This Channel tells about the Importance of Astrology and its Role in your Daily Life. In our videos, we will explore the unknown and Interesting phase of Astrology that you are not aware of.


AstroMahakkz

लोहड़ी दियां लख लख वधाइयाँ 🙏

#lohri #lohri2026 #boliyan #bonfire #viralreels

1 month ago | [YT] | 2

AstroMahakkz

नवरात्र का आज अंतिम दिन है और इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। माँ सभी प्रकार की सिद्धी और मोक्ष को देने वाली हैं। माँ सिद्धिदात्री की पूजा देव, यक्ष, किन्नर, दानव, ऋषि-मुनि, साधक और गृहस्थ आश्रम में जीवनयापन करने वाले पूजा करते हैं। नवरात्र के अंतिम दिन माँ की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करने वाले उपासक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही यश, बल और धन की भी प्राप्ति होती है।

#siddhidatri #maasiddhidatri #Navratri #9thdayofnavratri #8thnavratra #Navratra #ashtami #durgashtami #mahashtami #dandiyanight #garba #dandiya #celebration #dushera #dushehra #garbanight #garbamakeup #navratrispecial #navratricelebration #astromahakkz #viral #navratri2025 #navratre2025 #maa #navratra2025 #dugga #maadurga #ramleela

6 months ago | [YT] | 3

AstroMahakkz

नवरात्रि के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन का महत्व बहुत अधिक होता है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। मां महागौरी का रंग अंत्यत गोरा है। इनकी चार भुजाएं हैं और मां बैल की सवारी करती हैं। मां का स्वभाव शांत है।

#mahagauri #gaurimaa #gauri #kalratrimata #Navratri #8thdayofnavratri #8thnavratra #Navratra #ashtami #durgashtami #mahashtami #dandiyanight #garba #dandiya #celebration #dushera #dushehra #garbanight #garbamakeup #navratrispecial #navratricelebration #astromahakkz #viral #navratri2025 #navratre2025 #maa #navratra2025 #dugga #maadurga #ramleela

6 months ago | [YT] | 2

AstroMahakkz

नवरात्रि में सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि मां के इस स्वरूप की अराधना करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं का भी नाश हो जाता है। माता का रंग काला होने के कारण इन्हें कालरात्रि कहा गया है। इनके तीन नेत्र हैं। इनके हाथों में खड्ग और कांटा है। साथ ही इनका वाहन गधा है। मां दुर्गा का यह रूप बेहद आक्रामक व भयभीत करने वाला होता है। कहा जाता है कि इनकी पूजा से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

#kalratri #kalratrimaa #kalratrimata #Navratri #7thdayofnavratri #7thnavratra #Navratra #celebration #dandiyanight #dandiya #gujrat #dushera #dushehra #garbanight #garba #garbamakeup #navratrispecial #navratricelebration #astromahakkz #viral #relationshipgoals #navratri2025 #navratre2025 #maa #navratra2025 #dugga #maadurga #ramleela

6 months ago | [YT] | 2

AstroMahakkz

नवरात्रि के छठे दिन मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा- अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी का स्वरूप अंत्यत भव्य और चमकीला है। मां की चार भुजाएं हैं और मां का वाहन सिंह है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा- अर्चना करने से विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।
मां कात्यायनी की पूजा करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है।
मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुंदर रूप की प्राप्ति होती है।
मां कात्यायनी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है। 
मां कात्यायनी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

#katyayani #katyayanimaa #katyayanimata #Navratri #6thdayofnavratri #6thnavratra #Navratra #dandiyanight #dandiya #dushera #dushehra #garbanight #garba #garbamakeup #navratrispecial #navratricelebration #astromahakkz #viral #relationshipgoals #navratri2025 #navratre2025 #maa #navratra2025 #dugga #maadurga #ramleela

6 months ago | [YT] | 2

AstroMahakkz

नवरात्र का पांचवा दिन मां स्कंदमाता के नाम होता है। मां के हर रूप की तरह यह रूप भी बेहद सरस और मोहक है। स्कंदमाता अपने भक्त को मोक्ष प्रदान करती है। चाहे जितनाभी बड़ा पापी क्यों ना हो अगर वह मां के शरण में पहुंचता है तो मां उसे भी अपने प्रेम के आंचल से ढ़क लेती है।
इस देवी की चार भुजाएं हैं। यह दायीं तरफ की ऊपर वाली भुजा से स्कंद को गोद में पकड़े हुए हैं। नीचे वाली भुजा में कमल का पुष्प है। बायीं तरफ ऊपर वाली भुजा में वरदमुद्रा में हैं और नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है। कहते हैं कि इनकी कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है। स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता के कारण इन्हें स्कंदमाता नाम से अभिहित किया गया है। यह कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसीलिए इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। सिंह इनका वाहन है।

#skandmata #Navratri #5thdayofnavratri #5thnavratra #Navratra #dandiyanight #dandiya #garba #garbanight #navratrispecial #navratricelebration #astromahakkz #viral #relationshipgoals #navratri2025 #navratre2025 #maa #navratra2025 #dugga #maadurga #ramleela

6 months ago | [YT] | 2

AstroMahakkz

नवरात्रि के चौथे दिन मां के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता कूष्मांडा ने ही ब्रहांड की रचना की थी। इन्हें सृष्टि की आदि- स्वरूप, आदिशक्ति माना जाता है। मां कूष्मांडा सूर्यमंडल के भीतर के लोक में निवास करती हैं। मां के शरीर की कांति भी सूर्य के समान ही है और इनका तेज और प्रकाश से सभी दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं। मां को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में जपमाला है। मां सिंह का सवारी करती हैं।

#kushmanda #kushmandadevi #kushmandamaa #Navratri #4thdayofnavratri #4thnavratra #Navratra #dandiyanight #garba #garbanight #dandiya #navratrispecial #navratricelebration #astromahakkz #viral #relationshipgoals #navratri2025 #exlover #breakup #navratre2025 #maa #navratra2025 #dugga #maadurga #ramleela

6 months ago | [YT] | 1

AstroMahakkz

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. मां का यह रूप सुंदर, मोहक और अलौकिक है. माँ चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियाँ सुनाई देती हैं. ये क्षण साधक के लिए अत्यंत सावधान रहने के होते हैं
माँ का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है. इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है. इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है. इनके दस हाथ हैं. इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं. इनका वाहन सिंह है. इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है.

#chandraghanta #Navratri #3rddayofnavratri #3rdnavratra #Navratra #dandiyanight
#dandiya #garba #navratricelebration #astromahakkz #viral #trending #bride #breakupquotes #relationshipgoals #navratri2025 #exlover #breakup #navratre2025 #maa #navratra2025 #garbanight #dugga #maadurga #ramleela

6 months ago | [YT] | 1

AstroMahakkz

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ रूप की पूजा करने का विधान है। मां ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमण्डल है। शास्त्रों में बताया गया है कि मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के यहां पुत्री बनकर जन्म लिया और महर्षि नारद के कहने पर अपने जीवन में भगवान महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।

हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। उन्हें त्याग और तपस्या की देवी माना जाता है। अपनी इस तपस्या की अवधि में इन्होंने कई वर्षों तक निराहार रहकर और अत्यन्त कठिन तप से महादेव को प्रसन्न कर लिया।

#Brahmacharini #Navratri #2nddayofnavratri #2ndnavratra #Navratra #navratri2025 #dandiya #dandiyanight #garbanight #garba #falgunipathak #dushera #ramnavmi #ramayan #ramleela

6 months ago | [YT] | 1

AstroMahakkz

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

#Navratri #maashailputri #Navratra #maa #navratra2025 #navratri2025 #garba #garbanight #dandiya #dandiyanight #dugga #maadurga #ramleela

6 months ago | [YT] | 1