Indian News Tank



Indian News Tank

BBSS भी खुलकर UGC गाइड लाइन्स के विरोध में आ गए हैं,
BBSS ने आज अपने घर पर कुछ गरीब बच्चों को इकठ्ठा किया और कहा कि,
ये बच्चे मेरे घर के बच्चों के साथ खेलते हैं, इन्हें नाश्ता भी मिलता है,

BBSS ने कहा भारत में कहीं जातिवाद नहीं है,
इस नए नियम से जातिवाद बढ़ेगा,

मैं BBSS की बात को ख़ारिज करता हूं,

भारत में पग पग पर जातिवाद है,
जिसका दंश दलित, पिछड़े, आदिवासियों को रोज झेलना पड़ता है,

2 months ago | [YT] | 0

Indian News Tank

कश्मीर के डोडा में 400 फीट नीचे खाई में हमारे ससेना की गाड़ी गिर गई जिसमें 21 जवान सवार थे जिसमें से 10 जवान शहीद हो गए और 11 जवान घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन शहीद जवानों की आत्मा को भगवान शांति दे और उनके परिवार वालों को इस कठिन परिस्थिति से लड़ने का हिम्मत दें
#army #ɪɴᴅɪᴀɴᴀʀᴍʏ

2 months ago | [YT] | 1

Indian News Tank

पूजा हत्याकांड- पूर्व प्रेमी राजकुमार पर हत्या का मुकदमा दर्ज:गोंडा में शादी ना करने को लेकर बार-बार दे रहा था धमकी, ससुराल में भी कर रहा था परेशान

गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपुर गांव में हुए 21 वर्षीय पूजा हत्याकांड को लेकर के मृतका की मां अनीता ने पूजा के पूर्व प्रेमी राजकुमार सोनकर पर हत्या का आरोप लगाते हुए नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनीता ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पूजा पहले टपरा कॉलोनी निवासी राजकुमार सोनकर से बातचीत करती थी।

राजकुमार शादी तय होने के बाद से ही पूजा पर शादी न करने का दबाव बना रहा था और उसे लगातार धमकियां दे रहा था। अनीता के अनुसार, उन्होंने एक महीने पहले पूजा की शादी कुंजालपुर निवासी सुभाष से कर दी थी। इसके बावजूद राजकुमार ने पूजा का पीछा नहीं छोड़ा। उसने किसी तरह पूजा का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और शादी के बाद भी उसे लगातार फोन करके परेशान करता रहा। पूजा 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाने अपने ससुराल कुंजालपुर से मायके मैनपुर डड़वा गांव आई थी। 15 जनवरी की सुबह वह घर से निकली, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।

Sanjay Mourya Reporter
परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह चंद्र प्रताप सिंह के गन्ने के खेत में पूजा का शव मिला। मां अनीता ने आरोप लगाया है कि राजकुमार ने पूजा को बुलाकर गन्ने के खेत में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। नवाबगंज पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ कर रही है। वहीं नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पूरे मामले को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

परिवार के लोगों ने पूर्व प्रेमी राजकुमार पर हत्या का आरोप लगाया है उससे भी पूरे मामले को लेकर के पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है देर रात 12:00 बजे पोस्टमार्टम हुआ है अभी तक पीएम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण फाइनली स्पष्ट हो पाएगा।

वहीं नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पूरे मामले को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने पूर्व प्रेमी राजकुमार पर हत्या का आरोप लगाया है उससे भी पूरे मामले को लेकर के पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है देर रात 12:00 बजे पोस्टमार्टम हुआ है अभी तक पीएम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत

2 months ago | [YT] | 0