City Tehelka Rohtak



City Tehelka Rohtak

रोहतक जिला परिषद में वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा की कुर्सी एक वोट से बच गई। उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। मतदान में 14 में से 9 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में डाले गए, लेकिन प्रस्ताव पास नहीं हो सका। इसके चलते अनिल हुड्डा की वाइस चेयरमैन की कुर्सी बरकरार रही।

#Rohtak #RohtakNews #HaryanaNews #ZilaParishad #AnilHooda #HaryanaPolitics #PoliticalNews #TopTrending #TopFollowers #CityTehelka

12 hours ago |[YT] | 0

City Tehelka Rohtak

रोहतक के महम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतबीर पर हुए हमले के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी पक्ष ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सतबीर के आरोपों को खारिज करते हुए मामले को झूठा बताया है। साथ ही, आरोपियों ने सतबीर के नशा तस्करों से संबंध होने का दावा किया है। वहीं, सतबीर ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि 10 अक्टूबर को उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी और 12 अक्टूबर को उनकी गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़े गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महम थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर जारी वीडियो की जांच कर रही है।
#Maham #Rohtak #Satbir #BJP #HaryanaNews #MahamNews #CrimeNews #HaryanaPolitics #TopTrending #TopFollowers #CityTehelka

13 hours ago |[YT] | 1

City Tehelka Rohtak

आज महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का विशेष दिन है।
मां महागौरी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। जय माता दी।
खबर कमेंट box में
#Haryana #toptrending #topfollowers #Navratri2026 #MahaAshtami #MaaMahagauri #Navratri #DurgaPuja #JaiMataDi #SanatanDharma

1 day ago |[YT] | 0

City Tehelka Rohtak

रोहतक के सर्कुलर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बाजार जा रही 6 साल की वैष्णवी को इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान एक महिला पुल से नीचे मकान के छज्जे पर जा गिरी। मृतक बच्ची शीतल नगर की रहने वाली थी। घटना के बाद इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
#Rohtak #RohtakNews #HaryanaNews #RoadAccident #BreakingNews #CircularRoad #AccidentNews #HaryanaPolice #TopTrending #TopFollowers #CityTehelka

2 days ago |[YT] | 0

City Tehelka Rohtak

रोहतक में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूर्या कॉलोनी में रहने वाले मंजीत के बैंक खाते से 98 हजार 888 रुपये ठगों ने उड़ा लिए।
बताया जा रहा है कि मंजीत ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था, तभी फोन अपने आप अपडेट होने लगा। इसी दौरान ठगी की वारदात हुई और Google Pay के जरिए खाते से पैसे निकाल लिए गए।
पीड़ित ने रोहतक के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सावधान रहें, किसी भी अनजान अपडेट या लिंक पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें।
#Rohtak #RohtakNews #HaryanaNews #CyberFraud #OnlineFraud #GooglePay #CyberCrime #DigitalFraud #TopTrending #TopFollowers #CityTehelka

2 days ago |[YT] | 0

City Tehelka Rohtak

रोहतक के लघु सचिवालय में DISHA मीटिंग के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा के प्रदर्शन और टेंट लगाने को लेकर विवाद हुआ। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने डीसी से जवाब मांगा और चेतावनी दी कि कांग्रेस अगला प्रदर्शन भाजपा कार्यालय के बाहर करेगी।
#Rohtak #DeependerHooda #BJP #Congress #HaryanaPolitics #DISHA Meeting #RohtakNews #HaryanaNews #TopTrending #TopFollowers #CityTehelka

2 days ago |[YT] | 0

City Tehelka Rohtak

रोहतक-दिल्ली हाईवे पर पिकअप-बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल
हरियाणा के रोहतक-दिल्ली हाईवे पर इस्माइला गांव के पास पिकअप गाड़ी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दिल्ली निवासी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सांपला पुलिस ने बाइक की आरसी से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Rohtak #Sampla #RoadAccident #DelhiRohtakHighway #HaryanaNews #IsmailaVillage #BreakingNews #RoadSafety #CityTehelka #TopTrending #TopFollowers

3 days ago |[YT] | 0

City Tehelka Rohtak

रोहतक के SIRTAR संस्थान में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के औचक निरीक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने जमकर नाराजगी जताई। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि संस्थान में बच्चों को हुनर नहीं सिखाया जा रहा और तीन साल से आने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। शिकायतें सुनने के बाद मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
#Rohtak #SIRTAR #KrishanKumarBedi #HaryanaNews #DivyangChildren #HaryanaGovernment #RohtakNews #BreakingNews #CityTehelka #TopTrending #TopFollowers

3 days ago |[YT] | 1

City Tehelka Rohtak

मिंटू हत्याकांड में हाईकोर्ट से तीन आरोपियों को बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा रद्द
हरियाणा में 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े मिंटू हत्याकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने पवन उर्फ पोना, दलजीत सिहाग और सुरेंद्र उर्फ छिंदा की उम्रकैद की सजा रद्द करते हुए तीनों को बरी कर दिया है।
हिसार की अदालत ने साल 2019 में तीनों को हत्या समेत अन्य आरोपों में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान गवाहों के बयानों से मुकरने और पर्याप्त सबूतों के अभाव को फैसले का आधार बनाया।
हालांकि, पवन की जेल से रिहाई में अभी समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि जेल में दर्ज एक अन्य मामले के चलते कुछ कानूनी औपचारिकताएं बाकी हैं।
#JatReservation #MintuMurderCase #PunjabHaryanaHighCourt #HaryanaNews #Rohtak #Hisar #JatAndolan #CourtNews #CityTehelka #TopTrending #TopFollowers

3 days ago |[YT] | 1

City Tehelka Rohtak

रोहतक के महम में तीन बाइक सवार युवकों ने गुरुग्राम से सिरसा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को रोककर चालक सुशील कुमार के साथ मारपीट की। यात्रियों के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
#Maham #RohtakNews #HaryanaRoadways #BusDriver #HaryanaNews #CityTehelka #Haryana #BreakingNews #TopTrending #TopFollowers

5 days ago |[YT] | 2