“जनता का आईना” सच को दिखाने वाला आईना
डिजिटल ज़िले का सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी यूट्यूब न्यूज़ चैनल है Public Mirror में आप पॉलिटिक्स,बिजनेस, स्पोर्ट्स और धर्म से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं.सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें। 


Public Mirror

7 अप्रैल 2023 को जन्मजात हृदयरोग से पीड़ित बच्चों के लिए शिविर का आयोजन

बालाघाट. विश्व स्वास्थ्य दिवस दिन शुक्रवार 07 अप्रैल को जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय बालाघाट में किया जाएगा। कलेक्टर डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत जिला चिकित्सालय बालाघाट परिसर में संचालित डी ई आई सी में हृदय रोग से पीड़ित जन्मजात बच्चे जिनकी उम्र जन्म से 18 वर्ष तक की है के लिए शिविर का आयोजन किया गया है।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज पांडेय ने बताया कि यह  शिविर केवल जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए रहेगा । इस शिविर में जबलपुर के शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के एल उमा महेश्वर अपनी सेवाएं देंगे।  इस शिविर में बालाघाट जिले के 10 विकास खंडों के हृदय रोग से चिन्हांकित लगभग 100 बच्चों को बुलाया गया है।  साथ ही ऐसे सभी बच्चे आ सकते हैं जिनको हृदय रोग की समस्या है या उनकी पूर्व में सर्जरी हो चुकी है उनका फॉलो अप भी किया जाएगा एवम शिविर में सभी बच्चों की निःशुल्क जांच की जाएगी।
    शिविर के लिए आवश्यक तैयारियों का जिम्मा डॉक्टर संजय धबड़गांव सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को सौंपा गया है । उनके द्वारा इस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्जन के द्वारा अपील की गई है कि शिविर में आने वाले समस्त बच्चे अपने साथ पुरानी इको रिपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, बच्चें की फोटो, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, समग्र आइडी, आयुष्मान कार्ड या अन्य ऐसा कोई भी दस्तावेज जिसमें बच्चे का नाम दर्ज हो लेकर अवश्य आएं।
            बीमारी की पहचान कैसे करें
       डॉक्टर मनोज पाण्डेय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है । हृदय रोग से संबंधित रोगों के प्रति जन समुदाय को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। मरीज की पहचान कुछ इस प्रकार से की जा सकता है - जैसे कि होठों का नीला पड़ना, खेलते खेलते थक जाना, माथे पर पसीना आना, बार बार सर्दी जुकाम खांसी बुखार होना, वजन ना बढ़ना, शरीर का विकास उम्र के हिसाब से ना होना, छोटे बच्चे को दूध पीते समय माथे पर पसीना आना, सांस का फूलना, बच्चों को खिलाते समय कठिनाई होना ,चक्कर आना, थकान, बेहोशी और कमजोरी महसूस करना, नाखून विस्तार हो या जीभ का पीला रंग पड़ जाना, तेज सांस लेना, सांस लेने में कष्ट होना , और शारीरिक गतिविधियों असामान्य करना यह सभी लक्षण हृदय रोग से संभावित हो सकते हैं । यदि ऐसा कोई भी लक्षण आप अपने बच्चे में देखें तो उसे एक बार अवश्य जांच कराएं और हृदय रोग से निजात पाएं।
    डॉक्टर पांडेय ने बताया कि शिविर की अधिक जानकारी के लिए श्री राजाराम चक्रवर्ती जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक आर बी एस के मोबाइल नंबर 7999772423 से सम्पर्क किया जा सकता है।

2 years ago | [YT] | 1

Public Mirror

कलेक्टर ने ली आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक
मदिरा दुकानों का नियमों के अनुसार संचालन करने के निर्देश

बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने 05 अप्रैल को आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर जिले में मदिरा दुकानों के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ, जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार उरांव, अन्य अधिकारी एवं मदिरा दुकानों के ठेकेदार उपस्थित थे।
बैठक में मदिरा दुकानों के ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिये गये कि चालू वित्तीय वर्ष अर्थात 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 की अवधि में सारी मदिरा एमएसपी और एमआरपी के भीतर ही बिकेगी। शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में कहीं पर भी मदिरा दुकानों में मदिरा पान के लिए अहाते संचालित नहीं होंगें। आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि वे जिले में मदिरा दुकानों से मदिरा के क्रय-विक्रय में शासन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करायें। मदिरा दुकानों के ठेकेदारों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे शासन के नियमों का पालन करते हुए दुकानों का संचालन करें, तभी प्रशासन उनका सहयोग करेगा। बैठक में मदिरा दुकानों के ठेकेदारों को बताया गया कि जिले में जितनी मदिरा दुकानें वर्तमान में संचालित है, वह वहीं पर रहेंगी। शासन की नई गाईड लाईन के अनुसार जिन मदिरा दुकानों के 100 मीटर की परिधि में स्कूल, मंदिर, मस्जिद जैसे धार्मिक स्थान एवं छात्रावास आ रहे हैं, वही दुकानें हटाई जायेंगी। जिले में ऐसी दो मदिरा दुकानें कम्पोजिट मदिरा दुकान लांजी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकान बेनी शासन की नई गाईड लाईन के अनुसार हटाई जायेंगी और आपत्ति रहित स्थान पर स्थानांतरित की जायेंगी।

2 years ago | [YT] | 3

Public Mirror

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

जिले में 01 लाख 94 हजार 505 महिलाओं के भरे गए आवेदन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पात्र महिलाओं के आवेदन भरने का कार्य 25 मार्च से शिविर लगाकर किया जा रहा है। आज 05 अप्रैल 2023 को दोपहर तक बालाघाट जिले में 01 लाख 94 हजार 505 महिलाओं के आवेदन भरे जा चुके हैं। जिले में इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के आवेदन भरने का कार्य 30 अप्रैल 2023 तक चलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री वंदना धूमकेती ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत लांजी की ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक 24 हजार 389 और सबसे कम 11 हजार 280 महिलाओं के आवेदन जनपद पंचायत बैहर की ग्राम पंचायतों में भरे गए हैं । जनपद पंचायत बालाघाट में 19 हजार 335, बिरसा में 15 हजार 812, कटंगी में 21 हजार 82, खैरलांजी में 17 हजार 435, किरनापुर में 20 हजार 665, लालबर्रा में 17 हजार 450, परसवाड़ा में 12 हजार 353 और जनपद पंचायत वारासिवनी में 18 हजार 953 महिलाओं के आवेदन भरे हैं ।
जिले के नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका क्षेत्र बालाघाट में 4483, मलाजखंड में 3602, वारासिवनी में 2219, बैहर में 2048, कटंगी में 1591 और लांजी में 1808 महिलाओं के आवेदन भरे गए हैं।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी । इस योजना में वही महिलाएं पात्र होंगी जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम है, परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है और परिवार में कोई आयकर दाता नहीं है। इस योजना में सहायता राशि पात्र महिला के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी । 10 जून 2023 से इस योजना की राशि महिलाओं को मिलना प्रारंभ हो जाएगी और हर माह की 10 तारीख को यह राशि महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी।

2 years ago | [YT] | 1

Public Mirror

नासे रोग हरे सब पीरा
जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा।।
आप सभी को हनुमान जन्म उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं🌼🚩

2 years ago | [YT] | 1

Public Mirror

2 years ago | [YT] | 1

Public Mirror

बालाघाट: आदिवासी भाइयो का सांस्कृतिक नृत्य

6 years ago (edited) | [YT] | 1

Public Mirror

News

6 years ago | [YT] | 1