"Poetic Vibes by Gyasu"
A Channel by Brajendra Mishra 'Gyasu'
#poeticvibesbygyasu
#बृजेन्द्रमिश्राज्ञासु
#brajendramishragyasu
Name : बृजेन्द्र मिश्रा
Pen Name : ज्ञासु
ज्ञा : ज्ञानचंद मिश्रा (पिता)
सु : सुनीता मिश्रा (माता)
शिक्षा : B.Tech (Mechanical)
MBA (Marketing and Finance)
📱07349284609
स्वरचित गीत, गजल, छंद, भजन, मुक्तक और कविताएँ
(प्रोत्साहन, देशप्रेम, ईशभक्ति, हास्य, व्यंग, प्रेम और समसामयिक आदि विषयों पर)
Self-composed songs, ghazals, verses, bhajans, free verses and poems on motivation, patriotism, devotion to God, humour, comedy, satire, love and contemporary topics
Poetic Vibes by GyaSu
--------------------------------------------------------
मेरा काव्यात्मक परिचय
--------------------------------------------------------
ब्रजेन्द्र मिश्रा सभी कहते , मेरा उपनाम है ज्ञासु।
कविता लिखने पढ़ने को, सदा रहता हूँ जिज्ञासु।
यांत्रिकी की ली शिक्षा, काम कोमात्सु में करता हूँ।
मैं सेवादार हूँ शब्दों का, भाव कविता में भरता हूँ।
सुनीता ज्ञान माँ बापू, अर्धांगिनी मेरी सुषमा।
रिषित बेटा बड़ा प्यारा, सुखद जीवन की है उपमा।
जन्मभूमि मेरी सिवनी, उसे ह्रदय में धरता हूँ।
मध्यभारत में मैं जन्मा, वास दक्षिण में करता हूँ।
नमन माँ भारती को है, सभी का प्यार मैं माँगूँ।
नमन माँ शारदे को है, कलम अधिकार मैं माँगूँ।
कभी श्रृंगार लिखता हूँ, कभी अंगार लिखता हूँ।
युवाओं को जगाने को, कभी यलगार लिखता हूँ।
कभी आशा पे लिखता हूँ, कभी भाषा पे लिखता हूँ।
कभी मोहन की भक्ति की, पिपासा पे मैं लिखता हूँ।
नर नारी की गरिमा के, सभी अधिकार लिखता हूँ।
कहने से नहीं डरता, गलत का प्रतिकार लिखता हूँ।
देश की शान लिखता हूँ, वीरों का गान लिखता हूँ।
मेरी पहचान भले छोटी, मगर स्वाभिमान लिखता हूँ।
समसामयिक पर व्यंग्य की, तलवार भी लिखता हूँ।
नहीं दोहरी शख्शियत है, जैसा हूँ मैं दिखता हूँ।
------------------------------------------------------------
ब्रजेन्द्र मिश्रा 'ज्ञासु', बैंगलोर
------------------------------------------------------------
11 months ago | [YT] | 2
View 1 reply