RAVI BLOOMING HIGH SCHOOL PIPRA

Hi.
I’m RAVI GUPTA. On my channel, you will find all video ,I love creating and sharing my experiences with you. Subscribe to see more , Educational_video, and on your feed!


RAVI BLOOMING HIGH SCHOOL PIPRA

🎉 Silver Jubilee Special Announcement 🎉
हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि
19 जनवरी से 26 जनवरी तक
विद्यालय में FREE ADMISSION की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह अवसर न केवल उत्सव का है,
बल्कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की एक सुनहरी शुरुआत का भी है।

तो आइए,
रवि ब्लूमिंग हाई स्कूल, पिपरा के
25वें स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनें
और शिक्षा के इस महायज्ञ में हमारे साथ कदम से कदम मिलाएँ।

धन्यवाद।
Ravi blooming High school pipra

9 months ago | [YT] | 4

RAVI BLOOMING HIGH SCHOOL PIPRA

आदरणीय अभिभावकगण,
नमस्ते।
हमारा विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को पोषित करने में विश्वास रखता है। भारतीय परिधान हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का एक अभिन्न अंग हैं।

यह निवेदन आपको इसलिए किया जा रहा है कि आप अपने बच्चों को कल 18/10/2025 को विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पर भारतीय परिधानों (जैसे कुर्ता-पायजामा, सलवार-कमीज, घाघरा, (साड़ी नहीं क्योंकि साड़ी को संभालने में बच्चों को परेशानी हो सकती है ),आदि में विद्यालय भेजने का कष्ट करें।

भारतीय परिधान को अपनाने से बच्चों में अपनी जड़ों से जुड़ने, पारंपरिक वस्त्रों के महत्व को समझने और भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व की भावना विकसित होगी। यह पहल उन्हें हमारी विविध और सुंदर विरासत से जोड़ेगी।

हमारा यह छोटा सा प्रयास, आपके सहयोग से, भावी पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
आपके बहुमूल्य सहयोग और समर्थन के लिए हम अत्यंत आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।
सादर,
प्रधानाचार्य श्री सियाराम शर्मा सर]
[रवि ब्लूमिंग हाई स्कूल पिपरा]

11 months ago | [YT] | 4