बुंदेली समाचार: राजनीति, व्यंग्य, मनोरंजन और समाचारों खों बुंदेली व हिंदी भाषा में देखवे के लाने सब्सक्राइब करो बुंदेली समाचार को यू ट्यूब चैनल। शेयर करो। हर बुंदेली तक पहुंचाओ और मिलके आंगे बढ़ाएं अपनी बुंदेली खों मो. 7049610627
//नौगांव बस स्टैंड चौकी में सनसनी: आरक्षक तरुण गंधर्व ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस//
पबन चौबे 🖊️ 7049610627
छतरपुर जिले के नौगांव बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नौगांव थाने में पदस्थ आरक्षक तरुण गंधर्व ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के नवागत एसपी रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मिश्रा, थाना प्रभारी संजय राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई। साथ ही एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है—चाहे वह व्यक्तिगत कारण हों, मानसिक तनाव या अन्य कोई दबाव। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। SP Chhatarpur PRO Jansampark Chattarpur Jansampark Madhya Pradesh
Bundeli Samachar
//नौगांव बस स्टैंड चौकी में सनसनी: आरक्षक तरुण गंधर्व ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस//
पबन चौबे 🖊️ 7049610627
छतरपुर जिले के नौगांव बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नौगांव थाने में पदस्थ आरक्षक तरुण गंधर्व ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के नवागत एसपी रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मिश्रा, थाना प्रभारी संजय राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई। साथ ही एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है—चाहे वह व्यक्तिगत कारण हों, मानसिक तनाव या अन्य कोई दबाव। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
SP Chhatarpur PRO Jansampark Chattarpur Jansampark Madhya Pradesh
3 months ago | [YT] | 1
View 0 replies