नमस्कार, इस चैनल पर प्रतिदिन "इतिहास" के बारे में जानकारी दी जाती है।


History Affairs

24 अप्रैल 1974 - आधुनिक हिंदी साहित्य के वीर रस के सर्वश्रेष्ठ कवि और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की पुण्यतिथि।

बिहार के बेगूसराय में जन्मे दिनकर जी 'रेणुका', 'कुरुक्षेत्र' और 'उर्वशी' जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से ओज, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। उन्हें 'उर्वशी' के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

रामधारी सिंह दिनकर का जीवन और साहित्यिक परिचय:-

जन्म: 23 सितंबर 1908, सिमरिया, बेगूसराय, बिहार।

निधन: 24 अप्रैल 1974।

उपाधि: 'राष्ट्रकवि' और 'युग-चारण'।

काव्य शैली: ओजस्वी भाषा, वीर रस, राष्ट्रीयता और
सामाजिक न्याय का चित्रण।

प्रमुख काव्य कृतियाँ: रेणुका, हुंकार, कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, नीलकुसुम, उर्वशी, परशुराम की प्रतीक्षा।

प्रमुख गद्य कृतियाँ: मिट्टी की ओर, अर्धनारीश्वर, संस्कृति के चार अध्याय, दिनकर की डायरी।

सम्मान: 'उर्वशी' के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार और भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण।

साहित्यिक विशेषताएं:-

दिनकर जी को 'आधुनिक युग के वीर रस का कवि' कहा जाता है, जो स्वतंत्रता पूर्व राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता के बाद सामाजिक असमानता के खिलाफ अपनी कलम से हुंकार भरते थे। उनकी कविताएँ राष्ट्रभक्ति, वीरता और मानवीय मूल्यों को समर्पित हैं।

#RamdhariSinghDinkar

5 days ago | [YT] | 5

History Affairs

17 अप्रैल 1975 - भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहे। भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि!
#drsarvapalliradhakrishnan

1 week ago | [YT] | 1

History Affairs

भारतीय इतिहास के पन्नों में आज ही के दिन 15 अप्रैल 1563 - सिखों के 5वें गुरु शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज गुरु अर्जुन देव जी का जन्म हुआ था।
#guruarjandevji

2 weeks ago | [YT] | 2

History Affairs

आज ही के दिन 15 अप्रैल 1912, की रात को कभी न डूबने वाला विशाल ब्रिटिश यात्री जहाज "टाइटैनिक" एक हिमखंड से टकराकर उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया, जिसमें लगभग 1,500 लोग मारे गए।
#titanic1912 #titanichistory #15april

2 weeks ago | [YT] | 4

History Affairs

14 अप्रैल 1950 - महान अद्वैत वेदांत संत "रमण महर्षि" की पुण्यतिथि !!

आत्म-विचार: "मैं कौन हूँ?" - इस प्रश्न के द्वारा ही अहंकार (अहम्) को मिटाया जा सकता है।

मौन: मौन सबसे उच्च उपदेश है; यह मन को शांत करता है।

समर्पण: परमात्मा की इच्छा पर खुद को पूरी तरह समर्पित कर देना ही सच्चा मार्ग है।

प्रेम: सभी जीवों में आत्मा का निवास है, इसलिए सभी से निस्वार्थ प्रेम करना चाहिए।
#ramanamaharshi

2 weeks ago | [YT] | 4

History Affairs

डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक, महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, और दलित बौद्ध आंदोलन के प्रेरक थे। उन्हें 'बाबासाहेब' के नाम से जाना जाता है। वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे और उन्होंने अस्पृश्यता, सामाजिक भेदभाव और महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में मुख्य जानकारी:-

• जन्म: 14 अप्रैल 1891, महू (मध्य प्रदेश)

• प्रारंभिक जीवन: महार जाति (जिसे अछूत माना जाता था) में जन्म लेने के कारण उन्होंने बचपन से ही भारी भेदभाव सहा।

• शिक्षा: उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्राप्त की और वे अपने समय के सबसे शिक्षित भारतीयों में से एक थे।

• संविधान निर्माता: वे संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी (प्रारूप समिति) के अध्यक्ष थे, इसलिए उन्हें भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।

• सामाजिक सुधार: उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए 'मूकनायक' जैसी पत्रिकाएं शुरू कीं और 1927 में महाड सत्याग्रह किया।

• धर्म परिवर्तन: जीवन के अंतिम दिनों में, 14 अक्टूबर 1956 को, उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया।

• निधन: 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ, जिसे 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

• पुरस्कार: 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

प्रमुख योगदान और विचार:-

* समानता का संदेश: उन्होंने "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का नारा दिया।

* महिला अधिकार: हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति और तलाक का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।

• राष्ट्र निर्माण: उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो उनके अर्थशास्त्र के ज्ञान पर आधारित था।

#drbhimraoambedkar #14april #history #itihas #AmbedkarJayanti

2 weeks ago | [YT] | 2

History Affairs

भारतीय इतिहास के पन्नों में आज ही के दिन 13 अप्रैल 1919 - पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट जलियाँवाला बाग में बैसाखी के दिन रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी, जिसमें जनरल डायर नामक एक अँग्रेज ऑफिसर ने अकारण उस सभा में उपस्थित भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं जिसमें 400 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 2000 से अधिक घायल हुए।
#jaliwalabagh #jaliwalabaghmassacre #13april1919 #itihas

2 weeks ago | [YT] | 1

History Affairs

आज ही के दिन 12 अप्रैल 1961 - मानव ने पहली बार अंतरिक्ष में कदम रखा था, सोवियत संघ के वोस्तोक 1 यान में यूरी गागारिन सवार होकर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले मानव और पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले व्यक्ति बने।
#space #spacehistory #science

2 weeks ago | [YT] | 2

History Affairs

आज ही के दिन 11 अप्रैल 1970 - कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अपोलो अंतरिक्ष कार्यक्रम का सातवां मानवयुक्त मिशन (अपोलो 13) लॉन्च किया गया था, लेकिन मिशन के दो दिन बाद सर्विस मॉड्यूल (एसएम) में ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट होने के कारण लैंडिंग रद्द कर दी गई थी।
#apollo13 #science #space #sciencehistory

2 weeks ago | [YT] | 2