Hilly News – Voice of the Hills
Hilly News Uttarakhand ka trusted digital media platform hai jahan aapko milti hai Latest Breaking News, Political Analysis, Local Music Updates, aur Celebrity Trending Stories – sab ek hi jagah।
Hum pahadon ki asli awaaz ko national level tak pahunchane ke liye committed hain। Yahan milti hai ground reporting, social issues par sachchi debate, aur Garhwali–Kumaoni culture ko promote karne wala exclusive content।
What We Cover:
Latest News & Breaking Updates
Politics & Ground Reality Analysis
Uttarakhand Local Music & Artists
Celebrity Interviews & Trending Topics
Culture, Social Issues & Youth Voice
.Astrology and Numerology and Occult Topics
Hilly News sirf ek channel nahi, balki Uttarakhand ki digital pehchaan hai।
Agar aap chahte hain pahadon ki real, fearless aur authentic journalism — toh abhi Subscribe karein aur juden Hilly News parivaar se।
Voice of the Hills | Power of Truth | Digital Identity of Uttarakhand
HILLY NEWS
2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 400 करोड़ कमाए! क्या धार्मिक फिल्मों ने फिर दिखाया दम?
करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है। फिल्म के 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की खबर सामने आने के बाद इसे लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से खासा प्यार मिल रहा है। फिल्म की सफलता को लेकर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा कि इसे तुरंत कंटेंट फिल्मों के नए दौर की शुरुआत मान लेना जल्दबाजी होगी। उनके मुताबिक धार्मिक और पौराणिक कहानियों से दर्शकों का जुड़ाव पहले से ही मजबूत रहा है।
अब बड़ा सवाल यही है—
क्या ‘हनुमान अंश’ की सफलता बॉलीवुड में कंटेंट फिल्मों के नए दौर का संकेत है, या फिर यह धार्मिक और पौराणिक कहानियों की पुरानी लोकप्रियता का असर है?
👇 आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।
#HanumanAnsh #HanumanAnshMovie #NeemKaroliBaba #Bollywood #HindiCinema #ReligiousMovies #MythologicalMovies #RichaChadha #FilmNews #EntertainmentNews #HillyNews #ViralNews
12 hours ago | [YT] | 9
View 0 replies
HILLY NEWS
हल्द्वानी पहुंची हरीश रावत की धन्यवाद और जन संवाद यात्रा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद और जन संवाद यात्रा सोमवार रात हल्द्वानी पहुंची। कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान हरीश रावत ने पार्टी हाईकमान की नाराजगी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।
रावत ने कहा कि उनकी यह यात्रा राजनीतिक नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की जनता और देवी-देवताओं का आभार जताने के लिए है।
हल्द्वानी में रावत ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार भी जताया।
#HarishRawat #Haldwani #UttarakhandNews #Congress #HarishRawatNews #HaldwaniNews #UttarakhandPolitics #HillyNews
13 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
HILLY NEWS
अपहरण के आरोपी ने खुद को नाबालिग साबित करने के लिए बनवाई फर्जी टीसी!
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद आरोपी ने खुद को नाबालिग साबित करने के लिए फर्जी ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) का सहारा लिया।
जांच में टीसी फर्जी पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ कूटरचना और फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करने की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने मेरठ के एक निजी इंटर कॉलेज की कक्षा आठ की कथित फर्जी टीसी उपलब्ध कराई थी। इसी के आधार पर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाद में प्लेस ऑफ सेफ्टी भेजा गया था।
अब दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
#HaridwarNews #Sidcul #UttarakhandNews #HaridwarPolice #CrimeNews #POCSO #FakeTC #LatestNews #HillyNews
13 hours ago | [YT] | 3
View 0 replies
HILLY NEWS
उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन
भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दिनेश आर्य ने देहरादून विधानसभा परिसर में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई विधायक मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिनेश आर्य के निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताई है। राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान की जरूरत पड़ी तो 16 अक्टूबर को होगा।
#DineshArya #RajyaSabhaElection #UttarakhandNews #DehradunNews #BJP #PushkarSinghDhami #MahendraBhatt #HillyNews
13 hours ago | [YT] | 3
View 0 replies
HILLY NEWS
WAPL 2026 Day 2: Ganga Fighters की शानदार शुरुआत, 8 ओवर में 129/0
देहरादून: बालूनी क्रिकेट ग्राउंड में Women Artist Premier League (WAPL) 2026 के दूसरे दिन का पहला मुकाबला Ganga Fighters और Yamuna Panthers के बीच खेला जा रहा है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी Ganga Fighters ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की है। टीम ने 8 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 129 रन बना लिए हैं।
🔥 Ganga Fighters – 129 (8 ओवर)
🏏 Ganga Fighters vs Yamuna Panthers
📍 बालूनी क्रिकेट ग्राउंड, देहरादून
मुकाबला अभी जारी है और Ganga Fighters की नजर बड़े स्कोर पर है।
#WAPL2026 #WomensArtistPremierLeague #Day1 #GangaFighters
13 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
HILLY NEWS
केदारनाथ विधानसभा 2027: त्रिभुवन चौहान का दावा—173 में से 96 बूथों पर टीम तैयार!
हाल ही में उत्तराखंड डेमोक्रेटिक अलायंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए त्रिभुवन चौहान ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि केदारनाथ विधानसभा के कुल 173 बूथों में से 96 बूथों पर उनकी टीम तैयार हो चुकी है।
लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय चौहान पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अब बूथ स्तर पर अपनी तैयारियों को लेकर उनका यह दावा सवाल खड़ा करता है—क्या 2027 में केदारनाथ विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती बनेंगे त्रिभुवन चौहान?
क्षेत्र में लगातार सक्रियता और बूथों पर टीम की तैयारी चुनाव में कितना असर दिखाएगी, यह आने वाला समय बताएगा। इस तैयारी को जनसमर्थन और वोटों में बदलना उनकी असली परीक्षा होगी। कौन जीतेगा और किसे जनता का भरोसा मिलेगा, इसका अंतिम फैसला केदारनाथ के मतदाता करेंगे।
क्या जनता करेगी परिवर्तन या भाजपा–कांग्रेस पर जताएगी भरोसा? अपनी राय कमेंट में बताइए।
#त्रिभुवनचौहान #केदारनाथ #Kedarnath #UttarakhandPolitics #Mission2027 #HillyNews
13 hours ago | [YT] | 2
View 0 replies
HILLY NEWS
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अब्बू रावत की सराहनीय पहल 🏏
वर्ष 2003–04 के आसपास से उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत इंडस्ट्री से जुड़े अब्बू रावत कई म्यूजिक वीडियो में अभिनय और निर्देशन कर चुके हैं। कलाकारों के बीच वर्षों तक काम करते हुए उन्होंने महिला कलाकारों को क्रिकेट के मैदान में एक साथ लाने का विचार विकसित किया, जो अब ‘उत्तराखंड वुमेन आर्टिस्ट प्रीमियर लीग’ के रूप में साकार हुआ है।
इस आयोजन ने उत्तराखंड की महिला कलाकारों को अपनी कला के साथ खेल प्रतिभा दिखाने का भी अवसर दिया है। महिला सशक्तिकरण, टीम भावना और खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली इस सराहनीय पहल के लिए अब्बू रावत को सलाम। हिली न्यूज़ परिवार उन्हें और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई देता है। 💐
#AbbuRawat #WomenEmpowerment #Uttarakhand #WomenCricket #HillyNews
14 hours ago | [YT] | 2
View 0 replies
HILLY NEWS
पहाड़ के उभरते राजनेता एवं युवा गायक विजय पंत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐🎂 हिली न्यूज़ परिवार उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
#VijayPant #HappyBirthday #HillyNews #Uttarakhand
14 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
HILLY NEWS
WAPL 2026: पहले दिन खेले गए 3 मुकाबले, Ganga Fighters से लेकर Saraswati Strikers तक दिखा दमदार खेल
देहरादून: बालूनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुए Women Artist Premier League (WAPL) 2026 के पहले दिन क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहले दिन कुल 3 मुकाबले खेले गए, जिसमें महिला कलाकारों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पहले मुकाबले में Ganga Fighters ने Nanda Challengers को 10 रन से हराया। Ganga Fighters ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 77/5 रन बनाए। जवाब में Nanda Challengers की टीम 67/6 रन ही बना सकी।
दूसरे मुकाबले में Mandakini Mavericks का बल्ला जमकर बोला। टीम ने 10 ओवर में 156/1 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रीतिका मोडका ने 41 गेंदों में शानदार 84 रन बनाए। जवाब में Alaknanda Avengers 82/3 रन ही बना सकी और Mandakini Mavericks ने 74 रन से मुकाबला जीत लिया।
वहीं तीसरे मुकाबले में Saraswati Strikers ने Yamuna Panthers को 9 विकेट से मात दी। Saraswati Strikers ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को आसानी से अपने नाम किया।
🔥 Day 1 के नतीजे:
🏆 Ganga Fighters – 10 रन से विजेता
🏆 Mandakini Mavericks – 74 रन से विजेता
🏆 Saraswati Strikers – 9 विकेट से विजेता
WAPL 2026 के पहले दिन ने साफ कर दिया कि आने वाले मुकाबलों में भी रोमांच और कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।
#WAPL2026 #WomensArtistPremierLeague #Day1 #GangaFighters #NandaChallengers #MandakiniMavericks #AlaknandaAvengers #SaraswatiStrikers #YamunaPanthers #Dehradun #Uttarakhand #HillyNews
1 day ago | [YT] | 3
View 0 replies
HILLY NEWS
🏏 WAPL 2026: Mandakini Mavericks की शानदार जीत, Alaknanda Avengers को 74 रन से हराया
देहरादून: बालूनी क्रिकेट ग्राउंड में चल रही Women Artist Premier League (WAPL) 2026 के दूसरे मुकाबले में Mandakini Mavericks ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Alaknanda Avengers को 74 रन से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए Mandakini Mavericks ने 10 ओवर में 156/1 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की स्टार बल्लेबाज रीतिका मोडका ने शानदार पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 84 रन बनाए। वहीं पिंकी राणा ने 27 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी Alaknanda Avengers की टीम 10 ओवर में 82/3 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सुमन आर्या ने 24 गेंदों में 19 रन, जबकि सुनीता चमोली ने 15 गेंदों में 17 रन बनाए।
इस तरह Mandakini Mavericks ने 74 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 🔥
🏏 Mandakini Mavericks – 156/1 (10 ओवर)
⭐ रीतिका मोडका – 84 रन (41 गेंद)
🏏 Alaknanda Avengers – 82/3 (10 ओवर)
🏆 Mandakini Mavericks की जीत – 74 रन से
#WAPL2026 #WomensArtistPremierLeague #MandakiniMavericks #AlaknandaAvengers #RitikaModka #Dehradun #Uttarakhand #WomenCricket #HillyNews #CricketNews
1 day ago | [YT] | 3
View 0 replies
Load more