Door Tak Official

हैलो दोस्तों_
You Tube channel Door Tak पर आपका बहुत बहुत स्वागत है, इस चैनल में काफी सारी जानकारियां कवर करता हूँ, जिला के साथ क्षेत्र की सभी खबरें जानकारी आप तक आसानी से मिलती रहेगी, गाँव गली मोहल्ले की न्यूज़, मजदूर की समस्या भी आप तक आसानी से पहुंचती रहेगी, अच्छी खबर के साथ अन्य खबर भी आप तक आसानी से वीडियो के जरिये मिलती रहेगी...

Follow me on:-

YouTube channel news :- Zila Tak-youtu.be/Ls5Tr04AH_I

YouTub news channel_youtube.com/c/DoorTak

Facebook Page:-www.facebook.com/profile.php?id=100075691964562

Don't forget to:-
LIKE, COMMENTS,SHARE & SUBSCRIBE...

#Doortak
#doortakofficial
#doortak.official
#tak

वीडियो देखने के लिए 🙏 धन्यवाद🙏


Door Tak Official

Sultanpur | 1.विधायक ने उपलब्ध करवाई आर्थिक सहायता राशि बल्दीराय/सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो० ताहिर खान द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
जानकारी के अनुसार विकासखंड बल्दीराय के भखरी गांव निवासी युवराज सिंह (18) पुत्र वंशराज सिंह की 17 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही इसौली विधायक मो० ताहिर खान शोक संवेदना व्यक्त करने मृतक के घर पहुंचे थे। उस समय घर का माहौल बेहद गमगीन था और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दुखद घटना को देखते हुए विधायक ने परिवार के प्रति मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।
विधायक द्वारा किए गए वादे को पूरा करते हुए मंगलवार 10 मार्च को ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की सूक्ष्म सहायता राशि उपलब्ध करवाई। सहायता राशि पाकर परिजनों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में मिली यह मदद उनके लिए सहारा बनी है।
इस अवसर पर रामराज सिंह, वीर बहादुर यादव, अभिषेक सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
2.विकास खण्ड बल्दीराय के गांव अशरफपुर में स्वर्गीय इच्छानाथ यादव की मां को पुत्री की शादी के लिए माननीय मोहम्मद ताहिर खान विधायक जी द्वारा सहयोग राशि 50000 हजार दी गई इसके पूर्व में 25000हजारऔर आज दिनांक 18-2-26 को 25000 दिया गया उपस्थिति लोगों ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया बृजेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव बृजमोहन यादव दशरथ यादव राकेश यादव पूर्व बी डी सी राम केवल यादव आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे | #LatestNews #doortakofficial #sultanpur #samajwadipartyofficial #lucknow #up

6 days ago | [YT] | 6

Door Tak Official

Sultanpur | आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को इसौली विधायक माननीय मोहम्मद ताहिर खान के निर्देश पर ग्राम डढ़वा निवासी स्वर्गीय रामकरण जायसवाल की पत्नी को माननीय विधायक द्वारा सहयोग छोटी धनराशि 21 हजार रुपए की भेजी गई उक्त धन राशि को ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बल्दीराय बृजेश यादव, एलआईसी के अभिकर्ता सुरेश यादव, याकूब अली, वीर बहादुर यादव आदि ने उनके आवास पर जाकर, पीड़ित परिवार के हाथों में दिया | #sultanpur #isauli187 #up #lucknow #Election2026_27

3 weeks ago | [YT] | 8

Door Tak Official

Sultanpur | आज दिनाँक 22-02-2025 दिन रविवार को जिले के सभी गाँवों और बूथ स्तर पर नये वोटरों (18 वर्ष पार कर चुके बच्चे बच्चियों ) के नाम बढ़ाये जा रहे हैं | लिहाजा फार्म प्रपत्र 6 भर कर अपना पहचान पत्र बनवा सकते हैं और हिन्दुस्तान के होने वाले सभी चुनावों में भाग ले सकते हैं | यहां पर नये वोटरों से तात्पर्य पहचान पत्र और निर्वाचन ID से हैं | इस लिए जरूर बनवाऐं | प्राथमिक विद्यालय बन्धुआ कलाँ में भी पहचान पत्र के लिए फार्म प्रपत्र 6 भरे जा रहे हैं, BLO समेत समाजसेवी लोग जुटे हुऐ हैं, जिनके इस प्रकार हैं BLO संजू जायसवाल, BLO सुनीता जायसवाल, BLO राज कुमारी और समाजसेवी मोहम्मद एजाज हुसैनगंज आदि की मौजूदगी में काम हो रहा है #sultanpur #isauli187 #lucknow #up #election2026 #Election2026_27

3 weeks ago | [YT] | 6

Door Tak Official

Sultanpur | सऊदी अरब में एक हफ्ते पूर्व इंतेकाल हुये, बन्धुआ कलाँ निवासी मोगीश अंसारी का जनाज़ा जैसे ही हम-वतन गाँव में पहुंचा लोगों की आंखे नम हो गयीं और आज ही दिनाँक 10-02-2026 गाँव में तदफीन हुई #Bandhuakalan #doortakofficial #sultanpur #up #saudiarabia

4 weeks ago | [YT] | 8

Door Tak Official

Indian Railway Lucknow | लखनऊ जाते समय एक ऐसे व्यक्ति को देखा गया, जैसे कि फोटो पर लिखा हुआ है, नीच नवाबी, आप देख सकते हैं कैसे सीट जूता रखकर बंदा बैठा हुआ, वैसे भी भारतीय रेलवे में गंदगी का अम्बार लगा, उसमें ये बंदा जूते रखकर बैठा हुआ है, अभी थोड़ी देर बाद इसी बंदे से इसी सीट बैठने के लिए कहा जाये, तो यही बंदा अपने जूते रखे सीट पर नहीं बैठेगा, मतलब हद होती है यार ! इस मूर्ख को कोई समझाओ कि ये सब अपना है, रेलवे हमारी ही है, ऐसे नहीं करना चाहिए ! इसकी मूर्खता पर गुस्सा तब और लगी जब उसी सीट पर एक सज्जन व्यक्ति बैठने आया, और फिर भी उसने जूते पैर नहीं हटाये, कितना महंगा जूता है इसका, जूते रखे सीट बेचारा एक व्यक्ति आकर बैठ जाता है, कुछ बोल भी नहीं पाता है #lucknow #trending #doortakofficial #indianrailways #DepartmentOfJustice

4 weeks ago | [YT] | 7

Door Tak Official

Sultanpur | Zila Panchayat Ward No. 31 | AIMIM से विधानसभा 187 इसौली के प्रत्याशी रहे मोहम्मद मजहर हुसैन इस्लामगंज ने आवाम के बीच ताबड़तोड़ जनसम्पर्क अभियान तेज़ी के साथ शुरू कर दिया है | 2022 विधानसभा चुनाव बाद ही मजहर हुसैन साहब ने जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 31 से पंचायत चुनाव 2026 लड़ने का मन बना चुके थे, और उसी हिसाब से मेहनत भी खूब कर रहे हैं | जिला सचिव तौसीफ खान बुकुनपुर से भी मुलाकात हुई, साथ में बूथ अध्यक्ष अरशद अंसारी भी मौजूद रहे | अब यहां पर देखना ये है कि चुनाव आयोग रिजर्वेशन, परिसीमन के बाद पार्टियां क्या फैसला लेती हैं | और आपको बता दें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने BMC और नगर निकाय चुनाव में बम्पर जीत हा की है, जनता के रूझान को देखते हुए यूपी में भी ऐसा लग रहा है कि पंचायत चुनाव में भी बम्पर जीत होगी |#AIMIM #sultanpur #trending #lucknow #AIMIMUttarPradesh

1 month ago (edited) | [YT] | 12

Door Tak Official

13 Rajab । 3 January 2026 । ALI Day । हज़रत अली इब्न अबी तालिब पैगंबर मुहम्मद के प्रमुख साथियों में से एक थे और इस्लाम में उनका एक सम्मानित स्थान है। उनका जन्म 600 ईस्वी में रजब महीने की 13 तारीख को मक्का में हुआ था। हज़रत अली पैगंबर मुहम्मद के चचेरे भाई और दामाद थे, जिनका विवाह पैगंबर की पुत्री फातिमा से हुआ था। वे कम उम्र में ही इस्लाम स्वीकार करने वाले पहले व्यक्तियों में से थे । 13 रजब यानी 2 जनवरी की रात में सुल्तानपुर के बन्धुआ कलाँ में हज़रत अली के न्याय, बहादुरी और उनकी इंसानियत का ज़िक्र करते मौलाना मोहम्मद अहमद वारसी प्रिंसिपल जामिया अरबियाँ सुल्तानपुर और ठण्ड के दिनों उत्सुक से तक़रीर सुनते इलाक़े के लोग । #Bandhuakalan #trending #sultanpur #lucknow #up

1 month ago | [YT] | 7

Door Tak Official

Sultanpur | जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी( वार्ड नं 34) मसूद अहमद की अगुवाई में जिला अध्यक्ष सरफराज अहमद की मौजूदगी में देहली मुबारकपुर के युवाओं ने AIMIM पार्टी में शामिल हो गये #SIR #LatestNews #AIMIM #lucknow #trending #SIR2025 #aimimnational #AIMIMUttarPradesh

3 months ago | [YT] | 9

Door Tak Official

Sultanpur । AIMIM का बिहार के बाद यूपी में लगातार कद बढ़ रहा है ,वहीं दूसरी तरफ़ पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी लगातार कमर कस रही है । लखनऊ से भी सीनियर पदाधिकारियों का आना-जाना बढ़ गया है । सुल्तानपुर यूनिट की समीक्षा करते प्रदेश महासचिव सलमान मलिक , इंजीनियर इरफ़ान अहमद और दिलकश सुल्तानपुरी । ज़िलाध्यक्ष सरफराज अहमद के साथ प्रमुख महासचिव एतबार फौजी, कौसर उस्मानी बनकेपुर, विधानसभा अध्यक्ष लम्भुआ मोहम्मद मुमताज़, ज़िला उपाध्यक्ष अतीक राईन ,सुहैल अहमद ओदरा, नगर अध्यक्ष लम्भुआ जमील अंसारी, दरोगा महमूद साहब, ज़िला पंचायत सदस्य ज़फ़र अहमद, ज़िला पंचायत सदस्य अजमल उर्फ़ अज्जू , ज़िला पंचायत सदस्य मोहम्मद सईद , भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी माशूक़ खान, भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी खान जहांगीर खान , भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मज़हर हुसैन, भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नसरूद्दीन खान, भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहम्मद अनवर, भावी ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी इरफान अहमद जयसिंहपुर आदि मौजूद रहे #trending #LatestNews #SIR #SIR2025 #lucknow #aimimnational #AIMIM #AIMIMUttarPradesh

3 months ago | [YT] | 15

Door Tak Official

Sultanpur । आज दिनांक 09-11-2025 को AIMGA (घोसी समाज) के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नाज़िम घोसी का जनपद आगमन पर, आम आदमी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष (खेल प्रकोष्ठ) शफ़ीक़ घोसी ने असरोगा टूल प्लाज़ा पर स्वागत किया । इस मौक़े पर सुल्तानपुर की मोतबर शख़्सियतें मौजूद रहीं #trending #latestnews #sultanpur #lucknow #AIMGA #DehliCapitals2025

4 months ago | [YT] | 8