Real RKP Official

नमस्ते! स्वागत है 'Real RKP Official' के वैश्विक मंच पर।
हमारा लक्ष्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर एक नई पहचान बनाना है। भारत के गौरव को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाने के इस 'मिशन 300 मिलियन+' में हमारे साथ जुड़ें। यहाँ आपको मिलेंगे अद्भुत शॉर्ट्स और ऐसी कहानियाँ जो सीधा दिल को छू जाएँगी।


Welcome to the global stage of 'Real RKP Official'.

Our goal is not just entertainment, but to create a global legacy. Join us in this 'Mission 300M+' to take India's pride to every corner of the world. Experience world-class shorts and creative stories that redefine global content.

🚀 Mission: 300 Million+ Global Community

🇮🇳 Identity: Born in India, Loved by the World

📧 Business/Collaboration: [rahulkumarprajapati762@gmail.com]



Real RKP Official

"चींटी और परिवार"
–राहुल कुमार प्रजापति

एक तिनका लेकर चली चींटी अकेली,
बोझ से झुक गई, पर हारी नहीं सहेली।
पल में जुटी कतार, कंधे से कंधा मिला,
पहाड़ सा दाना घर तक पल में चला।

देखा मैंने, एकता में कैसी ताकत होती,
छोटी सी चींटी भी मुश्किलें सारी खोती।
हम इंसान सिमट गए दो-चार कमरों में,
रिश्ते बिखर गए मतलब के मौसमों में।

थोड़ा बड़ा हो कुनबा, सब हों अपने हुनर में खरे,
तो दुख का दाना भी मिलकर उठे, जीवन लगे हरे।
एक लड़ी में मोती जैसे, बंधे रहें सब साथ,
फिर न डराए आंधी कोई, न रोक पाए हालात।

चींटी सिखा गई आज यही सार,
बंटोगे तो टूटोगे, जुड़ोगे तो परिवार।

🙏💝🙏

कविता कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।

#एकता_में_बल
#चींटी_से_सीखो
#बंटोगे_तो_टूटोगे_जुड़ोगे_तो_परिवार
#कंधे_से_कंधा
#कुनबा_है_तो_मुमकिन_है
#रिश्तों_की_ताकत
#छोटी_चींटी_बड़ी_सीख
#परिवार_पहले
#JointFamilyLove
#सबका_साथ_सबका_आसान

1 day ago | [YT] | 3

Real RKP Official

🙏❤ग़ज़ल: माँ - सात जन्म का रिश्ता❤🙏

कलयुग में जहाँ सात मिनिट में रिश्ते टूट जाते हैं,
वहाँ तू है माँ, जो सातों जन्म निभाती है।

ना स्वार्थ कोई, ना शर्त कोई, ना मतलब की बातें,
तेरा प्यार तो माँ, बस 24 कैरेट सोना कहलाता है।

दुनिया ने तो मतलब से चाहा, मतलब से छोड़ा,
तूने तो माँ, गिरते ही आँचल में उठाया है।

तेरे बिना अधूरी है मेरी हर एक कहानी,
तू ही तो मेरी पहली दुआ, आखिरी रवाई है।

क्या लिखूं तेरी शान में माँ, लफ़्ज़ भी छोटे पड़ जाएं,
तू खुदा का दूसरा नाम है, ये दुनिया भी बतलाती है।

–राहुल कुमार प्रजापति

मक्ता:–
‘राहुल’ कहे माँ तुझसे मांगा ना कभी कुछ,
फिर भी तूने हर जन्म का प्यार एक पल में दे जाती हैं।

🙏💐❤"Happy Mother's Day"❤💐🙏

1 week ago (edited) | [YT] | 3

Real RKP Official

❤🙏ग़ज़ल: माँ - सात जन्म का रिश्ता🙏❤

कलयुग में जहाँ सात मिनिट में रिश्ते टूट जाते हैं,
वहाँ तू है माँ, जो सातों जन्म निभाती है।

ना स्वार्थ कोई, ना शर्त कोई, ना मतलब की बातें,
तेरा प्यार तो माँ, बस 24 कैरेट सोना कहलाता है।

दुनिया ने तो मतलब से चाहा, मतलब से छोड़ा,
तूने तो माँ, गिरते ही आँचल में उठाया है।

तेरे बिना अधूरी है मेरी हर एक कहानी,
तू ही तो मेरी पहली दुआ, आखिरी रवाई है।

क्या लिखूं तेरी शान में माँ, लफ़्ज़ भी छोटे पड़ जाएं,
तू खुदा का दूसरा नाम है, ये दुनिया भी बतलाती है।

–राहुल कुमार प्रजापति

मक्ता:
‘राहुल’ कहे माँ तुझसे मांगा ना कभी कुछ,
फिर भी तूने हर जन्म का प्यार एक पल में दे जाती है।


🙏💐❤"Happy Mother's Day" ❤💐🙏

1 week ago | [YT] | 2

Real RKP Official

​संगीत और सूफियाना अंदाज़ का एक खूबसूरत संगम! ✨

​दोस्तों, कबीर दास जी के गहरे अर्थ वाले दोहे और मॉडर्न म्यूजिक का अद्भुत मेल—'मोको कहाँ' (Neeraj Arya’s Kabir Cafe) अब मेरे चैनल पर लाइव है। यह गीत सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि आत्मा को छू लेने वाला एक अनुभव है। ❤️

​इस रूहानी सफर का हिस्सा बनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पूरा वीडियो देखें। 👇

​🔗 पूरा वीडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/ugtJLrNE97I

​आपका सहयोग और प्यार ही मेरी ताकत है। वीडियो देखने के बाद कमेंट में अपनी राय ज़रूर साझा करें कि आपको यह कैसा लगा! 🙏

​आगे के अपडेट्स के लिए फॉलो करें: ‪@RealRKPOfficial‬

#MokoKahaan #KabirCafe #SufiMusic #RealRKPOfficial #KabirKeDohe #NewVideo #MusicLovers #HindiSong #ViralVideo

1 week ago | [YT] | 2

Real RKP Official

"नाम छोटा है पर इरादे बड़े हैं। अब समय आ गया है अपनी पहचान को एक नई दिशा देने का। 'Real RKP Official' सिर्फ एक चैनल नहीं, एक बड़ा विज़न है। क्या आप इस ऐतिहासिक सफर में मेरे साथ हैं?
साथ हैं तो 'YES' कमेंट करें! ❤️🚀"

1 week ago | [YT] | 3

Real RKP Official

"साथियों, Real RKP Official पर अब एक नए विज़न की शुरुआत हो रही है। आप इस चैनल पर सबसे पहले किस तरह का कंटेंट देखना पसंद करेंगे? आपकी पसंद ही मेरी प्राथमिकता है। 🙏✨"?

"अब सफर शुरू हो चुका है, और इस सफर में आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। अपनी राय ज़रूर दें! 👇"

#RealRKPOfficial #NewBeginning #Visionary #UPSCThoughts #MotivationIndia #HindiSahitya #Mission300M #CommunityEngagement

1 week ago | [YT] | 4

Real RKP Official

"नमस्कार दोस्तों! 🇮🇳
जीवन में बदलाव ही उन्नति का मार्ग है। एक बेहतर विज़न और अपनी कला को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए, हमने अपने चैनल का नाम और लोगो बदल दिया है।
अब से हमारी हर मुलाकात @RealRKPOfficial के मंच पर होगी।
हमारा साथ देने के लिए आप सभी का हृदय से आभार। हमारे साथ इसी तरह जुड़े रहें, क्योंकि अब हम एक बहुत ही खास और नई यात्रा पर निकल रहे हैं।
कल सुबह मुलाकात होगी! 🎥
— राहुल कुमार प्रजापति (Real RKP)"

2 weeks ago | [YT] | 3

Real RKP Official

“ग़ज़ल”
“सूचना — नया आयाम“

लेखक:– राहुल कुमार प्रजापति


सूचना ये है पंच-तत्व की, इनसे ही चलता है व्यापार,
जल, पवन, अग्नि, धरती, नभ से, बँधा हुआ ये सारा सार।

एक पेड़ जो रोपोगे तुम, वायु को देगा नव श्रृंगार,
जड़ें थाम लेंगी धरती को, रोकेगा जल का संहार।

पर्वत ऊँचे प्रहरी अपने, बादल को देते हैं दुलार,
इनको काटा, नदी सुखाई, खुद ही काटा अपना तार।

आकाश को निर्मल रखना है, अग्नि को देना सही आधार,
सौर ऊर्जा, चक्र पवन का, यही नए युग का उद्गार।

'राहुल कुमार प्रजापति' कहे, बदलो अब अपना व्यवहार,
प्रकृति संग जो चला सदा वो, उसी का होता है उजियार।


गजल अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट शेयर जरूर करें।
🙏🙏🙏

2 weeks ago (edited) | [YT] | 1

Real RKP Official

"ग़ज़ल "
"चेतावनी — पंच-भूत की प्रलय"

लेखक:– राहुल कुमार प्रजापति


जल ने छोड़ी मर्यादा जब, वायु हुई विष की तलवार,
अग्नि बरसे अम्बर से अब, धरती काँपे बारंबार।

पेड़ कटे तो साँस रुकी है, पर्वत रोए घायल होकर,
हिम-शिखरों का मुकुट पिघलकर, लाएगा जल-प्रलय का ज्वार।

आकाश ने रंग बदला है, ओज़ोन की चादर तार-तार,
धूप कहर सी टूट रही है, खेत हुए सब खाक अंगार।

पाँच-भूत जब रुष्ट हुए तो, सृष्टि का बदलेगा व्यवहार,
जल डुबोएगा, वायु उड़ाए, अग्नि जला दे सब घर-बार।

हे मनुष्य अब भी वक्त है थोड़ा, सुन लो धरती की चित्कार,
प्रकृति से वैर नहीं स्वीकारे, वरना मिट जाएगा संसार।

................

गजल अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट शेयर जरूर करें।
🙏🙏🙏

2 weeks ago | [YT] | 1

Real RKP Official

"अर्धनारीश्वर– शिव–शक्ति का अमर प्रेम"

लेखक:– "R.K.PRAJAPATI"
(राहुल कुमार प्रजापति)

न वो शिव पूरे बिन शक्ति के,
न शक्ति सम्पूर्ण बिन शिव के।
दो देह नहीं, एक ही जान हैं,
प्रेम की यही पहचान हैं।

श्मशान में जो नाचे भोले,
कैलाश पे घर भी वही संवारे।
पार्वती ने तप से पाया जिसको,
वो शिव भी गृहस्थी को धारे।

वो विष पिए तो गौरी सहती,
वो रोए तो शिव तांडव करते।
सुख-दुख में जो संग निभाते,
जग उनको ही ईश्वर कहते।

तुमने मांगा नहीं कुछ जग से,
बस साथ मांगा परिवार का।
तो सुन लो सांब सदा शिव,
यही है वरदान प्यार का।

जो प्रेम समाधि तुड़वा दे,
जो प्रेम युगों तप करवा दे,
वो प्रेम कभी मरता नहीं है,
वो शिव-शक्ति सा अमर रहे।


🙏सांब सदा शिव🙏

आप सभी को यह कविता कैसी लगी कमेंट जरूर करें।

🙏🌹 हर हर महादेव, जय शिव शक्ति🌹🙏

3 weeks ago | [YT] | 3