Mostly focused on Indian media and politics, this channel is all about entertainment, funny videos, Bollywood spoof.

Please subscribe channel and share videos.


Social Tamasha

भारत-जापान की दोस्ती और मजबूत!

रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी से मुलाकात के दौरान भारत-जापान के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर अहम बातचीत हुई।

भारत-जापान की Special Strategic and Global Partnership हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। #IndiaJapan #Japan #Defence #PMModi #ShinjiroKoizumi #IndiaJapanRelations #IndoPacific #DefenceCooperation #India #Japan

15 hours ago | [YT] | 44

Social Tamasha

PM Netanyahu ने भारत को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई!

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने PM मोदी और भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत-इजरायल की दोस्ती और साझेदारी का भविष्य बेहद मजबूत है।

उन्होंने कहा—“The best is yet to come!” 🇮🇳🤝🇮🇱

#IndiaIsrael #Netanyahu #PMModi #IndependenceDay #India80 #narendramodi

3 days ago | [YT] | 122

Social Tamasha

2029 में आप इन दोनों में से किसे लाल किले पर तिरंगा फहराते हुए देखना चाहेंगे? 🇮🇳👇 @rahulgandhi @NarendraModi #Modi #rahulgandhi #election

6 days ago | [YT] | 42

Social Tamasha

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

हम संकल्पित हैं कि हर भारतीय की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते हुए भारत को और अधिक प्रगतिशील, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाएंगे। 🇮🇳🙏

#महात्मागांधी #राजघाट #गांधीजी #भारत #India #राष्ट्रनिर्माण #विकसितभारत #स्वतंत्रतादिवस #MahatmaGandhi #IndependenceDay#narendramodi #modi

6 days ago | [YT] | 104

Social Tamasha

अभिनेता पीयूष मिश्रा ने झारखंड के रांची दौरे के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की। वह JPSC-JSSC-CGL पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में रांची पहुंचे थे।

देवेंद्र नाथ महतो छात्रों के साथ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र झारखंड सरकार के खिलाफ पेपर लीक मामले को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। #students #exame #jharkhand #ranchi #JPSC #JSSC #CGL #corruption #india #protest

1 week ago | [YT] | 48

Social Tamasha

28 KM का सफर, 17 बच्चों की जिंदगी की सुरक्षा
मणिपुर की एक आशा कार्यकर्ता ने 17 बच्चों को पोलियो का टीका लगाने के लिए जंगलों और नदियों से होकर 28 किलोमीटर पैदल यात्रा की।
मुश्किल रास्ते, थकान और चुनौतियां भी उनके हौसले को नहीं रोक सकीं। उनकी यह कोशिश बताती है कि हमारे फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स हर बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए किस हद तक मेहनत करते हैं।
ऐसे जज्बे और समर्पण को दिल से सलाम!
#PolioVaccination #ASHAWorker #HealthcareHeroes #Manipur #humanity

1 week ago | [YT] | 31

Social Tamasha

दंगल गर्ल और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सावन के शुभ महीने में उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। बबीता ने नन्ही परी को मां पार्वती का स्वरूप बताते हुए इसे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद बताया। बेटी के जन्म पर परिवार और फैंस में खुशी की लहर है।
"ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव"
#BabitaPhogat #DangalGirl #BabitaPhogatBaby #WrestlerBabita #HaryanaNews #SportsNews #ViralNews

1 week ago | [YT] | 33

Social Tamasha

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के कलिंदी कुंज के पास नोएडा की ओर नदी में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। कुछ लोग नदी में मछली पकड़ते नजर आए, जबकि इसी दौरान बड़ी संख्या में पेंटेड स्टॉर्क पक्षी भी पानी में जुटे दिखाई दिए। ये पक्षी भी नदी में मछलियां पकड़कर अपना भोजन तलाशते नजर आए। बढ़े जलस्तर के बीच इंसानों और पक्षियों की यह गतिविधि कैमरे में कैद हुई।

credits/ Photos By Sunil Ghosh /HT

#Yamuna #KalindiKunj #Noida #Delhi #PaintedStork #Birds #River #YamunaRiver #delhirain

1 week ago | [YT] | 6

Social Tamasha

महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 58.65 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने पर सीमा को हार्दिक बधाई। उनकी मेहनत और शानदार प्रदर्शन ने भारत का गौरव बढ़ाया है और देश के युवाओं को प्रेरणा दी है। आने वाले सभी प्रयासों और उपलब्धियों के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ।#CWG2026

3 weeks ago | [YT] | 283

Social Tamasha

संसद का मानसून सत्र चल रहा है. ऐसे में तमाम नेता, पक्ष और विपक्ष से सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए संसद में आते हैं. इसी बीच संसद परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी आपस में हंसी-मजाक करते हुए नजर आए. दोनों के बीच राजनीतिक बातचीत के केंद्र ममता बनर्जी (दीदी) मुख्य रूप से रहीं. यह दिलचस्प बातचीत तब हुई जब TMC नेता, TMC सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे.

कल्याण बनर्जी ने तर्क दिया कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की राजनीतिक मौजूदगी बहुत कम रह गई थी. उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के लिए कुछ नहीं बचा था. इसीलिए वे हमारे पास आए. जो लोग कांग्रेस छोड़कर TMC में आए, वे कभी कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर संसद नहीं पहुंचे.” उन्होंने यह भी बताया कि वे खुद कभी यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. #congress #tmc #bjp

3 weeks ago | [YT] | 3