आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार ने जब से उत्तर प्रदेश में कार्य करना प्रारंभ किया है, तब से महराजगंज में भी विकास और परिवर्तन की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।
परिवर्तन के इस प्रवाह में आज जनपद में ₹208 करोड़ से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं टूलकिट भी वितरित किए गए।
पूर्ण विश्वास है कि महराजगंज की विकास यात्रा बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके अनवरत चलती रहेगी।
आज जोधपुर की पावन धरा पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सानिध्य में जन-जन के लाडले, राजस्थान के गौरव और पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत जी 'बाबोसा' की प्रतिमा का अनावरण किया।
बाबोसा का शुचितापूर्ण जीवन और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और अटूट राष्ट्रभक्ति की याद दिलाती रहेगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, जनप्रतिनिधिगण सहित आमजन उपस्थित रहे।
आज माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ नागौर के मेड़ता में लोक संस्कृति के रक्षक ‘राव दूदा जी मेड़तिया’ की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही, कृष्ण भक्ति की अनन्य साधिका एवं संत परंपरा की अमर विभूति भक्त शिरोमणि मीरा बाई जी के भव्य पैनोरमा का अवलोकन भी किया।
मेड़ता की यह पुण्यभूमि हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौरवशाली इतिहास की जीवंत प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, अध्यात्म और संस्कृति से निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
आज लखनऊ में The Times of India द्वारा आयोजित 'Defining 9 Years of Transformation: From Progress to Prosperity-Uttar Pradesh Leads Ahead' कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुआ।
पूर्ण विश्वास है कि यह कॉन्क्लेव प्रदेश की परिवर्तनकारी विकास यात्रा के बारे में वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने के साथ ही 'विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा।
श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी को असम के मुख्यमंत्री पद तथा समस्त माननीय गण को मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आप सभी लोक-कल्याण के संकल्प के साथ 'विकसित असम-समृद्ध असम-सुरक्षित असम' के निर्माण हेतु संकल्पित होंगे।
महाबाहु ब्रह्मपुत्र के तट से अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो और असम सुशासन एवं 'सांस्कृतिक पुनर्जागरण' के नए सोपान तय करे, शक्ति स्वरूपा माँ कामाख्या से यही प्रार्थना है।
A R N

जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।
13 hours ago | [YT] | 111
View 2 replies
A R N
youtube.com/shorts/5aPZrtSsgI...
20 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
A R N
आज जोधपुर की पावन धरा पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सानिध्य में जन-जन के लाडले, राजस्थान के गौरव और पूर्व उपराष्ट्रपति श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत जी 'बाबोसा' की प्रतिमा का अनावरण किया।
बाबोसा का शुचितापूर्ण जीवन और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और अटूट राष्ट्रभक्ति की याद दिलाती रहेगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, जनप्रतिनिधिगण सहित आमजन उपस्थित रहे।
1 day ago | [YT] | 81
View 0 replies
A R N
आज माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ नागौर के मेड़ता में लोक संस्कृति के रक्षक ‘राव दूदा जी मेड़तिया’ की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही, कृष्ण भक्ति की अनन्य साधिका एवं संत परंपरा की अमर विभूति भक्त शिरोमणि मीरा बाई जी के भव्य पैनोरमा का अवलोकन भी किया।
मेड़ता की यह पुण्यभूमि हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौरवशाली इतिहास की जीवंत प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, अध्यात्म और संस्कृति से निरंतर प्रेरित करती रहेगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
1 day ago | [YT] | 47
View 0 replies
A R N
मेड़ता की पावन धरा पर आज माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ प्रभु श्री चारभुजा नाथ जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रभु के श्रीचरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और अटूट खुशहाली की मंगल कामना की।
इस दौरान माननीय केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
जय श्री चारभुजा नाथ! जय श्री कृष्ण!
1 day ago | [YT] | 32
View 0 replies
A R N
सूर्यनगरी जोधपुर आगमन पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
1 day ago | [YT] | 79
View 0 replies
A R N
आज लखनऊ में The Times of India द्वारा आयोजित 'Defining 9 Years of Transformation: From Progress to Prosperity-Uttar Pradesh Leads Ahead' कॉन्क्लेव में सम्मिलित हुआ।
पूर्ण विश्वास है कि यह कॉन्क्लेव प्रदेश की परिवर्तनकारी विकास यात्रा के बारे में वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने के साथ ही 'विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा।
The Times of India परिवार का हार्दिक अभिनंदन।
1 day ago | [YT] | 17
View 0 replies
A R N
1 day ago | [YT] | 66
View 0 replies
A R N
youtube.com/shorts/1nOXQwobwa...
1 day ago | [YT] | 0
View 0 replies
A R N
श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी को असम के मुख्यमंत्री पद तथा समस्त माननीय गण को मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आप सभी लोक-कल्याण के संकल्प के साथ 'विकसित असम-समृद्ध असम-सुरक्षित असम' के निर्माण हेतु संकल्पित होंगे।
महाबाहु ब्रह्मपुत्र के तट से अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो और असम सुशासन एवं 'सांस्कृतिक पुनर्जागरण' के नए सोपान तय करे, शक्ति स्वरूपा माँ कामाख्या से यही प्रार्थना है।
आप सभी के यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
3 days ago | [YT] | 283
View 1 reply
Load more