प्रेम के लिए शायद कोई परिभाषा ही नहीं है, इसीलिए प्रेम आज़ादी है निभाने वाला जितनी हद तक निभा ले वही प्रेम है पूर्ण रूप से किसी का हो जाना पूर्णतः किसी में खो जाना वो भी अपनी ईमानदारी से आज़ादी से..
धर्म भी तो शायद यही कहता है निभाना ही प्रेम है जताना ही प्रेम है, प्रेम का देह से नहीं बल्कि प्रेम का आत्मा से संबंध है जिसके खुशी में बिना शामिल हुए उत्साह लगे जिसके दुःख में रूह भी सिहर उठे...
प्रेम निभा लेना प्रेम जी लेना प्रेम आंखों में भर लेना
इसके सिवा बाकी कुछ नहीं है जो महसूस किया जा सके.. और प्रेम को केवल महसूस किया जा सकता है..!
गुलाब❗ की पंखुड़ियों पर ठहरी हुई ओस की बूंद इतना ही खूबसूरत होता है "प्रेम" एक नाजुक एहसास पवित्र भावना और मजबूत बंधन. पर्वतों की आसमान छूने की ख्वाहिश नदियों का सागर में मिल जाना भंवरे का फूलों पर मंडराना और फूलों का खुशबू देना प्रेम ही है प्रेम प्रकृति का अनूठा उपहार है अगर ये ना होता तो सारा जहां .. बंजर भूमि सा वीरान पड़ा होता प्रेम तो वो रंग है एक बार जिसको चढ़ जाए उसकी रोम रोम में रंगीनियों भर देता है प्रेमय है सारा संसार #shubhshagun #sanj#swaroop #feeling#lovestory #loveyou#intejar #innerpeace #BrokenButStrong
Kalam Kishor
प्रेम के लिए शायद कोई परिभाषा ही नहीं है,
इसीलिए प्रेम आज़ादी है
निभाने वाला जितनी हद तक निभा ले वही प्रेम है पूर्ण रूप से किसी का हो जाना पूर्णतः किसी में खो जाना वो भी अपनी ईमानदारी से आज़ादी से..
धर्म भी तो शायद यही कहता है निभाना ही प्रेम है जताना ही प्रेम है,
प्रेम का देह से नहीं बल्कि प्रेम का आत्मा से संबंध है
जिसके खुशी में बिना शामिल हुए उत्साह लगे जिसके दुःख में रूह भी सिहर उठे...
प्रेम निभा लेना
प्रेम जी लेना
प्रेम आंखों में भर लेना
इसके सिवा बाकी कुछ नहीं है जो महसूस किया जा सके.. और प्रेम को केवल महसूस किया जा सकता है..!
- नेहा यादव
Nehaa.ink
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 20
View 0 replies
Kalam Kishor
गुलाब❗
की पंखुड़ियों पर ठहरी हुई ओस की बूंद
इतना ही खूबसूरत होता है "प्रेम"
एक नाजुक एहसास
पवित्र भावना
और मजबूत बंधन.
पर्वतों की आसमान छूने की ख्वाहिश
नदियों का सागर में मिल जाना
भंवरे का फूलों पर मंडराना
और फूलों का खुशबू देना
प्रेम ही है
प्रेम प्रकृति का अनूठा उपहार है
अगर ये ना होता तो
सारा जहां ..
बंजर भूमि सा वीरान पड़ा होता
प्रेम तो वो रंग है
एक बार जिसको चढ़ जाए
उसकी रोम रोम में रंगीनियों भर देता है
प्रेमय है सारा संसार
#shubhshagun
#sanj #swaroop
#feeling #lovestory
#loveyou #intejar
#innerpeace
#BrokenButStrong
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 11
View 0 replies
Kalam Kishor
उन को ये शिकायत है कि हम कुछ नहीं कहते
अपनी तो ये आदत है कि हम कुछ नहीं कहते
मजबूर बहुत करता है ये दिल तो ज़बाँ को
कुछ ऐसी ही हालत है कि हम कुछ नहीं कहते
कहने को बहुत कुछ था अगर कहने पे आते
दुनिया की इनायत है कि हम कुछ नहीं कहते
कुछ कहने पे तूफ़ान उठा लेती है दुनिया
अब इस पे क़यामत है कि हम कुछ नहीं कहते
राजेंद्र कृष्ण
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 15
View 0 replies
Kalam Kishor
तेरा ज़िक्र तेरी फ़िक्र तेरा एहसास तेरा ख्याल,
तू खुदा तो नहीं फिर हर जगह क्यों है।
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 11
View 0 replies
Kalam Kishor
तू धार है नदिया की, मैं तेरा किनारा हूँ
तू मेरा सहारा है, मैं तेरा सहारा हूँ!
आँखों में समंदर है, आशाओं का पानी है..❣
-संतोष आनंद
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 15
View 2 replies
Kalam Kishor
तुम्हारे सरदर्द से जिनके दिल ना दुखे
तुम्हारी थकान जिनके छूने से न मिटे
जिसे पिघला न सकें आंसू तुम्हारे
जिन्होंने चूमे नहीं शिकन भरे माथे
जो हाथ झुककर पाँवो में पायल न पहनाये
कुछ भी हों वो पुरुष प्रेमी नहीं होते.💞💞🌹🌹
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 7
View 0 replies
Kalam Kishor
रोज़ तारों को नुमाइश में ख़लल पड़ता है
चाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है
एक दीवाना मुसाफ़िर है मिरी आँखों में
वक़्त-बे-वक़्त ठहर जाता है चल पड़ता है
अपनी ताबीर के चक्कर में मिरा जागता ख़्वाब
रोज़ सूरज की तरह घर से निकल पड़ता है
रोज़ पत्थर की हिमायत में ग़ज़ल लिखते हैं
रोज़ शीशों से कोई काम निकल पड़ता है
उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलो
धड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है
राहत इंदौरी
#shayri #love #shayari #poetry #urdupoetry #hindiquotes #lovequotes #hindishayari #quotes #instagram #sadshayari #shayrilover #shayar #hindipoetry #hindi #shayarilover #mohabbat #sad #follow #urdu #ishq #writer #loveshayari #twolineshayari #urduquotes #shayaris #like #instagood #shayariquotes #dil #kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 10
View 0 replies
Kalam Kishor
बस तुझे याद दिलाते है चले आते है
हम तेरे शह्र में जाते है चले आते है
क्योंकि वादा था तेरा साथ नहीं छोड़ेगे
अपने वादे को निभाते है चले आते है
हा वहीं तू जहाँ मिलने के लिए आता था
अब वहाँ अश्क़ बहाते है चले आते है
ये भी मालूम है मिलने नहीं आएगा तू
फिर भी आवाज़ लगाते है चले आते है
वो तेरे साथ गुज़ारे हुए लम्हें साहिल
याद करते है भुलाते है चले आते हैं...!!!
#दर्द_ए_दिल💔
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 9
View 0 replies
Kalam Kishor
तुम्हारे #ख़्यालों की
गिनती भले न हो सके.....!!
पर मेरे हर ख़्याल की
#वजह सिर्फ़ तुम हो.....💞
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 13
View 0 replies
Kalam Kishor
चाहा प्रेम को पढ़ना तेरी आंखों में ,
पर जाना प्रेम पढ़ने की चीज नहीं ।
ढूंढा प्रेम तेरी निगाहों में ,
तो जाना प्रेम ढूंढने की चीज़ नहीं ।
चाहा लिखना प्रेम , शब्दों में ,
समझा प्रेम लिखने की चीज़ नहीं ।
प्रेम कोई चीज़ नहीं ,
प्रेम महसूस करने का नाम है ।
प्रेम को जीना पड़ता है ,
उफ्फ आह को सिना पड़ता है ।
प्रेम कोई परिभाषा नहीं ,
जो समझाई जाए ,
प्रेम तो मौन है ,
जो भीतर उतर जाए।
प्रेम कोई घोषणा नहीं ,
जो शब्दों में बँधे ,
प्रेम तो वो धड़कन है ,
जो बिना कहे समझे।
प्रेम तो गंगा जल है ,
पवित्र होने पीना पड़ता है ।
Meenakshi Sharma Pathak
©️®️
#kalamkishor
3 weeks ago | [YT] | 11
View 0 replies
Load more