शिक्षित युवा बेरोजगार मंच
आपसे मिलकर युवाओं की आवाज बुलंद करेंगे


SKY World

कोई बेरोजगार तो नहीं रह गया यहाँ,सबको पसंद की नौकरी मिल गई ना

1 month ago | [YT] | 0

SKY World

"जा भाई... अगले जन्म में इसी माँ के आँचल में आना"

आज बहन ने भाई को वो विदाई दी, जो किसी राखी के त्योहार में नसीब नहीं होती। उसने अपने हाथों से भाई के माथे पर सिंदूर लगाया था, आज उसी माथे को सहलाते हुए सिसकियाँ लीं।

उसकी आँखें कह रही थीं—"तेरी कलाई पर राखी तो नहीं बाँध पाई आज, पर दिल से बाँधी है दुआएँ। जा भाई, अगले जन्म में इसी माँ का बेटा बनकर आना। इस बार ज़रा देर तक जीना, इस बार सच में इंजीनियर बनना, इस बार माँ के सपने पूरे करके दिखाना।"

माँ दीवार से लगी खड़ी थी। उसकी आँखों से आँसू नहीं गिर रहे थे, बस रुके हुए थे—जैसे 13 साल से रुके थे। उसने सोचा था कि एक दिन हरीश उठेगा, उसे चाय पीने को बोलेगा, उसकी बनाई रोटी खाएगा। आज वो सपना उसकी आँखों के सामने एम्स की एंबुलेंस में जा रहा था। वो बस इतना बुदबुदाई—"बेटा, अगले जन्म में भी मेरे ही पेट से आना। इस बार तुझे कभी दर्द नहीं होने दूँगी।"

पिता अशोक राणा दरवाजे की चौखट से लगे थे। जिन हाथों ने 13 साल दिल्ली का घर बेचा, सड़कों पर बर्गर बेचे, आज वही हाथ बेटे की नलियाँ हटते देख रहे थे। उनकी आँखों ने ठान ली थी—"जब तक बेटा ज़िंदा है, बाप नहीं रोएगा।" पर अंदर ही अंदर वो टूट रहे थे। उनके सपने थे—बेटा बड़ा होगा, बहू आएगी, पोते खेलेंगे। आज वो सब ख्वाब इस एंबुलेंस के पीछे दौड़ रहे थे।

बहन ने आखिरी बार भाई के माथे को चूमा। उसके होंठ काँप रहे थे, पर दिल की आवाज़ साफ थी—"जा भाई, जा। अगले जन्म में भी मेरा भाई बनकर आना। इसी माँ का बेटा बनकर आना। और इस बार... इस बार राखी के दिन मेरा हाथ खाली मत छोड़ना।"

एंबुलेंस चल पड़ी। पीछे रह गया 13 साल का दर्द, रह गए अधूरे सपने, रह गई एक माँ जिसकी गोद हमेशा के लिए खाली हो गई, रह गया एक बाप जिसने अपने हाथों से अपने बेटे को विदा किया, और रह गई एक बहन जिसने कहा—"जा भाई, अगले जन्म में फिर मिलेंगे।"

1 month ago | [YT] | 1

SKY World

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच पर संशय बना हुआ है. पाकिस्तान ने मैच खेलने से इनकार किया है, हालांकि आधिकारिक सूचना अभी आईसीसी को नहीं दी गई है. मैच कराने के लिए बातचीत जारी है और पाकिस्तान ने इसके लिए तीन शर्तें रखी हैं.

पहली डिमांड - पाकिस्तान को वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू चाहिए.

दूसरी डिमांड - भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट फिर से शुरू हो.

तीसरी डिमांड - टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं

#T20WorldCup2026 #INDvsPAK #PCB #CricketNews #ABPNews

2 months ago | [YT] | 1

SKY World

भारत ने अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-3’ का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण 6 फरवरी 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया

अग्नि-3 मिसाइल लंबी दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है और इसे भारत की रणनीतिक ताकत का अहम हिस्सा माना जाता है. अग्नि-3 एक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 3,500 किलोमीटर तक मानी जाती है. यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और मॉडर्न नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम से लैस है, जिससे यह लक्ष्य पर अत्यंत सटीक प्रहार कर सकती है

2 months ago | [YT] | 2

SKY World

आज ही के दिन 22 जनवरी 1666, मुगल साम्राज्य के शानदार शासक शाहजहाँ ने आखिरी सांस ली। आगरा किले की ऊंची दीवारों के पीछे, ताजमहल की ओर टकटकी लगाए, उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा।😭

👑शाहजहाँ, यानी शाहबुद्दीन मोहम्मद खुर्रम, मुगल बादशाह जहांगीर के पुत्र थे। उनके शासनकाल को मुगल साम्राज्य का स्वर्णकाल माना जाता है। शाहजहाँ के शासन में मुगल साम्राज्य अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया था।🇮🇳

👑शाहजहाँ सिर्फ एक शासक ही नहीं, बल्कि एक कुशल कलाकार भी थे। उनकी सबसे बड़ी देन है ताजमहल, जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यह प्यार का एक अद्भुत नमूना है, जो शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताजमहल🏰 की खूबसूरती आज भी दुनिया भर के लोगों को मंत्रमुग्ध करती है।🖋📚

👑शाहजहाँ ने आगरा के किले को भी और अधिक भव्य बनाया। उन्होंने लाल बलुआ पत्थर की जगह संगमरमर का इस्तेमाल किया और किले की संरचना में कई बदलाव किए। 🏰

जब उन्होंने अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की, तो उन्होंने यहां शाहजहानाबाद नामक एक नया शहर बसाया। इस शहर में लाल किला और जामा मस्जिद जैसे शानदार इमारतें बनाई गईं।🏰

👑शाहजहाँ एक कुशल सेनापति भी थे। उन्होंने अपने पिता जहांगीर के शासनकाल में ही मेवाड़ को मुगल साम्राज्य में मिला लिया था। 1617 में उन्होंने दक्कन की रियासतों को भी मुगल साम्राज्य में मिला लिया था। इन सफलताओं के लिए जहांगीर ने उन्हें ‘शाहजहाँ’ की उपाधि दी थी, जिसका अर्थ है ‘दुनिया का राजा’।🏰🇮🇳

👑शाहजहाँ के शासन के अंत में उनके बेटों के बीच गृहयुद्ध छिड़ गया। जब शाहजहाँ बीमार पड़ गए, तो उनके बेटे औरंगजेब ने उन्हें आगरा के किले में कैद कर लिया। आठ साल तक शाहजहाँ किले में कैद रहे और ताजमहल को देखते हुए इस दुनिया से चले गए।🇮🇳

#mughalempire #HistoryUnveiled #Mughal #Shahjahan #HistoricalFigures #historylovers #historyfacts #Aurangzeb #princealamgir #aurangabad #history

2 months ago | [YT] | 3

SKY World

भारतवंशी सुनीता विलियम्स नासा से हुई सेवानिवृत्त ।
#NewsUpdate #UPNews #todaynews #NASA #sunitaviliyams

2 months ago | [YT] | 0

SKY World

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड -ए के पदों पर सीधी भर्ती -2023 के लिखित एवं टंकण परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन 29-30 जनवरी को होगी।

2 months ago | [YT] | 3

SKY World

चोरों के दुस्साहस पर कुछ बोलेंगे😀

2 months ago | [YT] | 0

SKY World

ढिंढोरा पीटना शुरू जैसे शिक्षा विभाग में करोड़ों नौकरी दे रहे रिपीट 202, सिर्फ अखबार में दो दिनों से लगातार भर्ती पर भर्ती की बड़ी तैयारी चल रही है।

2 months ago (edited) | [YT] | 4