ndia100News.com एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य देश और समाज से जुड़ी सटीक व प्रमाणिक जानकारी पाठकों तक पहुँचाना है। हम राष्ट्रीय, सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ प्रस्तुत करते हैं। हमारा मंच डिजिटल मीडिया के माध्यम से सत्य, पारदर्शिता और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों पर कार्य करता है।
India100News.com पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार तथ्यों की पुष्टि के बाद ही पाठकों के समक्ष रखा जाता है, ताकि जनता तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे। संपादक रविंदर सिंह के नेतृत्व में हमारी टीम निडर, स्वतंत्र और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य लोकतंत्र को मजबूत करना और समाज की आवाज़ बनना है।
india100news
1 week ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
**नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर संविदा
स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली रैली, तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू**
--सीएमओ कार्यालय से शहीद स्तंभ होते हुए टाउनहाल तक पहुंचे कर्मचारी, 10 अक्टूबर तक चलेगा धरना
शाहजहांपुर। नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। पहले दिन सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने शामिल होकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी सुबह सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। इसके बाद कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण रैली निकाली, जो सीएमओ कार्यालय से शुरू होकर खिरनीबाग स्थित शहीद स्तंभ होते हुए टाउनहाल स्थित शहीद प्रतिमा तक पहुंची। रैली में शामिल कर्मचारियों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे। वे नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और भत्ते देने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने समर्थन दिया। परिषद के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह कनौजिया, जिला मंत्री विजय सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनी द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन और रैली में शामिल होकर समर्थन जताया। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्था के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने भी अपने साथियों के साथ आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को समर्थन देते हुए आगे भी सहयोग का भरोसा दिया। उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट डिप्लोमा संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष भदौरिया और उनके साथियों ने भी आंदोलन में भागीदारी की। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर संविदा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
!!10 अक्टूबर तक चलेगा धरना, 12 से लखनऊ में आंदोलन की चेतावनी!!
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन नौ और 10 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में पूर्ण कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। आंदोलन की अगुवाई अजीत सिंह, प्रशांत सिंह, विजय सिंह, पंकज अग्निहोत्री, शमसुद्दीन और प्रमोद कुमार वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने की। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। संघ पदाधिकारियों ने आंदोलन के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य प्रभावित होने की बात कहते हुए इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन पर डाली। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
1 week ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
ब्रेकिंग न्यूज़.......................
बनकटी में विकास की नई पहल, अंत्येष्टि स्थल का हुआ शिलान्यास।
विकास खंड बनकटी के ग्राम पंचायत हरैया में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि बनकटी रामायण रघुनाथ सिंह रहे।
रामायण रघुनाथ सिंह ने विधिवत रूप से शिलान्यास कार्य संपन्न कराया।
कार्यक्रम में बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय पवन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत्येष्टि स्थल ग्रामीणों की महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में कदम है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फरजाना शमीम सिद्दीकी की मौजूदगी रही।
प्रमुख प्रतिनिधि ने विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सचिव मदन गोपाल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी पहुंचे।
ग्रामीणों ने अंत्येष्टि स्थल निर्माण की पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
*विकास अग्रहरि*
2 months ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
बस्ती से बड़ी खबर।
गौर थानेदार के रवैए पर फिर सवाल, खबर चलने के बाद हुई कार्रवाई।
अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद बौखलाए SO ने अस्पताल भेजा पुलिस।
थानेदार अतुल अंजान ने पुलिस भेजकर घायलों को अस्पताल से बुलवाया।
जिले से पूँछे जाने के बाद सक्रिय हुए थानेदार पीड़ितों को थाने लाया गया।
पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन देकर SO ने अपने पक्ष में पलझाया।
गौर SO अतुल अंजान के रवैये को लेकर ग्रामीणों में बता रहे नाराजगी।
थाना क्षेत्र के चोरी मारपीट के अधिकतर शिकायतों को पचा जा रहे थानेदार।
मामले में पुलिस की भूमिका निष्पक्ष है या नहीं,जांच के बाद होगा साफ।
धर्मेंद्र पाण्डेय बस्ती
9005104300
2 months ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
*बस्ती से बड़ी खबर।*
हर्रैया में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल, सरकारी अस्पतालों में जांच बेहाल!
सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जांच व्यवस्था बदहाल, गरीब मरीज परेशान।
महिला अस्पताल हो या CHC हर्रैया, जरूरी जांचों के लिए भेज रहे बाहर।
निजी पैथोलॉजी केंद्रों से कमीशनखोरी के चलते मरीजों को भेज रहे बाहर।
अस्पतालों के गेट पर ही निजी पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे सेंटर बेखौफ।
ऐसे सेंटर चिल्ला चिल्ला अस्पताली करतूतों कमीशनखोरी की दे रहे गवाही।
कई सेंटरों के मानक, पंजीकरण पर गंभीर सवाल, जिम्मेदारों की चुप्पी बरकरार।
सरकारी सुविधा होने के बावजूद मरीजों को जाना पड़ रहा निजी जांच केंद्रों पर।
सबसे ज्यादा मार गरीब मरीजों पर, बीमारी के साथ जेब पर भारी पड़ रहा इलाज।
विभाग की निगरानी पर सवाल, आखिर अस्पताल गेट पर कैसे फल-फूल रहे सेंटर?
कमीशन के खेल की चर्चाओं से स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में।
जांच के नाम पर निजी केंद्रों पर मरीजों को भेजने की व्यवस्था कब होगी खत्म।
अवैध मानकविहीन केंद्रों की जांच कर कार्रवाई की मांग जिम्मेदार साधे चुप्पी।
हर्रैया की स्वास्थ्य व्यवस्था में कमीशन के खेल पर कब टूटेगा जिम्मेदारों का मौन।
धर्मेंद्र पाण्डेय बस्ती
9005104300
2 months ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
*बस्ती से बड़ी खबर।*
एसडीएम हर्रैया की कोर्ट में घुसकर हंगामा, अपशब्दों से मचा बवाल।
कोर्ट के अंदर वीडियो बनाने पर वकीलों का पारा चढ़ा, किया जूता सेवा।
अपशब्दों की बौछार करने वाले शख्स की वकीलों ने कर दी जमकर धुनाई।
वकीलों की ‘मेहमाननवाजी’ के बीच खुद को बताया बड़का पत्रकार।
कोर्ट परिसर में दबंगई दिखाने की कोशिश पर वकीलों ने सिखाया सबक।
न्यायालय जैसी गंभीर जगह पर कैमरा और अपशब्द बना चर्चा का विषय।
बस्ती में इन दिनों कथित पत्रकारों की बाढ़, असली पत्रकार परेशान।
कथित पत्रकारिता की आड़ में कौन क्या कर रहा, उठ रहे गंभीर सवाल।
कहीं गांजा कहीं शराब बिकवाने में कथित पत्रकारों की भूमिका के आरोप।
चंद लोगों की करतूतों से ईमानदार पत्रकारिता पर भी लग रहा दाग।
अब जरूरत है कथित पत्रकारों की पहचान और हो कड़ी कार्यवाही।
धर्मेंद्र पाण्डेय बस्ती
9005104300
2 months ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
*बस्ती से बड़ी खबर।*
हर्रैया में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल, सरकारी अस्पतालों में जांच बेहाल!
सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जांच व्यवस्था बदहाल, गरीब मरीज परेशान।
महिला अस्पताल हो या CHC हर्रैया, जरूरी जांचों के लिए भेज रहे बाहर।
निजी पैथोलॉजी केंद्रों से कमीशनखोरी के चलते मरीजों को भेज रहे बाहर।
अस्पतालों के गेट पर ही निजी पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे सेंटर बेखौफ।
ऐसे सेंटर चिल्ला चिल्ला अस्पताली करतूतों कमीशनखोरी की दे रहे गवाही।
कई सेंटरों के मानक, पंजीकरण पर गंभीर सवाल, जिम्मेदारों की चुप्पी बरकरार।
सरकारी सुविधा होने के बावजूद मरीजों को जाना पड़ रहा निजी जांच केंद्रों पर।
सबसे ज्यादा मार गरीब मरीजों पर, बीमारी के साथ जेब पर भारी पड़ रहा इलाज।
विभाग की निगरानी पर सवाल, आखिर अस्पताल गेट पर कैसे फल-फूल रहे सेंटर?
कमीशन के खेल की चर्चाओं से स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में।
जांच के नाम पर निजी केंद्रों पर मरीजों को भेजने की व्यवस्था कब होगी खत्म।
अवैध मानकविहीन केंद्रों की जांच कर कार्रवाई की मांग जिम्मेदार साधे चुप्पी।
हर्रैया की स्वास्थ्य व्यवस्था में कमीशन के खेल पर कब टूटेगा जिम्मेदारों का मौन।
धर्मेंद्र पाण्डेय बस्ती
9005104300
2 months ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
*मारुती पाण्डेय ( समौड़ा ) में विकास कार्य पर सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग*
*दुबौलिया बस्ती*। विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मारुती पाण्डेय (समौड़ा) में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत चल रहे कार्य को लेकर ग्रामीण स्तर पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया, जिसके चलते कार्य पूरी तरह धराशाई हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान सुमन की देखरेख में कराए जा रहे विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक आने के बीच विकास कार्यों में तेजी दिखाई जा रही है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामले में ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात सचिव और तकनीकी सहायक की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी के बावजूद कार्य में कथित अनियमितताएं सामने आई हैं।
वहीं, विकसित भारत जी राम जी के डीसी संजय शर्मा की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावी निगरानी नहीं होने के कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं।
इसके अलावा एपीओ मनरेगा दुबौलिया और खंड विकास अधिकारी दुबौलिया की भूमिका को लेकर भी ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है। सवाल यह है कि यदि कार्य में वास्तव में मानकों की अनदेखी हुई है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी और सरकारी धन के नुकसान की भरपाई कैसे होगी?
ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की स्थलीय जांच, कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच और भुगतान से संबंधित अभिलेखों की जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि विकास विभाग के उच्चाधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नहीं। फिलहाल ग्राम पंचायत मारुती पाण्डेय (समौड़ा) में विकास कार्य को लेकर उठे सवाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उक्त प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।
2 months ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
स्वतंत्रता दिवस #पर देशभक्ति गाने पर पुलिसवाले ने किया डांस
2 months ago |[YT] | 0
View 0 replies
india100news
छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, छत से गिरने की रची झूठी कहानी
पंजाब के होशियारपुर में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. परिवार को गुमराह करने के लिए उसने महिला के छत से गिरने की कहानी बताई, लेकिन अस्पताल में शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया. पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. सुनेहड़ा गांव के पास हाजीपुर इलाके में छुट्टी पर आए आर्मी जवान पर अपनी पत्नी रमा की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है. परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने घटना को हादसा बताने के लिए महिला के छत से नीचे गिरने की कहानी सुनाई
परिवार को जब घटना की जानकारी दी गई तो महिला को हाजीपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां परिजनों ने रमा के शरीर पर चोटों के गहरे निशान देखे. इसके बाद उन्हें शक हुआ कि महिला के साथ मारपीट की गई थी. परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई.
मृतका की मां के अनुसार, रमा की शादी सुनेहड़ा गांव निवासी आर्मी जवान अमरजीत सिंह से हुई थी. दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 8 साल का बेटा और एक बेटी है. आरोप है कि शादी के बाद से ही अमरजीत अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.
रात में घर आया, सुबह मौत की खबर
परिजनों का आरोप है कि अमरजीत सिंह 13 तारीख की रात आर्मी से छुट्टी लेकर घर आया था. आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उसने रमा के साथ मारपीट की और इसी दौरान उसकी मौत हो गई.
परिवार के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे उन्हें बताया गया कि रमा छत से गिर गई है. इसके बाद उसे इलाज के लिए हाजीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल में रमा के शरीर पर चोटों के गहरे निशान देखकर परिवार को छत से गिरने की कहानी पर संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई.
पति समेत चाचा-चाची पर केस
थाना प्रमुख हरप्रेम ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर पति अमरजीत सिंह समेत उसके चाचा कुलदीप कूकी और चाची सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी आर्मी जवान को हिरासत में ले लिया है.
वहीं, अमरजीत के चाचा कुलदीप कूकी और चाची सोनिया अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें अन्य आरोपियों की क्या भूमिका रही.
पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिवार के मुताबिक, रमा का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जाएगा.
बच्चों के सिर से उठा मां का साया
रमा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. उसके पीछे 8 साल का बेटा और एक बेटी है. परिजनों का आरोप है कि घरेलू विवाद और लंबे समय से चली आ रही मारपीट ने आखिरकार उसकी जान ले ली.
पुलिस फिलहाल आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम स्पष्ट होगा.
फिलहाल, पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी के चाचा और चाची की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी.
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar
2 months ago |[YT] | 0
View 0 replies
Load more