The Khabardar News

21.1K subscribers 2.1M Views 3.7K videos



Welcome to The Khabardar News YouTube channel! We're a rapidly emerging news channel committed to delivering unbiased news. Our mission is to bring you the unfiltered truth and serve humanity.

During Madhya Pradesh's election season, we focus on MP, Rewa, and Vindhya updates. We cover the region's political landscape.

We bridge the media gap, ensuring marginalized voices are heard beyond elections. Contact us to amplify your voice:

Contact: Mobile/WhatsApp: +91 7805870170 / +91 79879 62019
Email: info@thekhabardar.com, reporters@thekhabardar.com

Stay tuned for the latest news from Madhya Pradesh, Rewa, and Vindhya. Subscribe now to join our mission for truth and justice


TKN Headlines

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह से मतदाताओं में उत्साह बना हुआ है और अब तक 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों समेत कई मतदान केंद्रों पर सुबह से लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।



इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर "सड़क नहीं तो वोट नहीं" का नारा लगाया। सूचना पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद करीब 50 ग्रामीणों ने मतदान किया।

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि मतदाता भाजपा के अहंकार को तोड़ेंगे। उन्होंने बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश नहीं देने का आरोप भी लगाया।



भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदान से पहले पीतांबरा पीठ में दर्शन कर दतिया के विकास, युवाओं को रोजगार और भयमुक्त दतिया की प्रार्थना की। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 158 पहुंचकर पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की और भाजपा को भरपूर समर्थन मिलने का दावा किया।

1 month ago | [YT] | 0

TKN Headlines

बड़ी खबर | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए पद छोड़ने की जानकारी दी।


ध्यान देने वाली बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले 36 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना देकर लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी। आंदोलनकारियों का कहना था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।


अब उनके इस्तीफे के बाद सियासी हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है।
आपकी क्या राय है? क्या यह फैसला NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

1 month ago | [YT] | 0

TKN Headlines

मैहर जिले के अमरपाटन में सोमवार को छात्र-छात्राओं और युवाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

दो घंटे तक चला प्रदर्शन


रामनगर रोड चौराहे स्थित संदीपनी विद्यालय के सामने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने "इस्तीफा तो तुमको देना होगा, वरना रोज धरना होगा" सहित अन्य नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


करीब दो घंटे तक चले शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद छात्रों ने तहसीलदार आर.डी. साकेत को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के हितों की रक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।

1 month ago | [YT] | 3

TKN Headlines

मऊगंज जिले में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम की समीक्षा कर संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

1 month ago | [YT] | 0

TKN Headlines

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का वजन 19 दिनों में 9 किलो से अधिक कम हो गया है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक भूखे रहने से उनके शरीर के अंगों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
इस बीच, सोनम वांगचुक ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से 20 जुलाई को काकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) द्वारा प्रस्तावित संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, किसान नेता राकेश टिकैत समेत कई सांसद, विधायक और सामाजिक कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचकर उनके समर्थन में खड़े हुए।
उधर, दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हर नागरिक का जीवन अमूल्य है और सरकार का दायित्व है कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच की जा रही है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
कोर्ट ने निर्देश दिया कि उनकी मेडिकल स्थिति की प्रतिदिन क्लिनिकल मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरों की सलाह के अनुसार तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।

1 month ago | [YT] | 0

TKN Headlines

नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाणपत्र विवाद में बड़ी राहत मिली है। हाई लेवल कमेटी ने जांच के बाद उनके अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र को वैध माना है। समिति ने कहा कि राज्यमंत्री बागरी के परिवार के राजपूत होने का कोई प्रमाण नहीं मिला।
समिति के मुताबिक, शिकायतकर्ता अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके उलट 1950 से लेकर अब तक के राजस्व अभिलेख, वंशावली, शैक्षणिक रिकॉर्ड, जाति प्रमाणपत्र, निर्वाचन रिकॉर्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज उनके परिवार के अनुसूचित जाति से संबंधित होने की पुष्टि करते हैं।


समिति ने कहा- आजादी के बाद के शुरुआती राजस्व रिकॉर्ड सबसे महत्वपूर्ण सबूत हैं। इनमें राज्यमंत्री के परिवार की जाति बागरी दर्ज है। ऐसे रिकॉर्ड में बाद में बदलाव की संभावना कम मानी जाती है इसलिए इन्हें विशेष महत्व दिया गया।

1 month ago | [YT] | 1

TKN Headlines

मऊगंज जिले में हाईवे पर कट्टा अड़ाकर लूटने वाले एक शातिर आरोपी को लौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
पलिया ओवरब्रिज पर कट्टा अड़ाकर लूटा
लूट की यह वारदात मंगलवार रात को हुई थी। फरियादी राजबहोर पटेल (निवासी ग्राम देवरिहन, नईगढ़ी) अपने घर से बाइक द्वारा रीवा जा रहे थे। इसी दौरान पलिया ओवरब्रिज के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें जबरन रोका।
आरोपियों ने राजबहोर के माथे पर कट्टा जैसी कोई वस्तु अड़ा दी और डरा-धमकाकर उनकी जेब से 45 हजार 560 रुपए लूटकर रफूचक्कर हो गए।

1 month ago | [YT] | 0

TKN Headlines

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाने का एक आरोपी बुधवार को मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया गया था। मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल पहुंचने के दौरान वह इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

प्रॉपर्टी धोखाधड़ी मामले में जेल में था बंद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीरज श्रीवास्तव, उसकी मां और एक अन्य आरोपी एक मकान को कई लोगों को बेचने और फर्जी रजिस्ट्री व दस्तावेज तैयार करने के मामले में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद थे। चिमनगंज मंडी पुलिस पूछताछ के लिए नीरज श्रीवास्तव को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।

इमरजेंसी गेट से भाग निकला
पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची थी। इस दौरान दो आरक्षक उसके साथ थे। जांच के दौरान नीरज पुलिस को चकमा देकर इमरजेंसी गेट से बाहर निकल गया। वह सीएमएचओ कार्यालय की ओर से होते हुए अस्पताल के पीछे के रास्ते से क्षीर सागर रोड की तरफ भाग गया।

1 month ago | [YT] | 0

TKN Headlines

मऊगंज में नईगढ़ी पुलिस को लूट के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी राजीव पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल अपाची बाइक भी जब्त कर ली है।
थाना प्रभारी नईगढ़ी गोविंद तिवारी ने बताया कि 13 अप्रैल को नईगढ़ी निवासी मनीष मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, 12 अप्रैल की रात करीब 10:20 बजे लालगंज तिराहे के पास राजीव पटेल और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोका। उन्होंने मनीष के साथ मारपीट की और उसका एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 5 हजार रुपए नकद लूट लिए।
मुख्य आरोपी 3 महीने से फरार था
इस शिकायत के आधार पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में पहले ही विमल गिरी, अजय विश्वकर्मा, उग्रसेन पटेल और प्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। हालांकि, मुख्य आरोपियों में शामिल राजीव पटेल घटना के बाद से फरार चल रहा था।

1 month ago | [YT] | 1

TKN Headlines

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा जिला पंचायत सीईओ को हर प्लेट पर मुंह मारने वाला टॉमी और टपोरी और छोटी सोच का व्यक्ति करार दिया है।

उन्होंने कहा कि रीवा में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से लेकर,आईजी गौरव राजपूत तक सभी अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन रीवा में एक ऐसा टपोरी टाइप अधिकारी है जो एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रही है।

यह केवल कमाने आया है और केवल लूटपाट करने आया है। मैं इसकी शिकायत सीएम मोहन यादव से करूंगा।

1 month ago | [YT] | 1