क्या आप अपना प्रोडक्ट स्पॉन्सर करना चाहते हैं,अगर हां तो आपका स्वागत हैं,हमे इस नंबर या मेल पर संपर्क करे
Contect:- 8873663873
E-mail:--monap6887@gmail.com
About chainal:--
AM NEWS भारत का एक हिंदी न्यूज़ चैनल हैं, चैनल में राजनीति बॉलीवुड व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को भी शामिल करती है जनता और सरकार के बीच में बेहतर सामंजस्य बनाने का प्रयास करती हैं AM NEWS अपने ग्राउंड लेवल रिपोर्टिंग स्टाइल से लोगों की बात सरकार तक और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का जुझारू प्रयास करती हैAM NEWS चैनल लाइव खबर और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे साथ बने रहे
बेबाक पत्रकारिता के लिए YouTube चैनल को subscribe करें और FB पेज को like follow
FB
Am न्यूज़
Am News
बथनाहा थाना की लापता हुई लड़की को पुलिस ने बरामद किया
1 month ago | [YT] | 151
View 0 replies
Am News
सीतामढ़ी द्वारा यातायात थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, यातायात प्रबंधन, ई-चालान एवं अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन, ट्रिपल लोडिंग एवं नशे की हालत में वाहन चलाने के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता को और सुदृढ़ करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मौके पर पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष, यातायात सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
1 month ago | [YT] | 73
View 0 replies
Am News
सीतामढ़ी जानकी स्थान मेन रोड सोनापट्टी
शिव शंकर वस्त्रालय मैं लाखों का माल हुआ चोरी !!
#sitamarhi #reel #viral #tranding #highlights #fbreelsfypシ゚viralシ #सोशल_मीडिया_पार्टनर_आशिष_फाटक #fb #viralvideochallenge #happybirthday
1 month ago | [YT] | 56
View 0 replies
Am News
1 month ago | [YT] | 50
View 0 replies
Am News
1 month ago | [YT] | 70
View 0 replies
Am News
Shiv vivah
1 month ago | [YT] | 41
View 0 replies
Am News
DPS Farewell प्रोग्राम में पहुंचे DM रिची पांडे !!
#school #DPS #dm #tranding #highlights #fbyシvideo #viral #sitamarhi #amnewsmona #amnews #reportermona
1 month ago | [YT] | 111
View 1 reply
Am News
"कुछ अपनों पराया तो, कुछ परयो को अपना कर गया, देखते ही देखते इस तरह एक और साल गुज़र गया"
नये साल की हार्दिक शुभकामनायें हो आपको!
#HappyNewYear #viewers #happynewyear2026 #tranding #flowers #fbyシvideo
3 months ago | [YT] | 15
View 1 reply
Am News
सड़क पर गिरने से एक व्यक्ति की मौ*त, शिनाख्त के बाद पूर्व पत्रकार ब्रह्मनंद चौधरी निकले मृ- तक
शहर के रेड क्रॉस परिसर स्थित मुख्य सड़क पर शुक्रवार की देर अपराह्न उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चलते हुए अचानक एक व्यक्ति गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस सेवा को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में उक्त व्यक्ति को सीतामढ़ी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण कुछ समय तक स्थिति असमंजस बनी रही। अस्पताल प्रशासन द्वारा शव को इमरजेंसी वार्ड के बेड पर सुरक्षित रखवाया गया और पहचान के लिए स्थानीय लोगों व मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई। इस दौरान शहर में चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर मृतक कौन हैं। कुछ ही देर बाद मृतक की शिनाख्त हो गई। उनकी पहचान पूर्व पत्रकार एवं दैनिक आज अख़बार से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मनंद चौधरी के रूप में हुई। शिनाख्त होते ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार स्व. ब्रह्मनंद चौधरी रघुनाथपुरी मोहल्ला के निवासी थे और लंबे समय तक पत्रकारिता जगत से जुड़े रहकर समाज व जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे। मौत की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिचितों ने अस्पताल पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने उन्हें एक निर्भीक, सरल स्वभाव और समर्पित पत्रकार के रूप में याद किया। हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि चलते समय अचानक तबीयत बिगड़ने अथवा फिसलकर गिरने से यह हादसा हुआ हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना से न केवल उनके परिवार पर, बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय पर गहरा आघात पहुंचा है। शहर के विभिन्न संगठनों एवं पत्रकार संघों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
3 months ago | [YT] | 24
View 0 replies
Am News
सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराना पड़ा महंगा, 24 घंटे में युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी: जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले इस मामले में बोखड़ा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोखड़ा प्रखंड अंतर्गत खरका बसंत दक्षिणी पंचायत के नया टोला गांव निवासी एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ हाथ में देसी कट्टा लेकर दहशत फैलाने की कोशिश करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोखड़ा थाना पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को नया टोला गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसकी पहचान नया टोला गांव निवासी फकीरा यादव के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भय का माहौल पैदा करने वाला कृत्य भी है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हथियार की बरामदगी और उसके स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें और इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों से दूर रहें। इस त्वरित कार्रवाई से जहां पुलिस की सक्रियता सामने आई है, वहीं क्षेत्र में यह संदेश भी गया है कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के लिए बोखड़ा पुलिस पूरी तरह सख्त है। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
3 months ago | [YT] | 147
View 2 replies
Load more