JIWANJALKIDHARA.

This channel provides the good news of Lord Jesus Christ, spiritual knowledge and moral development.Spiritual songs and worship songs that glorify God, bring peace and spiritual growth to life, and gain deeper knowledge of the Bible. Historical knowledge will also be told through stories so that people can learn through stories.If you like to spread the knowledge of God through songs, music and stories, then like and subscribe And share this channel, so that the good message reaches everyone. Thank you. May God bless everyone. God bless you.
#trennding#viral videos#viral#
 Trending#shorts, #youtubeshorts, #viral, #trending, #subscribe, #foryou, #foryoupage, #fyp, #explorepage, #discover, #viralvideo, #tiktok, #instagram, #youtube, #reels


JIWANJALKIDHARA.

और उसने उनसे कहा, “चौकस रहो, और हर प्रकार के लोभ से अपने आप को बचाए रखो; क्योंकि किसी का जीवन उसकी सम्पत्ति की बहुतायत से नहीं होता।”
उसने उनसे एक दृष्‍टान्त कहा : “किसी धनवान की भूमि में बड़ी उपज हुई। तब वह अपने मन में विचार करने लगा, ‘मैं क्या करूँ? क्योंकि मेरे यहाँ जगह नहीं जहाँ अपनी उपज इत्यादि रखूँ।’ और उसने कहा, ‘मैं यह करूँगा : मैं अपनी बखारियाँ तोड़ कर उनसे बड़ी बनाऊँगा; और वहाँ अपना सब अन्न और संपत्ति रखूँगा; और अपने प्राण से कहूँगा कि प्राण, तेरे पास बहुत वर्षों के लिये बहुत सम्पत्ति रखी है; चैन कर, खा, पी, सुख से रह।’ परन्तु परमेश्‍वर ने उससे कहा, ‘हे मूर्ख! इसी रात तेरा प्राण तुझ से ले लिया जाएगा; तब जो कुछ तू ने इकट्ठा किया है वह किसका होगा?’ ”
लूका 12:15-20.

1 week ago | [YT] | 4

JIWANJALKIDHARA.

1 month ago | [YT] | 12

JIWANJALKIDHARA.

2 months ago | [YT] | 16

JIWANJALKIDHARA.

✝️जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को ✝️
पवित्र ठहराए,
और जो मन्नत मानकर पूछपाछ करने लगे,
वह फन्दे में फँसेगा।
मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है;
वह मन की सब बातों की खोज करता है।
जवानों का गौरव उनका बल है,
परन्तु बूढ़ों की शोभा उनके पक्‍के बाल हैं। 🙏
चोट लगने से जो घाव होते हैं, वह बुराई
दूर करते हैं;
और मार खाने से हृदय निर्मल हो जाता है।
नीति. 20:25, 27, 29-30

2 months ago | [YT] | 10

JIWANJALKIDHARA.

जय मसीह की , विश्वास के योद्धाओं!
आइए, हम परमेश्वर के वचन की घोषणा अपने जीवन पर करें!

1. परमेश्वर ने, यीशु मसीह में हमें, स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार की आत्मिक आशीषों से आशीषित कर दिया है। प्रभु ने मेरे आर्थ‍िक संपत्ति को आशीषित किया है ताकि मैं दूसरों के लिए एक आशीष बन सकूँ। अब मेरे जीवन में किसी भी चीज़ की कमी या घटी नहीं होगी।

2. मैं कर्ज़े के हर पहाड़ के विरोध में आता हूँ और मैं इसे आज्ञा देता हूँ कि यह यीशु के नाम में, उखड़कर समुद्र में गिर जाए! शैतान ने मुझसे जो कुछ भी चुराया है, मैं उसे सात गुना करके मेरे पास वापस करने की आज्ञा देता मैं मैं घोषणा करता हूं कि मैं ना तो भीख माँगूँगा और न ही उधार लूंगा, बल्कि मैं देशों के लिए आशीष का कारण बनूँगा।

3. परमेश्वर की आशीषें मेरे जीवन में हैं और वह मेरे जीवन के हर एक कर्ज़े और बोझ को निगल रही हैं। मुझे आशीष बनने के लिए आशीषित किया गया है और मेरे जीवन में, परमेश्वर के अलौकिक छुटकारे के मार्ग में कोई भी रुकावट नहीं टिक सकती है।

4. प्रभु की आशीष मुझे समृद्ध बनाती हैं, और वह इसके साथ कोई भी दुःख नहीं मिलाता।

5. और मेरा परमेश्वर अपने उस महिमामय धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है मेरी सारी ज़रूरतें पूरी करेगा।वह यहोवा यिरेह है - मेरा प्रदान करने वाला।

6. अब्राहम की आशीषें मेरी हैं। समृद्धि और बहुतायत परमेश्वर की इच्छा है मेरे जीवन के लिए, इसलिए मैं यीशु के नाम में खुद को कर्ज़ा - मुक्त कहता हूँ। मैं हर उस चीज़ में सफल होऊंगा जिसमें मैं अपना हाथ डालूंगा।

2 months ago | [YT] | 9

JIWANJALKIDHARA.

आज हम विश्वास में दृढ़ होकर मसीह में हमारे अधिकार की घोषणा करते हैं।

1. मैं घोषणा करता हूँ कि मैं मसीह के साथ स्वर्गीय स्थानों में बैठा हूँ, हर प्रकार की प्रधानता और अधिकार से बहुत ऊपर। (इफिसियों 2:6)
2. मैं घोषणा करता हूँ कि परमेश्वर ने मुझे सांपों और बिच्छुओं को रौंधने और शत्रु की सारी शक्ति पर अधिकार दिया है; कोई भी वस्तु मुझे हानि नहीं पहुँचाएगी। (लूका 10:19)
3. मैं घोषणा करता हूँ कि मैं मसीह के द्वारा , जो मुझसे प्रेम करता है , जयवंत से भी बढ़कर हूँ। (रोमियों 8:37)
4. मैं घोषणा करता हूँ कि मेरे विरोध में बनाया गया कोई भी हथियार सफल नहीं होगा, और जो कोई जीभ मेरे विरुद्ध उठेगी, मैं उसका खंडन करता हूँ । (यशायाह 54:17)
5. मैं घोषणा करता हूँ कि मैं मेम्ने के लहू और अपनी गवाही के वचन के द्वारा शैतान पर जय पाता हूँ। (प्रकाशितवाक्य 12:11)
6. मैं घोषणा करता हूँ कि मैं प्रभु में और उसकी सामर्थ्य के प्रभाव में बलवन्त हूँ। (इफिसियों 6:10)

यीशु के नाम में। आमीन।

3 months ago | [YT] | 9

JIWANJALKIDHARA.

कोमल उत्तर सुनने से गुस्सा ठण्डा
हो जाता है,
परन्तु कटुवचन से क्रोध भड़क उठता है।
बुद्धिमान ज्ञान का ठीक बखान करते हैं,
परन्तु मूर्खों के मुँह से मूढ़ता
उबल आती है।
यहोवा की आँखें सब स्थानों में लगी
रहती हैं,
वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।
शान्ति देनेवाली बात जीवन–वृक्ष है,
परन्तु उलट फेर की बात से आत्मा
दु:खित होती है।
मूढ़ अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार
करता है,
परन्तु जो डाँट को मानता, वह चतुर
हो जाता है।
धर्मी के घर में बहुत धन रहता है,
परन्तु दुष्‍ट के उपार्जन में दु:ख रहता है।
नीति. 15:1-6

3 months ago | [YT] | 10

JIWANJALKIDHARA.

3 months ago | [YT] | 24

JIWANJALKIDHARA.

धर्मी जन नष्‍ट होता है, और कोई इस बात की चिन्ता नहीं करता; भक्‍त मनुष्य उठा लिए जाते हैं, परन्तु कोई नहीं सोचता। धर्मी जन इसलिये उठा लिया गया कि आनेवाली आपत्ति से बच जाए, वह शान्ति को पहुँचता है; जो सीधी चाल चलता है वह अपनी खाट पर विश्राम करता है।
परन्तु तुम, हे जादूगरनी के पुत्रो, हे व्यभिचारी और व्यभिचारिणी की सन्तान, यहाँ निकट आओ। तुम किस की हँसी उड़ाते हो? तुम किस पर मुँह खोलकर जीभ निकालते हो? क्या तुम पाखण्डी और झूठे के वंश नहीं हो, तुम, जो सब हरे वृक्षों के तले देवताओं के कारण कामातुर होते और नालों में और चट्टानों की दरारों के बीच बाल–बच्‍चों का वध करते हो? नालों के चिकने पत्थर ही तेरा भाग और अंश ठहरे; तू ने उनके लिये तपावन दिया और अन्नबलि चढ़ाया है। क्या मैं इन बातों से शान्त हो जाऊँ?
यशा. 57:1-6

3 months ago | [YT] | 8

JIWANJALKIDHARA.

जिस उपवास से मैं प्रसन्न होता हूँ, वह क्या यह नहीं, कि अन्याय से बनाए हुए दासों, और अन्धेर सहनेवालों का जूआ तोड़कर उनको छुड़ा लेना, और सब जूओं को टुकड़े टुकड़े कर देना? क्या वह यह नहीं है कि अपनी रोटी भूखों को बाँट देना, अनाथ और मारे–मारे फिरते हुओं को अपने घर ले आना, किसी को नंगा देखकर वस्त्र पहिनाना, और अपने जातिभाइयों से अपने को न छिपाना? तब तेरा प्रकाश पौ फटने के समान चमकेगा, और तू शीघ्र चंगा हो जाएगा; तेरा धर्म तेरे आगे आगे चलेगा, यहोवा का तेज तेरे पीछे रक्षा करते चलेगा। तब तू पुकारेगा और यहोवा उत्तर देगा; तू दोहाई देगा और वह कहेगा, ‘मैं यहाँ हूँ।’ यदि तू अन्धेर करना और उँगली उठाना, और दुष्‍ट बातें बोलना छोड़ दे, उदारता से भूखे की सहायता करे और दीन दु:खियों को सन्तुष्‍ट करे, तब अन्धियारे में तेरा प्रकाश चमकेगा, और तेरा घोर अन्धकार दोपहर का सा उजियाला हो जाएगा। यहोवा तुझे लगातार लिए चलेगा, और अकाल के समय तुझे तृप्‍त और तेरी हड्डियों को हरी भरी करेगा; और तू सींची हुई बारी और ऐसे सोते के समान होगा जिसका जल कभी नहीं सूखता। तेरे वंश के लोग बहुत काल के उजड़े हुए स्थानों को फिर बसाएँगे; तू पीढ़ी पीढ़ी की पड़ी हुई नींव पर घर उठाएगा; तेरा नाम टूटे हुए बाड़े का सुधारक और पथों का ठीक करनेवाला पड़ेगा।
यशा. 58:6-12

3 months ago | [YT] | 10