RajBharti News के यूट्यूब चैनल पर आपका स्वागत है. यहां आपको मिलेगी लेटेस्ट खबर, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-खिलाड़ी, सोशल मीडिया का वायरल रायता, फिल्म रिव्यू, खास मुद्दों पर माथापच्ची और बहुत कुछ. हिंदी में धड़ाधड़ खबरे, एक्सक्लूसिव वीडियोज़ और सेलिब्रिटीज़ के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहो Rajbharti News के साथ.


Rajbharti News

अब राजस्थान सरकार कृषि मंत्री बनें श्री #के #के #विश्नोई...

2 years ago | [YT] | 4

Rajbharti News

दु:खद खबर...
नागौर जिले में बुटाटी ग्राम के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में मेड़ता पंचायत समिति के ग्राम जारोड़ा खुर्द के सरपंच पुत्र पांचाराम विश्नोई व वार्ड पंच रामस्वरूप विश्नोई की मृत्यु हो गई।

2 years ago | [YT] | 3

Rajbharti News

जयपुर, 28 मई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रातः राजभवन में राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा राजस्थान में भीषण गर्मी में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को पेयजल एवं बिजली उपलब्ध करवाने में विफल रहने पर हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए समस्या के निदान हेतु राज्य सरकार को निर्देश जारी करने का निवेदन किया।

श्री डोटासरा ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से जनता त्रस्त है किन्तु प्रदेश सरकार जनता को आवश्यकता अनुसार पेयजल एवं बिजली की निर्बाध सप्लाई करने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान होने पर भी पानी एवं बिजली प्रदेशवासियों को उपलब्ध करवाने हेतु समय रहते कन्टीनजेन्सी प्लान नहीं बनाया तथा अब आचार संहिता लगने का बहाना बनाकर राजस्थान सरकार के मंत्री उल-जूलूल बयानबाजी कर रहे है, जो दर्शाता है कि राजस्थान सरकार के पास इस समस्या के निदान के लिए कोई विशेष कार्ययोजना उपलब्ध नहीं है। श्री डोटासरा ने कहा कि जब भीषण गर्मी में पेयजल तथा बिजली की अनुपलब्धता के कारण प्रदेशभर में हाहाकार मचा हुआ है तो प्रदेश सरकार माननीय चुनाव आयोग से अनुमति लेने की बात कर रही है जबकि आकस्मिक आपदा के लिए कई माह पूर्व आचार संहिता लगने से पहले ही सरकार को कन्टीनजेन्सी प्लान बनाना चाहिए था तथा अब अनुमति मांगने की बजाए चुनाव आयोग से तो पूर्व में भी अनुमति ली जा सकती थी, किन्तु भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता एवं भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण अन्य प्रदेशों में लोकसभा चुनाव में प्रचार करते रहे और प्रदेश की समस्याओं की अनदेखी की जाती रही।

श्री डोटासरा ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, पंचायत राज जनप्रतिनिधि, निकाय जनप्रतिनिधियों, प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश प्रदान किए है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आमजनता के बीच जाकर पानी, बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की समस्या से ग्रस्त क्षेत्रवासियों की समस्याओं का अधिकारियों पर दबाव बनाकर निदान करवायें। उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान सरकार तुरन्त प्रदेशवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं बिजली एवं पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम नहीं उठायेगी तो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाजपा सरकार के विरूद्ध बड़ा आंदोलन प्रारम्भ करेगी।

2 years ago | [YT] | 5

Rajbharti News

जयपुर, 21 मई। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी का बलिदान दिवस आज प्रदेशभर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रृद्धापूर्वक मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस मुख्यालयों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, पुष्पांजलि कार्यक्रम, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न धर्मगुरूओं ने धार्मिक ग्रन्थों का वाचन किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में श्री गिरिराज बालोदिया ने भजन प्रस्तुत किए, कारी अब्दुल रशीद ने कुरान की आयतों को पढ़ा, सरदार मनिन्दर बग्गा ने गुरूवाणी तथा फादर विजय पॉल ने बाईबल का पाठ किया। प्रार्थना सभा के पश्चात् सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गाँधी सभागार में स्थित स्व. श्री राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आधुनिक भारत के महान स्वप्नदर्शी स्व. श्री राजीव गाँधी को श्रृद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासिचव श्री ललित तूनवाल, महासचिव श्री रामसिंह कस्वा, श्री जसवंत गुर्जर, स्वर्णिम चतुर्वेदी, श्री आर. सी. चौधरी, श्री पूसाराम गोदारा, श्री देशराज मीणा, सचिव श्री अय्यूब खान, श्री ताराचंद सैनी, श्री भूराराम सिरवी, श्री सूरज बागड़ा, श्रीमती अनीता मीणा, श्रीमती तारा बेनीवाल, श्री रघुवीर सिंह राठौड़, पूर्व सांसद श्री अश्कअली टाक, पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, श्री कर्णसिंह राठौड़, डॉ. अर्चना शर्मा, श्री मुमताज मसीह, श्री पुखराज पाराशर, डॉ. खानू खॉं बुधवाली, श्री आर. आर. तिवाड़ी, श्री रामसिंह राव, श्री राजेन्द्र यादव, श्रीमती मंजू शर्मा, श्री महावीर सिंह राजपुरोहित, श्री सत्येन्द्र भारद्वाज, श्री कैलाश सोयल, श्री कुलदीप पूनियां, श्री हरसहाय यादव, श्री शंकरलाल मीणा, श्री जयकिशन, श्री राजेश कटारा, श्री पंकज दाधीच, श्री सुनील आमेरिया, श्री शरीफ खान, श्री भीमराज जाखड़, श्री प्रद्युम्र सिंह, श्री राजेश अत्री, श्री आनन्द व्यास, श्री हरेन्द्रपाल सिंह जादौन, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री दीपक धीर, श्री सी. एल. यादव, श्री बी. एम. मिश्रा, श्री दिनेश गुप्ता, श्री राजेश पाण्डे, श्री राजेन्द्र सोनी, श्री राजेन्द्र सैन, श्री सीताराम नेहरू, श्री लादूराम बैरवा, श्री राधाकिशन जांगिड़, श्रीमती अरूणा गौड़, श्री राजू सैनी, श्री असगर, श्री जगदीश शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
#राजभारती #न्यूज़

2 years ago | [YT] | 5

Rajbharti News

🙏🙏🙏

2 years ago | [YT] | 19

Rajbharti News

जयपुर, 31 मार्च। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की अनुशंषा पर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम, अस्पताल रोड़, जयपुर पर विधानसभा चुनाव-2023 में अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी रहे श्री वाजिद खान चीता तथा पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़े पूर्व विधायक श्री गोपाल बाहेती की पार्टी हित में पुनः सदस्यता बहाल करने की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता बहाल करते हुए कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमेन श्री धर्मेन्द्र सिंह राठौैड़ तथा अजमेर लोकसभा प्रत्याशी श्री रामचन्द्र सराधना भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आशा व्यक्त की है कि कांग्रेस पार्टी में पुनः शामिल होकर उक्त नेतागण पार्टी की मजबूती के लिए अजमेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करवाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
_#राजभारती न्यूज़

2 years ago | [YT] | 10

Rajbharti News

प्रेस विज्ञप्ति
सादर प्रकाशनार्थ

लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मोर्चा अध्यक्षों की ली बैठक
....................................................
विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता और राष्ट्र प्रथम की नीति आवश्यकः- डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे
..............................................................................................................
भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरीः-विजया राहटकर
-------------------------------------------------------
जयपुर, 29 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव नामांकन और आगामी तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए नामांकन सहित अन्य कार्याें की समीक्षा की गई।
चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रवास और लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं प्रदेशभर में चुनाव प्रचार सहित प्रवास के दौरान पदाधिकारियों लिए रोडमैप तैयार किया गया। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने सभी लोकसभा संयोजक और कलस्टर प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्याें का फीडबैक लिया।
चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए डाॅ सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है। प्रदेश की टीम बहुत मजबूती से कार्य कर रही है। इस टीम की अथक मेहनत व परिश्रम के आधार पर भाजपा सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएगी।
प्रदेश चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा आज संगठनात्मक रूप से विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ता को समान भाव से देखा जाता है, और किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं को समान भाव से देखा जाना साबित करता है कि उस पार्टी में लोकतंत्र की कितनी अहमियत है।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी.सतीश, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, और प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।
#राजभारती न्यूज़

2 years ago | [YT] | 9

Rajbharti News

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने किया प्रदेश मीडिया विभाग का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
मीडिया को न्यायिक, निष्पक्ष और जनहित में देना चाहिए सकारात्मक योगदान:- डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे
जयपुर, 29 मार्च 2024। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने आज भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मीडिया विभाग में टीवी मॉनिटरिंग एवं अन्य कार्यों के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। वहीं मीडिया पैनलिस्टों को टीवी डिबेट के दौरान अपनी बात तथ्यों सहित रखने और प्रभावी संवाद के संबंध में भी बताया।
डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मीडिया को न्यायिक, निष्पक्ष और जनहित में सकारात्मक योगदान देना चाहिए। मौजूदा समय में मीडिया के सामने कुछ चुनौतियां हैं जिन्हे अपनी सूझबूझ और तार्किकता से सुलझाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने मीडिया विभाग के माध्यम से भेजी जाने वाली मौखिक और लिखित सूचनाओं के संवैधानिक रूप से पुष्ट होना भी जरूरी बताया। कांग्रेस देश में झूंठ फैलाकर लोगों को गुमराह करना चाहती है, जबकि उन्हे यह पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते दस सालों में देश को अनूठी पहचान मिली है।
निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मेहराज चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र कटारा और पैनलिस्ट सीए सुरेश गर्ग मौैजूद रहे।
#राजभारती न्यूज़

2 years ago | [YT] | 8

Rajbharti News

कांग्रेस के राजस्थान स्टार प्रचारकों की सूची जारी

2 years ago | [YT] | 11

Rajbharti News

लोकसभा चुनाव प्रभारी सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष जोशी, और मुख्यमंत्री शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति, लोकसभा कलस्टर प्रभारियों की ली बैठक
लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता:- डाॅ विनय सहस्त्रबुद्धे
विकसित भारत के लिए मोदी सरकार जरूरी, राजस्थान निभाएंगा पूरी भागीदारी:- सी पी जोशी
जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं का साथ, फिर से 25 सीटों पर कमल खिलाकर राजस्थान रचेगा इतिहासः- भजनलाल शर्मा प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ विनय सहस्त्रबुद्धे ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति, लोकसभा कलस्टर प्रभारी एंव संयोजकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी मतदाता हमारे संपर्क से अछूता ना रहे, जिसके पास हम मोदी सरकार का काम और भाजपा की नीतियों को लेकर ना पहुंचे।
लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। गरीब को मान मिला है, समाज के वंचित को अधिकार मिला है। इसके कारण पूरे देश में भाजपा और मोदी जी के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है। हमें लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है ताकि राजस्थान सभी सीटों पर जीत की हैट्रिक बना सकें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है। यह वह टीम है जिसने तीन महीने पहले ही राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का काम किया। जिसके कारण आज राजस्थान की जनता राहत महसूस कर रही है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हम जनता के मोदी जी पर विश्वास को भाजपा की 25 की 25 सीटों पर जीत में बदलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति के चलते इस बार भाजपा ं 400 पार के लक्ष्य को अर्जित करेगी। इसमें राजस्थान का प्रत्येक मतदाता अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएंगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की ओर से जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उस जिम्मेदारी का निर्वाहन समर्पित भाव से करें। हम सब सामान्य कार्यकर्ता है, जनता ने भाजपा पर भरोसा किया और मोदी जी की गारंटी में विश्वास कर हमें सेवा का अवसर दिया है। इस लिए हमें सामान्य कार्यकर्ता का भाव अपने में बनाए रखते हुए जनता के बीच जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करता है। इसलिए संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरी है। प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जोड़ने का प्रयास करें। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद एंव कार्यकर्ताओं का साथ भाजपा को मिलेगा और प्रदेश की 25 की 25 सीटों पर कमल खिलेगा। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव सह प्रभारी विजया राहटकर, सांसद प्रवेश वर्मा, ओंकार सिंह लखावत ने भी बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया मंच पर उपस्थित थे। बैठक में राज्यसभा सांसद एंव कलस्टर प्रभारी राजेंद्र गहलोत, राज्य सरकार के मंत्री डाॅ किरोडीलाल मीणा, झाबर सिंह खर्रा, अविनाश गहलोत, सुरेश रावत, गौतम दक, जोगाराम पटेल, हेमंत मीणा, पूर्व मंत्री एंव सांसद घनश्याम तिवाडी, अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, जितेंद्र गोठवाल, विधायक कुलदीप धनखड, गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

2 years ago | [YT] | 5