‘शब्द-संस्कृति’ — भाषा की जड़ों और संस्कृति की गहराइयों तक पहुँचने का एक प्रयास।
हिन्दी अभिव्यक्ति की दृष्टि से संसार की किसी भी प्रमुख भाषा से कम नहीं है। संस्कृत की विरासत और हमारी बोलियाँ इसके सामर्थ्य को अनेक गुना बढ़ा देती हैं। देवनागरी जैसी वैज्ञानिक लिपि इसे विशिष्ट बनाती है।
दुर्भाग्य है कि हमारे विद्यालयों में हिन्दी और देवनागरी की क्षमता और वैज्ञानिकता पर उतनी गहराई से चर्चा नहीं होती, जितनी आवश्यक है। ‘शब्द-संस्कृति’ इसी कमी को पूरा करने की दिशा में आरम्भ हुआ है।
भाषा की अशुद्धियों को पहचानना, उन्हें सुधारना और शब्दों के सहारे हमारी सांस्कृतिक विरासत को समझना — यही इस चैनल का ध्येय है।
🔹 मुख्य विषय :
हिन्दी व्याकरण, शुद्ध हिन्दी, शब्दों का सही प्रयोग, हिन्दी सुधार,
संस्कृत व्याकरण, देवनागरी लिपि की वैज्ञानिकता,
हिन्दी for competitive exams (UPSC, SSC, TGT, PGT आदि),
सामान्य हिन्दी, इतिहास-विमर्श, सभ्यता-संस्कृति,
और समाज के ज्वलन्त मुद्दों पर भाषिक दृष्टि से चर्चा।
🔸 उद्देश्य :
हिन्दी को केवल भाव की नहीं, विज्ञान जैसे अन्यान्य विषयों की भाषा के रूप में प्रस्तुत करना।
शब्द-संस्कृति
सायं 8.00 बजे की आज की चर्चा का विषय है —
‘पञ्चमहायज्ञ’ और ‘यज्ञ’ शब्द का मूल अर्थ।
इस रहस्य से परदा उठेगा कि कैसे पञ्चमहायज्ञ की भावना ने भारत को विश्वगुरु बनाया।
इस वीडियो में बात होगी—
• यज्ञ शब्द की व्युत्पत्ति और उसका दार्शनिक भाव
• पञ्चमहायज्ञ क्यों और कैसे मनुष्य की दिनचर्या से जुड़े हैं
• ब्रह्मयज्ञ, देवयज्ञ, बलिवैश्वदेव, अतिथि और पितृ यज्ञ की मूल भावना
• सनातन संस्कृति में कर्म, करुणा और लोककल्याण का वैज्ञानिक वर्गीकरण
यह चर्चा किसी मत या तुलना पर नहीं,
अर्थ, परम्परा और व्यवहार की समझ पर केन्द्रित है।
📌 लगभग 20 मिनट का समय निकालकर अवश्य सुनिए।
5 days ago (edited) | [YT] | 15
View 0 replies
शब्द-संस्कृति
🔔 आज शाम 7 बजे | नया वीडियो
क्या आपने कभी सोचा है—
स्वर को ‘स्वर’ और व्यञ्जन को ‘व्यञ्जन’ क्यों कहते हैं?
अनुस्वार, विसर्ग, कण्ठ्य, तालव्य, मूर्धन्य, अल्पप्राण, महाप्राण—
ये शब्द रटने के लिए नहीं बने थे,
बल्कि मनुष्य की ध्वनि-इञ्जीनियरिङ्ग को समझाने के लिए बने थे।
आज की चर्चा में—
📌 हिन्दी वर्णमाला को नाद ब्रह्म और विज्ञान के दृष्टिकोण से समझेंगे
📌 जानेंगे कि हमारी वर्णमाला केवल अक्षरों की सूची नहीं, एक वैज्ञानिक चार्ट है
⏰ आज शाम ठीक 7 बजे
धैर्य से सुनने योग्य एक गम्भीर और ज्ञानवर्धक चर्चा।
👉 नोटिफ़िकेशन ऑन रखें।
1 week ago | [YT] | 36
View 0 replies
शब्द-संस्कृति
क्या एक ही अक्षर से पूरी वर्णमाला बन सकती है?
और क्या हमारी मूल वैदिक वर्णमाला में हिन्दी की तरह 52 नहीं, बल्कि 64 वर्ण हैं? और इनके भी मूल में केवल 17 वर्ण? और गहराई से देखने पर केवल 1...? यह महान् आश्चर्य लगता है ।
इसी विषय पर आज शाम 7 बजे ‘शब्द-संस्कृति’ पर एक नया शोधपरक वीडियो —
वैदिक ध्वनिविज्ञान के प्रमाणों के साथ।
2 weeks ago (edited) | [YT] | 44
View 1 reply
शब्द-संस्कृति
आज का वीडियो सार्वजनिक हो चुका है।
विषय है—ओ३म् (ॐ) का सही अर्थ क्या है? | क्या कहता है विज्ञान? | ओम् जप की 5 विधियाँ
‘ओ३म्’—एक ऐसा शब्द जिसे हम रोज सुनते हैं, लेकिन क्या हम इसका सही व्याकरणिक अर्थ और इसके पीछे का विज्ञान जानते हैं?
हम चर्चा करेंगे : ✅ ओम् की व्याकरणिक उत्पत्ति ✅ ओम् जप की 5 शास्त्रीय विधियाँ ✅ इस पर हुए आधुनिक वैज्ञानिक शोध (NASA और अन्य)
क्या आप जानते हैं कि ओम् जप करने का सही तरीका क्या है? अपनी जिज्ञासा बनाए रखिए, मिलते हैं कुछ ही देर में!
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें : https://youtu.be/4otdbMi8zT0
2 weeks ago (edited) | [YT] | 6
View 0 replies
शब्द-संस्कृति
क्या स्वस्तिक केवल एक चिह्न है या पूरी सभ्यता का सार? वह प्रतीक, जो भारत में 'मङ्गल' है, दुनिया के एक हिस्से के लिए 'भय' क्यों बन गया? आज शाम 6:00 बजे 'शब्द-संस्कृति' पर हम इसी गूढ़ विषय की परतों को खोलेंगे। जुड़ना न भूलें!
3 weeks ago (edited) | [YT] | 23
View 0 replies
शब्द-संस्कृति
रोचक बात है कि ‘व्यवहारिक’ और ‘व्यावहारिक’, दोनों संस्कृत के तत्सम शब्द हैं। क्या आप जानते हैं कि ये दोनों शब्द क्यों शुद्ध हैं और दोनों में अन्तर क्या है। क्या आप बता सकते हैं कि इनमें से कौन-सा शब्द हिन्दीवालों के व्यवहार में सबसे अधिक है।
3 weeks ago | [YT] | 7
View 1 reply
शब्द-संस्कृति
प्रार्थना हम रोज़ करते हैं, लेकिन क्या उसका विज्ञान जानते हैं?
इस वीडियो में मैंने विस्तार से समझाया है कि प्रार्थना के पीछे का असली मनोविज्ञान क्या है और हम कहाँ चूक करते हैं। अपनी राय नीचे कमेण्ट में बताएँ। वीडियो का लिङ्क पहले कमेण्ट में दिया गया है।
3 weeks ago | [YT] | 14
View 2 replies
शब्द-संस्कृति
आज सायं 6.45 बजे 'शब्द-संस्कृति' पर एक नई चर्चा।
इस बार चर्चा है—
‘ह’ अक्षर से शुरू होने वाले बच्चों के 22 सुन्दर और अर्थपूर्ण संस्कृत नाम,
अर्थ + व्युत्पत्ति + संस्कृत व्याकरण के साथ।
जिन नामों की चर्चा आएगी, उनमें कुछ दुर्लभ नाम भी हैं।
आप बताइएगा—
आपको ‘ह’ अक्षर से कौन-सा नाम सबसे अधिक प्रिय लगा?
4 weeks ago | [YT] | 38
View 4 replies
शब्द-संस्कृति
‘औरत’ शब्द को लेकर उठे इस्लामी प्रश्नों और आपत्तियों के उत्तर के रूप में यह चर्चा है।
यह वीडियो किसी समुदाय पर आरोप लगाने के लिए नहीं,
बल्कि अरबी शब्दकोशों, ग्रन्थों और सभ्यतागत सन्दर्भों के आधार पर
सीधे और स्पष्ट उत्तर देने के लिए है।
जो मुसलमान बन्धु पूछ रहे थे—
“ग़लत अर्थ क्यों बताया गया?”
“क़ुरान-हदीस का हवाला क्यों दिया?”
“महाभारत में स्त्री का क्या स्थान है?”
उन सभी प्रश्नों का उत्तर
आज भावनाओं से नहीं, तथ्यों से दिया गया है।
यदि प्रश्न सच्चे थे,
तो उत्तर भी सुनना पड़ेगा।
वीडियो आज पूर्वाह्न 11 बजे प्रकाशित होगा।
पूरा देखें— और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।
— शब्द-संस्कृति
1 month ago | [YT] | 31
View 3 replies
शब्द-संस्कृति
आज सायं 6.45 बजे धर्म पर एक गम्भीर चर्चा आने वाली है।
मनुस्मृति के एक प्रसिद्ध श्लोक के माध्यम से
धर्म के दस लक्षणों को समझने का प्रयास किया गया है।
यह वीडियो
न मनु-समर्थन है,
न मनु-विरोध—
बल्कि शब्दों, व्याकरण और मूल ग्रन्थ के आधार पर धर्म को समझने का प्रयास है।
प्रश्न यह नहीं है कि आप मनु को मानते हैं या नहीं,
प्रश्न यह है कि—
क्या धर्म भीतर से धारण करने वाला स्वभाव है,
या बाहर से ओढ़ी हुई पहचान?
अपनी राय टिप्पणियों में अवश्य लिखें।
— शब्द-संस्कृति
1 month ago | [YT] | 16
View 1 reply
Load more