THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS Editor in Chief :Navin S. Pandey
E-mail:mumbaigreater@gmail.com
Mobile: 9930884511 // 9619021366


THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

*Lilavati Hospital, Mumbai launched “Roshni Cataract Services” an initiative to provide free eye check-ups and cataract surgeries*

*Roshni Cataract Services
Brightens Futures with Free Eye Care for Underprivileged*

*The Prevalence Of Cataracts Causes 70% Of Blindness And 90% Of Distorted Vision In India Says Expert*

Mumbai, India - Lilavati Hospital and Research Centre, a charitable hospital in Mumbai has launched the “Roshni Cataract Services” an initiative aimed at performing free eye check-up and cataract surgeries for underprivileged individuals. The event was inaugurated by the esteemed Permanent Trustees- Shri Rajiv Mehta along with Dr. Niraj Uttamani, COO at Lilavati Hospital & Research Centre, Bandra and team of doctors at Ophthalmologist department. This initiative aimed to provide essential eye care services 100% free of cost to those in need while raising awareness about eye health.

In India, cataracts continue to be a leading cause of blindness and vision impairment, affecting millions of lives across the country. Despite the availability of effective treatment options such as cataract surgery, there are significant hurdles in providing adequate care and addressing this escalating eye health issue. Challenges facing cataract treatment in India stem from various factors including limited access to healthcare facilities, lack of awareness about preventive measures and symptoms, as well as financial barriers that prevent many individuals from seeking timely treatment.

As part of the Roshni Cataract Services initiative by Smt Charu Mehta, Founders & Permanent Trustees for Life at Mumbai's prestigious Lilavati Hospital, individuals in need will have access to essential eye care services without any financial burden. By offering free eye check-ups and cataract surgeries, Lilavati Hospital aims to address the pressing issue of visual impairment among underprivileged in Mumbai. An individuals can register and undergo screenings under the care of dedicated professionals who understand the profound impact vision restoration can have on quality of life. This noble endeavour not only provides vital medical assistance but also raises awareness about the importance of maintaining good eye health. Through this program, Lilavati Hospital continues its legacy of giving back to society by ensuring that even those who cannot afford due to financially constrain receive quality healthcare services.

Shri Rajiv Mehta, a Permanent Trustee at Lilavati Hospital and Research Centre in Bandra, Mumbai, brought attention to the lack of knowledge within communities regarding the importance of regular eye check-ups for early detection and treatment of cataracts. He also stressed that financial limitations often hinder individuals from obtaining essential healthcare services, particularly in rural areas where medical expenses can be a heavy burden on families. In response to these obstacles, Lilavati Hospital, a charitable institution in Mumbai, will be launching various healthcare awareness initiatives for communities lacking adequate medical facilities. The goal of these programs is to enhance access to high-quality healthcare and improve the well-being of underserved populations. By increasing awareness and providing timely care, individuals can receive necessary treatment promptly, leading to better health outcomes and an enhanced quality of life overall.

Dr. Niraj Uttamani, COO at Lilavati Hospital & Research Centre, Bandra, said cataracts are a major issue in India, causing 70% of blindness and 90% of distorted vision. Recent data highlights the widespread impact of cataracts, prompting healthcare professionals and policymakers to take action. Millions are affected, so quick action is necessary. Early detection, timely treatment, and increased awareness are crucial for lowering cataract rates. Failing to manage cataracts properly can harm individuals and communities. Leading hospitals and stakeholders should work together to develop strategies focusing on prevention, affordable treatment, and education. Collaboration can help reduce cataract-related blindness and improve vision, enhancing the quality of life for those affected.

Further Shri Rajiv Mehta added that under Roshni Cataract Services, we've screened approximately 200 patients, with 29 scheduled for life-changing free cataract surgeries. Our commitment doesn't end there; we aspire to perform over 500 additional surgeries, granting individuals a new lease on life, echoing Lilavati Hospital's unwavering dedication to restoring sight and hope.

2 years ago | [YT] | 1

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

अंगदान से ४३ वर्षीय मरीज को मिला नया जीवन

मिरारोड स्थित वॉक्हार्ट अस्पताल में हुआ किडनी ट्रान्सप्लांट

मुंबई – मिरारोड रोड स्थित वॉक्हार्ट अस्पताल में एक ७३ वर्षीय ब्रेनडेड मरीज के अंगदान करके कई सालों से किडनी की प्रतीक्षा कर रहें एक मरीज की जान बचाई हैं। मिरारोड स्थित वॉक्हार्ट अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट औऱ ट्रान्सप्लांट फिजिशियन डॉ. पुनीत भुवानिया और कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ आशुतोष बघेल ने सफलतापूर्वक यह सर्जरी की हैं ।

सौरव मुखर्जी (४३) यह मरीज क्रोनिक किडनी डिसीज (सीकेडी) से पिडीत था। पिछले ४ साल से वह डायलिसस पर थे। डॉक्टरोंने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। मरीज ने किडनी के लिए झोनल ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन सेंटर (झेडटीसीसी) और वॉक्हार्ट के कैडेवर प्रोग्राम में पंजीकरण किया था। वह दिल्ली से मुंबई पहुंचे और आवश्यक क्रॉस-मैच परीक्षण के बाद, मिरारोड के वॉक्हार्ट अस्पताल में किडनी ट्रान्सप्लांट सर्जरी हुई हैं। सर्जरी के बाद १० दिनों में उन्हें डिस्जार्च दिया गया।

मिरारोड स्थित वॉक्हार्ट अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट औऱ ट्रान्सप्लांट फिजिशियन डॉ. पुनीत भुवानिया ने कहॉं की, ‘’७३ उम्र के मरीज को ब्रेनडेड घोषित करने के बाद उसका अंगदान किया गया। ब्रेनडेड मरीज के अंगदान से छह लोगों को नया जीवन मिला हैं। यह मरीज के गुर्दे, यकृत, किडनी, फेफडे और त्वचा का दान किया गया है। इसमें ब्रेनडेड व्यक्ती की किडनी वॉक्हार्ट अस्पताल में अंगदान की प्रतीक्षा यादी में रहनेवाले एक मरीज दी गई हैं। अस्पताल में इस मरीज की किडनी ट्रान्सप्लांट हुई हैं। सर्जरी के बाद मरीज की सेहत में सुधार देखकर उन्हें १० दिन बाद डिस्जार्च दिया गया हैं।’’

डॉ. भुवानिया ने आगे कहॉं की, ‘’एक ब्रेनडेड व्यक्ती के अंगदान से आठ लोगों को नई जिंदगी मिल सकती हैं। ब्रेनडेड मरीज का गुर्दे, यकृत, हृदय, आंत, आंखे, फेफडे, अग्नाशय औऱ त्वचा का दान किया जाता हैं। हर साल लगभर ५०,००० से अधिक लोगों को गुर्दा प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती हैं। लेकिन अंगदान के बारे में जागरूकता की कमी के कारण लोग अंगदान के लिए आगे नहीं आते। अंगदान कम होने के कारण जरूरतमंदों को प्रत्यारोपण के लिए प्रतीक्षा करनी पडती हैं। इसलिए सभी लोगों के अंगदान का संकल्प करना चाहिए, क्योंकी मरने के बाद भी हम अन्य व्यक्ती की जान बचा सकते हैं।’’



मरीज सौरव ने कहॉं की, “किडनी फेल होने के बाद मुझे किडनी ट्रांसप्लांट की सख्त जरूरत थी। मेरी जान बचेगी या नहीं मुझे कुछ भी पता नही था। लेकिन वॉक्हार्ट अस्पताल के प्रयासों के कारण मुझे समय पर किडनी मिली हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के कारण मेरी जान बची हैं। मेरी इच्छा है कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और लाखों लोगों की जान बचाने के लिए अंगों का दान करें।’’

3 years ago | [YT] | 2

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार।

स्टोरी- आरोपी विसुअल , पुलिस बाइट, पुलिस स्टेशन, आरोपी पिक, देशी कट्टा पिक

एंकर- दहिसर पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। दहिसर पुलिस द्वारा आल आउट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिससे शाम को संभाजीनगर में चेकिंग के दौरान आरोपी शादाब सब्बीर मकरानी को रोका गया जिसके पास एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी शादाब शब्बीर मकरानी गली नं 4 गणपत पाटिल नगर बोरीवली वेस्ट का रहने वाला है। दहिसर पुलिस स्टेशन द्वारा जांच में पता चला के आरोपी के ऊपर पहले भी एम एच बी पुलिस स्टेशन और दहिसर पुलिस में मामले दर्ज हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है आरोपी के पास से जो कट्टा बरामद किया गया है किसके माध्यम से मुम्बई में आया और कहां उपयोग में लाया जाना था।

5 years ago | [YT] | 2

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

गोपाल सिंह और मणि भट्टाचार्य पहली बार एक साथ कर रहे हैं "मिलन" की शूटिंग वाराणसी में

गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पॉपुलर सिंगर गोपाल सिंह बतौर हीरो फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वे अपनी पहली फिल्म में बांग्ला एवं भोजपुरी फिल्मों की स्टार सिनेतारिका मणि भट्टाचार्य के वाराणसी में शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ स्टार प्लस के सीरियल की फेमस एक्ट्रेस धानी श्री हैं। उनकी तिकड़ी खूब धमाल परदे पर मचाने वाली है। लड्डू गोपाल एंटरटेनमेंट एवं वाराणसी फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म मिलन की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन भूमि वाराणसी में भव्य मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सिंगर एक्टर गोपाल सिंह हैं। उनका किरदार काफी सशक्त एवं चैलेंजिंग है। वे दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ने वाले हैं। अब तक बहुत सारे हिट भोजपुरी गीत गाकर बहुत बड़ी फॉलोइंग बनाने वाले सिंगर से एक्टर बने गोपाल सिंह अब बतौर हीरो खूब धमाल मचाने वाले हैं। चूंकि वे भोजपुर से हैं, इसीलिए भोजपुरी उनके रग रग में बसी हुई है। जिस तरह से वे बतौर गायक भोजपुरिया श्रोताओं के दिलों में राज कर रहे हैं। उसी तरह अब बतौर नायक दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ने वाले हैं। उन्होंने बतौर हीरो अपनी पहली भोजपुरी फिल्म मिलन की शूटिंग शुरू कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी के अलावा मिर्जापुर के विंडम फॉल, चन्दौली में देव दरी, राज दरी आदि मनोरम एवं पर्यटक स्थलों पर भी की जाएगी। हर वर्ग को ध्यान में रखकर निर्मित की जाने वाली यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक व साफ-सुथरी है। जिसे पूरे परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे। यह फिल्म गोपाल सिंह के फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के पहले सुपरस्टार महानायक कुणाल सिंह सशक्त भूमिका में गोपाल सिंह के पिताजी का किरदार निभा रहे हैं। साथ में बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट, मन्टुलाल, इला पांडेय, सचिन श्रीवास्तव भी दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि फिल्म मिलन के निर्माता सचिन जायसवाल व एस सिंह हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक आनन्द सिंह, जो हमेशा अलग सब्जेक्ट पर फिल्म मेकिंग करने के लिए जाने जाते हैं। उम्दा व रोचक कथा, पटकथा और संवाद से भरपूर इस फिल्म के लेखक मनोज पांडेय हैं। फिल्म का संगीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय है, जिसे तैयार किया है संगीतकार मधुकर आनन्द व साजन मिश्रा ने। गीत लिखा है गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, आजाद सिंह, शेखर मधुर, अनिरुद्ध शाहाबादी, हरिन्दर सिंह डेंजर आदि ने। छायांकन साहिल जे अंसारी, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, मारधाड़ दिनेश यादव का है। ईपी जीतूराज बाबाजी हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में गोपाल सिंह, मणि भट्टाचार्य, धानी श्री, बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट, इला पांडेय, मन्टुलाल, रागिनी राय, सचिन श्रीवास्तव, जुबैर शाह, राजेश सिंह और कुणाल सिंह हैं।

5 years ago | [YT] | 1

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

मुंबई में बढ़े हुए बिजली बिल के खिलाफ महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का जोरदार अंदोलन प्रदर्शन

मुंबई में बढ़े हुए बिजली बिल के खिलाफ महाराष्ट्र नव निर्माण सेना का जोरदार अंदोलन प्रदर्शन बांद्रा में करने वाले है।मनसे के नेता यह देखों मुंबई कलेक्टर ऑफीस पर मोर्चा लेकर दहिसर से बांद्रा के लिये निकलें हैं। मनसे दहिसर विधानसभा एवं विभाग अध्यक्ष राजेश येरुणकर के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता लॉक डाउन के समय भेजे गये, मनमानी लाइट बिल का विरोध कर रही है।
इसी मुद्दे को लेकर अब मनसे आक्रामक नजर आ रही है।

5 years ago | [YT] | 1

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई का कमेटी मेंबर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार।

जांच की आंच यूनियन के चेयरमैन और अध्यक्ष तक पहुचीं।


मुंबई फिल्मसिटी जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन में भी ड्रग्स की बू नजर आने लगी है। जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन कमेटी मेंबर को कार्यवाई के दौरान ड्रग्स के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस की कार्यवाई के बाद आनन फानन में यूनियन अध्यक्ष बृजेश सिंह ने ड्रग्स पेडलर वसीम बैग को एसोसिएशन से तुरंत निकाल तो दिया लेकिन सवाल ये खड़ा होता है की अंबोली पुलिस ने यूनियन के अध्यक्ष और चेयरमैन के ऊपर अभी तक कार्यवाई क्यों नही की। यह जानना बेहद जरूरी है कि ड्रग्स पेडलर वसीम ने लॉक डाउन के दौरान और कितने लोगों को ड्रग्स सप्पलाई करता था इसकी भी गहन जांच करने की जरूरत है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूनियन के और कई मेम्वर लॉक डाउन के दौरान टीवी कलाकारों को ड्रग्स सप्लाई करने का काम करते है। जिसपर अब नारकोटिक्स कंट्रोल बयूरो की कड़ी नजर है।

इस मामले में अंबोली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन फ़िल्म जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई अध्यक्ष वाहिद शेख और जनरल सेक्रेटरी बृजेश सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसके कमेटी मेम्बर वसीम वैग नामक शेख को 9 अक्टूबर को ड्रग्स के साथ अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अंबोली पुलिस वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोमेश्वर खामटे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर हमने कार्यवाई की थी इस दौरान जूनियर आर्टिस्ट यूनियन के कमेटी मेंबर
वसीम वैग नामक शख्स के पास से काफी बढ़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। जिसको गिरफ्तार कर आगे की कांच की जा रही है। फिलहाल इस यूनियन में और कौन कौन लोग शामिल है जो इस तरह से ड्रग्स के कारोबार में शामिल है इसकी जांच चल रही है।

आरोपी का फ़ोटो :-वसीम वैग ड्रग्स पेडलर (कमेटी मेंबर जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई)

5 years ago | [YT] | 1

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

क्राइम ब्रांच ने फर्जी कॉलसेंटर मालिक को किया गिरफ्तार
अमेरिकन नागरिक से ऑनलाइन ठगी का आरोप


अमेरिकन नागरिक को प्रतिबंधित दवाई बेचने के बहाने ऑनलाइन ठगी करने वाले, एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच यूनिट 11 की टीम ने गोरेगांव से गिरफ्तार किया है. आरोपी फर्जी कॉलसेंटर चलता है, ऐसी बात पुलिस जांच में खुलकर सामने आई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया की क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के पुलिस निरीक्षक सुनील माने की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी की मालाड डी- मार्ट के पास एक व्यक्ति अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई के बहाने गोरेगॉव इलाके में अमेरिकन नागरिकों से ऑनलाइन पेमेंट लेकर ठगी का कार्य कर रहा है…
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के पुलिस निरीक्षक सुनील माने ने अपनी टीम के साथ 24 नवंबर की दोपहर को जाल बिछाकर विशाल घनश्याम सोनी (38) नागरिक को गिरफ्तार किया है, पूँछतांछ में पता चला है कि आरोपी अमेरिका में प्रतिबंधि दवाइयों की सप्लाई करने के नाम पर ठगी करता था, गिरफ्तार आरोपी बोरिवली पश्चिम चिकुवाडी परिसर के आदित्य अपार्टमेंट में रहता है.मालाड पश्चिम डी- मार्ट के पास वह फर्जी कॉलसेंटर खोलकर देशी और विदेशी नागरिकों के साथ ऑनलाइन ठगी करता था. बागुरनगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जानबूझकर चीटिंग करने और विदेश के नाम पर देश में जालसाजी का मामला दर्ज किया है.आरोपी को 1 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश के साथ आगे की जांच क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के अधिकारी कर रहे है.

5 years ago | [YT] | 1

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

आरे डेरी से दस्तावेज की चोरी करने वाले पर प्रसाशन का शिकंजा जल्द होगा मामला दर्ज

आरे सीईओ ने लिया संज्ञान कहा जल्द होगा मामला दर्ज


मुंबई आरे कॉलोनी की हद में रहने वाले मयूर विजय गोसावी नामक बिजनेसमैन ने कथित आरटीआई एक्टिविस्ट व साप्ताहिक अखबार मालिक पर खंडनी मांगने का आरोप लगाया है।
दरसअल आरे कॉलोनी यूनिट 29 मयूर नगर में रहने वाला नीलेश हरिश्चन्द्र धुरी नामक आरटीआई एक्टिविस्ट साप्ताहिक अखबार चलता है जो अक्सर खबर छापकर पैसों की मांग करता है अगर सामने वाला पैसा नही देता है तो उसके खिलाफ लगातार बेबुनियाद झूठी खबर छापकर बदनाम करने की धमकी देता है जिससे निराश होकर पीड़ित कभी कभार कुछ पैसों की पेशकश कर देता है तब धुरी मामले को छोड़ देता है।
ऐसा ही एक मामला आरे कॉलोनी के रहने वाले मयूर गोसावी के अनुसार नीलेश धुरी आरटीआई मारकर लोगो से खंडनी मांगने का काम करता है। अगर आरे डेरी प्रशासन आरटीआई के जबाब नही देता है तो धुरी आरे डेरी दफ्तर जाकर खुद पेपर की चोरी कर फ़ोटो निकालकर पीड़ित को भेजकर रंगदारी की मांग करता है। एक ऐसा ही वाक्या सामने आया जब नीलेश धुरी आरे कॉलोनी स्थित आरे दुग्ध विभाग में चोरी छुपकर वहां रखे सरकारी दस्तावेजों की चोरी से फ़ोटो निकाल रहा था तभी वहां मौजूद कुछ लोगो ने धुरी और उसके सहयोगियों की पेपर चोरी कर फ़ोटो निकालते समय वीडियो बना लिया था जो गोसावी के हाथ लग गई. जिसके बाद धुरी व्यवसाई गोसावी को धमकाता रहता था. आरे दुग्ध विभाग में पेपर चोरी का यह पहला मामला नही बल्कि काफी समय से नीलेश सरकारी कागज की चोरी करके कई अधिकारी व व्यवसाई को धमकाने का काम करता है।
जब शिकायतकर्ता मयूर ने आरे CEO को सरकारी पेपर गायब होने की जानकारी मांगी तो आरे सीईओ नत्थू राठौड़ ने बताया कि मैं इसकी जांच करूँगा फिर मामले को ऊपर अधिकारियो तक देकर शिकायत दर्ज करवाऊंगा।
फिलहाल गोसावी ने दुग्धमंत्री सुनील केदार एवं आरे पुलिस विभाग से नीलेश धुरी के ऊपर सरकार दफ्तर से पेपर चुराने और चोरी से दफ्तर से फ़ोटो निकालने पर खंडनी मांगने के आरोप में शख्त कार्यवाई की मांग किया है।
सीईओ नत्थू राठौड़ ने बताया कि मैंने आरे पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्यवाई की मांग किया है।

5 years ago | [YT] | 1

THE GREATER MUMBAI WEB NEWS

माहिरा शर्मा के लिए मिड एयर जन्मदिन समारोह, Enroute दुबई इस सुंदरी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को बाद के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए दुबई जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखा गया। माहिरा ने अपने प्रशंसकों और एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ हवा में केक काटा। उनके दुबई चित्रों को देखने के लिए उत्साहित।

5 years ago | [YT] | 0