Kurukshetra Today News

kurukshetra today news fastest first


Kurukshetra Today News

कुरुक्षेत्र में होने जा रहा है "श्री श्याम मिलन महोत्सव" कार्यक्रम जिसमें पहुंच रहे हैं मशहूर सिंगर कन्हैया तो आप भी इस विशाल कीर्तन मैं जरूर पहुंचे 🙏🙏

9 months ago | [YT] | 1

Kurukshetra Today News

पहलगाम में आतंकी घटना में मारे गए हरियाणा के करनाल निवासी नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को देगी 50 लाख रुपये और नौकरी देगी हरियाणा सरकार। मुख्यमंत्री सीएम सैनी ने की घोषणा

1 year ago | [YT] | 3

Kurukshetra Today News

18 किलो 250 ग्राम चूरापोस्त के साथ पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार।

•⁠  ⁠ट्रक में चुरापोस्त सहित 2 आरोपियों को कुरूक्षेत्र एनसीबी यूनिट ने किया काबू

•⁠  ⁠दोनों नशा तस्कर पड़ोसी राज्य पंजाब के, मामला दर्ज।

•⁠  ⁠आगामी जांच कैथल पुलिस के ढांड थाने को सौंपी गई।

कैथल/कुरूक्षेत्र। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख महानिदेशक ओ.पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री जगबीर सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए विशेष अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरूक्षेत्र यूनिट ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक ट्रक में सवार दो युवकों से 18 किलो 250 ग्राम चुरा पोस्त बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरूक्षेत्र यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक गुरनाम सिंह अपनी टीम के साथ ढांड थाना, जिला कैथल एरिया में मौजूद थे।  तभी गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध ट्रक में दो युवकों को दबोचा गया। पुलिस टीम ने ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली तो ट्रक में चूरा पोस्त का कट्टा बरामद हुआ। इस चूरा पोस्त का कुल वजन 18 किलोग्राम 250 ग्राम मिला। आरोपीयों की पहचान हरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव ताशपुर पटियाला व गुरपरित सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव तुरना थाना लोहिया खासा जिला पटियाला के रूप में हुई है। जिसके संबंध में थाना ढांड मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आगामी जांच थाना ढांड को सौंपी गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी यह नशा कहाँ से खरीद कर लाए थे और आगे किसको पहुंचाना था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एनसीबी प्रमुख श्री ओ पी सिंह का स्पष्ट संदेश है कि हरियाणा में नशे का व्यापार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जन से अपील की जाती है कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 अथवा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत मादक पदार्थ निषेध आसूचना केंद्र की बेवसाइट www.ncbmanas.gov.in MANAS पोर्टल अथवा हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।

1 year ago | [YT] | 2

Kurukshetra Today News

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने का आरोपी गिरफ्तार ।

जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मार्ग-निर्देश में थाना केयूके पुलिस टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोप में मनोहरी लाल उर्फ़ राणा पुत्र मेहरचंद वासी डेरा बाजीगर जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 23 सितम्बर 2023 को कर्म सिंह पुत्र टिक्का राम वासी तिगरी खालसा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने लडके विक्रम को विदेश भेजना चाहता था।  इसके लिए उसने एजैन्ट मनोहरी लाल से बात की। उसने कहा कि वह उसे वर्क वीजा पर अमेरिका भिजवा देगा उसके लिए 15 लाख रुपये देने होंगे। लेकिन मनोहरी लाल ने उसके लडके को अमेरिका के नाम पर मलेशिया भेज दिया । जब इस बारे एजेंट से बात की तो उसने कोई जवाब नही दिया । करीब एक साल बाद उसने अपने लडके को मलेशिया बुला लिया। लडके के वापस आने पर पर उन्होंने एजेंट से अपने पैसे वापिस मांगे तो वह पैसे देने से साफ मना करने लगा। इस सम्बन्ध मे उसने 6 अप्रैल 2023 को पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र आफिस में शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र ने उनकी शिकायत को आर्थिक अपराध सैल में मार्क कर दिया। आर्थिक अपराध सैल में 10 लाख रूपये वापिस देने बारे समझौता हुआ जिसमें एक महीने के बाद का टाईम दिया गया । एक महीने के बाद एजेन्ट ने 2 लाख रूपये वापिस दिये और बाकी रूपये देने से मना करने लगा । जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 17 जनवरी 25 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक ऋषिपाल, उप निरीक्षक गुरदेव सिंह व महिला एसपीओ कांता व होमगार्ड सुल्तान की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखो रूपए के धोखाधड़ी करने के आरोपी मनोहरी लाल उर्फ़ राणा पुत्र मेहरचंद वासी डेरा बाजीगर जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया ।

 

1 year ago | [YT] | 3

Kurukshetra Today News

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नप अधिकारियों को करनी होगी कड़ी मेहनत:नेहा सिंह
उपायुक्त नेहा सिंह ने शहर की स्वच्छता को लेकर किया औचक निरीक्षण, कैलाश नगर और सेक्टर 13 में स्वच्छता को लेकर किया अवलोकन
कुरुक्षेत्र 14 जनवरी। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी होगी और निरंतर शहर के प्रत्येक डंपिंग स्थल और वार्डों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेना होगा ताकि शहर की सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रह सके।
उपायुक्त नेहा सिंह मंगलवार को देर सायं शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह ने कैलाश नगर और सेक्टर 13 कांग्रेस भवन के साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के खाली पड़ प्लॉट सहित अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयासों में किसी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी और इस विषय को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों को वार्डों के अनुसार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी होगी तथा दरोगा और सफाई कर्मचारी निरंतर शहर के डंपिंग स्थलों की सफाई करेंगे और निरंतर निगरानी रखेंगे। इतना ही नहीं लोगों को जागरूक करेंगे कि घर के कचरे को केवल डोर टू डोर जाने वाली टीपरों में ही डालना सुनिश्चित करे और बाहर खुले में किसी प्रकार का कचरा ना फैंके। अगर कोई व्यक्ति घर का कचरा बाहर डंपिंग स्थल या खुले में फैंकता नजर आए तो उस व्यक्ति के खिलाफ भी नप अधिकारी कार्रवाई करना सुनिश्चित करे। सभी को मिल कर ही धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

1 year ago | [YT] | 1

Kurukshetra Today News

पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ की शुरुआत पर महंत राजेंद्र पुरी ने संतों के साथ की सर्वकल्याण की कामना
ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने दी लोहड़ी की शुभकामनाएं, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में है लोहड़ी का विशेष महत्व
कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के साथ हुई महाकुंभ की शुरुआत पर महंत राजेंद्र पुरी ने अन्य संत महापुरुषों के साथ सर्वकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उनके स्वामी सुनील दास, महामंडलेश्वर राम अवतार, महंत बंसी पुरी, परमहंस स्वामी ज्ञानेश्वर, महंत विशाल दास, स्वामी सोमनाथ इत्यादि मौजूद थे। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि पौष पूर्णिमा का दिन बहुत ही पावन माना जाता है। इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस दिन पूजन व स्नान से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महंत राजेंद्र पुरी जी ने सभी देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने जग ज्योति दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं सेवकों को लोहड़ी पर्व के लिए प्रसाद व मिठाई बांटते हुए कहा कि लोहड़ी के अवसर पर अपनी अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंदों का सहयोग करें। अगर आप के थोड़े से सहयोग से किसी के जीवन में खुशियां आती हैं तो जीवन सार्थक होता है। इस संदेश को अपने जीवन में अपनाना और सबको बताना हमारा फर्ज है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि लोहड़ी अपने साथियों, परिवार वालों, सगे संबंधियों और पड़ोसियों के साथ मिलजुल कर मनाएं। इस मौके पर जसविंदर सिंह, रंजीत सिंह, अक्षय कुमार, हर्ष राठी, गुलाब सिंह, बलबीर सिंह, गुरमेल सिंह, रानी देवी, बलजिंदर कौर, सुदेश, सुनीता डांगी इत्यादि भी मौजूद रहे।      

1 year ago | [YT] | 3

Kurukshetra Today News

जयराम कन्या महाविद्यालय में लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया
जयराम कन्या महाविद्यालय में जलाई गई लोहड़ी
कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. सुदेश रावल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्या ने सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी के त्यौहार का संबंध फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा है। इस दिन पंजाब और हरियाणा में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है, वहीं रात के समय लोहड़ी जलाई जाती है। लोहड़ी की रात परिवार, सगे-संबंधियों के साथ मिल बैठ कर हंसी-मजाक तथा नाच-गाना कर रिश्तों में मिठास भरने व सद्भाईवना से रहने का संदेश देती है। प्राचार्या ने कहा कि लोहड़ी की महत्ता आज भी बरकरार है। पवित्र अग्नि का यह त्योहार मानवता को सीधा रास्ता दिखाने का पुनीत कार्य करता है। उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

1 year ago | [YT] | 1

Kurukshetra Today News

पुलिस अधीक्षक ने अपराध गोष्टी का आयोजन कर अपराध रोकथाम के लिए दिए दिशा-निर्देश ।

अपराधिक वारदातों को रोकने बारे विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए आवशयक दिशा -निर्देश ।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकूला के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला ने पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अपराध गोष्टी का आयोजन कर कर अपराध और अपराधियों को अंकुश लगाने के लिए आवशयक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को सभी पर्वेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को पूरी लग्न से कर्तव्य निर्वहन करने व आमजन को शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकूला के निर्देश से गोष्टी में अपराधिक वारदातों को रोकने के लिये अपने-अपने एरिया में ज्यादा से ज्यादा पुलिस की गस्त को बढाने के भी आदेश दिये।

पुलिस अधीक्षक ने गोष्टी में जिला के पर्वेक्षण अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को आदेश देते हुए कहा कि जिला में चोरी,आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, छीनाझपटी व धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी प्रबन्धक थाना को विशेष हिदायत दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के सख्त करवाई की जाए। वाणिज्य मामलों में शामिल नशा तस्करों की प्रापर्टी अटैच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने पीसीआर और राइडर के साथ नाकाबंदी करके चैंकिंग अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा वाहनों को चैक करने, बिना नम्बर प्लेट वाहनों को इम्पाऊंड करने के आदेश दिये व थाना यातायात प्रभारी हाईवे को आदेश दिये कि नैशनल हाइवे पर लेन चेंज नियमों की पालना करवानी है ताजा उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान किये जाऐं। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक ने कबूतरबाजी व साइबर ठगी के मामलों में गहनता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कबूतरबाजी पर शिकन्जा कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर 80530-03400 जारी किया गया है जिस पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालो की सूचना दे सकतें है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर हाल में अपराध पर नियंत्रण व शराबबंदी कानून को सफलतापूर्वक लागू करना सबकी जिम्मेवारी होगी। गोष्टी में उपस्थित सभी थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से पुलिस अधीक्षक ने लंबित वारंट व उसके निष्पादन तथा मामलों में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी ली गई। तत्पश्चात एसपी ने कहा कि थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती, रोको टोको अभियान तथा शराब के विरुद्ध लगातार अभियान प्रभावी रूप से जारी रहनी चाहिए। प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की जब्ती का निष्पादन करेंगे व न्यायालय के निर्देश का अनुपालन करेंगे। सभी वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करेंगे। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर ठगों के जाल को तोड़ने के लिए जिले की साइबर टीम, सोशल मीडिया टीम और थानाधिकारियों ने मिलकर कार्य योजना तैयार की है। महिला और बच्चों संबंधी अपराधों का जल्द समाधान करने के संबंध में निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस मौका पर सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, प्रभारी अपराध शाखा-1 व 2, एएनसी इंचार्ज, हैड क्लर्क निरीक्षक राज कुमार, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक विशाल कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र, शिकायत शाखा प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीन कौर, ओएसआई कुलदीप सिंह, आरडब्लू सुल्तान सिंह व लाभसिंह आदि मौजूद रहे।

1 year ago | [YT] | 2

Kurukshetra Today News

नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, एएनसी ने की थी 105 ग्राम हैरोइन बरामद ।

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में आसिफ उर्फ़ आशु पुत्र मुल्की वासी दौलत पुर जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 नवम्बर 2024 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य सिपाही प्रदीप संजीव कुमार व गाड़ी चालक हैड कांस्टेबल जसवंत सिंह की टीम एन्टी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुनीता उर्फ बल्ली वासी गांधी नगर थानेसर कुरुक्षेत्र हैरोईन/स्मैक बेचने का काम करती है और काफी मात्रा में हैरोईन/स्मैक अपने घर में छिपाकर रखी हुई है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांधी नगर में आरोपिया के घर पर रेड करके आरोपिया को काबू किया तथा उसके घर से 105 ग्राम हैरोईन बरामद हुई थी। जिसके विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में  नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया था।

दिनांक 9 जनवरी 25 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने मामले की आगामी तफ्तीश करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी आसिफ उर्फ़ आशु पुत्र मुल्की वासी दौलत पुर जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 4 हजार रूपये बरामद किये गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

1 year ago | [YT] | 1

Kurukshetra Today News

छीनाझपटी के आरोपी को सुनाई कारावास व जुर्माने की सजा ।

कुरुक्षेत्र के जिला एवं सैशन न्यायाधीश आराधना साहनी की अदालत ने छीनाझपटी के आरोपी एहसान उर्फ़ बंदर पुत्र ईश्लाम वासी शिव कालोनी लाडवा को 5 साल कारावास व 35 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई ।

यह जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी श्री चन्द्रमोहन ने बताया कि 20 अगस्त 2023 को थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में रविजैन्द्र पुत्र आत्मज वासी लाडवा ने बताया कि वह बाबा बंशी वाला आश्रम लाडवा में देख रेख का काम करता हैं । दिंनाक 19 अगस्त की रात में वह और उसका एक साथी बस स्टैंड लाडवा की टिन शैड के नीचे सो रहे थे। उसी समय एक लड़का आया और उसका पर्स छीनने की कोशिश करने लगा। उसके शौर मचाने पर आरोपी उसको जान से मारने की धमकी व उसका पर्स छीनकर मौके से भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार को सौंप दी गई। जांच के दौरान आरोपी एहसान उर्फ़ बंदर को मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। जांच पूरी होने पर मामले का चालान न्यायालय में दिया गया था। 

       दिनांक 9 जनवरी को मामले की नियमित सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर छीनाझपटी के आरोपी एहसान उर्फ़ बंदर पुत्र ईश्लाम वासी शिव कालोनी लाडवा को दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 379-ए के तहत 5 वर्ष कठोर कारावास व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा व जुर्माना न भरने की सूरत में 3 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा तथा आईपीसी की धारा 506 के तहत 2 वर्ष कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा व जुर्माना न भरने की सूरत में 3 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई । 

1 year ago | [YT] | 3