@NewsRas
खबरों की निचोड़, पूरी ईमानदारी के साथ #live #news #crime #poltics #poltical #funny #comedy #education #all #fun
#viral #वायरल
#latestnews #rjd #rjdoffice #viralvideo #shorts #video #bjp #bjpofficel #short
#movie
#southindianmovies
#Newsras
#funny
#fun
#shorts
#शार्ट
#short
@newsras
NEWS RAS
बिहटा BRC में विधायक सिद्धार्थ सौरव का सम्मान
पटना जिले के बिहटा स्थित बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्रम के युवा एवं ऊर्जावान माननीय विधायक सह बिहार विधानसभा प्रतिवेदन समिति के सभापति सिद्धार्थ सौरव को माता वनदेवी और बाबा बिटेश्वर नाथ के प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्षिक डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद मिश्रा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नभेष कुमार, शिक्षक उमेश सिंह, गोविंदा कुमार, अशोक आज़ाद, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, बबन सिंह, बिससूत्री अध्यक्ष कृष्णानु शांडिल्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक सिद्धार्थ सौरव के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा और क्षेत्रीय विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
2 days ago | [YT] | 1
View 0 replies
NEWS RAS
Netaji Subhash Institute of Technology, बिहटा (पटना) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन
बिहटा, पटना: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक भव्य, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोस्टर प्रस्तुति, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी, हैकाथॉन तथा तकनीकी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पटना एवं आसपास के लगभग दस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने नवाचारी विचारों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं संस्थान की प्रबंध निदेशक श्रीमती नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। आज के युवा ही कल के वैज्ञानिक और नवप्रवर्तक बनेंगे।” उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान, प्रयोग और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के अंतर्गत “3D Animation” विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नीतू सिंह ने विजेता को ₹5000 (पांच हजार रुपये) की नकद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं नवाचार भावना को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदान किया गया।
संस्थान के वित्त रजिस्ट्रार श्री पवन सिंह ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ. आर. एस. शर्मा ने विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और प्रयोग करने की प्रेरणा दी।
वहीं, प्राचार्य डॉ. जे. डालेई ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं अनुसंधान की भावना को सशक्त करते हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि उनके ज्ञान एवं कौशल को निखारने वाला एक महत्वपूर्ण मंच भी साबित हुआ।
यह भव्य आयोजन विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने और युवा प्रतिभाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।
2 weeks ago | [YT] | 3
View 0 replies
NEWS RAS
आईआईटी पटना में “इन्फ्रा इम्पैक्ट–III” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना में “इन्फ्रा इम्पैक्ट–III” के अंतर्गत पुल एवं पेवमेंट डिज़ाइन, निरीक्षण, मॉनिटरिंग, प्रदर्शन मूल्यांकन तथा क्षमता निर्माण पर आधारित 12 दिवसीय समेकित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 13 फ़रवरी 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण 13 फ़रवरी से 24 फ़रवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार के 60 अभियंताओं के लिए आयोजित किया गया है।
सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. रामाकर झा, अनुसंधान एवं विकास के सह-अधिष्ठाता डॉ. अनुप केशरी तथा कार्यशाला समन्वयक डॉ. वैभव सिंघल, डॉ. अरविंद कुमार झा, डॉ. अर्जित जैन और डॉ. नितिन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पहल को आगे बढ़ाया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए डॉ. वैभव सिंघल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान का विस्तार करना तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को सशक्त बनाना है। अपने संबोधन में डॉ. अनुप केशरी ने भारत की आर्थिक प्रगति में सिविल अभियंताओं एवं निर्माण उद्योग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधारभूत संरचना क्षेत्र देश को पाँच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुँचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रो. रामाकर झा ने सतत अधिगम और ज्ञान-संवर्धन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तीव्र गति से विकसित हो रही प्रौद्योगिकियों एवं औद्योगिक मानकों के अनुरूप स्वयं को अद्यतन बनाए रखने के लिए ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जल विज्ञान एवं हाइड्रोलिक अध्ययन, पुल हाइड्रोलिक्स, जलमार्ग डिज़ाइन एवं स्कौर संरक्षण, भू-तकनीकी जांच एवं नींव डिज़ाइन, पुल निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रबंधन, पुल डिज़ाइन, स्थिति मूल्यांकन एवं पुनर्सुदृढ़ीकरण (रेट्रोफिटिंग) तथा पेवमेंट अभियांत्रिकी जैसे विविध तकनीकी मॉड्यूल शामिल हैं। उद्घाटन सत्र का समापन डॉ. अर्पित जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
4 weeks ago | [YT] | 0
View 0 replies
NEWS RAS
वार्या टेक प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट शुभम कुमार सिंह का IIT पटना दौरा
वार्या टेक प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट श्री शुभम कुमार सिंह का आगमन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने IIT पटना की निरंतर और उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार आज विकास की राह पर तेज़ी से अग्रसर है। उल्लेखनीय है कि श्री शुभम कुमार सिंह व्यक्तिगत कार्यों के सिलसिले में दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हुए थे।
IIT पटना परिसर में पहुंचकर उन्होंने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने संस्थान द्वारा आयोजित 15वें टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट के भव्य और सफल आयोजन की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि IIT पटना नवाचार (इनोवेशन) और अनुसंधान (रिसर्च) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
4 weeks ago | [YT] | 0
View 0 replies
NEWS RAS
पटना, 29 जनवरी 2026:
अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ फ़िज़िशियंस (ACP) इंडिया चैप्टर की ओर से राजधानी पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान स्थित रैन बसेरा में गुरुवार को एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सह कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं ज़रूरतमंद वर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और भीषण ठंड के मौसम में उन्हें राहत प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान ACP इंडिया चैप्टर की गवर्नर डॉ स्वाति श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ACP देशभर में न केवल चिकित्सकों की शैक्षणिक उन्नति के लिए कार्य कर रहा है, बल्कि समाज के कमजोर तबकों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता अभियान और सामाजिक सहायता कार्यक्रम भी लगातार चला रहा है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मौसमी बीमारियों से बचाव और समय पर इलाज के महत्व पर विशेष ज़ोर दिया।
इस अवसर पर ACP इंडिया चैप्टर के पूर्व गवर्नर डॉ ए. मुरुगनाथन, डॉ ए. एन. राय, डॉ के. के. पारीक, डॉ संग्राम बिरादर, डॉ साजिद अंसारी, डॉ शेर सिंह दरिया एवं डॉ तपस बंदोपाध्याय ने भी रैन बसेरा में रह रहे लोगों को विभिन्न रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। चिकित्सकों ने ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय भी साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में ज़रूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ अभिषेक कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल राहत सामग्री बांटना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूक करना भी है, ताकि वे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बच सकें।
स्थानीय लोगों और रैन बसेरा में रह रहे लाभार्थियों ने ACP इंडिया चैप्टर की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
4 weeks ago | [YT] | 0
View 0 replies
NEWS RAS
नाट्य-साहित्य के पुरोधा थे डा चतुर्भुज, गीत-निर्झर थे विशुद्धानंद
डा विजय शंकर मिश्र को दिया गया 'स्मृति-सम्मान', कवियों ने दोनों साहित्य मनीषियों को दी काव्यांजलि
पटना। रेल में अधिकारी और आकाशवाणी में निदेशक रहे बिहार के महान रंगकर्मी डा चतुर्भुज नाट्य-साहित्य के प्रणम्य पुरोधा थे। नाट्य-साहित्य को मंचन-योग्य शिल्प देकर उन्होंने न केवल रंग-मंच को समृद्ध किया, अपितु अपनी मोहक काव्य-कल्पनाओं से ऐतिहासिक नाटकों को विपुल समृद्धि प्रदान की। अपने नाटकों से उन्होंने यह भी सिद्ध किया कि वे एक लेखक ही नहीं एक महान दार्शनिक चिंतक भी हैं। वहीं दूसरी ओर कवि विशुद्धानन्द एक ऐसे कवि थे, जिन्होंने अपने मर्म-स्पर्शी गीतों से हिन्दी के काव्य-साहित्य को नूतन ऊर्जा दी। हिमालय से गिरती निर्झरनियों की तरह बहती उनकी गीति-रचनाएँ और वैसा ही उनका जीवन और जीवन-दर्शन प्रेरणादायक है। संघर्षों और घटनाओं से भरा उनका जीवन उनके दर्द भरे गीतों में गूंजता है।
यह बातें गुरुवार को, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में आयोजित जयंती-सह-सम्मान समारोह एवं कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए,सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। उन्होंने कहा कि विशुद्धा जी ने अपना संपूर्ण जीवन साहित्य और संस्कृति-कर्म को दिया। वे एक पूर्णकालिक कलमजीवी साहित्य-सेवी थे। उनका संबंध सिनेमा और आकाशवाणी से भी रहा। उन्होंने फ़िल्मों और धारावाहिकों के लिए भी पटकथा और गीत लिखे। पाटलिपुत्र की महान विरासत पर दूरदर्शन के लिए लिखी गई उनकी धारावाहिक 'पाटलिपुत्र में बदलती हवाएँ, सिहरती धूप', नाट्य-साहित्य और बिहार को एक बड़ी देन है।
डा सुलभ ने कहा कि डा चतुर्भुज का जीवन बहु-आयामी था। वे रेलवे के अधिकारी रहे, अनेक विद्यालयों में शिक्षक रहे, आकाशवाणी की सेवा की, केंद्र-निदेशक के पद से अवकाश लिया, निजी कंपनियों में भी कार्य किए। अनेक कार्य पकड़े, अनेक छोड़े। किंतु एक कार्य से कभी पृथक नही हुए, वह था नाट्य-कर्म। सभी तरह की भूमिकाएँ की, नारी-पात्र की भी, नाटक लिखे, निर्देशन किया, प्रस्तुतियाँ की। नाट्य-कर्म से संबद्ध सबकुछ किया। उनका जीवन और नाटक पर्यायवाची शब्द की तरह अभिन्न थे। बालपन से मृत्य-पर्यन्त वे इससे कभी पृथक नहीं हो सके।
डा चतुर्भुज के पुत्र एवं सुप्रसिद्ध नाटककार डा अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि डा चतुर्भुज मेरे पिता ही नहीं मेरे आचार्य भी थे। जो कुछ भी सीखा, उन्हीं से सीखा। उन्होंने ही मुझे गढ़ा और संस्कृति-कर्मी और नाटककार बनाया। नाटकों में उनका प्राण बसता था। वे रेल में बैठकर नाटक लिखा करते थे। बौद्ध-साहित्य के विद्वान जगदीश कश्यप की प्रेरणा से उन्होंने स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की और पी एच डी भी ।वे रात के दस बजे के बाद, नीचे चटाई पर बैठकर, पढ़ा लिखा करते थे।
इस अवसर पर मुज़फ़्फ़रपुर के वरिष्ठ कवि डा विजय शंकर मिश्र को 'कवि विशुद्धानंद स्मृति सम्मान' से अलंकृत किया गया। विशुद्धानंद जी द्वारा स्थापित सांस्कृतिक संस्था 'आनन्दाश्रम' के सौजन्य से डा मिश्र को पाँच हज़ार एक सौ रूपए की सम्मान-राशि के साथ, वंदन-वस्त्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन की उपाध्यक्ष, डा मधु वर्मा, साहित्य मंत्री भगवती प्रसाद द्विवेदी, डा संजय पंकज, डा किशोर सिन्हा, डा ओम् प्रकाश जमुआर, डा चतुर्भुज के पुत्र कुमार शांत रक्षित, कवि विशुद्धानंद के कवि-पुत्र प्रवीर पाण्डेय, डा रमेश पाठक तथा विभारानी श्रीवास्तव ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।
इस अवसर पर आयोजित कवि-सम्मेलन का आरंभ चंदा मिश्र की वाणी-वंदना से हुआ। वरिष्ठ कवि बच्चा ठाकुर, श्याम बिहारी प्रभाकर, मधुरेश नारायण, प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, अविनाश बंधु, सिद्धेश्वर, नीता सहाय, इन्दु भूषण सहाय आदि कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से दोनों साहित्यिक विभूतियों को काव्यांजलि अर्पित की । मंच का संचालन कुमार अनुपम ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय मंत्री अशोक कुमार ने किया।
समारोह में, डा चंद्रशेखर आज़ाद, नीलेश्वर मिश्र, प्रणय कुमार सिन्हा, प्रशस्ति प्रियदर्शी, प्रेम अग्रवाल, प्रेक्षा प्रियदर्शी, निर्मला सिन्हा, नीरज मदं, नंद किशोर ठाकुर, पवन सिंह, रजनीकांत दूबे, एजाज़ अहमद आदि बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
NEWS RAS
#72 BN SSB SIKKIM के जवान सिर्फ सीमाओं की सुरक्षा नहीं करते —
वे हर परिस्थिति में लोगों के संरक्षक, सहयोगी और सहायक हैं।
सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व ही हमारी पहचान है।
दिनांक 08.11.2025 समय लगभग 1230 बजे तदर्थ वाहिनी -706 tac hqr के कार्मिक बिहार विधान सभा चुनाव -2025 के द्वितीय चरण deployment हेतु जिला-गया के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 से रवाना हो रहे थे तभी अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 बेला गंज के समीप तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति रोहित पिता विजय पासवान, उम्र – 27 वर्ष, गाँव –बलना , चाकना, थाना –चंदोती, जिला –गया (बिहार) बुरी तरह घायल हो गए और उनके सिर, मुंह और हाथ पैर मे गंभीर चोटें थी और खून वह रहा था .
वाहिनी -706, SSB, के जवान विकास कुमार राय , चरन सिंह, मधुसूदन,राम शंकर, नीतीश कुमार द्वारा तुरंत ही उक्त आम नागरिक रोहित का प्राथमिक उपचार किया और सिर, मुंह और हाथ-पैर की तुरंत बिना देरी किए खून को मरहम पट्टी से रोककर प्राथमिक उपचार किया और रक्त-चाप/पल्स चेक किया गया। घबराने और बेहोशी की स्थिति से निकालकर आम नागरिक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र बेलागंज में प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया
4 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
NEWS RAS
पटना में छठ पूजा के बाद दीघा घाट पटना से की गई घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत
चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद बुधवार को सुबह राजधानी पटना के दीघा घाट से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सोमवार रात और मंगलवार तड़के लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रत पूर्ण किया। छठ महापर्व पर गंगा घाट किनारे आस्था का सैलाब उमड़ता है और जाहिर सी बात है महापूजा के श्रद्धा भाव से मनाए जाने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पूजा सामग्री जल में या घाट के किनारे ही भूलवश छोड़ दी जाती है जाहिर सी बात है छोड़ दी गयी सामग्रियों से कुछ दिनों बाद बदबू व गंदगी फैल जाती है। जिससे निबटने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट व मीडिया मर्चेंट ने साझा व सराहनीय कदम उठाया व पटना के घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है। पटना के दीघा घाट पर इस अभियान की सफल शुरुआत की गई है जो आगे भी जारी रहेगी। छठ महापर्व के अगले ही दिन बुधवार को सैकड़ो युवाओ के सहयोग के साथ टीमें घाटों की सफाई में जुट गईं।
सफाई टीम सुबह से ही घाटों पर पहुंचकर पूजा सामग्री, केले के पत्ते, दीपक और अन्य अवशेषों को एकत्रित कर रही थीं। मीडिया मर्चेंट के प्रतिनिधि ज्ञान रंजन ने बताया कि अपने सहयोगियों को पहले से ही सतर्क रखा गया था ताकि त्योहार के अगले ही दिन सफाई कार्य शुरू किया जा सके।
ज्ञान रंजन ने आगे कहा कि हम समय - समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों का आयोजन करते रहते हैं। आज हमारे इस स्वच्छता अभियान में देश के नंबर 1 सीमेंट ब्रांड अल्ट्राटेक सीमेंट का हमें साथ मिला और उनके सौ से अधिक सहयोगीयो के संयुक्त प्रयासों से हमने दीघा घाट पटना के छठ घाट की सफाई की। हमारा मानना है कि हमें अपनी नदियों और उनके किनारों को हमेशा स्वच्छ और सुन्दर रखना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि पूजा या धार्मिक आयोजनों के बाद कचरे को गंगा में न डालें, बल्कि निर्धारित कूड़ेदानों में फेंकें। छठ घाटों की सफाई केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। स्वच्छता ही श्रद्धा का सबसे बड़ा रूप है और बिहारवासी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
4 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
NEWS RAS
श्री पी. के. सिन्हा बने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन
पटना, 15 अक्टूबर 2025
बिहार के औद्योगिक जगत के लिए एक अहम खबर सामने आई है। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) ने श्री पी. के. सिन्हा को ICC बिहार स्टेट काउंसिल का चेयरमैन नियुक्त किया है।
श्री सिन्हा एक अनुभवी और प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं, जिन्होंने बिहार में उद्योग और उद्यमिता को नई दिशा देने में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाई है। वे विभिन्न औद्योगिक मंचों पर राज्य सरकार के साथ मिलकर नीति निर्माण, निवेश संवर्धन और औद्योगिक विकास से जुड़ी पहलों में लगातार योगदान देते रहे हैं।
ICC की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री सिन्हा के नेतृत्व में बिहार स्टेट काउंसिल का लक्ष्य उद्योग और सरकार के बीच साझेदारी को और मजबूत करना, नीतिगत संवाद को बढ़ावा देना, तथा MSME, नवीकरणीय ऊर्जा, अवसंरचना, कृषि, शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करना होगा।
अपने नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री सिन्हा ने कहा —
> “मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बिहार आज एक उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ICC राज्य के औद्योगिक विकास, उद्यमियों को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”
गौरतलब है कि इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) भारत के अग्रणी उद्योग संगठनों में से एक है, जिसके 18 राष्ट्रीय और 25 अंतरराष्ट्रीय कार्यालय हैं। संगठन देश के सतत विकास, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यरत है।
5 months ago | [YT] | 2
View 4 replies
NEWS RAS
भूकंप-रोधी निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ – सुरक्षित बिहार की दिशा में एक कदम
दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को अस्ट्रिक कम्प्यूटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में तथा आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार एवं नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के सहयोग से 10 दिवसीय भूकंप-रोधी निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम प्रतीक्षा भवन, अशोकपुरी रोड, पटना स्थित अस्ट्रिक कम्प्यूटर्स इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय राजमिस्त्रियों को भूकंप-रोधी भवन निर्माण तकनीकों में दक्ष बनाना है, ताकि राज्य में सुरक्षित एवं आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना के निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।
इस अवसर पर अस्ट्रिक कम्प्यूटर्स के संस्थापक श्री प्रभात कुमार सिन्हा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि —“यह पहल न केवल तकनीकी क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह बिहार के निर्माण क्षेत्र को सुरक्षित, टिकाऊ और रोजगारपरक बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।” प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र, औजार, इंडक्शन किट प्रदान की जाएगी तथा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर ₹7000 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड श्री अजय कुमार सिंह, प्रशिक्षक श्री प्रियांशु रंजन उपाध्याय, श्री अंकित कुमार, श्री सौरभ कुमार एवं श्री दीपु कुमार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से अस्ट्रिक कम्प्यूटर्स ने बिहार में भविष्य के “वर्क फोर्स” को आपदा-सुरक्षित निर्माण के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है, जिससे “Engage, Empower & Employ” की भावना को मूर्त रूप दिया जा सके।
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Load more