Market.Inspirations

Dedicating my time to giving you the best value possible. My one and only goal is to make you a better trader. Simple as that.


Market.Inspirations

Bro Tip-

जब भी मार्केट में कोई भी बड़ा Event होता है उससे एक दिन पहले या उसी दिन Premium Suddenly बढ़ जाते हैं और Event खत्म होने के बाद Premium तेज़ी से Melt हो जाते है।

Example-
14 Nov को बिहार Election Result है तो Premium 13 Nov को बढ़ जायेंगे और 14/15 Nov से Premium Melt होने लेंगे.

प्रीमियम से मेरा मतलब Call & Put दोनों के प्रीमियम से है

4 months ago | [YT] | 0

Market.Inspirations

Learning Of The Day-

Trading में सबसे खतरनाक आदतों में से एक होती है Overtrading यानी बिना जरूरत के ज्यादा Trades लेना। यह तब शुरू होता है जब Mind बेचैन हो, Brain उतावला हो और ऐसा लगे कि हर Move में पैसा छुपा है जिसे बस पकड़ना है। सच तो यह है कि जितना ज्यादा आप Market को पकड़ने की कोशिश करते हो, उतना ही ज्यादा Market आपको फिसला देता है।

Overtrading की जड़ हमेशा Emotions में होती है कभी FOMO, कभी Revenge Trading, कभी Boredom और कभी यह भ्रम कि आज आप बहुत अच्छा कर रहे हैं और भी कर बेहतर कर सकते हैं लेकिन Trading कोई गेम नहीं कि एक दिन में ज्यादा चालें चलकर जीत जाओ यह एक ऐसा Field है जहां कम पर सही चालें ही टिकती हैं। जब आप हर छोटी Candle पर कूदते हो तो आप Market को नहीं अपनी बेचैनी को Trade करते हो। उस समय आपका Mind Chart नहीं देखता,वह सिर्फ मौका ढूंढता है और जब Mind मौके ढूंढता है तो Chart साफ दिखना बंद कर देता है।

Overtrading धीरे-धीरे केवल Capital ही नहीं बल्कि Confidence भी खत्म कर देती है, क्योंकि कुछ गलत Trades के बाद आप Strategy पर नहीं बल्कि Emotion पर चलने लगते हो, नुकसान बढ़ते हैं और Plan गायब हो जाता है। एक Professional Trader जानता है कि Market रोज पैसा देने नहीं बैठा। उसका काम हर हालत में Trade करना नहीं बल्कि सही हालात में ही Trade करना है। कम मौके हमेशा बेहतर होते हैं क्योंकि वहाँ Clarity होती है, Discipline होता है और सबसे बढ़कर Control होता है। Overtrading सिखाती है कि Market से कमाना Skill है, लेकिन बचना Wisdom है। जो इस Wisdom को समझ लेता है वह धीरज से खेलता है और वही लंबी दौड़ जीतता है, क्योंकि Trading में ज्यादा मेहनत नहीं बल्कि ज्यादा समझ काम आती है, और समझ हमेशा यही कहती है कि कम Trade करो, पर वही करो जो सच में मायने रखता है।

Jai Kedar..Kripa Apaar 🖤🐴

4 months ago | [YT] | 0

Market.Inspirations

यदि आप Stock Market में नये हैं या फिर बहुत सारी Youtube Videos देखकर अब Trading करने लगे हैं लेकिन फिर भी रिजल्ट्स नहीं आ रहे हैं तो मेरे कहने पर अगली 100 Trades इस अनुसार कीजिए---

1️⃣ पहले Basic Price Action सीख लीजिये यदि आता है तो अच्छी बात है वरना आप Zerodha Versity से इसे सीख सकते हैं ।

2️⃣ अब सबसे पहले Nifty 200 या Nifty 500 के Stocks में से 50-70 Stock की एक List तैयार कर लीजिए । (अभी तक आप कोई भी Stocks Random Wise चुनते थे लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि हर एक स्टॉक का अपना एक स्वभाव होता है और वो स्वभाव तब समझ आएगा जब उस चार्ट को आप बार-बार अलग-अगल Time Frame पर देखेंगे)

3️⃣ अब आपने जो भी Setup सीखा है उसके अनुसार ही अपनी List में से Stocks का Selection कीजिए Buy/Sell के लिए । (पुरानी Posts में आपको Indicor Based Setup के बारे में बताया है)

4️⃣ यदि आपका Stock अभी आपकी Buying/Selling Zone से दूर है तो आप Sensibull पर Free Whatsapp Alert लगा सकते हैं ।

5️⃣ अब आपने जो भी Stock Buying के लिए चुना है उसको इस पेज पर लिखिये की उसकी Entry कहाँ होगी उसका Stoploss, Target क्या होगा ?? साथ ही सबसे Important Quantity कितनी होंगी (Quantity क्या होना चाहिए उसके लिए पुरानी पोस्ट देखें) साथ ही अब आपने वो Stock क्यों चुना है उसके पीछे Analysis क्या है ??

6️⃣ अब आपको Wait करना है कि Target हो रहा है या फिर Stoploss यदि Target हो जाता है तो अच्छी बात है लेकिन यदि Stoploss Hit हुआ है तो अब आप फिर से उस Chart को देखें कि क्या गलतियाँ की हैं ?? यदि गलतियाँ Chart Based (Entry पहले लेना,सही Analysis न करना,Exit जल्दी कर लेना आदि) हैं तो उन्हें सुधारने की कोशिश करें क्योंकि ये गलतियाँ Limited ही हैं । यदि आपकी गलतियाँ News/Result Based हैं तो उन्हें नहीं सुधारा जा सकता इसलिए कोशिश कीजिये कि जो भी आप Stock Buy कर रहे हैं उसमें या उस Sector से रिलेटेड कोई न्यूज़ तो नहीं है उस Week यदि News है तो Trading के शुरुवाती दौर में Avoid करना चाहिये क्योंकि बहुत तेज़ Momentum होते हैं ।
(News/Results के लिए आप NSE की Website पर देख सकते हैं)

7️⃣ अब जो भी आपकी गलतियाँ (Mistakes) हैं उन्हें किसी दूसरी Copy/Page पर लिखें और कोशिश करें कि वो गलतियाँ दोबारा कम से कम हों और धीरे-धीरे न के बराबर हों ।

यदि आप ये सारी चीज़ें 100 Trades में कर लेते हैं और Proper Rules Follow करते हैं तो यकीनन आपसे बेहतर कोई नहीं होगा ।

इस Page के Printout निकलवाकर उसकी एक Copy बना लें और गलतियों को अलग से लिखें यकीनन बेहतर रिजल्ट्स होंगे ।

बाकी इस Post को #BookMark कर लें और ज्यादा से ज्यादा Share करें ।

जय केदार..कृपा अपार 🖤🐴

8 months ago | [YT] | 0

Market.Inspirations

जब Market गिरता है 📉, तो समझ नहीं आता कि सारे Bulls 🐃 अचानक से Market को लेकर Negative क्यों हो जाते हैं...🤔🤔🤔

Long-term में Market को हमेशा Grow करना ही है 📈। इसलिए हर Correction या Dip को एक Opportunity के रूप में लें और Systematic Investment करते रहें।

👉 Tips for Beginners:

1. हर गिरावट को Panic का कारण मत बनाइए।

2. Diversification रखें—सिर्फ एक Sector या Stock में न फंसें।

3. Market का Nature है Volatility; इसे समझें और Emotionally Stable रहें।

4. Quality Stocks चुनें जो Long-term Growth Potential रखते हों।

5. Discipline और Patience सबसे बड़े हथियार हैं।

बस सही Stocks में Invest करते रहिए और Future के Returns का आनंद लीजिए। 💸

1 year ago | [YT] | 0

Market.Inspirations

#trending

1 year ago (edited) | [YT] | 0

Market.Inspirations

Dragonfly doji candle pattern

1 year ago | [YT] | 1

Market.Inspirations

अधिकतर लोग ट्रेडिंग में इस उम्मीद के साथ आते हैं कि यह जल्दी पैसा कमाने का एक आसान जरिया होगा। लेकिन जैसे-जैसे वे इस journey में आगे बढ़ते हैं, उन्हें psychological और emotional challenges का सामना करना पड़ता है, जिनसे कई लोग टूटकर इसे छोड़ देते हैं।

परंतु एक true trader इन challenges से गुजरते हुए यह समझने लगता है कि ट्रेडिंग केवल पैसों का खेल नहीं है; यह mindset, patience और discipline का खेल है। वास्तव में, ट्रेडिंग का असली सफर self-understanding और self-improvement का होता है – यह market को beat करने का नहीं, बल्कि अपनी limitations और patience को जानने का माध्यम है।

1 year ago | [YT] | 0