solanup2date is you tube Hindi news channel for HP state related news based on Solan Solan local news channel news on the spot exclusive videos and news
भारत माता चक्की आटा की ओर से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌾✨ स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों से भर जाए आपका जीवन — इस धनतेरस पर अपने घर लाएँ शुद्धता और स्वाद का संगम — भारत माता चक्की आटा के साथ! 🪔💛
'निकम्मे व्यवस्था परिवर्तन के अधिकारियों को पद मुक्त करो'...मंत्री के बेटे का व्यवस्था पर प्रहार ▪️स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के पुत्र संजय शांडिल ने फेसबुक पोस्ट पर पिता के महकमे के अधिकारियों को बताया भ्रष्ट ▪️मंत्री के लंदन फ्रांस दौरे के डेलिगेशन में शामिल थे उनके बेटे कर्नल संजय शांडिल, तब मचा था बवाल
रामपुर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और धर्मपत्नी अमरीन कौर का भव्य स्वागत, पारम्परिक रीति रिवाज के साथ किया गया गृह प्रवेश
लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी धर्मपत्नी अमरीन कौर का आज रामपुर पहुंचने पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया। नवविवाहित दंपति पहली बार शादी के बाद अपने गृह क्षेत्र रामपुर आए, जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पारम्परिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया। पूरे नगर में इस अवसर को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मुख्य मार्गों पर एकत्र हो गए थे। जैसे ही मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी धर्मपत्नी अमरीन कौर का काफिला रामपुर पहुंचा, ढोल-नगाड़ों और पारम्परिक वाद्य यंत्रों की गूंज से वातावरण उत्सवमय हो गया। स्थानीय महिलाओं ने विवाह गीतों की मधुर धुनों के साथ नवदम्पति का स्वागत किया। नगरवासियों ने फूल मालाओं और हिमाचली टोपी से सजाकर दोनों का अभिनंदन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह, जो प्रदेश सरकार में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, अपने गृह क्षेत्र के लोगों के बीच हमेशा विशेष स्थान रखते हैं। मंत्री के समर्थकों ने उनके पिता, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की यादें ताजा करते हुए भावुकता भी व्यक्त की। लोगों का कहना था कि जिस तरह दिवंगत नेता हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहे, उसी राह पर विक्रमादित्य सिंह भी जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं।
गृह प्रवेश के अवसर पर पारम्परिक रस्में निभाई गईं। स्थानीय पुजारियों ने पूजा-अर्चना कर नवदम्पति के सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में इस अवसर को लेकर उत्सव का वातावरण देर शाम तक बना रहा। रामपुर वासियों के लिए यह दिन यादगार बन गया जब उन्होंने नवदम्पति का परंपरा और संस्कृति के साथ स्वागत किया।
त्याग और सेवा की मिसाल बने बागरिया दंपत्ति, वसीयत में पूरी संपत्ति मुख्यमंत्री राहत कोष में की दान परवाणू में समाजसेवा की एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आयी बागरिया दम्पति | 23 सितम्बर को शशि बागरिया के देहांत के बाद उनके द्वारा की गयी वसीयत ने सबको हैरान कर दिया | दरअसल 2019 में नरेंदर बागरिया ने अपनी मृत्यु से पहले एक वसीयत की थी जिसके अनुसार उनकी मृत्यु के बाद उनकी सारी सम्पति की मालिक उनकी पत्नी होंगी | परन्तु उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद वह सारी सम्पति मुख्यमंत्री कोष को स्थानांतरित कर दी जाएगी | जानकारी के अनुसार उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी तथा धन एवं अन्य सम्पति भी बहुत अधिक थी | इस बात की जानकारी मिलते ही उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने तहसीलदार कसौली को वसीयत के अनुसार सम्पति स्थानांतरण के निर्देश जारी किये हैं | लोगों के अनुसार बागरिया दम्पति के पास जो सम्पति है वह करोड़ों में है हालाँकि इसका मूल्यांकन अभी नहीं हुआ है | बागरिया दम्पति की वसीयत देश सेवा और समाजसेवा की एक बड़ी मिसाल बन कर सामने आयी है | परवाणू विकास मंच के अध्यक्ष व् सामजसेवी सतीश बेरी ने उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके इस कदम की सराहना की | उन्होंने कहा की वह उपायुक्त सोलन से बागरिया दम्पति की एक यादगार परवाणू में बनाने की मांग करेंगे ताकि समाज में उनकी मिसाल हमेशा कायम रहे |
बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुरू किया “मिशन हिम्मत” – बाढ़ प्रभावित परिवारों और बच्चों के लिए राहत अभियान
सोलन, हिमाचल प्रदेश – हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रों ने साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए “मिशन हिम्मत” नामक राहत अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों और बच्चों तक राहत सामग्री पहुँचाना और यह संदेश देना है कि हिमाचल उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
मिशन हिम्मत के तहत राहत सामग्री से भरे कारवां को रयात बाहरा ग्रुप के वाइस चेयरमैन साहिल बाहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री विनीत कुमार, रजिस्ट्रार, बाहरा विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।
मिशन हिम्मत की टीम में शामिल छात्रों और अधिकारियों ने कुल्लू जिले के सैंज क्षेत्र का दौरा किया, जहाँ वे सीधे प्रभावित परिवारों से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में पूरा हिमाचल उनके साथ है।
राहत कार्य के दौरान टीम ने प्रभावित परिवारों को 200 से अधिक राहत किट वितरित कीं, जिनमें दैनिक उपयोग की वस्तुएँ, खाद्य सामग्री और शीतकालीन वस्त्र शामिल थीं। बच्चों की स्थिति को देखते हुए विशेष “स्टूडेंट किट” भी तैयार की गईं, जिनमें कॉपी, पेन, पेंसिल, स्केच पेन और शैक्षिक सामग्री उपलब्ध करवाई गई, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
सर्दियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के छात्रों ने गर्म कपड़े भी एकत्र किए और ज़रूरतमंद परिवारों को बाँटे। टीम ने सरकार द्वारा स्थापित सभी राहत शिविरों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
मिशन हिम्मत की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह अभियान पूरी तरह छात्रों द्वारा संचालित था। आवश्यक धनराशि विश्वविद्यालय और आस-पास के क्षेत्रों से एकत्र की गई। साथ ही कपड़ों और अन्य सामग्री का संग्रहण भी छात्रों ने स्वयं किया।
बाहरा विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार, भारत सरकार और देशवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संभव तरीके से बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। हिमाचल – जिसे “देवभूमि” कहा जाता है – एक संवेदनशील और पवित्र भूभाग है, और इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।
बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर ने कहा: “मिशन हिम्मत केवल राहत किट बाँटने का अभियान नहीं है, बल्कि यह उम्मीद बाँटने का प्रयास है – खासकर बच्चों के लिए। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हिमाचल एकजुट है और हम सब मिलकर और भी मज़बूत बनकर उठ खड़े होंगे।”
मिशन हिम्मत के माध्यम से बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह साबित किया है कि असली शिक्षा कक्षा से बाहर निकलकर समाज सेवा, संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी निभाने में झलकती है।
अभी अभी Kangra कछियारी के पास bike और कार की हुई जरोदार टक्कर कार नीचे खाई में जा गिरी,,, दोनों का काफी नुकसान हुआ है,और दोनों को टांडा रैफर कर दिया है,,,,
पुलिस थाना सुंदर नगर के अंतर्गत गश्त एवं यातायात चेकिंग के दौरान गाड़ी नंबर UP16 AX 2143 में सवार दिव्यांश निवासी झालवा जिला पीपलगांव उत्तर प्रदेश, नकुल मित्तल निवासी जिला जींद हरियाणा, अर्नब चौहान निवासी तहसील कुमारसेन जिला शिमला, सक्षम भारती निवासी तहसील सदर जिला कुल्लू तथा रोहित कुमार निवासी बरौनी उर्वरक नगर जिला बेगूसराय बिहार से *1 किलो 174 ग्राम चरस/ कैनाबिस* बरामद की है । आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सुंदर नगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें कल माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करवाया जाएगा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
SOLANUPDATE
भारत माता चक्की आटा की ओर से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌾✨
स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों से भर जाए आपका जीवन —
इस धनतेरस पर अपने घर लाएँ शुद्धता और स्वाद का संगम — भारत माता चक्की आटा के साथ! 🪔💛
#भारतमाताचक्कीआटा #धनतेरसकीशुभकामनाएं #शुद्धताकास्वाद #स्वस्थजीवन #हिमाचलकीपहचान #HappyDhanteras #BharatMataChakkiAata
11 months ago (edited) | [YT] | 2
View 0 replies
SOLANUPDATE
'निकम्मे व्यवस्था परिवर्तन के अधिकारियों को पद मुक्त करो'...मंत्री के बेटे का व्यवस्था पर प्रहार
▪️स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के पुत्र संजय शांडिल ने फेसबुक पोस्ट पर पिता के महकमे के अधिकारियों को बताया भ्रष्ट
▪️मंत्री के लंदन फ्रांस दौरे के डेलिगेशन में शामिल थे उनके बेटे कर्नल संजय शांडिल, तब मचा था बवाल
1 year ago | [YT] | 0
View 0 replies
SOLANUPDATE
1 year ago | [YT] | 5
View 1 reply
SOLANUPDATE
रामपुर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और धर्मपत्नी अमरीन कौर का भव्य स्वागत, पारम्परिक रीति रिवाज के साथ किया गया गृह प्रवेश
लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी धर्मपत्नी अमरीन कौर का आज रामपुर पहुंचने पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया। नवविवाहित दंपति पहली बार शादी के बाद अपने गृह क्षेत्र रामपुर आए, जहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पारम्परिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया। पूरे नगर में इस अवसर को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
सुबह से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीण मुख्य मार्गों पर एकत्र हो गए थे। जैसे ही मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी धर्मपत्नी अमरीन कौर का काफिला रामपुर पहुंचा, ढोल-नगाड़ों और पारम्परिक वाद्य यंत्रों की गूंज से वातावरण उत्सवमय हो गया। स्थानीय महिलाओं ने विवाह गीतों की मधुर धुनों के साथ नवदम्पति का स्वागत किया। नगरवासियों ने फूल मालाओं और हिमाचली टोपी से सजाकर दोनों का अभिनंदन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह, जो प्रदेश सरकार में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, अपने गृह क्षेत्र के लोगों के बीच हमेशा विशेष स्थान रखते हैं। मंत्री के समर्थकों ने उनके पिता, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की यादें ताजा करते हुए भावुकता भी व्यक्त की। लोगों का कहना था कि जिस तरह दिवंगत नेता हमेशा जनसेवा के लिए समर्पित रहे, उसी राह पर विक्रमादित्य सिंह भी जनता की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं।
गृह प्रवेश के अवसर पर पारम्परिक रस्में निभाई गईं। स्थानीय पुजारियों ने पूजा-अर्चना कर नवदम्पति के सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में इस अवसर को लेकर उत्सव का वातावरण देर शाम तक बना रहा। रामपुर वासियों के लिए यह दिन यादगार बन गया जब उन्होंने नवदम्पति का परंपरा और संस्कृति के साथ स्वागत किया।
1 year ago | [YT] | 3
View 0 replies
SOLANUPDATE
त्याग और सेवा की मिसाल बने बागरिया दंपत्ति, वसीयत में पूरी संपत्ति मुख्यमंत्री राहत कोष में की दान
परवाणू में समाजसेवा की एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आयी बागरिया दम्पति | 23 सितम्बर को शशि बागरिया के देहांत के बाद उनके द्वारा की गयी वसीयत ने सबको हैरान कर दिया | दरअसल 2019 में नरेंदर बागरिया ने अपनी मृत्यु से पहले एक वसीयत की थी जिसके अनुसार उनकी मृत्यु के बाद उनकी सारी सम्पति की मालिक उनकी पत्नी होंगी | परन्तु उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद वह सारी सम्पति मुख्यमंत्री कोष को स्थानांतरित कर दी जाएगी | जानकारी के अनुसार उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी तथा धन एवं अन्य सम्पति भी बहुत अधिक थी | इस बात की जानकारी मिलते ही उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने तहसीलदार कसौली को वसीयत के अनुसार सम्पति स्थानांतरण के निर्देश जारी किये हैं | लोगों के अनुसार बागरिया दम्पति के पास जो सम्पति है वह करोड़ों में है हालाँकि इसका मूल्यांकन अभी नहीं हुआ है | बागरिया दम्पति की वसीयत देश सेवा और समाजसेवा की एक बड़ी मिसाल बन कर सामने आयी है | परवाणू विकास मंच के अध्यक्ष व् सामजसेवी सतीश बेरी ने उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके इस कदम की सराहना की | उन्होंने कहा की वह उपायुक्त सोलन से बागरिया दम्पति की एक यादगार परवाणू में बनाने की मांग करेंगे ताकि समाज में उनकी मिसाल हमेशा कायम रहे |
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
SOLANUPDATE
बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुरू किया “मिशन हिम्मत” – बाढ़ प्रभावित परिवारों और बच्चों के लिए राहत अभियान
सोलन, हिमाचल प्रदेश – हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रों ने साहस और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए “मिशन हिम्मत” नामक राहत अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों और बच्चों तक राहत सामग्री पहुँचाना और यह संदेश देना है कि हिमाचल उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
मिशन हिम्मत के तहत राहत सामग्री से भरे कारवां को रयात बाहरा ग्रुप के वाइस चेयरमैन साहिल बाहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री विनीत कुमार, रजिस्ट्रार, बाहरा विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई।
मिशन हिम्मत की टीम में शामिल छात्रों और अधिकारियों ने कुल्लू जिले के सैंज क्षेत्र का दौरा किया, जहाँ वे सीधे प्रभावित परिवारों से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में पूरा हिमाचल उनके साथ है।
राहत कार्य के दौरान टीम ने प्रभावित परिवारों को 200 से अधिक राहत किट वितरित कीं, जिनमें दैनिक उपयोग की वस्तुएँ, खाद्य सामग्री और शीतकालीन वस्त्र शामिल थीं। बच्चों की स्थिति को देखते हुए विशेष “स्टूडेंट किट” भी तैयार की गईं, जिनमें कॉपी, पेन, पेंसिल, स्केच पेन और शैक्षिक सामग्री उपलब्ध करवाई गई, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
सर्दियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के छात्रों ने गर्म कपड़े भी एकत्र किए और ज़रूरतमंद परिवारों को बाँटे। टीम ने सरकार द्वारा स्थापित सभी राहत शिविरों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
मिशन हिम्मत की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह अभियान पूरी तरह छात्रों द्वारा संचालित था। आवश्यक धनराशि विश्वविद्यालय और आस-पास के क्षेत्रों से एकत्र की गई। साथ ही कपड़ों और अन्य सामग्री का संग्रहण भी छात्रों ने स्वयं किया।
बाहरा विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार, भारत सरकार और देशवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संभव तरीके से बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। हिमाचल – जिसे “देवभूमि” कहा जाता है – एक संवेदनशील और पवित्र भूभाग है, और इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।
बाहरा विश्वविद्यालय के चांसलर ने कहा:
“मिशन हिम्मत केवल राहत किट बाँटने का अभियान नहीं है, बल्कि यह उम्मीद बाँटने का प्रयास है – खासकर बच्चों के लिए। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हिमाचल एकजुट है और हम सब मिलकर और भी मज़बूत बनकर उठ खड़े होंगे।”
मिशन हिम्मत के माध्यम से बाहरा विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह साबित किया है कि असली शिक्षा कक्षा से बाहर निकलकर समाज सेवा, संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी निभाने में झलकती है।
1 year ago | [YT] | 2
View 0 replies
SOLANUPDATE
अभी अभी Kangra कछियारी के पास bike और कार की हुई जरोदार
टक्कर कार नीचे खाई में जा गिरी,,, दोनों का काफी नुकसान हुआ है,और दोनों को टांडा रैफर कर दिया है,,,,
1 year ago | [YT] | 1
View 0 replies
SOLANUPDATE
1 year ago | [YT] | 3
View 0 replies
SOLANUPDATE
पुलिस थाना सुंदर नगर के अंतर्गत गश्त एवं यातायात चेकिंग के दौरान गाड़ी नंबर UP16 AX 2143 में सवार दिव्यांश निवासी झालवा जिला पीपलगांव उत्तर प्रदेश, नकुल मित्तल निवासी जिला जींद हरियाणा, अर्नब चौहान निवासी तहसील कुमारसेन जिला शिमला, सक्षम भारती निवासी तहसील सदर जिला कुल्लू तथा रोहित कुमार निवासी बरौनी उर्वरक नगर जिला बेगूसराय बिहार से *1 किलो 174 ग्राम चरस/ कैनाबिस* बरामद की है । आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सुंदर नगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें कल माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करवाया जाएगा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
1 year ago (edited) | [YT] | 3
View 0 replies
SOLANUPDATE
सोलन पुलिस ने पकड़ा नलका चोर
1 year ago | [YT] | 3
View 0 replies
Load more