Haryana Voice Palwal

Namaskar! Main Haryana Voice Palwal.

Ye channel Palwal aur Haryana ki sacchi aur jameeni khabron ke liye banaya gaya hai. Yahan aapko milegi:
✓ Palwal ki Local Breaking News
✓ Haryana ki Rajniti
✓ Kisan, Jawan aur Khel ki khabrein

Sach dikhana hamara maksad hai. Jai Haryana, Jai Bharat!

Business Enquiry: 9468135043

|| 💥अब मैं नहीं हम मिलकर रखेंगे हिंदुस्तान पर नज़र हरियाणा वॉयस पलवल न्यूज के साथ 💥 ||

हरियाणा वॉयस पलवल न्यूज चैनल दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breakingg News, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। बने रहें हरियाणा वॉयस पलवल के साथ। हरियाणा वॉयस पलवल न्यूज चैनल भारत की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान मध्यप्रदेश व गुजरात से समाचार न्यूज, न्यूज के रूप में प्रसारित होता है। चेनल को देखते रहने एवं सब्सक्राइब करने के लिए धन्यवाद। संपर्क सूत्र -: 9468135043




Haryana Voice Palwal

आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने पलवल में अपराध समीक्षा बैठक ली, जघन्य अपराधों पर तत्काल कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

पलवल, 10 जुलाई।
दक्षिण रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश नरवाल आईपीएस ने जिला पुलिस कार्यालय, पलवल का दौरा कर जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। आगमन पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद सलामी गार्द द्वारा जनरल सलामी दी गई।

बैठक में जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी और सीआईए इंचार्ज मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

* हत्या, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
* मोस्ट वांटेड, इनामी अपराधियों, बेल जंपर और उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ तेज की जाए।
* लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर जांच में अनावश्यक देरी समाप्त की जाए।
* प्रभावी गश्त और सघन नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जाए।
* अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान और तेज किए जाएं।
* असामाजिक, दुष्चरित्र एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
* प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के अपराधियों की अद्यतन सूची और गतिविधियों की पूरी जानकारी रखे।

बैठक में डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों, डीएसपी क्राइम अनिल कुमार, डीएसपी सदर मनोज वर्मा, डीएसपी होडल सुरेश भड़ाना, डीएसपी हथीन रत्नदीप सिंह बाली सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, सीआईए प्रभारी एवं विभिन्न पुलिस शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना कायम रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य किया जाए।


पलवल पहुंचे आईजी ओमप्रकाश नरवाल | अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

#PalwalPolice #OmPrakashNarwal #PalwalNews #CrimeReviewMeeting #HaryanaPolice

1 month ago | [YT] | 3

Haryana Voice Palwal

📚 पलवल विधानसभा के सरकारी स्कूलों की हकीकत क्या है? आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

पलवल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के सरकारी स्कूलों की वर्तमान स्थिति को लेकर हम आम नागरिकों और अभिभावकों की राय जानना चाहते हैं।

क्या आपके गांव के सरकारी स्कूल में—
✅ सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हैं?
✅ बच्चों की पढ़ाई नियमित और गुणवत्तापूर्ण हो रही है?
✅ भवन, शौचालय, पीने का पानी, बिजली, खेल मैदान और अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त हैं?
✅ शिक्षकों की कमी, स्टाफ की कमी या किसी अन्य प्रकार की समस्या है?

कमेंट में अपने गांव का नाम लिखकर निष्पक्ष और तथ्यात्मक जानकारी साझा करें। यदि संभव हो तो फोटो या वीडियो भी साझा करें, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

आपकी प्रतिक्रिया शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। #education #school #sᴛᴜᴅʏᴍᴏᴛɪᴠᴀᴛɪᴏɴ #haryanavoicepalwalsocial #palwal

1 month ago | [YT] | 4

Haryana Voice Palwal

बुरे वक्त में मिला साथ, जिंदगी भर रहेगा याद — उत्कर्ष चौधरी जी का जताया आभार

पलवल से एक भावुक संदेश सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बीमार बेटी के इलाज में मिली मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी के भतीजे उत्कर्ष चौधरी जी ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया, बेटी के बेहतर इलाज में सहायता की और आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

पिता ने कहा कि जो व्यक्ति संकट के समय हमारे साथ खड़ा होता है, उसका सम्मान और कृतज्ञता हमेशा बनी रहनी चाहिए। इंसान की असली पहचान उसके अच्छे समय से नहीं, बल्कि बुरे वक्त में दिए गए साथ से होती है |

#proudofyou #utkarsh #palwal #healthissu #haryanavoicepalwalsocial ‪@HaryanaVoicePalwal‬

2 months ago | [YT] | 2

Haryana Voice Palwal

“आशीर्वाद से मजबूत होता नेतृत्व, पुलकित कपूर को मिला कृष्णपाल गुर्जर का स्नेह” ‪@HaryanaVoicePalwal‬

2 months ago | [YT] | 0

Haryana Voice Palwal

पंचकुला में खेल मंत्री गौरव गौतम का बड़ा एक्शन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

पंचकुला से बड़ी खबर

गौरव गौतम का बड़ा एक्शन, संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हरियाणा सरकार की बैठकों में बदलाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सरकारी विभागों की बैठकों के लिए जारी SOP का प्रभाव भी नजर आ रहा है।

पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेल विभाग की समीक्षा बैठक में खेल मंत्री गौरव गौतम ने विभागीय कार्यों का जायजा लिया।

बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया, डायरेक्टर स्पोर्ट्स सहित खेल मुख्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिलों के खेल अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जोड़ा गया।

बैठक के दौरान खेल विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल नर्सरी की समीक्षा को लेकर सभी DSO से रिपोर्ट मांगी गई है। खेल मंत्री ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

गौरव गौतम ने साफ कहा कि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित DSO की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

2 months ago | [YT] | 1

Haryana Voice Palwal

फरीदाबाद रोजगार मेले में हरियाणा वॉइस पलवल के संस्थापक मनोज कुमार चांदहट सम्मानित ‪@HaryanaVoicePalwal‬ #Faridabad #Rojgarmela

2 months ago | [YT] | 5

Haryana Voice Palwal

पलवल में खुला MISBA Auto Electric, इलेक्ट्रिक स्कूटर सर्विस का नया सेंटर शुरू

पलवल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है…
जिला पलवल के गांव अमरपुर, मोहना रोड पर
MISBA Auto Electric का भव्य उद्घाटन किया गया है।
इस नए सेंटर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी
सभी प्रकार की सर्विस, रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह सेंटर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा
जो इलेक्ट्रिक स्कूटर का उपयोग करते हैं और बेहतर सर्विस की तलाश में रहते हैं।
इस मौके पर प्रोपराइटर साकिर ने बताया कि
उनका उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर
बेहतरीन और किफायती सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि
वे इस नए सेंटर का लाभ जरूर उठाएं।
📍
📅 06 मई 2026
⏰ सुबह 10:00 बजे
📍 गांव अमरपुर, मोहना रोड, पलवल (हरियाणा) #Palwal

3 months ago | [YT] | 5

Haryana Voice Palwal

पलवल वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 🚆” ‪@HaryanaVoicePalwal‬ #News #Haryana

3 months ago | [YT] | 6

Haryana Voice Palwal

👉 “BREAKING: पलवल, होडल, हथीन, पृथला की हर बड़ी खबर—सबसे पहले हरियाणा वॉयस पलवल पर!” 🚨 ‪@HaryanaVoicePalwal‬

3 months ago | [YT] | 6

Haryana Voice Palwal

महंगे रिचार्ज पर सियासत: बयान बदला, सवाल बरकरार ‪@news18india‬ ‪@HaryanaVoicePalwal‬

3 months ago | [YT] | 4