PASSION PARMESHWAR

It is educational channel, which is belong to your skill and your passion. It is help to find out your skill and your passion job.Education term,education village,education content,education topic,education vlog,education,school/college student,student/teacher interview etc


PASSION PARMESHWAR

हर व्यक्ति के पास पांच तरह के पैसे कमाने के तरीके (इनकम सोर्स )होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि हमारे पास एक भी सही तरह के इनकम सोर्स नहीं है ।
यदि आप भी पैसे संबंध कुछ बेहतर जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है और मैं यह पोस्ट मुकेश अंबानी के पैसे कमाने के संबंधित है।

1. एक्टिव इनकम सोर्स -जिनमें हम किसी काम पर समय में मौजूद रहते हैं और काम करते हैं जैसे यदि मैं किसी कंपनी में काम करता हूं तो मुझे उस कंपनी को 8 घंटा देना पड़ता है और तभी जाकर वह मेरे को कुछ पे करता है तो यह हमारा होता है एक्टिव इनकम जहां हम एक्टिव रूप से काम में शामिल होते हैं ।

2. दूसरा होता है प्रॉफिट इनकम सोर्स यह वह सोर्स होता है जिनमें हम कम दाम में सामान खरीदते हैं और अधिक दाम में सामान को बेचते हैं तो यह हमारा होता है प्रॉफिट इनकम सोर्स ।यदि हम किसी वस्तु को ₹90 में खरीद कर यदि उसे हम ₹100 में भेज देते हैं तो यह हमारा होता है प्रॉफिट इनकम सोर्स ।

3 रॉयल्टी इनकम होता है जिनमें व्यक्ति एक बार काम करने के बाद उन्हें फिर दोबारा काम नहीं करना पड़ता है या बोल सकते हैं कि उस काम से उन्हें सालों भर पैसा आता है जैसे यूट्यूब पर या फेसबुक पर बनाया गया वीडियो यदि अच्छा पॉपुलर हो जाता है तो उन्हें काफी पैसा मिलते हैं उस वीडियो से और मिलते रहते हैं।

4. कैपिटल इनकम एक ऐसा इनकम होता है जहां हम अपना प्रॉपर्टीज को रेंट में देते हैं और उनसे वह पैसे आते रहते हैं या बोल सकते हैं कि हमारे पास यदि कोई खाली घर है यदि मैं उसे भाड़े में दे दिया हूं तो कुछ पैसे हमारे हर महीने उस भाड़े के घर से आते रहते हैं तो इस प्रकार के इनकम सोर्स को हम बोलते हैं कैपिटल इनकम सोर्स ।

5. इंटरेस्ट इनकम सोर्स ऐसा इनकम सोर्स होता है जहां व्यक्ति उनका कुछ पैसा ऐसे जगह पर इनवेस्ट करता है जो लंबे समय में पैसे उनसे कुछ इंटरेस्ट के साथ वापस आता है जैसे Lic,Sip,म्युचुअल फंड इत्यादि कुछ ऐसी जगह है जहां आज यदि हम कुछ पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो लंबे समय में उनका कुछ इंटरेस्ट हमें मिलता है इसे बोलते हैं इन्वेस्ट इनकम सोर्स।

ऐसे ही वैल्युएबल कंटेंट जानने के लिए हमें फॉलो कर सकते हैं।

#passionparmeshwar
#money
#Typesofincomesourse
#Financialtips
#Nonfollower

3 weeks ago | [YT] | 0

PASSION PARMESHWAR

कुछ लोगों का परिचय उनके नाम से नहीं बल्कि उनके कामों से पाया जाता है जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, भीमराव अंबेडकर, मदर टेरेसा, सावित्रीबाई फुले और हमारे सिमला पंचायत के पारंपरिक ग्राम प्रधान प्रबीर प्रताप सिंहदेव जी यह कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जिनका नाम से नहीं बल्कि कामों से पहचान जाता है और दुनिया साबित कर दी है कि नाम कुछ समय के बाद उसकी नाम चली जाती है यानी बोल सकते हैं कि मरने के बाद उनका नाम का याद आदमी नहीं करते हैं परंतु यदि आपकी कामों में सच्चाई है, भलाई है, नेक दिली है और लोगों के लिए ,यदि आप अच्छी काम किए हैं तो यह काम बरसों बरसों तक रह जाती है ऐसे ही काम वर्तमान में हमें देखने को मिल रहा है शिमला पंचायत के शिमला ग्राम के पारंपरिक ग्राम प्रधान उनके कामों से गांव वासियों और आसपास के क्षेत्र में भी काफी चर्चा हैं और मैं यह पोस्ट उनके नेता कामों और उनकी मेहनत के लिए शेयर कर रहा हूं ।धन्यवाद
#passion parmeshwar
#prabirpratabsingh
#grampradhan
#villagedevelopment
#greatjanpratinidhi

1 month ago | [YT] | 0

PASSION PARMESHWAR

पैसा जिंदगी नहीं है… लेकिन आज की जिंदगी में पैसा भी कम नहीं है।
क्योंकि पैसा सिर्फ जेब में रखा कागज नहीं, बल्कि आपके समय, मेहनत और फैसलों का परिणाम है।”
गरीब आदमी अक्सर पैसे के पीछे भागता है,

मिडिल क्लास आदमी पैसे को बचाने में लगा रहता है,
और अमीर आदमी पैसे को काम पर लगाना सीख जाता है।
लेकिन असली सवाल है—आप पैसे के लिए काम कर रहे हैं या पैसा आपके लिए काम कर रहा है?

अगर आपकी कमाई ₹10,000 है और खर्च ₹10,000,
तो आप पैसा कमा जरूर रहे हैं… लेकिन आर्थिक रूप से आगे नहीं बढ़ रहे

कमाई बढ़ाइए, खर्च समझिए, बचत की आदत डालिए और अपनी बचत को सही जगह लगाना सीखिए।
याद रखिए—
“पैसा कमाना एक कला है,
पैसा बचाना समझदारी है,

और पैसे को सही तरीके से बढ़ाना वित्तीय ज्ञान है।”
इसलिए बच्चों को सिर्फ नौकरी की तैयारी मत कराइए…
उन्हें पैसे की समझ भी दीजिए।
क्योंकि जिंदगी में सबसे बड़ी कमाई सिर्फ पैसा नहीं—
पैसे को समझने की क्षमता है।
#passionparmeshwar
#money
#Reallife
#Financialeducation

1 month ago | [YT] | 0

PASSION PARMESHWAR

गाय आपको पैसे कमा कर देती है जबकि मोबाइल आपका पॉकेट से पैसा निकाल लेती है --

आज मैं आपको मेरी इस लेख में गाय और मोबाइल का एग्जांपल देते हुए समझा रहा हूं कि गाय हमारी asset है और asset वो होता है जो हमारी पॉकेट पर पैसा डालती है जबकि मोबाइल फोन हमारा लायबिलिटी(liability) है जो पॉकेट से हमारे पैसा को निकलती है।

क्योंकि देखा जाता है की गाय को यदि हम 40000 में खरीदे और कुछ समय के बाद यह गाय बछड़ा देने लगती है और बछड़े का भी मूल्य होता है ।
गाय दूध देती है और दूध का भी मूल्य होता है।
गाय गोबर देती है और गोबर का भी मूल्य होता है ।

यानी बोला जाए तो गाय हमें पैसे कमा कर देती है यही यदि हम बात करते हैं मोबाइल फोन पर तो सबसे पहले हम मोबाइल खरीदते हैं 40000 में। तो हमारा ₹40000 अपना पॉकेट से गया।

मोबाइल को जीवित रहने के लिए या चलाने के लिए उन्हें हर महीना हमें ₹350 का रिचार्ज अपना पॉकेट से देते हैं और जितना दिन यह मोबाइल चलेगा हमारा पॉकेट से यह मोबाइल पैसा खाता रहेगा यानी बोल सकते हैं मोबाइल हमारे लिए लायबिलिटी है जो हमें आगे फ्यूचर में यह गरीब भी बना भी सकता है।

जो आपको यह समझना बहुत जरूरी है इस लेख के माध्यम से मैं यह समझना चाहता हूं कि यदि आप मोबाइल फोन में सिर्फ रेल या वीडियो देखते हैं तो एक न एक दिन आप गरीब होते जा रहे हैं या गरीब हो जाएंगे।

इस मोबाइल फोन पर यदि आप पढ़ाई करते हैं कुछ काम सीखने हैं ऑनलाइन कमाने का जरिया होता तो यही मोबाइल फोन आपका asset भी बन सकता है जो मैं आने वाले दिनों में इसकी चर्चा करने वाला हूं इसीलिए यदि मेरा लेख आपको पसंद आए तो हमें सपोर्ट कीजिए और हमारी वीडियो पर बने रहिए हमारे चैनल को वैल्यू दीजिए या फॉलो करिए और यदि आप भी अपना मोबाइल फोन को asset बनाना चाहते हैं तो आप हमसे मिल सकते हैं।
धन्यवाद
#parmeshwarmahato
#AssetAndLiability
#Financialtip
#Education
#Nonfollower

1 month ago | [YT] | 0

PASSION PARMESHWAR

स्कूल सिर्फ पढ़ने की जगह नहीं है बल्कि बच्चों का दूसरा घर है। हर बच्चा हमारे लिए अपने बच्चे जैसा है। प्यार सम्मान और सही मार्गदर्शन सही बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है ।हमारा प्रयास है कि हर बच्चा अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और अच्छा इंसान बनकर सामाजिक सेवा करें ।यह बात मुझे जानने को मिला उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोजुडीह के प्रधानाध्यापक द्वारा।
धन्यवाद सर जी जो आपके जैसे टीचर इस गांव को मिला है आपसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा और यह पोस्ट में लोगों को मैसेज कर रहा हूं कि आपका प्यार, बच्चन के अपनापन देखकर सभी लोग अच्छी मैसेज और अच्छा संदेश दे रहे हैं।
#passionparmeshwar
#Utkramitmiddleschoolgojudih
#Govtschool
#Nonfollower
#JharkhandEducation

1 month ago | [YT] | 3

PASSION PARMESHWAR

यह मध्य विद्यालय है और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक सरकारी स्कूल है और मैं आपको बता दू।
एक समय ऐसा था जहां सरकारी स्कूल से पढ़कर निकलने वाले छात्र का भविष्य देश के विभिन्न हिस्से IAS ,IPS टीचर, वकील ,इंजीनियर ,डॉक्टर के रूप में नौकरी ले चुके हैं परंतु आज का सरकारी माहौल प्रायः स्कूलों का भी हाल हमें गिरता हुआ नजर आ रहा है।

हमें सरकारी स्कूल को बचाना है और गुणवत्ता शिक्षा की जागरूकता बढ़ाना है और छात्रों टीचर को भी जागरूक करना है। मेरा प्रयास है यही है ।
मेरा लास्ट स्कूल विजिट इसी स्कूल का था इसलिए इसका पोस्ट आप लोग के साथ शेयर कर रहा हूं यह जरूरी नहीं कि यह बात सिर्फ इसी के लिए होगी बल्कि यह सभी स्कूलों के लिए क्योंकि

गांव की पहचान गांव की घर सड़क या बिजली नहीं होती बल्कि किसी भी गांव की पहचान उस गांव में मौजूद स्कूल की शिक्षा होती है

क्योंकि कोई भी व्यक्ति जब किसी गांव के विद्यार्थियों से मिलता है तो गांव के विद्यार्थियों के व्यवहार और उसके शिक्षा से ही उसे गांव की लोगों की पहचान होती है नमस्कार
#passionparmeshwar
#Govtschool
#jharkhandeducationminister
#Education
#Nonfollower

1 month ago | [YT] | 9

PASSION PARMESHWAR

1.वेदों के अनुसार सरस्वती का मतलब क्या होता है - जो बहती है यानी ज्ञान

2.उसका वाहन क्या है- हंस

3.हंस किसका प्रतीक है- पवित्रता और विवेक का

4.माता सरस्वती का सफेद वस्त्र का क्या प्रतीक होता है - सत्य का संकेत

5.सरस्वती देवी का वाहन हंस ही क्यों हुआ --क्योंकि हंस सही गलत में फर्क करने की क्षमता को बताता है

6.सरस्वती देवी के माता-पिता कौन थे- पिता ब्रह्मा (सरस्वती देवी को भगवान ब्रह्मा ने मन से उत्पन्न किया था )उसकी मां नहीं थी ।

7.सरस्वती देवी को इतना ज्ञान कहां से प्राप्त हुआ -जैसे सूर्य से रोशनी निकलती है और सूर्य किसी से रोशनी लेती नहीं है ठीक इसी प्रकार सरस्वती किसी से ज्ञान लेती नहीं है वह स्वयं ज्ञान का रूप है धन्यवाद

सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

8 months ago | [YT] | 0

PASSION PARMESHWAR

Hello youtube family
मैं parmeshwar आपलोग के बीच एक commity ले कर आ रहा हूं। जिसमें हम सभी मिलकर स्किल डेवलपमेंट तथा बेरोजगारी कम तथा रोजगार को बढ़ाने के लिए एक दूसरे का सहयोग करेंगे यदि आप भी यूट्यूब वीडियो देखने के लिए उसे करते हैं तो आप गलत इंसान हैं। यूट्यूब जहां हम वीडियो देखते हैं इस यूट्यूब प्लेटफार्म पर हम पैसे भी कमा सकते हैं। 9 बजे रात को लाइव आ रहा हूं ।
यह पोस्ट अपने दोस्त को जरूर शेयर करे ताकि किसी का भलाई हो सके।

11 months ago | [YT] | 2

PASSION PARMESHWAR

Hello friends,
लोग Education system को ज्यादा value देते है,और आज हर देश का हर माता पिता आपने बच्चो के लिए बेस्ट से बेस्ट स्कूल में एडमिशन करना चाहता है ताकि वह एक अच्छा पर्सन बन सके। कुछ पैरेंट तो आपने बच्चो को विदेश भेज देते है एजुकेशन के लिए। आज हर व्यक्ति समझदार है फिर भी आज देश तथा विदेशों में अशांति क्यों?
देश देश में झगड़ा क्यों है।
देश में बेरोजगारी क्यों है।
देश में गरीबी क्यों है।
देश का व्यक्ति एक समान क्यों नहीं है।
देश का एजुकेशन सिस्टम एक समान क्यों नहीं है।
देश में चोरी क्यों है।
आखिर क्या वजह है आप इसका जवाब दे सकते हैं
1) गलत एजुकेशन।
2) एजुकेशन सिर्फ दिखावा है।
3) एजुकेशन का मतलब सिर्फ जब पाना है।
4) अच्छे टीचर की कमी

2 years ago | [YT] | 1