"skynet TV India" is India's News Channel. "skynet TV India" YouTube channel offers news videos on Politics, Business, Technology, Science, Sports, Travel, Entertainment, Lifestyle, Automobiles, and a lot more.


skynet TV India

DAILY NEWS BRIEF : 10/10/2026 की प्रमुख खबरें -

➤ UN में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा
➤ PM मोदी आज चेन्नई दौरे पर, ₹13 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात
➤ वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया, T20 सीरीज 1-1 से बराबर
➤ UP राज्यसभा चुनाव: सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, BJP के 8 और सपा के 2 सदस्य
➤ फ्लाईदुबई विमान में पायलट पर कुल्हाड़ी से हमले की जांच NIA को सौंपी गई

#dailynewsbrief #skynettvindia #breakingnews #todaynews

6 hours ago | [YT] | 0

skynet TV India

IAN​​S की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह करीब 8 बजे गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। हिरासत की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

#DhruvRathee #BreakingNews #GurugramNews #DelhiPolice #skynettvindia

Dhruv Rathee Detained | Dhruv Rathee News | Gurugram Police | Delhi Police | Breaking News Hindi

14 hours ago | [YT] | 0

skynet TV India

DAILY NEWS BRIEF : 09/10/2026 की प्रमुख खबरें -

➤ दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के गेट बंद, 10 अक्टूबर को भी लागू रहेंगी पाबंदियां
➤ नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
➤ PM मोदी ने वर्ल्डस्किल्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं से की मुलाकात
➤ कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, कीमतों में 70% तक कमी की उम्मीद
➤ मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 27 IED निष्क्रिय; तीन उग्रवादी गिरफ्तार

#dailynewsbrief #skynettvindia #breakingnews #todaynews

1 day ago | [YT] | 0

skynet TV India

भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नवी पिल्लई को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने 9 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। उन्हें शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

#NaviPillay #NobelPeacePrize #NobelPrize2026 #WorldNews #skynettvindia

(Navi Pillay, Nobel Peace Prize 2026, Navi Pillay Nobel Prize, Indian Origin Nobel Laureate, South African Jurist)

1 day ago (edited) | [YT] | 0

skynet TV India

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत भुंडहा में घसिया मंदिर के पास 29 सितंबर की शाम करीब 6:52 बजे एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में बिना ड्राइवर के चलती हुई बाइक दिखाई दी। बाइक की हेडलाइट और बैक लाइट भी जल रही थीं, जिसे देखकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे भूतिया बाइक बताया, तो कुछ ने इसे पितृ पक्ष से जोड़कर देखा।

मकान मालिक विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, उनके 10 वर्षीय भांजे ने मजाक में यह वीडियो दोस्तों के साथ शेयर किया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, जब घर में लगे दूसरे CCTV कैमरे की फुटेज देखी गई, तो उसी समय बाइक चलाते हुए एक युवक दिखाई दिया। इसके बाद मकान मालिक ने इसे कैमरे की तकनीकी गड़बड़ी (ग्लिच) माना।

इस तरह जिस वीडियो को देखकर लोग डरने लगे थे, उसके पीछे भूत-प्रेत का मामला नहीं, बल्कि CCTV कैमरे की संभावित तकनीकी खराबी सामने आई।

#RewaNews #ViralVideo #CCTVFootage #MadhyaPradeshNews #skynettvindia

rewa Ghost Bike Video, Rewa Viral CCTV Footage, Driverless Bike Viral Video, Rewa Madhya Pradesh News

1 day ago | [YT] | 0

skynet TV India

दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। FIR प्रदर्शन के दौरान हुए कथित विवाद और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की/मारपीट के आरोपों से जुड़ी है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

#RahulGandhi #PriyankaGandhi #DelhiPolice #CongressProtest #skynettvindia

(Rahul Gandhi FIR, Priyanka Gandhi FIR, Delhi Police FIR, Congress Protest, Rahul Gandhi News)

2 days ago | [YT] | 1

skynet TV India

नाना पाटेकर के सिनेमा सफर के कुछ ऐसे दमदार और यादगार डायलॉग्स, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं। उनकी खास संवाद अदायगी और दमदार अभिनय ने कई किरदारों के संवादों को फिल्मों से निकालकर लोगों की जुबान तक पहुंचाया।

#NanaPatekar #NanaPatekarDialogues #Bollywood #HindiCinema #skynettvindia

(Nana Patekar, Nana Patekar Dialogues, Nana Patekar Famous Dialogues, Nana Patekar Best Dialogues, Nana Patekar Movies, Bollywood Dialogues)

2 days ago | [YT] | 1

skynet TV India

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद बेहोशी की हालत में पाया गया। मेडिकल टीम ने उन्हें मणिपाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल के अनुसार, नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।

#NanaPatekar #NanaPatekarDeath #BollywoodNews #GoaNews #skynettvindia

2 days ago | [YT] | 0

skynet TV India

DAILY NEWS BRIEF : 07/10/2026 की प्रमुख खबरें -

➤ दीपोत्सव-2026 में रामायण थीम से सजेगी अयोध्या, बनेंगे भव्य गेट और सेल्फी प्वाइंट
➤ स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान
➤ राष्ट्रपति मुर्मु ने अटल टनल का किया दौरा, BRO के योगदान की सराहना
➤ भारत ने COP-31 से पहले जलवायु कार्रवाई तेज करने और पेरिस समझौते के कार्यान्वयन पर दिया जोर
➤ कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी वर्षा की संभावना

#dailynewsbrief #skynettvindia #breakingnews #todaynews

3 days ago | [YT] | 1

skynet TV India

उज्जैन से इंदौर जा रही बस में मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे रामवास क्षेत्र में अचानक आग लग गई। बस में करीब 12 यात्री सवार थे। आग और धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामवास क्षेत्र में बस का टायर फट गया, जिससे बस अनबैलेंस हुई और इसी दौरान आग लग गई। सूचना के करीब पौन घंटे बाद चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी और सिर्फ चेचिस बची।

#UjjainNews #IndoreNews #BusFire #MadhyaPradesh #skynettvindia

(Ujjain Bus Fire, Ujjain Indore Bus, Bus Fire Madhya Pradesh, Chief Minister Sugam Transport Service, Ujjain Bus Accident)

4 days ago | [YT] | 0