नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत है उजागर डिजिटल मीडिया में।
इस चैनल पर आपको राजस्थान, झुंझुनूं, उदयपुरवाटी और आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा खबरें, सामाजिक मुद्दे, सरकारी योजनाएं, वायरल वीडियो, जनसमस्याएं, शहीदों और समाज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी।
हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और तेज़ समाचार आप तक पहुंचाना है।
📌 ताज़ा खबरें
📌 स्थानीय समाचार
📌 सामाजिक एवं जनहित के मुद्दे
📌 वायरल वीडियो और अपडेट्स
नोट: इस चैनल पर प्रसारित वीडियो में व्यक्त किए गए विचार संबंधित व्यक्ति के अपने हैं। चैनल उनकी पूर्ण जिम्मेदारी नहीं लेता।
🔔 नवीनतम अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें।
Ujagar Digital Media – सच की आवाज़, जनता के साथ।
न्यूज़ और विज्ञापनों के लिए संपर्क करे 9057742681
Ujagar digital media
*सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का बाबा साहेब का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान*
बागोली। गांव के डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण संस्थान भवन में रविवार सायं 7.30 बजे विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित गांव के युवाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अंबेडकर संस्थान की ओर से चयनित मनीष बायल, कृष्ण बायल एवं महेंद्र सैनी का साफा व माला पहनाकर तथा बाबा साहेब का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि चयनित युवाओं की उपलब्धि पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक संदेश देती है। ग्रामीणों ने समारोह के बाद सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर एडवोकेट जतन सरपंच, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल भोमराज बायल, सेवानिवृत्त शिक्षक बनवारी मौर्य, डॉक्टर जगदीश, भंवरलाल बायल, उमराव मास्टर, अब्दुल अजीज, बी.एल. सैनी, धारा मीणा, महावीर मिस्त्री, राकेश सैनी, सदराम, सुवालाल, जीतू गुर्जर, राजेश मीणा, विक्रम गुर्जर, सत्यप्रकाश, रामसिंह, हंसराज बायल, महिपाल, राहुल, सोनू, जीतू, महेश, रोहतास, अंकित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
4 weeks ago | [YT] | 5
View 0 replies
Ujagar digital media
Jay Ho Mata Rani ki
10 months ago | [YT] | 5
View 1 reply
Ujagar digital media
*सीथल में सड़क घोटाला: जिला परिषद की जांच में खुलासा, कागजों में बनी सड़क, धरातल पर नहीं*
झुंझुनूं
गुढ़ागौड़जी क्षेत्र की सीथल ग्राम पंचायत में कथित सड़क घोटाले की जांच के लिए बुधवार को जिला परिषद की टीम मौके पर पहुंची। अधिशासी अधिकारी महेंद्र सर्वा, जेटीए मनोज सहित अन्य अधिकारियों ने खातियों की जोहड़ी से धर्मपाल जाखड़ के घर तक कागजों में बनी सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में पुष्टि हुई कि धरातल पर सड़क का कोई अस्तित्व नहीं है, जबकि पंचायत के रिकॉर्ड में इसे बनाया हुआ दर्शाया गया है।
ग्रामीणों ने लंबे समय से इस सड़क को धरातल पर उतारने की मांग की थी। आरटीआई और अन्य जांच में खुलासा हुआ कि सीथल पंचायत ने न केवल कागजों में सड़क बनाई, बल्कि संबंधित फर्म को भुगतान भी कर दिया। इस घोटाले की जानकारी मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद जिला परिषद की टीम ने मौके का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने माना कि सड़क केवल कागजों तक सीमित है और इसका निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इस भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर समाजसेवी मनोज महला देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा चौधरी महताब खरबास पूर्व पंच चंद्रभान मेघवाल पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गोरा सहीराम रामेश्वर दयाराम मक्खन स्वामी प्रदीप शर्मा मनोज युवा नेता सचिन महला प्रदीप धोलिया हवलदार सुरेश महला भगवान राम बृजेश रणधीर जाट विमलेश बसंत कृष्णा चौधरी पंकज महला अमन महला पूर्व वार्ड पंच अमर सिंह महला सुल्तान मूलचंद निखिल मदन महला सहित सैकड़ो ग्राम वासी मौके पर रहे
11 months ago | [YT] | 4
View 0 replies
Ujagar digital media
पवन सैनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त
झुंझुनूं। राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सैनी ने संगठन का विस्तार करते हुए पवन कुमार सैनी बड़ा बाग की ढाणी ढाणा को राष्ट्रीय सैनी सभा के सिंघाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। पवन सैनी समाज के ग्रामीण बंधुओं में सामाजिक क्रांति का प्रयास करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. श्रवण सैनी ने नव नियुक्त सिंघाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार को समाज में शिक्षा के साथ राजनीतिक चेतना जगाने का काम करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ. महेश सैनी की अनुसंशा पर नियुक्त पवन कुमार सैनी समाज की सेवा करेंगे।
11 months ago | [YT] | 8
View 1 reply
Ujagar digital media
टूडपुरा में शानदार प्रस्तुतियां एवं जागरण में मेले का आयोजन
11 months ago (edited) | [YT] | 5
View 0 replies