पांगी के ज्वलंत मुद्दे को देश और प्रदेश सरकार के समक्ष उठाना। आज पांगी में चारों तरफ भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस चैनल का एक ही मकसद है पांगी को इसके चुंगल से छुड़ाना। ताकि हम इस पांगी को अराजक तत्वों से बचा कर रखे। और पांगी मै विकास कार्यों को पटरी पर लाया जा सके।

Disclaimer: All news, videos and information presented on PANGI NEWS 24 are shared only for general information and public interest. The information given here is compiled from various sources, news agencies and social media. PANGI NEWS 24 does not take responsibility for the complete truth, completeness and accuracy of these news. No news, video or content is intended to hurt the sentiments of any person, institution or community. All viewers and readers are advised to do independent investigation of the subject before taking any important decision. PANGI NEWS 24 will not be responsible for any action taken based on any information posted on this channel/page.


him sandesh

पांगी में मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल सम्पन्न, निष्पक्ष चुनाव को लेकर दिए अहम निर्देश

पांगी, 16 मई 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से जनजातीय क्षेत्र पांगी में मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल शनिवार को किलाड़ स्थित जिम्नेजियम हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान संबंधी सभी आवश्यक दिशा-निर्देश विस्तारपूर्वक प्रदान किए गए।

इस दौरान पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 से संबंधित 196 मतदान कर्मियों, 7 सेक्टर अधिकारियों, 25 सहायक निर्वाचन अधिकारियों तथा 67 पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न करवाना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैलेट पेपर एवं चुनाव सामग्री के परिवहन के लिए केवल सरकारी वाहनों का ही उपयोग किया जाएगा और इसके साथ पुलिस सुरक्षा अनिवार्य रहेगी। निजी वाहनों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी तथा मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार प्रतिबंधित रहेगा।

रिहर्सल के दौरान मास्टर ट्रेनर केदार नाथ शर्मा ने मतदान प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मॉक पोल, बैलेट पेपर संचालन, पोलिंग बूथ की स्थापना, चुनाव सामग्री के उपयोग, विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था तथा बैलेट पेपर के सुरक्षित परिवहन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया गया।

इसके अतिरिक्त मतदान कर्मियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से संबंधित हैंडबुक भी वितरित की गई। विकास खंड पांगी में चुनाव ड्यूटी पर तैनात ऐसे कर्मचारी जो स्वयं मतदाता हैं, उन्हें पोल ड्यूटी मतपत्र मतदान की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दूसरी चुनावी रिहर्सल 22 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित कर्मचारियों का मतदान भी करवाया जाएगा।

इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी योगेश कुमार ने सभी मतदान कर्मियों से चुनाव आयोग की हैंडबुक में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

रिहर्सल कार्यक्रम में सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं अन्य मतदान कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

#Pangi #PanchayatElection2026 #ElectionRehearsal #PollingStaff #HimachalPradesh #Chamba #Killar #PanchayatiRaj #ElectionDuty #FairElection #TribalArea #VotingProcess #IndiaDemocracy

2 weeks ago | [YT] | 6

him sandesh

भाजपा मंडल प्रथम अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा मंडल पांगी प्रवक्ता भानी चंद ठाकुर ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन NHAI और चेहनी सुरंग पर बल देने के लिए किया धन्यवाद

1 month ago | [YT] | 1

him sandesh

पांगी के डेयरी किसानों को मिला आधुनिक प्रशिक्षण, आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

पांगी (चंबा):
जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी में ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत धरवास स्थित फ्लोट डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी के सदस्यों ने जिला बिलासपुर के नम्होल में आयोजित चार दिवसीय डेयरी एक्स्पोज़र विजिट में भाग लिया। यह कार्यक्रम हिमालय उन्नति मिशन – श्री श्री ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन की तकनीकों से परिचित करवाना था।

यह प्रशिक्षण विशेष रूप से इस बात पर केंद्रित रहा कि कैसे सीमित संसाधनों के बावजूद वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बनाया जा सकता है। प्रतिभागियों को डेयरी यूनिट के संचालन, पशु प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, तथा मूल्य संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

हिमालय उन्नति मिशन के कार्यक्रम निदेशक अमित मेहता ने बताया कि पांगी क्षेत्र प्राकृतिक रूप से ऑर्गेनिक जीवनशैली के लिए जाना जाता है और यहां डेयरी क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यदि आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाया जाए, तो दुग्ध मूल्य श्रृंखला ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मिशन के मॉडल लैंडस्केप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत डेयरी सेक्टर को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि स्थानीय समुदाय की आय में वृद्धि के साथ-साथ चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

इस दौरान कामधेनु हितकारी मंच के प्रमुख श्री जीत राम कौंडल ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनकी संस्था ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा और हिमालय उन्नति मिशन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

इस एक्स्पोज़र विजिट में फ्लोट डेयरी कोऑपरेटिव धरवास के प्रधान राज कुमार के नेतृत्व में 6 सदस्यों—राकेश (सचिव), रंजीत, राहुल, साहिल, नितिन और रोहित—ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने डेयरी व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित करने की नई दिशा मिली है।

यह पहल न केवल डेयरी क्षेत्र को मजबूत करेगी, बल्कि पांगी घाटी में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत आधार तैयार करेगी।

#DairyDevelopment #RuralLivelihood #HimalayanDevelopment #PangiValley #OrganicFarming #DairyFarming #SkillDevelopment #RuralEmpowerment #SustainableLivelihood #SelfReliance #MilkValueChain #LivestockManagement

2 months ago | [YT] | 7

him sandesh

पांगी के माध्यमिक विद्यालय कुलाल में शिक्षा संकट गहराया: स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, बच्चों का भविष्य दांव पर

पांगी (चंबा), 1 अप्रैल:
जनजातीय क्षेत्र पांगी की दुर्गम घाटियों से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कुलाल ग्रामवासियों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए एक पत्र में स्थानीय स्कूलों की बदहाल स्थिति और शिक्षकों की भारी कमी पर चिंता जताई गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल में पढ़ाई के लिए इंग्लिश माध्यम तो लागू कर दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद चिंताजनक हैं। पूरे विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई भी पर्याप्त रूप से नहीं हो पा रही है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

ग्रामवासियों ने यह भी बताया कि स्कूल में मेडिकल और नॉन-मेडिकल विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण छात्रों को उच्च स्तर की पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इन विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

इसके अलावा, पांगी की भौगोलिक स्थिति भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए रोजाना करीब 10 किलोमीटर तक का कठिन सफर तय करना पड़ता है। दुर्गम रास्तों और कठिन मौसम में छोटे बच्चों के लिए यह सफर बेहद जोखिम भरा साबित हो रहा है।

गांव के लोगों में इस मुद्दे को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि शिक्षा के बिना उनका जीवन अधूरा है और बच्चों के शिक्षा के अधिकार का हनन हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि स्थानीय स्तर पर भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और स्कूल में आवश्यक संसाधन व शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था की जाए।

#Hashtags:
#EducationCrisis #PangiValley #ChambaNews #TeacherShortage #HimachalPradesh #RuralEducation #TribalArea #SaveEducation #RightToEducation #GroundReality #IndiaNews

2 months ago | [YT] | 11

him sandesh

सुराल नाघोई मेले में स्टार नाइट कलाकार मेहर सिंह ने बिखेरा सुरों का जलवा ‪@pangikishaan7518‬​​ ‪@TheVoiceofPangwal‬​​ ‪@pangwalisangeet4045‬​​ ‪@pangwalbandhu‬​​ ‪@omranaofficial‬​​ ‪@pangwalisangeet4045‬​​ ‪@pangwalswarmelody7097‬​​ ‪@ahiddenparadisepangivalley‬​​ ‪@vikeshbhardwajofficial4147‬​​ ‪@Pangidigitaldiaries42‬​​‪@Panginewstoday‬‪@himsandesh24‬‪@PahariFolk‬

9 months ago (edited) | [YT] | 1

him sandesh

डॉ जनक राज ने क्या कहा पूर्व वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के बारे में जरूर देखें ‪@thakursinghbharmouri589‬ ‪@Panginewstoday‬ ‪@Panginewstoday‬ ‪@RakeshSharma45-l5m‬ ‪@ahiddenparadisepangivalley‬ ‪@Neerajmahiniya‬ ‪@omranaofficial‬ ‪@pangwalswarmelody7097‬ ‪@pangikishaan7518‬ ‪@HimachalAbhiAbhiNews‬ ‪@chambakiaawajtv6570‬ ‪@chambaexpress247‬ ‪@ChambaHulchul‬

9 months ago | [YT] | 3