The Creative Zindagi Podcast

Celebrating Creativity ✨

Let's Talk - Life, love, loss, pain, poetry, writing, kindness, empathy, psychology, & philosophy.

We talk about various aspects of leading a creative life.

Greetings! I'm Gaurav Sinha, an Indian writer and poet. Through a series of solo poetries, storytelling, and engaging discussions with people from all walks of life, The Creative Zindagi Podcast by Gaurav invites you to explore the inner workings of the creative mind and learn from the diverse perspectives of his guests. Whether you're an artist or simply looking to add more creativity and meaning to your life, this channel offers something for everyone.

Come along on a journey of self-discovery and learn how to embrace your creative spirit, find inspiration in unexpected places, and make a difference in the world around you.

Don't forget to subscribe to the channel and join the conversation today!

youtube.com/channel/UC6Img8MORBSFVOExWUyll_A?sub=c…


The Creative Zindagi Podcast

‪@HarkaraRozana‬

न हारा है इश्क़ और न दुनिया थकी है
दिया जल रहा है हवा चल रही है
~ ख़ुमार बाराबंकवी

बहुत ज़रूरी बातचीत हर उस इंसान के लिए जिसे देश से सच में प्यार और उसकी परवाह है।

4 days ago | [YT] | 1

The Creative Zindagi Podcast

ऊट-पटाँग

कानों की इक नगरी देखी जिस में सारे काने देखे
एक तरफ़ से अहमक़ सारे एक तरफ़ से सियाने थे
कानों की इस नगरी के सब रीत रिवाज अलाहदा थे
रोग अलाहदा बस्ती में थे और इलाज अलाहदा थे
दो दो काने मिल कर पूरा सपना देखा करते थे
गंगा के संगम से काने जमुना देखा करते थे
चाँदनी रात में छतरी ले कर बाहर जाया करते थे
ओस गिरे तो कहते हैं वाँ सर फट जाया करते थे
दरिया पुल पर चलता था पानी में रेलें चलती थीं
लंगूरों की दुम पर अंगूरों की बेलें पकती थीं
छूत की इक बीमारी फैली एक दफ़ा उन कानों में
भूक के कीड़े सुनते हैं निकले गंदुम के दानों में
रोज़ कई काने बेचारे मरते थे बीमारी में
कहते हैं राजा सोता था सोने की अलमारी में
घंटी बाँध के चूहे जब बिल्ली से दौड़ लगाते थे
पेट पे दोनों हाथ बजा कर सब क़व्वाली गाते थे
तब कानी भैंस ने फूल फुला कर छेड़ा बीन का बाजा
और काला चश्मा पहन के सिंघासन पर आया राजा
दुख से चश्मे की दोनों ही आँखे पानी पानी थीं
देखा उस काने राजा की दोनों आँखे कानी थीं
झूटा है जो अंधों में काना राजा है कहता है
जा कर देखो कानी नगरी अंधा राजा रहता है

~ गुलज़ार

#AprilFools #Nazm #Shayari #Gulzar

1 week ago | [YT] | 1

The Creative Zindagi Podcast

बेहतर होता, इतनी तरक्की ही न की होती।

#HindiPoetry #Kshasnika #War #OilCrisis #Shayari

1 week ago | [YT] | 17

The Creative Zindagi Podcast

आज के समाज का दर्पण। देखिए और लोगों को भी दिखाइए अगर हो पाए तो। कड़वी सच्चाई को हजम कर पाना थोड़ा मुश्किल काम है।

1 week ago | [YT] | 3

The Creative Zindagi Podcast

दिल से रंजिश निकाल दो यारों..
सुकून का दामन थाम लो यारों..

अना और नफ़रत से कर तौबा..
इंसानियत को संभाल लो यारों..

आज ईद तो कल दीवाली होगी..
मकसद रोशनी है, जान लो यारों..

बांट सकें सुख दुख एक दूजे के..
तो ज़िन्दगी जश्न है, मान लो यारों..

- गौरव सिन्हा

#Eid #Shayari #Poetry #UrduPoetry

2 weeks ago | [YT] | 11

The Creative Zindagi Podcast

Be delusional. Dream on ✨

2 weeks ago | [YT] | 3

The Creative Zindagi Podcast

सब तेरे अंदर, मेरे मन!

3 weeks ago | [YT] | 30

The Creative Zindagi Podcast

बेतरतीब बिखरे
बहके से मन
बाहर हँसते
अंदर सहमे से मन

रंगों की महफ़िल से
गुमशुदा रंग
फाल्गुन में पसरा
पतझड़ का रंग

टूट जाने दो
मायूसी का तिलिस्म
रंगों संग लौटे
खुशियों का मौसम

~ गौरव सिन्हा

Happy Holi 🫟

1 month ago | [YT] | 17

The Creative Zindagi Podcast

दिल में इक लहर सी उठी है अभी
कोई ताज़ा हवा चली है अभी


कुछ तो नाज़ुक मिज़ाज हैं हम भी
और ये चोट भी नई है अभी


शोर बरपा है ख़ाना-ए-दिल में
कोई दीवार सी गिरी है अभी


भरी दुनिया में जी नहीं लगता
जाने किस चीज़ की कमी है अभी


तू शरीक-ए-सुख़न नहीं है तो क्या
हम-सुख़न तेरी ख़ामुशी है अभी


याद के बे-निशाँ जज़ीरों से
तेरी आवाज़ आ रही है अभी


शहर की बे-चराग़ गलियों में
ज़िंदगी तुझ को ढूँडती है अभी


सो गए लोग उस हवेली के
एक खिड़की मगर खुली है अभी


तुम तो यारो अभी से उठ बैठे
शहर में रात जागती है अभी


वक़्त अच्छा भी आएगा 'नासिर'
ग़म न कर ज़िंदगी पड़ी है अभी



~ नासिर काज़मी

1 month ago | [YT] | 5

The Creative Zindagi Podcast

ज़िंदगी की सबसे अच्छी और सबसे बुरी बात एक ही है— ये किसी के लिए रुकती नहीं। ऐसे में मुश्किल वक्त में इंसान अगर कुछ न भी करे, किसी तरह अपने मन को टूटने से और खुद को मरने से बचा ले, तो वो भी एक बड़ी जीत होती है। धीरे-धीरे एक बड़ी-सी दीवार में छुपा दरवाज़ा नहीं तो कम से कम एक छोटी-सी खिड़की तो निकल ही आती है, जिससे होकर इंसान दूसरी तरफ जा सकता है।

~ गौरव सिन्हा

#zindagi #lifemotivation #hindiquotes #gauravsinhawrites

1 month ago | [YT] | 90