हिन्दी न्यूज LIVE

हिन्दी न्यूज़ लाइव | Latest Breaking News in Hindi हमारे चैनल पर आप पाएँगे देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और मौसम की जानकारी Live Updates के साथ।

हमारा उद्देश्य है कि आपको सटीक और विश्वसनीय समाचार समय पर मिले।


हिन्दी न्यूज LIVE

लौरिया (चौथी वाणी स्थानीय साहू जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में सोमवार को खेले गए 28वें स्व. परमानंद ठाकुर एवं स्व. मनोज ठाकुर राज्य स्तरीय मेमोरियल क्रिकेट ट्रनामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस खिताबी संघर्ष में सहादतपुर एनएनसी ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए लौरिया-11 को तीन विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

9 months ago |[YT] | 0

हिन्दी न्यूज LIVE

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। कोहली अपने 54वां वनडे शतक के काफी करीब थे लेकिन माइकल ब्रेसवेल के शानदार कैच ने उनको सैकडा पूरा नहीं करने दिया। इसी के साथ कोहली भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ने से भी चूक गए।

कोहली का ये न्यूजीलैंड के खिलाफ सातवां वनडे शतक होता और इसी के साथ वह इस देश के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाते, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कोहली अभी तक सहवाग के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं। बीते पांच इंटरनेशनल वनडे मैचों में कोहली ने हर बार 50 का आंकड़ा पार किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने सिडनी में तीसरे वनडे में अर्धशतक जमाया। इसके बाद भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में शतक जमाए और तीसरे में अर्धशतक। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्होंने अर्धशतक जमाया। कोहली ने इस मैच में 91 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाए।

कोहली को आउट करने के बाद जेमिसन रुके नहीं। उन्होंने कोहली का विकेट 39वें ओवर की पहली गेंद पर लिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने रवींद्र जडेजा को भी अपना शिकार बनाया। जेमिसन 41वें ओवर में वापस आए और पहली ही गेंद पर उन्होंने उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। अय्यर ने 47 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली।

#ViratKohli #TeamIndia #Cricket #IndVsNZ

9 months ago |[YT] | 0

हिन्दी न्यूज LIVE

विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर

लिए हैं। वो यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने सबसे तेज 28 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

9 months ago |[YT] | 0

हिन्दी न्यूज LIVE

पश्चिमी चंपारण के लौरिया प्रखंड अंतर्गत कटैया पंचायत के फुलवरिया गांव में एक रसेल वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना ग्रामीण अभिषेक सिंह के घर में हुई, जिसके बाद परिवार और गांव में भय का माहौल बन गया। रसेल वाइपर को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है।

परिवार के सदस्य अपने दैनिक कार्यों में लगे थे, तभी उनकी नजर एक बड़े, भूरे रंग के चित्तीदार सांप पर पड़ी। सांप की उपस्थिति से घरवाले तुरंत घर से बाहर निकल आए। इस खबर के फैलते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सांप की फुफकार सुनकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

सूचना मिलते ही रेंजर विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में फॉरेस्टर जलेश्वर महतो और वन कर्मी कयामुद्दीन सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी, जिन्हें वन कर्मियों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

रेस्क्यू किए गए रसेल वाइपर को सुरक्षित रूप से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। अधिकारियों ने लोगों से ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।

9 months ago |[YT] | 1

हिन्दी न्यूज LIVE

पुणे बम ब्लास्ट के आरोपी असलम शब्बीर जहागीरदार उर्फ ​​बंटी जहागीरदार की दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक 2012 के पुणे जेएम रोड सीरियल बम धमाकों के मामले में आरोपियों में से एक था. बुधवार दोपहर को बंटी एक रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देकर कब्रिस्तान से घर लौट रहा था, तभी दो बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मार दी.

9 months ago |[YT] | 0

हिन्दी न्यूज LIVE

कुलदीप यादव एक महान गेंदबाज हैं और उनकी प्रतिभा की तारीफ करना उचित है। उनकी गेंदबाजी शैली और विविधता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है।

मैं उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों की तारीफ करता हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

#kuldeepyadav
#TeamIndia
#INDvsNZ
#ChampionsTrophy2025

1 year ago |[YT] | 0