🏡हमारा उद्देश्य गांव–देहात में विकास के कार्यों,व्याप्त भ्रष्टाचार व जनसमस्याओं को लेकर उसका खुलासा करते हुए,जनसमस्याओं को समाज,शासन व प्रशासन के लोगों के समक्ष रखना है।
Goverment of India
Rajistretion No. UDAM – UP–70–000XXXX
ऑफिस कॉन्टेक्ट
व्हाट्सएप न. — 9695989873
कॉलिंग न. – 9695 9898 73
Editar In Chief :–
City editor :–
Editor :–
Sub editor :–
Assistent editor :–
Full screen editor :–
Linkege editor :–
Symbolic editor :–
Text editor :–
Camera :–
Ankar :–
💥समय-समय पर गांवों में विभिन्न सरकारी योजनाएं चलती रहती हैं इन याजनाओं से गांवों में आए बदलाव के साथ-साथ योजना में भ्रष्टाचार के समाचार भी गांव के हित में होते हैं।
💥अगर इन योजनाओं पर पत्रकार पैनी नजर रखेंगे तो योजना का जो लाभ मिल रहा है वह और अधिक मिलने लगेगा क्यों कि जब योजना लागू करने वालों को पता चलेगा कि इस पर पत्रकार की नजर है तो वह गलत काम करने से पहले सोचेगा और गलत काम करने से बचेगा।
विलेज दस्तक समाचार
भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी रोकने के लिए सख्ती, कृषि विभाग ने दो उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस किए निलंबित
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर ककरहवा से लेकर खुनुवा बॉर्डर तक सब्सिडी वाली उर्वरक (खाद) की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी 43वीं बटालियन और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा पर निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की जरूरत है, ताकि किसानों के लिए मिलने वाली सब्सिडी वाली खाद की तस्करी पूरी तरह रोकी जा सके। उनका कहना है कि खाद की अवैध निकासी से भारतीय किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिल पाता और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
इसी क्रम में कृषि विभाग ने भी उर्वरक वितरण में अनियमितता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी, सिद्धार्थनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपर जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि), लोटन की संयुक्त टीम ने विभिन्न निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मै. कृष्णा खाद भंडार, चनरेशिया (विकासखंड लोटन) तथा श्यामदेव खाद विक्रेता, जाफरजोत (विकासखंड लोटन) के यहां उर्वरक वितरण में अनियमितता एवं अभिलेखीय कमियां पाई गईं। इसके चलते दोनों प्रतिष्ठानों के उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले के सभी निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों की खतौनी, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर का विवरण वितरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा फसल की आवश्यकता के अनुरूप ही निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रही कार्रवाई को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीमा पर निगरानी और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि एसएसबी, पुलिस और कृषि विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहा तो खाद की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा और किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा।
22 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
हरिशंकरी वृक्षारोपण के तहत पीपल, पाकड़ व बरगद के पौधे लगाए गए
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर), 24 जुलाई। जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड बर्डपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-1 स्थित काजीजोत पोखरे पर हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान के तहत पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद सलीम, ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक ओमप्रकाश तथा सचिव सनंदन लाल यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
रोजगार सेवक ओमप्रकाश ने स्वयं फावड़ा चलाकर गड्ढा खोदा और पौधा रोपित कर लोगों को वृक्षारोपण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, क्योंकि पेड़ हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरिशंकरी वृक्ष भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं। पीपल, पाकड़ और बरगद जैसे वृक्ष न केवल जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
1 day ago | [YT] | 2
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
गांव-गांव पहुंचे कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, बाढ़ क्षेत्रों व नदियों का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विकास खंड जोगिया के भूतहिया, गंगवल, चिरहवां , अमरिया, धोबहा, रीवानानकार, पेड़ारी, पटखौली, तालभिलौना में ग्रामीणों से किया संवाद, सुनीं समस्याएं; बाढ़ को लेकर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने विकास खंड जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत भूतहिया, गंगवल एवं चिरहवां का भ्रमण कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लेने के साथ क्षेत्र की नदियों की स्थिति और बढ़ते जलस्तर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ से उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विधायक श्यामधनी राही ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव संबंधी कदम उठाए जाएं।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान और कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे।
1 day ago | [YT] | 1
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
जिले में चला बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान
👉चार किशोर श्रमिक चिन्हित
👉सेवायोजकों को जारी नोटिस
सिद्धार्थनगर। जनपद को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत गुरुवार को श्रम विभाग की जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) ने जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला मुख्यालय के कपड़े वाली गली, मुख्य बाजार, बुद्धनगर वार्ड, स्टेशन रोड, सोहंस मार्ग और रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापारियों को बाल श्रम न कराने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही चार प्रतिष्ठानों से चार किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन कर संबंधित सेवायोजकों को नोटिस जारी करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।अभियान के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर किसी भी बच्चे या किशोर से अवैध रूप से श्रम न कराएं। दुकानों पर 'बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान' के स्टीकर भी लगाए गए, ताकि समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचे और बाल श्रम के प्रति संवेदनशील वातावरण तैयार हो सके। सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश ने कहा कि बच्चों का स्थान कार्यस्थल नहीं, बल्कि विद्यालय है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बाल श्रम को रोकने में प्रशासन का सहयोग करे। यदि कहीं भी बाल श्रम होता दिखाई दे तो आप का दायित्व है की आप प्रतिष्ठान के सेवायोजक को बाल श्रम रखने पर होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जगरुक करें, और यदि फिर भी दुकान दार बाल श्रमिक रखने से बाज नहीं आता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अभियान में सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार, एएचटी प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला सलाहकार श्रम विभाग (एमएसईएमवीएस) जय प्रकाश गुप्ता, जिला प्रतिनिधि एवीए/नीति आयोग अभिनव द्विवेदी, मुख्य महिला आरक्षी शीलमती शर्मा, आरक्षी आशुतोष सिंह, आरक्षी समरजीत चौरसिया शामिल रहे।
1 day ago | [YT] | 1
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
43वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों हेतु निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन
आज दिनांक 23.07.2026 को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा डॉ. ओमप्रकाश यादव, चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बढ़नी के सहयोग से चेरिगावां के सीमा चौकी लोहटी के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट विलेज चंदई में शिविर लगाकर निःशुल्क मानव चिकित्सा सेवा प्रदान किया गया I इस शिविर के माध्यम से सीमाई क्षेत्र के गाँव चंदई, लोहटी, बनचौरी, एवं बनचौरा गाँव के 74 पुरुष,42 महिला और 10 बच्चों के साथ कुल -126 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया I
चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को वर्षा ऋतु के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने सामान्य बीमारियों से बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सीमा चौकी चेरिगावां के समवाय प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) नीरज कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक (फार्मासिस्ट) आशुतोष कुमार, आरक्षी (सामान्य) शिवशंकर उपाध्याय, अन्य एसएसबी कार्मिक, स्थानीय ग्राम प्रधान शाहजहाँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह आयोजन सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करने तथा नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति सशस्त्र सीमा बल की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा।
1 day ago | [YT] | 0
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों द्वारा विशेष गश्ती ड्यूटी के दौरान 02 बोरी यूरिया खाद के साथ 01 मोटरसाईकिल व 01 व्यक्ति को पकड़ा I
दिनांक 23.07.2026 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी ककरहवा द्वारा सुचना के आधार पर, फरसादिपुर गाँव के पास विशेष गश्त ड्यूटी तैनात थी । गश्त के दौरान 01 व्यक्ति मोटरसाईकिल पर कुछ सामान लादकर भारत की तरफ से बार्डर की तरफ आते हुए दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति ने ड्यूटी पार्टी को देखते ही मोटरसाईकिल पर लदे हुए सामान को छोड़कर भागने लगा । ड्युटी पार्टी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछ-ताछ किया गया ,व्यक्ति ने अपना नाम-इन्द्रजीत मुराऊ पुत्र रोहित निवासी – ओड़वालिया थाना लुम्बनी जिला रुपन्देही (नेपाल) का निवासी बताया । मौके पर छोड़े गए सामान की तलाशी लेने पर 02 बोरी यूरिया खाद, बरामद किया गया।। जब्त किये गये सामान के साथ मोटरसाईकिल व व्यक्ति को कस्टम विभाग ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया I
गतिविधियों द्वारा 43वी वाहिनी एस.एस.बी निरन्तर प्रयासरत है जिसके फलस्वरूप एस.एस.बी द्वारा लगातार भारत –नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान,मानव तस्करी,नशीली दवा, अवैध मुद्रा व वन्य जीव और उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बंधित संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है
1 day ago | [YT] | 0
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों द्वारा गश्ती ड्यूटी के दौरान 02 बोरी यूरिया खाद के साथ 01 मोटरसाईकिल व 01 व्यक्ति को पकड़ा I
दिनांक 23.07.2026 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी ककरहवा द्वारा सुचना के आधार पर, निरंजनपुर गाँव के पास गश्त ड्यूटी तैनात थी । गश्त के दौरान 01 व्यक्ति मोटरसाईकिल पर कुछ सामान लादकर भारत की तरफ से बार्डर की तरफ आते हुए दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति ने ड्यूटी पार्टी को देखते ही मोटरसाईकिल पर लदे हुए सामान को छोड़कर भागने लगा । ड्युटी पार्टी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछ-ताछ किया गया ,व्यक्ति ने अपना नाम-सर्वजीत तेली पुत्र पुरुषोत्तम तेली निवासी – मनौरा वार्ड न. 04 जिला रुपन्देही (नेपाल) का निवासी बताया । मौके पर छोड़े गए सामान की तलाशी लेने पर 02 बोरी यूरिया खाद, बरामद किया गया।। जब्त किये गये सामान के साथ मोटरसाईकिल व व्यक्ति को कस्टम विभाग ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया I
गतिविधियों द्वारा 43वी वाहिनी एस.एस.बी निरन्तर प्रयासरत है जिसके फलस्वरूप एस.एस.बी द्वारा लगातार भारत –नेपाल सीमा पर अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान,मानव तस्करी,नशीली दवा, अवैध मुद्रा व वन्य जीव और उत्पाद को जब्त किया जा रहा है तथा उसमे सम्बंधित संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है
1 day ago | [YT] | 0
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
जनपद सिद्धार्थनगर में चलाए जा रहे “साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान” के क्रम में साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक Dr. Abhishek Mahajan के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक Prashant Kumar Prasad के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम Rohini Yadav के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक Shyam Sundar Tiwari मय टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत Shivpati Degree College एवं Buddha Vidya Peeth Degree College के NSS छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यालय भ्रमण कराया गया तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
🔐 विद्यार्थियों को दी गई प्रमुख जानकारी:
साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
निजी जानकारी (आईडी, पासवर्ड, बैंक खाता, पिन आदि) किसी से साझा न करने की सलाह
संदिग्ध लिंक/ईमेल पर क्लिक करने से पहले सत्यापन की आवश्यकता
मजबूत एवं अलग-अलग पासवर्ड का उपयोग
केवल सुरक्षित (https) वेबसाइट पर ही जानकारी दर्ज करना
ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान सार्वजनिक वाई-फाई से बचना
24–48 घंटे के भीतर शिकायत करने पर धन वापसी की संभावना अधिक
सिम ब्लॉक/कैश रिवार्ड/ओएलएक्स फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह
अधिक सहायता हेतु साइबर क्राइम सेल सिद्धार्थनगर के मोबाइल नंबर 7839868056 पर संपर्क
👮 कार्यक्रम में उपस्थित टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी
HC दिलीप कुमार द्विवेदी
कांस्टेबल रामप्रवेश यादव
कांस्टेबल आशुतोष जायसवाल
पुलिस प्रशासन ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
🚨 साइबर ठगों से सावधान! जानकारी और जागरूकता ही बचाव है।
#BeCyberSafe #GoodJobCop #UPPolice
4 months ago | [YT] | 6
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना शिवनगर डिड़ई क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Abhishek Mahajan के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक Prashant Kumar Prasad के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बाँसी Shuvendu Singh व प्रभारी निरीक्षक Arvind Kumar Maurya के नेतृत्व में थाना क्षेत्र स्थित Reed Public Convent School में मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
📚 कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारियां:
महिला सशक्तिकरण के अधिकार
नए कानूनों की जानकारी
साइबर अपराध से बचाव के उपाय
सोशल मीडिया सुरक्षा व ऑनलाइन ठगी से सतर्कता
🏛️ सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी:
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष
नारी शक्ति वंदन अधिनियम
निराश्रित महिला पेंशन योजना
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
अन्य महिला एवं बाल कल्याणकारी योजनाएं
☎️ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
1090 – वुमेन पावर लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 – पुलिस हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड केयर लाइन
108 – एम्बुलेंस सेवा
101 – अग्निशमन सेवा
14567 – एल्डर हेल्पलाइन
1930 – साइबर हेल्पलाइन
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
👮 मिशन शक्ति टीम – थाना शिवनगर डिड़ई:
उ0नि0 अयोध्या यादव
म0हे0का0 नीलम शुक्ला
पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
4 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
विलेज दस्तक समाचार
Siddharthnagar में साइबर अपराध मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
सिद्धार्थनगर, 26 फरवरी 2026।
जनपद सिद्धार्थनगर में साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Abhishek Mahajan के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक Prashant Kumar Prasad के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज Brijesh Kumar Verma द्वारा सर्किल डुमरियागंज के समस्त थानों के साइबर सेल में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अर्दली रूम आयोजित कर साइबर अपराध से संबंधित लंबित प्रार्थना पत्रों व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।
🔎 इन बिंदुओं पर हुई विशेष समीक्षा:
साइबर ठगी के मामले
सोशल मीडिया दुरुपयोग
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी
फर्जी कॉल व लिंक के माध्यम से ठगी
पंजीकृत अभियोगों की प्रगति
📌 दिए गए प्रमुख निर्देश:
लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
ठगी से जुड़े बैंक खातों की तत्काल होल्डिंग/फ्रीजिंग की कार्रवाई समयबद्ध रूप से की जाए।
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
पीड़ितों से नियमित संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें कार्यवाही की जानकारी दी जाए।
तकनीकी साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन कर प्रभावी विवेचना सुनिश्चित की जाए।
ग्राम स्तर तक साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें तथा तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें।
4 months ago | [YT] | 4
View 0 replies
Load more