भारत प्लस न्यूज़ (देश की बात) एक ऑनलाइन पोर्टल है जो भारत और दुनिया भर के किसी भी क्षेत्र से जुडी हुई हर जानकारी को आप तक पहुँचता है || जैसे-राजनीति, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग ख़बरों को सबसे तेज़ जनता के समक्ष लाता है | और आपको भारतीय खेल, सिनेमा, व्यापार, शेयर बाजार, क्रिकेट, जीवन शैली पर सभी अप्डेट्स मिलते हैं सिर्फ भारत प्लस पर |
Bharat Plus News (Desh Ki Baat) is an online portal that reaches you with all the information related to India and any region around the world. For example, politics, sports, current affairs and breaking news brings the fastest public. And you get all updates on Indian sports, cinema, business, stock market, cricket, lifestyle, only on Bharat Plus.
इस चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो, उस पर काम करने वाली टीम को उचित क्रेडिट देने के बाद ही।
Videos uploaded on this channel only after giving due credits to the team that has worked on it.
Email-newsbharatplus@gmail.com
---------
For more Latest updates - Subscribe my channel
Like, Share & Comment our videos !!
Bharatplus
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 बॉल में सेंचुरी जमा दी। अभिषेक ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 बॉल में शतक लगाया था।
अभिषेक ने 34 गेंद पर 108 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के लगाए। अभिषेक को राशिद खान ने आउट किया।
#abhisheksharma #fastesthundred #rohitsharma #IndiaVsAfghanistan #bharatplus
2 days ago | [YT] | 3
View 0 replies
Bharatplus
UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर!
अब ₹2,000 से ज्यादा के कुछ UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लगेगा। लेकिन सबसे जरूरी बात—यह चार्ज ग्राहक से नहीं, बल्कि व्यापारी से लिया जाएगा।
उदाहरण के लिए, ₹5,000 के पेमेंट पर 0.4% के हिसाब से ₹20, जबकि ₹50,000 पर ₹200 MDR होगा। इसकी अधिकतम सीमा ₹300 रखी गई है।
वहीं ₹2,000 तक के पेमेंट पर कोई MDR नहीं लगेगा। छोटे दुकानदारों को भी राहत दी गई है और P2P यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को भेजे जाने वाले पैसे पर भी चार्ज नहीं लगेगा।
सरकार का कहना है कि UPI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर सिक्योरिटी, तकनीक और पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था जरूरी है।
यानी आसान भाषा में—आम ग्राहक के लिए UPI पेमेंट फ्री रहेगा, लेकिन बड़े मर्चेंट पेमेंट पर व्यापारी को MDR देना होगा।
#UPI #UPICharges #UPINews #UPIPayment #bharatplus
{DigitalPayment MDR MerchantDiscountRate NPCI DigitalIndia OnlinePayment UPIUpdate BusinessNews LatestNews IndiaNews BharatPlus NewsUpdate TrendingNews}
4 days ago | [YT] | 1
View 0 replies
Bharatplus
भारतीय विमेंस टीम ने एशिया कप खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में हुए पुरुष एशिया कप में भी भारत ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रन से हराया। इसके बाद हुई प्रजेंटेशन सेरेमनी में श्रीलंकाई टीम की कप्तान ने नकवी से उपविजेता ट्रॉफी और चेक लिया। लेकिन, भारतीय टीम स्टेज पर नहीं आई। यहीं प्रजेंटेशन सेरेमनी खत्म कर दी गई।
#women'sAsiaCup #indiavsshrilanka #mohsinnaqvi #bharatplus
6 days ago | [YT] | 2
View 0 replies
Bharatplus
भारत ने विमेंस एशिया कप का खिताब 8वीं बार जीत लिया है। दुबई में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई।
शेफाली वर्मा ने 68 और स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में श्री चरणी ने 4 विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके।
#women'sAsiaCup #indiavsshrilanka #AsiaCupwinner #bharatplus
6 days ago | [YT] | 3
View 0 replies
Bharatplus
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. अभिषेक ने जैसे ही 5 रन बनाए वैसे ही टी-20 में 6000 रन पूरा करने में सफल रहे. वहीं, अभिषेक गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने हैं. वहीं, गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. अभिषेक ने 3420 गेंद में 6000 टी-20 रन पूरा करने का कमाल किया है. फिल एलन ने 3386 गेंद खेलकर 6000 टी-20 रन अपने करियर में पूरे करने में सफल रहे थे.
इस मामले में तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने 3550 गेंद में 6000 रन टी20 में पूरा करने में सफलता हासिल की थी. चौथे नंबर पर टिम डेविड हैं. जिन्होंने 3681 गेंद में 6000 रन बनाए थे. विल जैक्स और फिल सॉल्ट ने 3857 गेंद में 6000 टी-20 रन अपने करियर में पूरा करने का कमाल कर दिखाया था.
#abhisheksharma #T20cricket #IndiaVsAfghanistan #bharatplus #cricketnews
6 days ago | [YT] | 2
View 0 replies
Bharatplus
भारतीय टीम में अफगानिस्तान कोर्स सर्टिफिकेट से हरा दिया और इस मैच को 13.4 ओवर में हासिल कर लिया, अफगानिस्तान ने 157 रन के टारगेट दिया था, जिसके जवाब में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद का सामना करते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और सात छक्के शामिल रहे वहीं ईशान किशन ने 42 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 64 रन बनाए, जबकि भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।
#IndiaVsAfghanistan #indiawin #bharatplus #cricketnews
#abhisheksharma
6 days ago | [YT] | 1
View 0 replies
Bharatplus
BRICS INDIA Summit 2026 ! आज ब्रिक्स सम्मेलन की तस्वीरें।
#bricssummit2026 #india #brics #pmnarendramodi #bharatplus
1 week ago | [YT] | 2
View 0 replies
Bharatplus
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की नेशनल फुटबॉल टीम से इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उनका आखिरी मैच वर्ल्ड कप फाइनल था, जिसमें अर्जेंटीना को स्पेन से हार मिली थी।
मेसी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे नोट की तस्वीर के साथ संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि फाइनल के 2 दिन बाद 21 जुलाई को उन्होंने संन्यास का फैसला लिख लिया था।
39 साल के मेसी ने कहा कि उनके पिता जॉर्ज मेसी की मौत के बाद उन्हें लगा कि अर्जेंटीना के लिए करियर खत्म करने का यही सही समय है।'
जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को सेंट्रल अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक अस्पताल में निधन हुआ था। वे 68 साल के थे।
#messi #messifootball #arjentina #bharatplus #internationalnews
2 weeks ago | [YT] | 6
View 0 replies
Bharatplus
बिहार के बांकीपुर में नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं।
बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
काउंटिंग के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ गड़बड़ देखने को मिली। सुबह से वेबसाइट पर 31 राउंड की काउंटिंग बताई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होते ही पहले 32 और फिर 36 राउंड काउंटिंग दिखाई जाने लगी। बाद में फिर 32 राउंड की काउंटिंग दिखा दी गई।
1 month ago | [YT] | 8
View 0 replies
Bharatplus
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक विवाद और पिछले कई हफ्तों से चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों और चौतरफा दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी और इस इस्तीफे को परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि, पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरू से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और अपने फैसले पर अड़ी रही। आज सरकार और सीजेपी के तीसरे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा सौंपा है।
#dharmendrapradhan #Bharatplus #cjpprotest #bignews #abhijeetaapke
1 month ago | [YT] | 5
View 0 replies
Load more