यह यूट्यूब चैनल बिहार राज्य के अंतर्गत पड़ने वाले मुंगेर जिले की सभी छोटी बड़ी खबरों से रूबरू कराने के लिए शुरू की गई हैं , जहाँ (विश्वास वही खबर सही) की नई पेशकश के माध्यम से प्रदर्षित किया जायेगा ।

चैनेल को सब्सक्राइब करके हर खबरों को सबसे पहले देखे ।
8409123568


Munger Times

हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावालिग बच्ची के साथ एक युवक ने किया दुष्कर्म

3 weeks ago | [YT] | 2

Munger Times

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपदा मित्र सह मास्टर ट्रेनर रामविलास कुमार यादव को बिहार में उत्कृष्ट कार्य के लिए रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए आज #जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, प्रभारी आपदा पदाधिकारी कमल किशोर भी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 में छठ पर्व के दौरान रामविलास मनियारचक गंगा घाट पर ड्यूटी में तैनात थे, जो श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए माइकिंग कर रहे थे। इस बीच एक बालक मना करने के बावजूद गंगा में घुस गया और गहरे पानी में चला गया। रामविलास तत्काल उस बालक को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े तथा उसे अचेतावस्था में बाहर निकाला। उस बालक की सांस थम चुकी थी, लेकिन रामविलास ने हिम्मत नहीं हारते हुए उसका फर्स्टएड किया तथा सीपीआर पद्धति से उसे होश में लाने की कोशिश की। इस दौरान बालक को ज़ब हल्का होश आया तो वो उसे तुरत सदर अस्पताल लें गए, जहां चिकित्स्कों की मेहनत से दो घंटे बाद उसे होश आ गया। रामविलास के इस अभूतपूर्व साहसी कार्य से न केवल उस बालक की जान बच पाई बल्कि आपदा मित्र के रूप में इस साहसिक एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें इस 77वें गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा रामविलास के इस साहसिक कार्य के लिए मिलें सम्मान पर उसे बधाई एवं शुभकामनायें दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों के कार्यों का जिला प्रशासन सदैव सराहना करता है।

4 weeks ago | [YT] | 3

Munger Times

बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री सम्राट चौधरी का संयुक्त कार्यक्रम

4 weeks ago | [YT] | 4

Munger Times

मुंगेर के तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधू शेखर सिंह का हुआ तबादला, तेजतर्रार माने जाने वाले IPS अधिकारी संकेत कुमार बने नए तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

1 month ago | [YT] | 2

Munger Times

Anchor - मुंगेर पुलिस के द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई । प्राइवेट डाक पार्सल वाहन की आड़ में चल रहे शराब सप्लाई का किया गया भंडाफोड़ । डाक पार्सल वाहन के अंदर ऑफिशियल फाइल के आधार खांचा बना उस में किया जा रहा था शराब सप्लाई । दो गिरफ्तार ।

Vo - ठंड के मौसम में शराब के सप्लायरों की चांदी हो जाती है। ऐसे में अवैध शराब माफिया शराब की सप्लाई करने के लिय हर हथकंडा अपनाने से बाज नहीं आते है । ताजा मामला में जब हेमजापुर पुलिस के द्वारा थाना के सामने ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी एक प्राइवेट डाक पार्सल वाहन को रोक जब उस वाहन की भी तलाशी ली गई तो वाहन के कंटेनर में पार्सल के समान पड़ा था । पर जब वाहन के ऊपर बने टूल बॉक्स की जांच की गई तो उसमें पांच झोला जो कि ऑफिशियल फाइल से भरा पड़ा था। जब पुलिस उसे निकाली तो वह भी दंग रह गई। की सभी फाइल में कई खांचा बना हुआ था और सभी खांचा में विदेशी शराब का 180 ml का टेट्रा रखा हुआ था। जब पुलिस ने सभी टेट्रा पैक की गिनती की तो वह विभिन्न ब्रांडों के 524 पीस था । जी मात्र में 94.32 लीटर था। पकड़ाए अभियुक्त मुंगेर के हजरतगंज बाड़ा निवासी मो इरफान और पटना के बख्तियारपुर निवासी संतोष कुमार शामिल है । अभियुक्तों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब ले कर आ रहा था । और कई बार डाक पार्सल वाहन के आड़ में वे शराब की सप्लाई कर चुका है । साथ ही बताया कि डाक पार्सल पटना से डाक ले भागलपुर जाता और बीच में मो इरफान शराब की खेल ले मुंगेर ने उतर जाता। पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर और वाहन और वाहन में मौजूद सारे पार्सल को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है । इससे पूर्व भी ऑफिशियल फाइल में खांचा काट शराब तस्करी का मामला पकड़ा चुका है ।

3 months ago | [YT] | 2

Munger Times

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद मुंगेर जिले में बने स्ट्रांग रूम का निरक्षण करते डीएम निखिल धनराज

4 months ago | [YT] | 7

Munger Times

छठ पूजा 2025

4 months ago | [YT] | 8