UP UDAY NEWS

कोकटा में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया, पहली बार मंदिर परिसर में सजा मेला

।।गोरखपुर संवाददाता प्रदीप यादव।।
ग्राम कोकटा, पोस्ट महुआपार में स्थित भगवान श्री ज्ञानेश्वर महाराज जी के मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं व रंगीन रोशनी से सजाया गया।
इस अवसर पर भगवान शिव का विशेष पूजन-अर्चन, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं। गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। सबसे खास बात यह रही कि गांव में पहली बार भगवान शिव मंदिर के पास मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें, और प्रसाद के स्टॉल लगाए गए। शाम होते-होते पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। ग्राव के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन गांव की एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हर वर्ष शिवरात्रि का पर्व इसी तरह भव्य रूप में मनाया जाएगा। गांव में पहली बार लगे मेले ने श्रद्धालुओं में खास उत्साह भर दिया और शिवरात्रि पर्व को ऐतिहासिक बना दिया।

4 days ago | [YT] | 0

UP UDAY NEWS

पत्रकार की हत्या पर आक्रोशित संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

।।गोरखपुर संवाददाता प्रदीप यादव।।
राज्यपाल के माध्यम से की गई पत्रकार राघवेन्द्र के परिजनों को 1 करोड़ देने की मांग
सीतापुर के दैनिक जागरण के पत्रकार राधवेंद्र बाजपेई की हत्या के विरोध में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवम सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ ने प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रशांत वर्मा को सौंपा। प्रदीप यादव की अध्यक्षता में ज्ञापनकरियों का नेतृत्व संगठन के मंडल अध्यक्ष डॉ सतीश सिंह शुक्ला कर रहे थे। ज्ञापन में पत्रकार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने, पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने और पत्रकार के परिजनों को मजबूत सुरक्षा ब्यवस्था मुहैया कराने की मांग की गई थी। बताते चलें कि राघवेन्द्र बाजपेयी अपने समाचार पत्र में धान क्रय केंद्रों के करोड़ों के फर्जीवाड़े का समाचार प्रकाशित कर भण्डाफोड़ किये थे जिससे खार खाये कालाबाजारियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में संगठन के तहसील उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एचडी शर्मा, संरक्षक अशोक कुमार, महासचिव शैलेश पाण्डेय, सचिव महताब खान, कोषाध्यक्ष चंद्रभान यादव, प्रवक्ता आकाश यादव, संगठन मंत्री प्रदीप प्रजापति, कार्यालय सचिव धनंजय यादव, सलाहकार आकाश सिंह, कार्यालय सहायक आनंद मौर्य, संयोजक नौशाद खान, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद पाण्डेय, राम प्रसाद, राकेश दुबे, नर्सिंग प्रजापति, बसंत यादव, संजय मिश्रा, शिव बिहारी तिवारी, संगम नाथ तिवारी, विकेश यादव प्रमुख रूप से थे। एक अन्य समाचार के अनुसार संगठन के संस्थापक एवम राष्ट्रीय संयोजक सरदार दिलावर सिंह ने कहा है कि शहीद पत्रकार को न्याय मिलने तक हमारा राष्ट्र व्यापी आंदोलन चलता रहेगा।

11 months ago | [YT] | 4

UP UDAY NEWS

मदरिया चौराहे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन


गोरखपुर संवाददाता ।।प्रदीप यादव।।
आज मदरिया चौराहे पर मित्र गौरव मिश्रा परासिया के बच्चों आरुष और अनुष्का के जन्मदिन के अवसर पर दो आम के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही प्रांजल ओझा जी (शिक्षक, ओझवली) के निवास पर भी एक आम का पौधा लगाया गया। इस वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व चंदन नारायण त्रिपाठी जी द्वारा किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य समाज में अधिक से अधिक पौधारोपण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में हर जाति, धर्म और वर्ग के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे और इस अभियान में अपना योगदान दिया। चंदन नारायण त्रिपाठी जी ने सभी से अपील की कि वे वृक्षारोपण के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराएं और पर्यावरण संरक्षण के इस नेक कार्य में भाग लें। कार्यक्रम में उपस्थित श्री बृजेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, कृष्ण मोहन मिश्रा, हेमंत मिश्रा, मुनिवर तिवारी, सत्य प्रकाश यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राजू यादव, रजनीश त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, गंगेश मिश्रा, और अरविंद मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

1 year ago | [YT] | 5

UP UDAY NEWS

बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में ब्लाक संसाधन केंद्र बडहलगंज पर ग्राम पंचायत प्रधान एवं स्थानीय निकाय प्राधिकारियो का एक दिवसीय कार्यशाला गोष्ठी आयोजित किया गया प्राथमिक विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प योजना अंतर्गत 19 पैरामीटर पर विधालय को संतृप्त करने हेतु चर्चा की गई एवं बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री आशीष राय, जी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर खंड विकास अधिकारी महोदय एवं ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ द्वारा विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प योजना अंतर्गत कार्य कराने के लिए लगभग 15 ग्राम पंचायत प्रधान को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा किया गया उक्त अवसर पर प्राथमिकी शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आंनद तिवारी जी मंत्री रितेश राय जी उपाध्यक्ष रमेश राय संरक्षक पूनमचंद एवं ब्लाक की कार्यकारिणी के सभी सदस्य जिला कार्यकारिणी के संगठन मंत्री अभय राय एवं समस्त प्रधानाध्यापक प्रतिभाग किए कार्यकम में एआरपी राकेश यादव
एआरपी सदाशिव मिश्र ने अपने विचार रखे कार्यकम में मंच संचालन हरे कृष्ण तिवारी जी ने किया इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव ने कहा कि समस्त ग्राम प्रधान विधालय में कायाकल्प योजना अंतर्गत कार्य कराए कार्यकम में उपस्थित होने हेतु सभी आगंतुक को धन्यवाद
उक्त कार्यक्रम में हरिलाल, रामकिशुन , समीर राय राहुल श्रीवास्तव ,विवेकानंद, विपुल राय ,आदि शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

1 year ago | [YT] | 5

UP UDAY NEWS

राम दरबार और पंचमुखी हनुमान जी के मन्दिर का हो रहा है नया निर्माण


मनोज मिश्रा उत्तर प्रदेश न्यूज़ गोरखपुर ।। जनपद गोरखपुर चिल्लू पार के सेमरी गांव में राम दरबार एवं पंचमुखी हनुमान जी के मन्दिर का हो रहा है नया निर्माण, भूमि पूजन का कार्यक्रम मंत्रो के उच्चारण द्वारा विधि विधान से भूमि पूजन मंदिर का कराया गया। जिसमें काफी लोग क्षेत्र के एवं गांव के लोग इकट्ठा थे, उनका नाम कुछ इस प्रकार है-प्रमुख रूप से प्रधान सेमरी सदन तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि तारकेश्वर दुबे धौरहरा,भास्कर तिवारी,विभूति तिवारी,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष तिवारी,पूर्व प्रधान जयप्रकाश तिवारी,पूर्व प्रधान रामलालित तिवारी,चंद्रशेखर तिवारी,संजय तिवारी,नित्यानंद मिश्रा,मंडल अध्यक्ष देवेश निषाद,अनिल भट्ट,जयशंकर तिवारी,अंगद,गुल्लू,हरिशंकर, छोटू,मिठाई मौर्य,बलिराम हरिजन, बाले हरिजन,होशिला यादव,आलोक तिवारी,श्यामू तिवारी,शेष्मणि तिवारी, खरचू तिवारी,अतुल तिवारी,सूरज तिवारी एवं समस्त ग्रामवासी मौके पर उपस्थित थे।।

1 year ago | [YT] | 0

UP UDAY NEWS

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज में मुफ्त सिजेरियन सर्जरी की सुविधा, अब तक 8 सफल ऑपरेशन


।।गोरखपुर संवाददाता प्रदीप यादव।। 24x7 यूपी उदय न्यूज़
गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यहां इमरजेंसी सिजेरियन सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है, जो पूरी तरह से निःशुल्क है।
अब तक कुल 8 महिलाओं की सिजेरियन सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। इस सुविधा के बारे में जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे मरीजों और उनके परिजनों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। सीएचसी बड़हलगंज में यह सेवा उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत सिजेरियन सर्जरी की यह सुविधा गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उपलब्ध कराई गई है। उनका कहना है कि आगे भी इस तरह की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। स्थानीय जनता ने सीएचसी की इस पहल की सराहना की है ।

1 year ago | [YT] | 5

UP UDAY NEWS

**सीओ पद पर पदोन्नत मधुपनाथ मिश्रा को संचित ओझा व उनके साथियों ने दी बधाई**

*गोरखपुर संवाददाता ।।प्रदीप यादव।।* *यूपी उदय न्यूज़*
गोरखपुर जिले के गोला थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्रा की पदोन्नति और सीओ (सर्किल ऑफिसर) बनने पर उन्हें सम्मानित करने के लिए बद्री नारायण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य संचित ओझा ने एक विशेष मुलाकात की। आचार्य संचित ओझा, जो बड़हलगंज के ओझौली ग्राम सभा के निवासी हैं, इन्होंने मधुपनाथ मिश्रा जी की निस्वार्थ सेवा और जनहित के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। इस अवसर पर आचार्य संचित ओझा ने कहा कि मधुपनाथ मिश्रा जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी समाज को प्रेरणा देते हैं और ऐसे लोगों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। संचित ओझा जी के साथ सत्यम दुबे, राज मिश्रा, और एडवोकेट अम्बरीष ओझा भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर सीओ मिश्रा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी पदोन्नति के अवसर पर खुशी जताई। आचार्य संचित ओझा का समाज के प्रति समर्पण का भाव और सबके सुख-दुख में शामिल रहने की उनकी प्रतिबद्धता क्षेत्र के लोगों के बीच उन्हें खास पहचान दिलाती है।
इस मुलाकात में संचित ओझा जी के संघर्षपूर्ण जीवन पर भी चर्चा हुई, जो अपनी छोटी उम्र से ही समाजसेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने समाजसेवा को अपना लक्ष्य बना लिया है और अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

1 year ago | [YT] | 3

UP UDAY NEWS

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज में पहली इमरजेंसी सिजेरियन सर्जरी का सफल प्रयास*

*संवाददाता प्रदीप यादव यूपी उदय न्यूज़*24x7*
बड़हलगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का गवाह बना, जब यहां पहली बार एक इमरजेंसी सिजेरियन सर्जरी को सफलता के साथ अंजाम दिया गया। इस प्रयास में माँ और नवजात दोनों स्वस्थ हैं, जो अस्पताल की टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। ऑपरेशन टीम की विशेष भूमिका इस सर्जरी को सफल बनाने में आन काल सर्जन डॉ. दयानन्द गुप्ता ने विशेष योगदान दिया, जबकि एनेस्थेटिस्ट डॉ. मनौवर अंसारी ने सर्जरी के दौरान आवश्यक एनेस्थीसिया सपोर्ट प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, स्टाफ नर्स श्रीमती रविकला और श्रीमती तनुजा कुमारी ने पूरी तन्मयता से सेवा करते हुए मरीज की देखभाल की। वार्ड बॉय प्रेम कुमार ने ऑपरेशन के दौरान सहयोगी भूमिका निभाई, जो इस सफलता में महत्वपूर्ण साबित हुआ। अधिकारियों का प्रोत्साहन इस ऐतिहासिक सफलता पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार गुप्ता और डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने सभी मेडिकल स्टाफ को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि बड़हलगंज क्षेत्र के मरीजों के लिए यह स्वास्थ्य सेवा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जिससे अब आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में भी उम्मीद जगी है कि भविष्य में इसी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं अब निकट भविष्य में उनकी पहुंच में होंगी।

1 year ago (edited) | [YT] | 21

UP UDAY NEWS

गोला थाना में ऐतिहासिक बदलाव मधुपनाथ मिश्रा की सीओ पद पर नियुक्ति से बढ़ी उम्मीदें


गोरखपुर संवाददाता ।।प्रदीप यादव।।
गोरखपुर के गोला थाना ने इतिहास रचते हुए, अपने एसएचओ मधुपनाथ मिश्रा को सी ओ (सर्किल ऑफिसर) के पद पर पदोन्नत किया है। इस ऐतिहासिक नियुक्ति ने न केवल पुलिस महकमे बल्कि स्थानीय समुदाय में भी चर्चा का विषय बना दिया है। आज़ादी के पहले से लेकर अब तक, इस थाने में यह पहली बार है कि किसी इंस्पेक्टर को सीधे सीओ के पद पर पदोन्नत किया गया है, जो इस क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मधुपनाथ मिश्रा का सफर और उनके योगदान
मधुपनाथ मिश्रा ने पुलिस सेवा में कई वर्षों तक अपनी कड़ी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गोला थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर नियंत्रण, और जनता के साथ सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका काम करने का तरीका स्थानीय लोगों में उनके प्रति एक विश्वास का भाव जगाता है, जो किसी भी पुलिस अधिकारी के लिए सम्मान की बात है। क्षेत्र में क्या होंगे इस नियुक्ति के प्रभाव?
मधुपनाथ मिश्रा की पदोन्नति से गोला थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व से न केवल अपराधों में कमी आने की उम्मीद है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच सहयोग को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में गोला थाना का पूरा कार्य क्षेत्र और भी प्रभावी ढंग से संचालित होगा।
पुलिस महकमे में उत्साह और सम्मान का माहौल
गोला थाना के एसएचओ पद पर मधुपनाथ मिश्रा के सेवा काल में कई उपलब्धियां दर्ज हुई हैं, और उनकी सीओ के रूप में नियुक्ति से गोरखपुर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। उनके सहकर्मियों का मानना है कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। स्थानीय लोग और उनके सहयोगी इस नई जिम्मेदारी के साथ मिश्रा जी का स्वागत कर रहे हैं, और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी नेतृत्व क्षमता से पूरे क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
मधुपनाथ मिश्रा के सीओ बनने से गोला थाना के साथ-साथ पूरे पुलिस महकमे में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

1 year ago | [YT] | 6

UP UDAY NEWS

विकास खण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत मुरादपुर, मसुरिहा एवं पाउँ में सोशल ऑडिट सकुशल हुई संपन्न

ग्रामपंचायत सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर राजकुमार, वंदना, शुक्ला एवं सुधारनी के द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को तीनों ग्राम पंचायत में संपन्न कराई गई किंतु ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायत पाउ के धरातलीय अंकेक्षण में कोऑर्डिनेटर सुधारानी मौजूद नहीं रही धरातल का अंकेक्षण कार्य ऑडी टीम से राजेश्वर, एवं गायत्री ने किया किस प्रकार कॉर्डिनेटर द्वारा धरातल का अंकेक्षण ना किया जाना सोशल ऑडिट की गरिमा को शर्मसार करता है कहीं ना कहीं सीडीओ एवं जिला विकास अधिकारी की कृपा से कुछ कोऑर्डिनेटर केवल बैठक के दिन लक्ष्मी प्राप्त करने हेतु बैठक का आयोजन करके उसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं सोशल ऑडिट की बैठक मैं पिछले कार्यों को पढ़कर जनता को सुना कर जवाब दे ही लेने का होता है किंतु केवल पेंशनर का नाम पर दिया जाता है और खाना पूर्ति कर उपस्थित लोगों का हस्ताक्षर ले लिया जाता है तथा बैठक संपन्न कर दिया जाता है ग्राम पंचायत के जिन लोगों द्वारा सहभाग किया यदि उनसे कुछ दिन बाद जानकारी लिया जाए तू सोशल आडिट टीम की हकीकत खुलकर सामने आएगी मीडिया टीम को सोशल ऑडिट की फोटो आज लेने से मना किया जाता है कहां जाता है ऊपर से आदेश है की सोशल ऑडिट की बैठक को हम मीडिया के कमरे में कर नहीं करने देंगे क्योंकि हमें शासन से पत्र प्राप्त हैं कि ऑडिट से संबंधित पाई गई कमी को या किसी भी प्रकार की जानकारी खबर प्रशासन में देने में असमर्थ है वास्तव में देश के चौथे स्तंभ को भी स्वतंत्रता की जगह परतंत्रता मिलने का संकेत प्राप्त होने लगा है आशा है जिला स्तर के अधिकारी खबर को संज्ञान लेकर समस्त कोऑर्डिनेटर को उचित परामर्श देंगे और मीडिया को खबर प्रशासन में सहयोग देंगे सूत्रों के अनुसार जिला विकास अधिकारी एवं उनके कार्यालय के लिपिक आदि ग्राम पंचायत ऑडिट के 1 दिन पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को बुलाकर फाइल सहित करते हैं तलब दिलाते हैं अच्छी मां लक्ष्मी की याद जिससे सोशल ऑडिट की प्रदर्शित हो रही भंग l

1 year ago | [YT] | 2