नमस्कार, उन सभी को जो यहाँ तक आए हैं।
मैं पेशे से एक शिक्षक हूँ। YouTube पर पढ़ाई से जुड़ी जानकारी पहले से ही बहुत है, इसलिए मेरा उद्देश्य वही दोहराना नहीं है। मेरा प्रयास उस ज्ञान को साझा करने का है जिसे हम भूल चुके हैं या जानबूझकर दरकिनार कर दिया गया है। हमारी संस्कृति अत्यंत समृद्ध है, जिसने हर जीव के लिए कुछ न कुछ दिया है, पर पाश्चात्य प्रभाव में हम अपने ही अस्तित्व को भूलते जा रहे हैं।
यह चैनल किनके लिए है?
यदि आप छात्र हैं, माता-पिता हैं, स्वयं को जानना चाहते हैं, अपनी संस्कृति से जुड़ना चाहते हैं, या जीवन में लगातार संघर्ष, धोखे और उलझनों से गुजर रहे हैं।
यहाँ क्या मिलेगा?
छुपाया गया ज्ञान, सनातन की उपलब्धियाँ, ऐसा बोध जो भौतिकता से आगे ले जाकर संतोष देता है, और जीवन की सही दिशा पर विचार।
यह सब मेरे अपने अनुभवों से उपजे विचार हैं। मैं किसी सत्य की प्रमाणिकता सिद्ध करने का दावा नहीं करता। प्रश्न अवश्य करें, पर पहले अपने विवेक से उत्तर खोजने का प्रयास करें।