Help us hit 500
Tracking the Future of Indian Tracks.
Welcome to Miles & Metal ! This channel is dedicated to documenting the massive transformation of the Indian Railways. From the high-speed thrill of Vande Bharat Express and the upcoming Bullet Train to the redevelopment of world-class railway stations, we bring you the latest on-ground updates.
What you’ll find here:
1.Latest Rail Development News
2.New Train Inaugurations & Speed Trials
3.Mega Bridge & Tunnel Project Updates
4.Station Modernization (Amrit Bharat Station Scheme)
Follow our journey as we track India's progress, one rail at a time.
Created by Ankit Gupta.
Miles & Metal
🚆 गोरखपुर छावनी–उनौला रेलखंड पर सफल स्पीड ट्रायल, रेल परिचालन की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम! ⚡
रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल, लखनऊ श्री ई. श्रीनिवास द्वारा आज 03 सितम्बर 2026 को गोरखपुर छावनी–उनौला के 7.64 किमी लंबे दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत OMS स्पेशल ट्रेन से उनौला से गोरखपुर छावनी तक अधिकतम निर्धारित गति पर सफल स्पीड ट्रायल किया गया। ✅
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री अनुज मित्तल, मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन, मंडल रेल प्रबंधक,लखनऊ श्री गौरव अग्रवाल सहित निर्माण संगठन,मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सफल गतिपरीक्षण इस दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेलखंड के सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इससे रेलखंड पर परिचालन क्षमता में वृद्धि, ट्रेनों के सुगम संचालन तथा यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित रेल सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
🚆 सुरक्षित रेल | तेज रेल | बेहतर रेल सेवा
#SpeedTrial #CRSInspection #RailwaySafety #RailVikas #दोहरीकरण #विद्युतीकरण #IndianRailways
1 month ago |[YT] | 8
View 2 replies
Miles & Metal
रोरा–मऊरानीपुर नव दोहरीकृत रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त की पैनी नज़र, सुरक्षित और विश्वसनीय रेल संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
झांसी–मानिकपुर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत रेल संरक्षा आयुक्त श्री प्रणजीव सक्सेना ने रोरा स्टेशन एवं रोरा–मऊरानीपुर रेलखंड का ट्रॉली के माध्यम से विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण श्री अजीत सिंह यादव एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान ट्रैक की ज्यामिति, रेल पथ की गुणवत्ता, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, पुल-पुलियाओं तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। यह निरीक्षण रेलखंड पर सुरक्षित, सुचारु एवं विश्वसनीय रेल संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है।
#RailSafety #SafetyFirst #JhansiDivision #IndianRailways #TrackInspection #RailInfrastructure #DoublingProject #RailDevelopment #NCRailway #SafeRailOperations
2 months ago |[YT] | 13
View 18 replies
Miles & Metal
ध्यान दें! Gorakhpur - Valmikinagar Route पर Mega Block | कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट | CRS Trial Date Out
2 months ago |[YT] | 10
View 6 replies
Miles & Metal
Chambal & Prayagraj Express Late?
Mauranipur – Rora Rail Block Update | Jhansi-Manikpur Section
2 months ago |[YT] | 9
View 5 replies
Miles & Metal
🚄 रफ्तार ने भरी उड़ान... 120 किमी/घंटा से स्पीड ट्रायल!
झांसी–मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत बदौसा–अतर्रा–खुरहंड रेल खंड पर 120 किमी/घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल संपन्न हुआ। रेल संरक्षा आयुक्त श्री प्रणजीव सक्सेना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री अजीत सिंह यादव एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में हुआ स्पीड ट्रायल।
यह ट्रायल दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत रेल परिचालन को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण रहा।
#IndianRailways #NorthCentralRailway #JhansiDivision #SpeedTrial #RailInfrastructure #DoublingProject #120Kmph #RailSafety
2 months ago |[YT] | 12
View 3 replies
Miles & Metal
विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा! 🚆
खुरहंड–अतर्रा–बदौसा नव दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेलखंड पर 25 केवी एसी कर्षण प्रणाली का निरीक्षण—सुरक्षित, तेज और पर्यावरण-अनुकूल रेल संचालन की दिशा में एक और मजबूत कदम।
झांसी मंडल के खुरहंड–अतर्रा–बदौसा रेलखंड पर नव विद्युतीकृत 25 केवी एसी कर्षण प्रणाली का प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री जे. सी. एस. बोरा ने निरीक्षण किया। 21.267 किमी लंबे इस खंड पर बारीकी से परीक्षण किया गया। जिससे भविष्य में तेज, सुरक्षित, किफायती और हरित रेल संचालन सुनिश्चित होगा।
#JhansiDivision #NCRailway #RailInfrastructure #Electrification #DoubleLine RailDevelopment
3 months ago |[YT] | 13
View 5 replies
Miles & Metal
गोरखपुर कैंट - उनाउला रेल खंड दोहरीकरण अपडेट: जानिए कौन सी ट्रेनें हुईं निरस्त और मार्ग परिवर्तित!
3 months ago |[YT] | 9
View 4 replies
Miles & Metal
गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी के मध्य तीसरी नई विद्युतकर्षण लाइन का सीआरएस निरीक्षण
पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में गोंडा-बुढ़वल खंड पर गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी (4.89 किमी.) के मध्य का 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के तीसरी नई विद्युतकर्षण लाइन के संरक्षा परीक्षण में आज रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वाेत्तर परिमंडल, श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण श्री ओ.पी.सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्री अनुज मित्तल, मुख्य इंजीनियर/टीएमसी श्री संजय यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर श्री सुरेश कुमार और मंडल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल सहित लखनऊ मंडल तथा निर्माण संगठन के शाखाधिकारियों की उपस्थिति में संरक्षा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम गोण्डा कचहरी रेलवे स्टेशन का संरक्षा निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड में प्वाइंट एण्ड क्रासिंग सं0 226ए का मानकों के अनुरुप निरीक्षण किया। इसके पश्चात् रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से गोण्डा कचहरी-गोण्डा जं0 रेलखण्ड के मध्य ब्रिज सं0 354, 362 तथा एलएचएस का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इसके उपरान्त समपार सं0 261ए पर पहुॅचने के उपरान्त रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने समपार का अवलोकन किया तथा डयूटी पर तैनात गेटमैन से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर संरक्षा कार्य कुशलता परखी।
तदुपरान्त गोण्डा जं0 रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर रेल संरक्षा आयुक्त ने मानकों के अनुरूप स्टेशन यार्ड, नवनिर्मित अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल, सेन्ट्रल रिले रूम, बैटरी रूम तथा स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन का व्यापक निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी बिन्दुओं को परखा।
निरीक्षण के अंतिम चरण में, रेल संरक्षा आयुक्त महोदय ने गोण्डा जं0-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य तृतीय विद्युतकर्षण युक्त रेल लाइन पर सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा 71 किमी प्रति घंटे की अधिकतम अनुमेय गति से सफल स्पीड ट्रायल किया।
इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।।।, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/सामान्य, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
3 months ago |[YT] | 8
View 1 reply
Miles & Metal
रेलवे अपडेट: खुरहंड-बदौसा दोहरीकरण के चलते कई ट्रेनें कैंसिल और लेट, सफर से पहले चेक करें स्टेटस
3 months ago |[YT] | 12
View 8 replies
Miles & Metal
रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), उत्तर रेलवे परिमंडल, श्री दिनेश चंद देशवाल ने आज प्रतापगढ़–जंघई रेल खण्ड के गौरा– जंघई स्टेशनों के मध्य में लगभग 27 किलोमीटर रेल लाइन दोहरीकरण एवं स्टेशन विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण एवं परीक्षण के दौरान सभी संरक्षा मानक संतोषजनक पाए गए, जिसके उपरांत इस दोहरीकृत रेल खण्ड पर रेल परिचालन के लिए आवश्यक संरक्षा स्वीकृति प्रदान की गई।
@RailwayNorthern
3 months ago |[YT] | 15
View 0 replies
Load more