Sewak of KabirPanth

हमारे इस चैनल में श्री सद्गुरु कबीर साहेब व दामाखेड़ा वंशगद्दी कबीरपंथ से संबंधित कबीर भजन , संत समागम समारोह , कबीर के दोहे व अनमोल वचन ( प्रवचन ) से सम्बंधित वीडियो आप सब के समक्ष प्रस्तुत है ।

इस चैनल को बनाने का उद्देश्य सिर्फ सद्गुरु कबीर साहेब जी के अमृतमय वाणी वचनों व भजनों को लोगों तक पहुचाने का है ताकि सभी लोग इन अमृतमय वाणी वचनों को अपने हृदय में उतार कर उस पर अमल भी कर सके ,,,

श्री सदगुरू कबीर साहेब जी के वाणी वचनों को जन - जन तक पहुँचाने के लिए हमारे वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करे
हमारे यूट्यूब चैनल " sewak of kabirpanth " को सब्सक्राइब करे
वीडियो को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर कर गुरु के उपदेशों का प्रचार प्रसार जरूर करे

🙏सप्रेम साहेब बंदगी साहेब 🙏
Ved Sahu Moblie no. 8435731407


Sewak of KabirPanth

चौका आरती | पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब

#satrugukabirsaheb #kabirpanth #kabirdharmdasvansavali #chaukaaarti #damakheda #uditmuninaamsaheb #sahebbandagisaheb #KabirisGod

1 week ago |[YT] | 660

Sewak of KabirPanth

भादो पूर्णिमा 2026

2 weeks ago |[YT] | 297

Sewak of KabirPanth

गुरु पारस, गुरु पुरुष हैं; गुरु चंदन की सुगंध समान हैं। किंतु सतगुरु उससे भी श्रेष्ठ हैं, क्योंकि वे केवल बाहरी परिवर्तन नहीं, बल्कि जीव को ज्ञान देकर जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होने का मार्ग बताते हैं।

आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
सतगुरु के श्रीचरणों में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव ही जीवन का सच्चा आभूषण है। गुरु का ज्ञान अज्ञान के अंधकार को दूर कर सत्य, प्रेम और आत्मकल्याण का मार्ग प्रकाशित करता है।

🙏 दोहा :
गुरु पारस गुरु पुरुष है, गुरु चंदन बास सुबास।
सतगुरु पारस जीव के, दीन्हा मुक्ति निवास।।

दोहे का सरल अर्थ

इस दोहे में गुरु की महिमा का वर्णन किया गया है। पारस पत्थर लोहे को सोना बना देता है और चंदन अपने आसपास सुगंध फैला देता है, लेकिन सतगुरु इन दोनों से भी महान हैं। सतगुरु केवल बाहरी परिवर्तन नहीं करते, बल्कि जीव को सत्य ज्ञान देकर उसके जीवन को आध्यात्मिक रूप से प्रकाशित करते हैं और मुक्ति के मार्ग का बोध कराते हैं। इसलिए सतगुरु का सान्निध्य मानव जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य माना गया है।

🌹 सप्रेम साहेब बंदगी साहेब... 🙏

2 months ago |[YT] | 757

Sewak of KabirPanth

🌼 कबीरपंथ – मानवता, समानता और सत्यमार्ग का पंथ 🌼

कबीरपंथ किसी जाति, धर्म, वर्ग या समुदाय विशेष का मार्ग नहीं, बल्कि सत्गुरु कबीर साहेब द्वारा दिखाया गया सत्य, प्रेम और मानवता का मार्ग है।

यह वह पंथ है जहाँ हर व्यक्ति का समान सम्मान है—चाहे वह अमीर हो या गरीब, पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, ब्राह्मण हो या शूद्र, हिन्दू हो या मुसलमान।

कबीरपंथ की पहचान है—
🕊️ एक संगत
🍛 एक पंगत
🤝 एक रंगत

यहाँ ऊँच-नीच, जाति-पाँति और भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है। सत्संग में सभी एक साथ बैठते हैं, भंडारे में सभी एक पंक्ति में भोजन ग्रहण करते हैं और मानवता को सर्वोपरि माना जाता है।

यही है सत्गुरु कबीर साहेब का संदेश—सत्य, समानता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग।

🙏 सप्रेम साहेब बंदगी साहेब 🙏

2 months ago |[YT] | 418

Sewak of KabirPanth

केवल पढ़ने से नहीं, संशय मिटाकर सत्य को जीवन में उतारने से ही सच्चा ज्ञान प्राप्त होता है। 🙏✨

2 months ago |[YT] | 561

Sewak of KabirPanth

सत्य का स्वाद हर किसी को नहीं, केवल सत्यप्रिय व्यक्ति को ही अच्छा लगता है। 🌿🙏

2 months ago |[YT] | 580

Sewak of KabirPanth

सच्चा प्रेम वही है, जो प्रभु तक पहुँचा दे। ❤️🙏

2 months ago |[YT] | 511

Sewak of KabirPanth

सत्य बोलने का साहस ही सच्चे इंसान की पहचान है। 🙏✨

2 months ago |[YT] | 555

Sewak of KabirPanth

माॅं 🙏 जय जगन्नाथ

2 months ago |[YT] | 64