यह चैनल यूपी के मुद्दों, यूपी की अनकही कहानियों, यहां की शिक्षा, समस्या, खेल, प्रशासन, अर्थव्यस्था, टॉपर्स, संस्कृति, विचार, नौकरी और UP सिविल सर्विसेज में कैरियर के लिए समर्पित है। तथ्य और सत्य के साथ यह चैनल पूरे यूपी की पहचान बनें यही हमारा ध्येय है।


Baten UP Ki

कानपुर में गुरुवार, 27 अगस्त को विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के करीब Garg Aviation का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में एक इंस्ट्रक्टर पायलट और एक ट्रेनी पायलट सवार थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान ने कानपुर से ट्रेनिंग फ्लाइट के लिए उड़ान भरी थी और करीब 20 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंचीं और राहत एवं जांच की कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल विमान में तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की जांच की जाएगी, जिसके बाद दुर्घटना की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

#KanpurPlaneCrash #Kanpur #KanpurNews #PlaneCrash #UttarPradesh #Batenupki

13 hours ago | [YT] | 18

Baten UP Ki

दशहरी की मिठास के पीछे मलिहाबाद की जिंदगी कितनी मीठी है?

आम के बाग, किसानों की कमाई, युवाओं का भविष्य और महिलाओं की स्थिति… आखिर मलिहाबाद का असली Report Card क्या कहता है?

पूरी Ground Report देखिए और बताइए—मलिहाबाद पास हुआ या फेल

Video Link: https://youtu.be/VR2InyJU_B0

Question: अगला रिपोर्ट कार्ड कहाँ का देखेंगे?

1 day ago | [YT] | 11

Baten UP Ki

महंगाई पर फेसबुक पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी!

जौनपुर के शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर फेसबुक पर एक टिप्पणी की। उन्होंने लिखा—“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।”

देखते ही देखते उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो इसे सरकारी कर्मचारी की सोशल मीडिया आचरण संबंधी नियमावली के खिलाफ माना गया। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी पोस्ट से विभाग की छवि प्रभावित होने या विवाद की स्थिति बनने की आशंका थी।

इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अब सवाल यह है कि महंगाई पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करना सरकारी कर्मचारी को इतना भारी क्यों पड़ा?

2 days ago | [YT] | 120

Baten UP Ki

प्रयागराज के Tagore Public School से जुड़े हिजाब मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज कर दी। छात्रा कक्षा 11वीं में दाखिला लेना चाहती थी और स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति मांग रही थी। छात्रा की मां की ओर से दाखिल याचिका में स्कूल के ड्रेस कोड में हिजाब की अनुमति देने की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि स्कूल के निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

#allahabadhighcourt #uttarpradesh #schooldress #hijab #muslimstudent #news

2 days ago | [YT] | 53

Baten UP Ki

क्या आज के बच्चे जरूरत और चाहत का फर्क भूलते जा रहे हैं? आखिर Social Media, दिखावा और Parents की हर मांग पूरी करने की आदत बच्चों की सोच को कैसे बदल रही है?

इस वीडियो में ऐसी सच्ची घटनाओं के जरिए समझिए कि बच्चे ‘ना’ सुनना क्यों सीखें और माता-पिता को हर जिद के आगे क्यों नहीं झुकना चाहिए।

पूरी वीडियो देखें: https://youtu.be/F8Cnur20aLw

2 days ago | [YT] | 2

Baten UP Ki

दशहरी की मिठास के पीछे मलिहाबाद की जिंदगी कितनी मीठी है?

आम के बाग, किसानों की कमाई, युवाओं का भविष्य और महिलाओं की स्थिति… आखिर मलिहाबाद का असली Report Card क्या कहता है?

पूरी Ground Report देखिए और बताइए—मलिहाबाद पास हुआ या फेल

https://youtu.be/VR2InyJU_B0

3 days ago | [YT] | 29

Baten UP Ki

140 साल से खड़ा झांसी का पारीछा बांध आखिर अचानक क्यों चर्चा में आ गया? इस पुराने बांध को दुनिया ने ऐसी कौन-सी पहचान दी है? और इसका बुंदेलखंड की खेती से क्या कनेक्शन है?

पूरी कहानी वीडियो में देखिए 👇

https://youtu.be/TUWfcKd2z2I

3 days ago | [YT] | 7

Baten UP Ki

📍 मलिहाबाद का Report Card आने वाला है!

मलिहाबाद में क्या बदला?
जनता की उम्मीदें कितनी पूरी हुईं?
और ज़मीनी हकीकत क्या कहती है?

देखिए “Malihabad Report Card”
🗓️ रविवार | सुबह 8:00 बजे

बातें यूपी की पर।

#Malihabad #ReportCard #Lucknow #UttarPradesh #BatenUPKi

5 days ago | [YT] | 79

Baten UP Ki

1942 में अगर सोशल मीडिया होता, तो Quit India Movement सबसे ज्यादा किस platform पर फैलता?

5 days ago | [YT] | 18