हैलो , दोस्तों आपका हमारे youtube channel
" हर खबर आप तक" पर स्वागत है।
*******सन्नी कटारिया बाँदीकुई*******
मो:- 9982227548
आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और बैल आइकॉन को दबायें। ताकि हमारे लेटेस्ट खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।
हमारे चैनल पर सभी प्रकार की खबर जैसे - धार्मिक कार्यक्रम , त्यौहार संबधित विज्ञापन , सामाजिक कार्यक्रम , बधाई व शुभकामनाएं सहित निष्पक्ष खबरे चलायी जाती है।
कृपया बिना किसी Permission के कोई भी खबर को कॉपी ना करें नही तो कॉपीराइट आ सकता है इसकी जिम्मेदारी खुद की होगी।
ऑनर & एडिटर :- सन्नी कटारिया बाँदीकुई
E-mail:- slkatariya229@Gmail.com
हर खबर आप तक
#बांदीकुई : बड़ियाल कला क्षेत्र के धांधोलाई गांव में सैनी समाज द्वारा विधानसभा घेराव और समाज की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर पीले चावल बांटकर समाज के लोगों को विधानसभा घेराव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार तक पहुंचाना बताया गया।
समाज के लोगों ने बताया कि 19 फरवरी को भरतपुर जिले की वेर तहसील के शहीद मोहन सिंह सैनी के गांव गंधार में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीपी सैनी के नेतृत्व में जयपुर के लिए कूच किया जाएगा। इसके बाद 25 फरवरी को राजस्थान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। महिला शक्ति की बढ़ती भागीदारी को समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष ताराचंद जी सैनी, बड़ियाल कला सरपंच छुट्टन लाल जी सैनी, भजन लाल जी सैनी, सैनी महापंचायत संगठन महामंत्री हरेंद्र कुमार सैनी सहित पूर्ण सैनी, महेश जी सैनी, कैलाश सैनी, भगवान सहाय सैनी, बनवारी सैनी, सीताराम सैनी, दिनेश सैनी और अन्य समाज बंधुओं की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में शामिल होने का आह्वान किया।
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि 11 सूत्रीय मांगें समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी हुई हैं। समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। पूरे क्षेत्र में इस अभियान को लेकर लगातार जनसंपर्क और बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
15 hours ago | [YT] | 2
View 0 replies
हर खबर आप तक
#बांदीकुई : राजेश पायलट जयंती पर 315 प्रतिभाएं सम्मानित:पूर्व विधायक जीआर खटाणा ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, बोले- ऐसे समारोह से बच्चों को निखरने का मौका मिलेगा,बांदीकुई में मंगलवार को किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती के मौके पर सर्वसमाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल गुर्जर विकास संस्थान और राजेश पायलट मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भांडेडा रोड स्थित पायलट भवन में हुआ।
छात्राओं को निखरने का मिलेगा मौका- पूर्व विधायक खटाणा
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं संस्थान संरक्षक जीआर खटाणा ने कहा- ऐसे सम्मान समारोह से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है और उनका हौसला बढ़ता है। इससे वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने सभी से राजेश पायलट के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सर्वसमाज की कुल 315 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष रामधन छावड़ी, प्रधान सुनीता खूंटला, नगरपालिका चैयरमेन इंद्रा बैरवा, पूर्व प्रधान प्रेम देवी मीणा, एडवोकेट कृष्णा भारती, जयसिंह बैरवा, लालाराम बैरवा, अशोक काठ, फूलचंद गुप्ता, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, चतर सिंह बासड़ा, डॉ. ओपी बैरवा, गिर्राज अरनिया, भगवान सहाय चेची, मनोहर सोडिया, वाइस चैयरमेन राजेश शर्मा, मानसिंह माल, जौहरीलाल, प्रो. जेपी गुर्जर, संस्थान मंत्री रामावतार चौधरी, कुलदीप डोई, रणजीत छावडी, मानसिंह चौहान, मनभावन सिंह, मोहर सिंह, सुमेर सिंह, हरिमोहन, डॉ. हरिसिंह पीलवाल, बाबूलाल भांडेडा, राजस्थान गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल छावडी, रतन पटेल, रामसिंह महाणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
16 hours ago | [YT] | 4
View 0 replies
हर खबर आप तक
जयपुर: पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन..
आज सुबह करीब 7 बजे हुआ निधन, पिछले कुछ दिनों से अलवर निवास पर ही थे भड़ाना, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना, चेन्नई से इलाज ले रहे थे हेमसिंह भड़ाना, आज दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार, किशनगढ़बास के के पास पास पैतृ पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार ll
1 week ago | [YT] | 2
View 0 replies
हर खबर आप तक
#Bandikui : आज तेज महल पैलेस में आयोजित "अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन" में माननीय विधायक श्री भागचंद टांकड़ा जी ने लगभग 1000 की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज की जनता की उपस्थिति में भात भरा।
इस अवसर पर ₹14,30,000 नकद, ₹6,70,000 का सोने का सेट, कुल ₹21 लाख का मायरा भरा गया। साथ ही 100 जोड़ी कपड़े, 101 जोड़ी बेस, मिठाई एवं फल भी भेंट किए ।
Bhagchand Saini
1 week ago | [YT] | 24
View 0 replies
हर खबर आप तक
#Bandikui : बाँदीकुई में चल रहे "अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन" के खूबसूरत मनमोहक छायाचित्र
#bandikui #kinner #mahasammelan
2 weeks ago | [YT] | 8
View 0 replies
हर खबर आप तक
#BANDIKUI : आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पी.एम. श्री बी.एन. जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांदीकुई में ध्वजारोहण क्षेत्रीय विधायक भागचंद सैनी टाँकड़ा ने
कर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प दोहराया गया।
#Bhagchand_Tankda
2 weeks ago | [YT] | 10
View 0 replies
हर खबर आप तक
#Bandikui : अखिल भारती किन्नर महासम्मेलन का भव्य आयोजन देश भर से हजारों की संख्या में किन्नर समाज के प्रतिनिधि पहुंचे हाथी-घोड़े व बैंड-बाजों के साथ निकलीभव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक बनी।माननीय विधायक श्री भागचंद टांकड़ा जी ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
2 weeks ago | [YT] | 5
View 0 replies
हर खबर आप तक
#BANDIKUI : आज तेज महल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के किन्नर समाज सम्मेलन में माननीय विधायक जी ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उनकी गुरुमां से कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय मुलाकात की।
2 weeks ago | [YT] | 14
View 0 replies
हर खबर आप तक
#Bandikui : शहर के पास तेंदुआ का मूवमेंट
फॉरेस्ट ऑफिस के पास लोगों की पड़ी नजर , चाय की थड़ी के पास दिखा था लोगों को तेंदुआ , रेंजर उदय सिंह का कहना - 'नगर वन में कई दिनों से है तेंदुआ', मूवमेंट ना होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन नही किया गया , आज मूवमेंट की मिली है जानकारी , अब रेस्क्यू ऑपरेशन किया जायेगा।
4 weeks ago | [YT] | 0
View 0 replies
हर खबर आप तक
#Bandikui : आज नई फल-सब्जी मंडी बांदीकुई में नववर्ष स्नेह मिलन समारोह एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय विधायक भागचंद टांकड़ा जी के पधारने पर व्यापरियों ने गाजे - बाजे के साथ नारेबाजी कर 51 किलो की भव्य माला पहनाकर जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान विधायक महोदय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद पर कजोड़मल सैनी संरक्षक पद पर नाथूलाल सैनी उपाध्यक्ष पद पर लोकेश सैनी मंत्री पर दिलीप सैनी(पार्षद) कोषाध्यक्ष पद पर गोकुल प्रसाद सैनी व सब्जी मंडी मीडिया प्रभारी राजेश सैनी को शपथ ग्रहण करवायी। इस दौरान समारोह में सैनी शिक्षण संस्था अध्यक्ष मन्नालाल सैनी पूरण चंद सैनी भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष धर्मसिंह बैरवा नगर मंत्री अजीत भदोरिया अध्यक्ष संतोष बढ़ाया सैनी समाज तहसील अध्यक्ष बसवा कानाराम सैनी पूर्व सैनी समाज तहसील अध्यक्ष ताराचंद सैनी जगदीश सरपंच आभानेरी हरि सरपंच गोलाड़ा विजेन्द्र सरपंच पाडला पार्षद विष्णु सैनी पुरानी मण्डी अध्यक्ष लोकेश सैनी पंचायत समिति सदस्य प्रहलाद सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज टोडवाल डॉक्टर सोनू सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहें। मधुर आवाज के धनी डॉक्टर रमेश शास्त्री ने मंच संचालन किया।
4 weeks ago | [YT] | 7
View 0 replies
Load more