Nimesh Herbs Export

𝙒𝙚𝙡𝙘𝙤𝙢𝙚 𝙩𝙤 𝙉𝙞𝙢𝙚𝙨𝙝 𝙃𝙚𝙧𝙗𝙨 𝙀𝙭𝙥𝙤𝙧𝙩. 𝙏𝙝𝙞𝙨 𝙞𝙨 𝙉𝙞𝙢𝙚𝙨𝙝 𝙥𝙡𝙚𝙖𝙨𝙚 𝙡𝙚𝙩 𝙢𝙚 𝙠𝙣𝙤𝙬 𝙝𝙤𝙬 𝙢𝙖𝙮 𝙞 𝙝𝙚𝙡𝙥 𝙮𝙤𝙪🙏 𝙀𝙢𝙖𝙞𝙡:-𝙣𝙞𝙢𝙚𝙨𝙝𝙝𝙚𝙧𝙗𝙨@𝙜𝙢𝙖𝙞𝙡.𝙘𝙤𝙢 𝙏𝙝𝙖𝙣𝙠 𝙮𝙤𝙪 𝙛𝙤𝙧 𝙘𝙤𝙣𝙩𝙖𝙘𝙩𝙞𝙣𝙜 𝙉𝙞𝙢𝙚𝙨𝙝 𝙃𝙚𝙧𝙗𝙨... 𝙔𝙤𝙪𝙧 𝙩𝙧𝙪𝙨𝙩 𝙞𝙨 𝙤𝙪𝙧 𝙛𝙞𝙧𝙨𝙩 𝙥𝙧𝙞𝙤𝙧𝙞𝙩𝙮.

𝙃𝙚𝙡𝙡𝙤 𝙁𝙧𝙞𝙚𝙣𝙙'𝙨 🌷𝙉𝙞𝙢𝙚𝙨𝙝 𝙃𝙚𝙧𝙗𝙨 𝙀𝙭𝙥𝙤𝙧𝙩🌷 𝘾𝙝𝙖𝙣𝙣𝙚𝙡 𝘿𝙚𝙙𝙞𝙘𝙖𝙩𝙚𝙙 𝙏𝙤 𝙏𝙝𝙚 𝙁𝙖𝙧𝙢𝙚𝙧'𝙨

👉🏿𝙉𝙞𝙢𝙚𝙨𝙝 𝙃𝙚𝙧𝙗𝙨 𝙑𝙞𝙙𝙚𝙤'𝙨 𝙎𝙚𝙧𝙞𝙚𝙨:👇🏿

𝘼𝙜𝙧𝙞𝙘𝙪𝙡𝙩𝙪𝙧𝙚 𝘾𝙧𝙤𝙥𝙨 𝙍𝙚𝙫𝙞𝙚𝙬𝙨, 𝙃𝙚𝙧𝙗𝙖𝙡 𝙁𝙖𝙧𝙢𝙞𝙣𝙜 𝙍𝙚𝙫𝙞𝙚𝙬𝙨, 𝙑𝙚𝙜𝙚𝙩𝙖𝙗𝙡𝙚𝙨 𝙁𝙖𝙧𝙢𝙞𝙣𝙜, 𝙈𝙚𝙙𝙞𝙘𝙞𝙣𝙖𝙡 𝙁𝙖𝙧𝙢𝙞𝙣𝙜, 𝙆𝙞𝙨𝙖𝙣 𝙏𝙤𝙤𝙡𝙨 𝙍𝙚𝙫𝙞𝙚𝙬𝙨, 𝙂𝙖𝙧𝙙𝙚𝙣𝙞𝙣𝙜 𝙍𝙚𝙫𝙞𝙚𝙬𝙨, 𝙊𝙧𝙜𝙖𝙣𝙞𝙘 𝙛𝙖𝙧𝙢𝙞𝙣𝙜 𝙞𝙣 𝙞𝙣𝙙𝙞𝙖, 𝙈𝙚𝙙𝙞𝙘𝙞𝙣𝙖𝙡 𝙋𝙡𝙖𝙣𝙩'𝙨, 𝘼𝙜𝙧𝙞𝙘𝙪𝙡𝙩𝙪𝙧𝙚 𝘽𝙪𝙨𝙞𝙣𝙚𝙨𝙨 𝙄𝙙𝙚𝙖 📞9956569696


Nimesh Herbs Export

Kantola Ki kheti Mulching Vidhi #kantola

2 weeks ago | [YT] | 29

Nimesh Herbs Export

घर के किचन गार्डन या बड़े गमले में न्यूट्रिशन से भरपूर मोरिंगा उगाना बेहद आसान है. तेजी से बढ़ने वाला यह सुपरफूड सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोग अपने किचन गार्डन में ऐसी चीजें उगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जो कम स्पेस में आसानी से तैयार हो जाएं और सेहत के लिए भी एकदम बेस्ट हों. सहजन यानी मोरिंगा एक ऐसा ही जादुई पौधा है. जिसे घर पर उगाना बेहद आसान है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और डाइटिशियंस इसे एक बेहतरीन सुपरफूड के रूप में देखते हैं. क्योंकि यह न्यूट्रिशन और पोषण का असली खजाना माना जाता है. सोशल मीडिया पर भी फिटनेस लवर्स इसके फायदों को लेकर खूब रील्स और पोस्ट शेयर करते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे किसी बहुत बड़े खेत की जरूरत नहीं होती है. बल्कि आप इसे अपने घर के छोटे से गार्डन या बालकनी के बड़े गमले में भी आसानी से सेट कर सकते हैं.

ऐसे उगाएं किचन गार्डन में मोरिंगा
इस सुपरफूड को अपने घर में लगाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी. मोरिंगा का पौधा बहुत तेजी से ग्रोथ करता है. इसलिए अगर आपके पास जमीन में जगह नहीं है तो आप 12 से 18 इंच का एक बड़ा गमला ले सकते हैं. गमले में अच्छी क्वालिटी की मिट्टी के साथ थोड़ा सा कोकोपीट और ऑर्गेनिक कंपोस्ट या गोबर की खाद मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें. आप इसके बीजों को सीधे मिट्टी में एक इंच गहरा दबा सकते हैं या फिर नर्सरी से एक छोटा पौधा लाकर भी शिफ्ट कर सकते हैं. इसे ऐसी जगह पर रखें जहां दिन में कम से कम 5 से 6 घंटे की अच्छी धूप आती हो. इसमें शुरुआत में हल्का पानी डालें और ध्यान रखें कि गमले में पानी बिल्कुल जमा न हो.

सेहत का पावरहाउस है मोरिंगा
मार्केट में आज के समय में मोरिंगा के पाउडर, जूस और कैप्सूल की भारी डिमांड है और यह काफी महंगे भी बिकते हैं, लेकिन घर पर उगाकर आप इसे बिल्कुल फ्री में पा सकते हैं. इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका हर एक हिस्सा जैसे हरी पत्तियां, सुंदर फूल और लंबी फलियां सब कुछ खाने के काम आता है.

जानिए इस्तेमाल करने के फायदे
इसकी पत्तियों को आप सुखाकर पाउडर बना सकते हैं, जिसे सुबह की स्मूदी, दाल या पराठे के आटे में मिक्स किया जा सकता है. इसकी फलियों की स्वादिष्ट सब्जी और सांभर तो हर घर में पसंद किया ही जाता है. यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने, डाइजेशन को एकदम परफेक्ट रखने और बॉडी को एनर्जी देने में किसी रामबाण इलाज की तरह काम करता है.

3 weeks ago | [YT] | 18