Ghaziabad UP14 News

Ghaziabad UP14 News में आपका स्वागत है!
हम दिल्ली-एनसीआर की हर बड़ी और छोटी ख़बर आप तक सबसे पहले और सबसे सटीक तरीके से पहुंचाने के लिए समर्पित हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबर दिखाना नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ बनना है।

हम राजनीति, प्रशासन, ट्रैफिक, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन से लेकर आपके आसपास की लोकल खबरों तक हर पहलू को कवर करते हैं। दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों की हर गतिविधि पर हमारी पैनी नज़र रहती है।

👉 हमारा विज़न:
“सच्चाई और पारदर्शिता के साथ लोकल से नेशनल तक खबरें पहुंचाना।”

👉 हमारा मिशन:
“दिल्ली-एनसीआर के लोगों की आवाज़ बनना और बिना किसी पक्षपात के पत्रकारिता करना।”

Local NCR News – “आपके शहर की हर खबर, सबसे पहले।” 📰

🌐Website- www.localncrnews.com

🔥Follow Us 👇
Facebook- www.facebook.com/ghaziabadup14news
Instagram- www.instagram.com/ghaziabadup14news
X.com- www.x.com/ghaziabadup14news
YouTube- youtube.com/@ghaziabadup14news
Email- damdaarnews2022@gmail.com


Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद के साहिबाबाद में वकील को दुकान से खींचकर 5-6 हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा।

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5-6 हमलावरों ने वकील को जनरल स्टोर की दुकान से खींचकर सड़क पर गिराया और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। वकील के मुताबिक, हमलावरों ने उन्हें करीब 17 डंडे मारे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित वकील आशीष पन्नू राजेंद्रनगर के रहने वाले हैं और दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। उनका आरोप है कि मकान से सटी एक बिल्डिंग में बेसमेंट निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। निर्माण के कारण उनके मकान में दरारें आने की शिकायत उन्होंने पुलिस और लखनऊ में शासन के अधिकारियों से की थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज लोगों ने हमला किया। रविवार दोपहर करीब 1:40 बजे आशीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचे थे। इसी दौरान युवकों ने उन्हें दुकान से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। आसपास के दुकानदारों ने दोनों को बचाया। वकील के चेहरे और पेट में चोटें आई हैं, जबकि उनके हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। साहिबाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

#Ghaziabad #GhaziabadNews #Sahibabad #AdvocateAttack #LawyerAttack #CrimeNews #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #CCTVFootage #PoliceInvestigation #GhaziabadPolice #RajendraNagar #CrimeNewsIndia #LawyerNews #AttackCase #LocalNews #LatestNews #HindiNews #GhaziabadUpdates

4 days ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, लोगों में भारी आक्रोश

गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में सोमवार सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि प्रतिमा के चेहरे पर गंदा पदार्थ लगाने की कोशिश किए जाने और प्रतिमा पर चढ़ाई गई मालाओं से छेड़छाड़ की बात सामने आई। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। इससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने प्रतिमा के आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई है और पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

#Ghaziabad #GhaziabadNews #Ambedkar #DrBRAmbedkar #AmbedkarStatue #AmbedkarPark #NavyugMarket #GhaziabadPolice #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #LocalNews #LatestNews #PoliceInvestigation #PublicReaction #LawAndOrder #GhaziabadUpdates #NewsUpdate #IndiaNews #HindiNews

4 days ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अगस्त 2026 तक जिले में 1,18,795 डॉग बाइट के मामले दर्ज किए गए। यानी औसतन हर दिन करीब 487 लोग कुत्तों के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। पिछले साल की तुलना में डॉग बाइट के मामलों में करीब 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 14,428, फरवरी में 16,724 और मार्च में सबसे ज्यादा 18,913 मामले सामने आए। अप्रैल में 15,846, मई में 15,306, जून में 15,932, जुलाई में 11,052 और अगस्त में 10,594 लोगों को कुत्तों के काटने के बाद उपचार की जरूरत पड़ी। पिछले चार वर्षों के आंकड़े भी समस्या की गंभीरता दिखाते हैं। वर्ष 2023 में जिले में 71,570 डॉग बाइट केस दर्ज हुए थे। 2024 में यह संख्या बढ़कर 1,06,532 और 2025 में 1,38,557 तक पहुंच गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों, गलियों और बाजारों में आवारा कुत्तों के झुंड लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। ऐसे में एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता, कुत्तों की बढ़ती संख्या और रेबीज से होने वाली मौतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

#GhaziabadNews #Ghaziabad #DogBite #DogAttack #StrayDogs #DogBiteCases #Rabies #AntiRabies #UPNews #UttarPradesh #GhaziabadNewsToday #BreakingNews #LocalNews #HealthNews #PublicSafety #StrayDogProblem #DogBiteNews #IndiaNews #GhaziabadUpdates #NewsUpdate

4 days ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद के मुरादनगर में गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में गणेश मूर्ति विसर्जन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। गंगनहर की ओर जाने वाले कई मार्गों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुचारु रखने के लिए लागू की गई है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के अनुसार, डायवर्जन कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगा। पलवल की ओर से EPE के रास्ते दुहाई एग्जिट होकर मेरठ जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, डीसीएम और बसों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को DME के रास्ते मोदीनगर-मेरठ जाना होगा। कुंडली की तरफ से EPE होकर दुहाई कट से मेरठ जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों पर भी रोक रहेगी। उन्हें DME का इस्तेमाल करना होगा।मेरठ और मोदीनगर की ओर से कादराबाद बॉर्डर होकर मुरादनगर गंगनहर आने वाले भारी और हल्के व्यावसायिक वाहनों को राज चौपला, भोजपुर, हापुड़ या DME मार्ग से जाना होगा। जानी बॉर्डर से आने वाले ट्रोला, ट्रैक्टर, कैंटर और ट्रक निवाड़ी-राज चौपला होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। गाजियाबाद से मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को भी गंगनहर मार्ग पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें हापुड़ या EPE-DME मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे डायवर्जन के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

#GhaziabadNews #Muradnagar #GaneshVisarjan #TrafficDiversion #GhaziabadTraffic #GangNahar #TrafficUpdate #UPNews #UttarPradesh #Modinagar #Meerut #EPE #DME #TrafficPolice #RoadDiversion #GaneshChaturthi #LatestNews #GhaziabadUpdates #BreakingNews #HindiNews

6 days ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

छात्राओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

गाजियाबाद के भोजपुर स्थित एकेडमी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज की BEd 2022-24 बैच की छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि पूरी फीस जमा करने के बावजूद फाइनल रिजल्ट में उन्हें इंटरनल मार्क्स में अनुपस्थित दिखाया गया है। छात्राओं के मुताबिक, उन्होंने BEd के दोनों वर्षों की फीस जमा की थी। इसके अलावा प्रैक्टिकल के लिए हर साल 3 हजार रुपए अलग से लिए गए। छात्राओं का आरोप है कि प्रैक्टिकल के दौरान फीस पूरी नहीं होने की बात कहकर प्रत्येक छात्रा से करीब 10 हजार रुपए अतिरिक्त जमा कराए गए थे। उन्हें भरोसा दिया गया था कि भुगतान के बाद रिजल्ट में कोई परेशानी नहीं होगी। छात्रा प्रिया गंगवार के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के बाद जब छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से संपर्क किया तो कथित तौर पर अलग-अलग रकम मांगी जाने लगी। आरोप है कि किसी छात्रा से 12 हजार, किसी से 14 हजार और किसी से 20 हजार रुपए तक की मांग की जा रही है। मामले को लेकर शुक्रवार को छात्राएं गाजियाबाद के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई और रिजल्ट में सुधार की मांग की। छात्राओं का कहना है कि रिजल्ट ठीक नहीं हुआ तो उनके भविष्य पर असर पड़ सकता है। उनके अनुसार, प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है और आवेदन के लिए BEd की मार्कशीट जरूरी है। छात्राओं ने प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की है।

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

#GhaziabadNews #Ghaziabad #Loni #BEDStudents #BEDResult #CollegeNews #StudentProtest #EducationNews #UPNews #UttarPradesh #GhaziabadUpdates #StudentIssues #CollegeAllegations #ExamResult #InternalMarks #EducationUpdate #BreakingNews #StudentNews #LatestNews #HindiNews

6 days ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर स्थित HDFC बैंक में गोल्ड लोन प्रक्रिया को लेकर विवाद हो गया।

गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर स्थित HDFC बैंक में गोल्ड लोन की प्रक्रिया को लेकर महिला ग्राहक और बैंक ऑफिसर के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बैंक की गोल्ड लोन ऑफिसर नेहा चौधरी ने ग्राहक पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, धमकी देने और हाथापाई की कोशिश करने का आरोप लगाया है। नेहा चौधरी के मुताबिक, 22 सितंबर को दोपहर करीब 2 से 4 बजे के बीच एक महिला गोल्ड लोन लेने बैंक पहुंची थी। बैंक कर्मचारियों ने उसे लोन की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी। आरोप है कि प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्राहक कर्मचारियों से विवाद करने लगी और कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बैंक कर्मचारियों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया। शिकायत के अनुसार, महिला ने कर्मचारियों को धमकी दी और काम में बाधा डालने का प्रयास किया। इसी दौरान बैंक में लगे CCTV कैमरों में घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, CCTV फुटेज में महिला ग्राहक कई बार अपनी जगह से उठकर बैंक ऑफिसर की ओर बढ़ती और उन्हें खींचने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। नेहा चौधरी ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कविनगर पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

#GhaziabadNews #Ghaziabad #HDFCBank #BankNews #RDCGhaziabad #RajNagar #GoldLoan #BankOfficer #CCTVFootage #PoliceInvestigation #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #GhaziabadUpdates #CrimeNews #LatestNews #DelhiNCR #BankDispute #NewsUpdate #HindiNews

6 days ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आधी रात आग लग गई।

गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार देर रात एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के पास ही ऑक्सीजन प्लांट मौजूद था, जिससे आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। यह घटना कविनगर थाना क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल के पीछे जीटी रोड स्थित सीकेसीपीसी रिसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में मोबाइल बैटरी, सेल और अन्य सामान में आग लगी थी। देखते ही देखते आग टीन शेड तक पहुंच गई और परिसर में धुआं भर गया। शुरुआत में कोतवाली फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं। फैक्ट्री के पास ऑक्सीजन प्लांट होने की जानकारी मिलने के बाद वैशाली फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। कुल छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का अभियान चलाया गया। दमकल कर्मियों ने पानी के साथ मेकेनिकल फोम का इस्तेमाल किया। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। राहत की बात रही कि आग ऑक्सीजन प्लांट तक नहीं पहुंची और हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

#GhaziabadNews #Ghaziabad #FactoryFire #FireNews #BulandshahrRoad #IndustrialArea #FireBrigade #OxygenPlant #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #Kavinagar #GTroad #FireAccident #LatestNews #GhaziabadUpdates #DelhiNCR #FireDepartment #NewsUpdate #HindiNews

6 days ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद में नेशनल खिलाड़ी प्राची राजपूत की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक दर्दनाक हादसे में छात्रा और नेशनल खिलाड़ी प्राची राजपूत की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्राची डीडीपीएस संजय नगर में की छात्रा थी। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी के जी टावर में हुई। परिवार के मुताबिक, प्राची बालकनी में सूख रहे कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई। आवाज सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर हालत में उसे संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राची पढ़ाई के साथ खेल और संगीत में भी रुचि रखती थी। खास बात यह है कि हादसे से महज दो दिन पहले उसने महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित सीबीएसई नेशनल रस्सी कूद प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते थे। उसने डबल डच पेयर फ्री स्टाइल और डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया था। घटना के समय घर में प्राची के माता-पिता, छोटी बहन और दादा-दादी मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। पुलिस दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

#GhaziabadNews #Ghaziabad #GhaziabadNewsToday #RajNagarExtension #NationalPlayer #PrachiRajput #CBSE #RopeSkipping #GoldMedal #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #StudentNews #SportsNews #DelhiNCR #RajNagar #LatestNews #HindiNews #GhaziabadUpdates #NewsUpdate

6 days ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद में गणेशोत्सव पर भक्ति संग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

गाजियाबाद में गणेशोत्सव के अवसर पर गणेश पूजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजन के बाद महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अलग-अलग प्रस्तुतियों के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। महिलाओं की प्रस्तुतियों ने आयोजन में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया और सभी ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों ने मिलकर गणेशोत्सव की खुशियां साझा कीं। पूजन के बाद प्रसाद, फल और मिठाइयों का वितरण भी किया गया। आयोजन में मीना पांडे, चित्रा गुप्ता, प्रमिला सिंह, रेखा रॉय, चंचल गुप्ता और काजल सिंह समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे गणेशोत्सव का उत्साह पूरे कार्यक्रम में नजर आया। महिलाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को खास बनाया और पर्व के दौरान सामूहिक सहभागिता एवं आपसी मेलजोल का माहौल देखने को मिला।

#Ghaziabad #GhaziabadNews #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #GaneshPuja #Ganeshotsav #CulturalProgram #DanceCompetition #WomenParticipation #GanpatiBappa #GaneshFestival #UPNews #LocalNews #GhaziabadUpdate #FestiveCelebration #IndianCulture #DevotionalProgram #WomenPower #FestivalNews #LatestNews


Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

1 week ago | [YT] | 0

Ghaziabad UP14 News

गाजियाबाद में 88 दुकानों की जांच, खाने के सैंपल लिए

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को मॉल, फूड कोर्ट, बड़े रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। सुबह शुरू हुआ यह अभियान देर रात करीब 11 बजे तक जारी रहा। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 88 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अभियान के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 36 टीमें गाजियाबाद पहुंचीं। टीमों ने प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन की स्थिति देखी। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सुरेश कुमार मिश्रा के अनुसार, जांच के दौरान 50 से अधिक प्रतिष्ठानों में अलग-अलग तरह की कमियां सामने आईं। कुछ जगहों पर साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। विभाग की ओर से ऐसे प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। जांच के दौरान कई खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में कुछ ऐसे प्रतिष्ठान भी मिले, जो बिना जरूरी खाद्य लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे थे। विभाग ने ऐसे संचालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। अचानक बड़े स्तर पर हुई जांच से मॉल, फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी जांच अभियान जारी रहेगा।

#Ghaziabad #GhaziabadNews #FoodSafety #FoodDepartment #FoodInspection #FoodSafetyDepartment #UPNews #Loni #RestaurantInspection #FoodCourt #FoodQuality #FoodSample #FoodSafetyCheck #HealthSafety #BreakingNews #LocalNews #GhaziabadUpdate #UPFoodSafety #RestaurantNews #LatestNews

Follow Id- @ghaziabadup14news | www.ghaziabadup14news.in
खबरों और विज्ञापन के लिए - 8299060547

1 week ago | [YT] | 0