MOHD SHAMIM KHAN

Official Youtube Channel of Mohd Shamim Khan, Ex-Lok Sabha Candidate, National Coordinator of Minority Department, AICC, Member of INC, Ex Prabhari Loksabha Unnao, प्रभारी BIHAR.

#shorts #short #viralvideo #viralshorts #youtubeshort #congress #priyankagandhi #news #trump #rahulgandhi #india #donaldtrump #indiannationalcongress #mallikarjunkharge #congressparty


MOHD SHAMIM KHAN

प्रिय साथियों
संघर्ष नहीं रुका है, सिर्फ़ तारीख़ बदली है।
27 जुलाई का प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित किया गया है।
नई तिथि शीघ्र घोषित होगी। जय संविधान।

17 hours ago | [YT] | 105

MOHD SHAMIM KHAN

शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई में आज मैं भी पूरे संकल्प के साथ शामिल हुआ।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री ‪@rahulgandhi‬ जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती ‪@priyankagandhi‬ जी और जनाब ‪@ImranPratapgarhiVideos‬ जी द्वारा छात्रों और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाए जाने के समर्थन में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री Ajay Rai जी के नेतृत्व में आयोजित शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में मैं भी कांग्रेस के साथियों के साथ शामिल हुआ।

प्रशासनिक अवरोधों और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं टूटा। प्रदेश अध्यक्ष जी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरने पर बैठे और हम सभी ने शिक्षा, संविधान, लोकतंत्र तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की।

आवाज़ को दबाया जा सकता है,
लेकिन सच और संघर्ष को नहीं।

छात्रों के सम्मान, शिक्षा के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा की यह लड़ाई जारी रहेगी।

1 day ago | [YT] | 138

MOHD SHAMIM KHAN

"ज़ुल्म की हर दीवार एक दिन ढह जाएगी,
सच की आवाज़ हर बंदिश से निकल आएगी।"

छात्रों की आवाज़ उठाना अगर अपराध है, तो यह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

नेता प्रतिपक्ष श्री. ‪@rahulgandhi‬ जी, श्रीमती ‪@priyankagandhi‬ जी और कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ जिस प्रकार की बर्बरता की गई, वह न केवल निंदनीय है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

उन्होंने केवल देश के छात्रों की पीड़ा, उनके भविष्य और उनके अधिकारों की बात की थी। लेकिन सत्ता ने संवाद के बजाय दमन का रास्ता चुना। इतिहास गवाह है कि लाठियाँ और गिरफ्तारियाँ विचारों की आवाज़ को कभी नहीं रोक सकीं।

आज लखनऊ का हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संकल्पित है। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।

लोकतंत्र ज़िंदाबाद।
संविधान ज़िंदाबाद।
छात्र एकता ज़िंदाबाद।

1 day ago | [YT] | 47

MOHD SHAMIM KHAN

🇮🇳 राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस 🇮🇳
22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाकर देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अमर प्रतीक बनाया।
हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के त्याग, बलिदान, साहस और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है। यह हमें संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्रीय एकता और देश की सेवा के संकल्प की प्रेरणा देता है।
राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, हम सभी अपने तिरंगे का सदैव सम्मान करें और राष्ट्र की प्रगति, एकता एवं गौरव को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लें।
जय हिन्द! 🇮🇳
#राष्ट्रीय_ध्वज_अंगीकरण_दिवस #Tiranga #HarGharTiranga #IndianFlag #JaiHind #PrideOfIndia #UnityInDiversity #India #NationalFlag #भारत
मो० शमीम खान नेशनल कोऑर्डिनेटर माईनॉरिटी डिपार्टमेंट, ए.आई.सी.सी, प्रभारी बिहार
162 - बांगरमऊ विधानसभा (उन्नाव)

1 day ago | [YT] | 50

MOHD SHAMIM KHAN

कुशल संगठनकर्ता, संघर्षशील जननेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि तथा निरंतर जनसेवा का अदम्य संकल्प प्रदान करें। आपका दूरदर्शी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और संविधान की रक्षा का संकल्प देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहे।

आप सदैव इसी ऊर्जा, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित के प्रति समर्पण के साथ राष्ट्र एवं समाज की सेवा करते रहें।

मो० शमीम खान नेशनल कोऑर्डिनेटर माईनॉरिटी डिपार्टमेंट, ए.आई.सी.सी, प्रभारी बिहार
162 - बांगरमऊ विधानसभा (उन्नाव)

2 days ago | [YT] | 184

MOHD SHAMIM KHAN

दलितों एवं अल्पसंख्यक समुदायों के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं हिंसा जैसी घटनाओं के विरोध में संविधान प्रदत्त समानता, न्याय और सामाजिक सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग एवं अनुसूचित जाति (दलित) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद श्री ‪@ImranPratapgarhiVideos‬​​ जी तथा अनुसूचित जाति (दलित) विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री @rajendrapalgautam जी के संयुक्त नेतृत्व में 27 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में एक विशाल धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष श्री ‪@rahulgandhi‬​ जी की सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के हमारे जागरूक, क्रांतिकारी और संघर्षशील साथियों की उपस्थिति ही इस ऐतिहासिक आन्दोलन को कामयाब बनाएगी । आइए, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और हर नागरिक की गरिमा की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें।
आपकी भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

‪@INCMinority‬​​
‪@priyankagandhi‬​​
@kcvenugopal
@dheerajgurjar
@rajendragautammla
@ajayrai
@tauquiralam

📍 स्थान: जंतर-मंतर, नई दिल्ली
📅 दिनांक: 27 जुलाई 2026
🕙 समय: सुबह 10:00 बजे
मो० शमीम खान नेशनल कोऑर्डिनेटर माईनॉरिटी डिपार्टमेंट, ए.आई.सी.सी, प्रभारी बिहार
162 - बांगरमऊ विधानसभा (उन्नाव)

3 days ago (edited) | [YT] | 74

MOHD SHAMIM KHAN

आधुनिक दिल्ली की शिल्पकार, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीमती शीला दीक्षित जी की #पुण्यतिथि पर #विनम्र_श्रद्धांजलि

दिल्ली के चहुंमुखी विकास में उनका योगदान अमिट है। उनका स्नेह, सेवा और समर्पण हमेशा दिल्लीवासियों के दिलों में जीवित रहेगा।

3 days ago | [YT] | 132

MOHD SHAMIM KHAN

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, जनाब ‪@ImranPratapgarhiVideos‬ जी द्वारा श्री नसीम कुरैशी जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग), पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Zone) का कन्वीनर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह महत्वपूर्ण दायित्व आपके संगठनात्मक कौशल, निष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। हमें विश्वास है कि आप कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

#जय_हिंद_जय_कांग्रेस

5 days ago | [YT] | 105

MOHD SHAMIM KHAN

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष @ajayrai जी ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर (उ०प्र०) के ध्वस्तीकरण के गंभीर विषय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा शिक्षा के मंदिर समान विश्वविद्यालय पर बुलडोजर चलाना देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार को शिक्षा के केंद्रों को उजाड़ने के बजाय उनके संरक्षण और विकास की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा और उनका संरक्षण सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र और शिक्षा, दोनों की मजबूती के लिए आवश्यक है कि शिक्षा के केंद्रों को उजाड़ने के बजाय उन्हें सशक्त बनाया जाए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव श्री Arshad Khursheed भी उपस्थित रहे।

हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर (उ०प्र०) के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। विश्वविद्यालय को सभी वैधानिक एवं न्यायिक उपाय अपनाने का पूरा अवसर दिया जाए तथा न्यायालय के अंतिम निर्णय का सम्मान किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का शिक्षित भविष्य सुरक्षित रह सके।

‪@rahulgandhi‬ ‪@priyankagandhi‬ ‪@ImranPratapgarhiVideos‬ ‪@IndianNationalCongress‬ ‪@kcvenugopal1950‬

#SaveEducation #JoharUniversity #RightToEducation #EducationFirst #RuleOfLaw #UttarPradesh

6 days ago | [YT] | 181

MOHD SHAMIM KHAN

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर (उ०प्र०) पर हो रही बुल्डोजर ध्वस्तीकरण कार्रवाई केवल एक विश्वविद्यालय का मुद्दा नहीं, बल्कि शिक्षा और देश के भविष्य का प्रश्न है।
जो सत्ता विश्वविद्यालयों को चाहे बुलडोज़र से या प्रशासनिक दमन के ज़रिए मिटाना चाहती है, वह दरअसल केवल इमारतें नहीं गिराती, वह विचार, विवेक और बच्चों की शिक्षा पर हमला करती है। शिक्षा से डरने वाली सत्ता ही विश्वविद्यालयों से डरती है, क्योंकि विश्वविद्यालय सवाल पूछना सिखाते हैं, सत्ता के सामने सच बोलने का साहस देते हैं और नागरिक चेतना का निर्माण करते हैं।क्या पूरे हिंदुस्तान में जहाँ-जहाँ भवनों के नक्शे स्वीकृत नहीं हैं, उन सभी को गिरा दिया जाएगा? अगर देश में बड़ी संख्या में ऐसे भवन हैं जिनके नक्शे किसी कारणवश पास नहीं हैं, तो क्या समाधान केवल बुलडोज़र चलाना है? यदि किसी विद्यालय का नक्शा स्वीकृत नहीं है, तो उसे वैध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाए, आवश्यक पेनाल्टी लगाई जाए और नियमानुसार नक्शा पास कराया जाए। कानून का पालन भी हो और बच्चों की शिक्षा भी बाधित न हो। शिक्षा संस्थानों को बंद करना या ध्वस्त करना किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। देश बच्चों के भविष्य को अंधकारमय करने के साथ साथ देश का भी भविष्य को भी अँधेरे में झोंक दिया जायेगा।
हम सभी कांग्रेस जन @UPGovt से हमारी मांग करते हैं कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर, उ०प्र० के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, विश्वविद्यालय को सभी वैधानिक एवं न्यायिक उपाय अपनाने का पूरा अवसर दिया जाए तथा न्यायालय के अंतिम निर्णय का सम्मान किया जाए।
शिक्षा पर प्रहार नहीं, शिक्षा का विस्तार चाहिए।
बुलडोज़र नहीं, कानून के दायरे में न्यायपूर्ण समाधान चाहिए।
#SaveEducation #JoharUniversity #RightToEducation #EducationFirst #RuleOfLaw #UttarPradesh

6 days ago | [YT] | 22