Digital Surkhiyan

Digital Surkhiyan is a Hindi-language web news portal. They covers a variety of topics like crime, national news, world-related news, city news along with business, education, technology. They also cover entertainment, sports, political news.

#News #LatestNews #BreakingNews #CurrentAffairs #Headlines #DailyNews
#NewsUpdate #TopNews #WorldNews #NationalNews #InternationalNews
#NewsAnalysis #NewsDebate #NewsExplainer #FactCheck #GroundReport #ExclusiveNews #InvestigativeJournalism #PublicOpinion #NewsUpdateLive #TopStories #IndiaNews #IndianNews #BharatNews #DelhiNews #HindiNews #IndianPolitics #IndianEconomy #Politics #Economy #BusinessNews #TechnologyNews #ScienceNews #HealthNews #SportsNews #EntertainmentNews #CrimeNews #EnvironmentNews #EducationNews #SocialIssues #YouTubeNews
#YouTubeShorts #TrendingNews #ViralNews #YouTubeIndia #FYP #DainikSurkhiyan #DSNews #DigitalSurkhiyan


Digital Surkhiyan

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत का कारण अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन बताया गया है. इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय तक जंक फूड खाने से उसकी आंतें गंभीर रूप से खराब हो गई थीं

जानकारी के अनुसार, छात्रा अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के अफगान मोहल्ले की रहने वाली थी. परिजनों का कहना है कि छात्रा को चाउमीन, मैगी, पिज़्ज़ा और बर्गर जैसे फास्ट फूड खाने की आदत थी. कुछ समय से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर दिल्ली एम्स रेफर किया गया

डॉक्टरों के मुताबिक, फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से छात्रा की आंतों में गंभीर समस्या पैदा हो गई थी. आंतों को साफ करने के लिए सर्जरी भी की गई, लेकिन इसके बावजूद छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई

#UttarPradesh | #FastFood | #Amroha | #AIIMS

1 month ago | [YT] | 0

Digital Surkhiyan

Vi ने रिचार्ज के साथ मोबाइल चोरी और गुम होने का इंश्योरेंस शुरू किया है, जिससे फोन खोने पर पूरा नुकसान आपकी जेब से नहीं जाएगा. प्रीपेड यूजर्स 61, 201 या 251 रुपये के रिचार्ज से अपने आईफोन या एंड्रॉयड फोन पर 25,000 हजार तक का इंश्योरेंस कवर पा सकते हैं।

इंश्योरेंस का क्लेम प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन है, बिना झंझट और ज्यादा कागजी काम के, जिससे पैसा जल्दी मिल सके. कुल मिलाकर, इस डील में आपको कम पैसों में मोबाइल की अच्छी सुरक्षा मिल रही है जो आम यूजर्स के लिए बड़ी राहत है।


#news #dainiksurkhiyan #vi #VodafoneIdea #Vodafone #vodafoneideanews

1 month ago | [YT] | 0

Digital Surkhiyan

गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए अग्निवीरों के लिए 50% आरक्षण की घोषणा की है।

18 दिसंबर 2025 से लागू नए नियमों के तहत अब BSF में कांस्टेबल (GD) की कुल रिक्तियों में से आधी सीटें पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी।

इसका उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को सेना के बाद सुरक्षा बलों में स्थायी करियर देना है।

#Agniveer #BSFRecruitment #HomeMinistry #JobUpdate #AgnipathScheme #DefenseNews #Employment

1 month ago | [YT] | 1

Digital Surkhiyan

63 साल की उम्र में MP के BJP नेता दीपक जोशी ने दूसरी शादी की है. कांग्रेस की पूर्व महिला नेत्री से विवाह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. सियासी हलकों में इसकी चर्चा खूब हो रही.

#deepakjoshi #deepakjoshibjp #bjp #congress #wedding #dainiksurkhiyan

1 month ago | [YT] | 0

Digital Surkhiyan

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी विक्रेताओं की अब नहीं चलेगी मनमानी, रेट बोर्ड लगाना अनिवार्य

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अब लकड़ी विक्रेताओं की मनमानी नहीं चलेगी। नगर निगम ने आदेश दिया है कि हर दुकान पर लकड़ी की दरों का **रेट बोर्ड** लगाना अनिवार्य होगा, जिसमें दुकानदार का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज होगा। साथ ही, घाट पर 3 दिन से अधिक लकड़ी का स्टॉक रखने पर रोक लगा दी गई है। घाट को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सीढ़ियों से लकड़ी के ढेर हटाए गए हैं और अवैध कब्जे वाली जमीनों को पार्किंग के लिए खाली कराया गया है।

#VaranasiNews #ManikarnikaGhat #CleanKashi #UPGovernance #SmartCityVaranasi #KashiUpdate

1 month ago | [YT] | 1

Digital Surkhiyan

अलीगढ़। पुलिस के सिपाही को गोली मारने वाले आरोपित हिस्ट्रीशीटर शाका उर्फ ओम प्रकाश अब दो पैरों से नहीं चल सकेगा। उसकी दोनों टांगों में गोलियां लगी थीं। इस वजह से उसका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। दाएं पैर में गैंगरीन संक्रमण फैलने के कारण घुटनों के नीचे का हिस्सा काट दिया गया है।

जलालपुर गांव निवासी शाका के खिलाफ जान लेवा हमला करने के आरोप में टप्पल थाने में मुकदमा पंजीकृत था। इसी मामले में पुलिस बीती नौ नवंबर को आरोपित को पकड़ने उसके गांव गई थी। सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस के साथ जब उसका सामना हुआ तो शाका ने सिपाही देव दीक्षित पर कई गोलियां चला दी थीं। दो गाेली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद से ही पुलिस आरोपित शाका को गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश कर रही थी।

घटना के बाद दो बार पुलिस से उसकी मुठभेड़ भी हुई, लेकिन उसका साथी तो गिरफ्तार हो गया, लेकिन वह पुलिस से बच निकला। बीती तीन दिसंबर को पुलिस का उससे फिर सामना हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक ढाबे पर उसके छिपे होने की पुलिस को जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी घेराबंदी की।

मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह के अनुसार घुटने के पास गैंगरीन से संक्रमण हुआ। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय सलाह के बाद ऑपरेशन में टांग का घुटने के नीचे का हिस्सा काटा गया है। अभी वह मेडिकल कॉलेज टीम की निगरानी में ही भर्ती है।

#UttarPradesh #aligarh #news #dainiksurkhiyan

1 month ago | [YT] | 2

Digital Surkhiyan

पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने घर में खुद को गोली मार ली। उन्होंने सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर ली और गोली पेट में मारी। इसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्व IPS अधिकारी चहल ने गोली मारने से पहले 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसे लास्ट अपील बताते हुए IG ने उनके साथ 8 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत की है। उन्होंने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे।

चहल ने आगे लिखा कि परिवार को सुरक्षा दी जाए। उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव से SIT या CBI से मामले की जांच करवाने की मांग की है। ये सुसाइड नोट उन्होंने अपने दोस्तों को भी भेजा।

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त उनका बेटा घर पर ही मौजूद था। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं।

पूर्व ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि चहल की डॉक्टरों ने सर्जरी कर दी है और वह अब ठीक हैं। मगर उन्हें रिकवर होने में अभी समय लगेगा। गोली उनके पेट में लगी लेकिन दिल का बचाव रहा।

#ips #BreakingNews #cybersecurity

1 month ago | [YT] | 0

Digital Surkhiyan

लखनऊ के इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से कारतूस मिला। मेट्रो की एक्स-रे स्कैनिंग मशीन में संदिग्ध वस्तु दिखने पर सुरक्षा कर्मियों ने युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें एक 303 बोर का कारतूस बरामद हुआ।

पकड़ा गए यात्री ने अपना नाम अभय प्रताप सिंह निवासी न्यू फौजी कॉलोनी, फतेहगढ़ बताया। अभी वह लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहता है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इसके बाद मेट्रो स्टेशन कंट्रोलर कुलदीप कुमार ने युवक व बरामद कारतूस को थाना गाजीपुर पुलिस के सुपुर्द किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और कारतूस को सील कर कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
#LucknowMetro #UttarPradesh

1 month ago | [YT] | 0

Digital Surkhiyan

ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरी जिले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय रहे 22 माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया।

यह ओडिशा में वर्ष 2025 का अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक माओवादी आत्मसमर्पण माना जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक डिवीजनल कमेटी मेंबर, छह एरिया कमेटी मेंबर और 15 साधारण पार्टी सदस्य शामिल हैं।

मलकानगिरी जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माओवादियों ने ए के–47, आईएनएसएएस, एसएलआर और 303 के तीन राइफल समेत कुल नौ हथियार, भारी मात्रा में गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री पुलिस के हवाले की।

बरामद सामग्री में 150 राउंड गोलियां, 13 टिफिन बम, करीब 20 किलो विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक, कोडेक्स वायर और माओवादी साहित्य शामिल है।

आत्मसमर्पण कार्यक्रम में ओडिशा पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई, सरकार की विकास योजनाओं और पुनर्वास नीति का परिणाम बताया।

डीजीपी खुरानिया ने कहा कि सरकार समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले सभी माओवादियों का स्वागत करती है और अन्य भूमिगत माओवादियों से भी हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की।

बताया गया कि आत्मसमर्पण करने वाले अधिकांश माओवादी आंध्र प्रदेश–ओडिशा सीमा क्षेत्र और दंडकारण्य विशेष जोन में सक्रिय थे। इन पर पहले से पुलिस की ओर से इनाम घोषित था।

सरकार और पुलिस द्वारा जिले भर में लगाए गए आठ करोड़ रुपये से अधिक के इनामी पोस्टरों और लगातार दबाव का भी इस सामूहिक आत्मसमर्पण पर असर पड़ा है।

#Odisha #news #NewsAlert #dainiksurkhiyan

1 month ago | [YT] | 0

Digital Surkhiyan

बांग्लादेश के मैमनसिंह में हिंदू मजदूर दीपू चंद्र दास की कट्टरपंथी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस का बयान सामने आया है। बांग्लादेश पुलिस ने कहा कि उग्र भीड़ और हैवी ट्रैफिफ जाम के कारण वो समय पर घटना स्थल पर नहीं पहुंचे सके। उन्होंने यह भी कहा कि हमें मदद के लिए देरी के कॉल की गई, जिस कारण उसकी जान चली गई।

हिंदू मजदूर दीपू चंद्र दास की गुरुवार रात उन्मादी भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दीपू के साथ काम करने वाले ने उससे बदला लेने के लिए उस पर पैगंबर के अपमान का आरोप लगाया और कट्टरपंथी भीड़ ने उसे पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने उसे तब तक पीटा जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई। दीपू की मौत के बाद भीड़ उसे सड़क पर घसीटती हुई ले गई और एक पेड़ पर बांधकर उसके शरीर को आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद फरहाद हुसैन खान ने बताया कि उन्हें रात करीब 8 बजे सहायक सब-इंस्पेक्टर ने बताया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और भीड़ बेकाबू हो गई थी। बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू मजदूर दीपू चंद्र दास की हत्या के सिलसिले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके साथ ही अबतक 12 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये गिरफ्तारियां रविवार को हुई हैं।

#Bangladesh #Police

1 month ago | [YT] | 0