभी प्रक्रियाएं तेज और पारदर्शी तरीके से हों. पोर्टल-आधारित और टेक-इनेबल्ड सिस्टम से यात्रियों को बिना झंझट के बेहतर सेवाएं मिलेंगी और पूरा सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

2 months ago | [YT] | 1